London - Amrit Vichar

लंदन में 30 साल बाद फिर दिखा DDLJ का जादू
साल 1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान और काजोल की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ आज भी बॉलीवुड की सबसे प्यारी और यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। भारत ही नहीं, दुनियाभर के दर्शकों ने इस फिल्म को दिल से अपनाया। इसी जुड़ाव को सम्मान देते हुए फिल्म के 30 साल पूरे होने पर एक बेहद खास पल रचा गया। 4 दिसंबर को लंदन के लेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसे देखकर फैन्स पुरानी यादों में खो गए। यह मूर्ति Heart of London Business Alliance की “Scenes in the Square” पब्लिक आर्ट ट्रेल का हिस्सा है और खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित परियोजना में जगह पाने वाली DDLJ पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

प्रतिमा में शाहरुख और काजोल को फिल्म के एक लोकप्रिय पोज में दिखाया गया है, जो उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का प्रतीक बन चुका है। इस मौके ने न केवल बॉलीवुड की आइकॉनिक लव स्टोरी को फिर से जीवंत कर दिया, बल्कि भारतीय सिनेमाई संस्कृति को वैश्विक मंच पर एक बार फिर चमकाया। यह मूर्ति आने वाली पीढ़ियों को भी याद दिलाती रहेगी कि DDLJ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं, प्यार और यादों का एक अनमोल सफर है।

बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं

मूर्ति के अनावरण के साथ ही लंदन के लेस्टर स्क्वायर में एक यादगार पल बन गया, जब शाहरुख खान और काजोल ने अपने किरदार राज और सिमरन के आइकॉनिक पोज को फिर से दोहराया। काजोल हल्के नीले रंग की साड़ी में बिल्कुल फिल्म वाली सादगी और मोहकता लिए नजर आईं, जबकि शाहरुख एक स्टाइलिश ओवरकोट में राज के क्लासिक लुक को फिर से जीवंत कर रहे थे। दोनों को इस रूप में देख फैन्स एक बार फिर DDLJ के सुनहरे दौर में पहुंच गए। शाहरुख ने इस खास अवसर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने सदाबहार डायलॉग का ज़िक्र किया- “Bade Bade Deshon Mein, Aisi Chhoti Chhoti Baatein Hoti Rehti Hain, Senorita।” उन्होंने लिखा कि DDLJ के 30 साल पूरे होने पर राज और सिमरन की मूर्ति का अनावरण करना उनके लिए सम्मान की बात है। यह भी खास है कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसे Heart of London Business Alliance की “Scenes in the Square” ट्रेल में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि न सिर्फ फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान का भी प्रमाण है। तीन दशक बाद भी DDLJ का जादू उसी तरह बरकरार है और यह ब्रॉन्ज मूर्ति उस अमर प्रेम कहानी को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने का खूबसूरत माध्यम बन गई है।

लंबे समय तक चलने वाली फिल्म

यह ब्रॉन्ज स्टैच्यू लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में स्टैच्यू से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है और हैरी पॉटर, मैरी पॉपिंस, पैडिंगटन और सिंगिन इन द रेन जैसी ऐतिहासिक फिल्मों के मशहूर किरदारों के साथ-साथ बैटमैन और वंडर वुमन जैसे हीरो के साथ जुड़ गई है। इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया था और ये हिंदी सिनेमा की थिएटर्स में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म है। अभी भी मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में ये फिल्म चलती है। शाहरुख ने इस पिक्चर में राज और काजोल ने सिमरन का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी और प्रेम कहानी फैंस को काफी पसंद आई थी।

फिल्म की कमाई

‘डीडीएलजे’ के लिए शाहरुख खान को भारत के बाहर दूसरे देशों में भी जाना जाता है। इसमें इन दोनों के अलावा अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, मंदिरा बेदी और करण जौहर भी नजर आए थे। न सिर्फ लोगों के दिलों में बल्कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी राज किया था और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। सैकनिल्क के अनुसार इस पिक्चर का बजट सिर्फ 4 करोड़ रुपये था और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 102.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

- फीचर डेस्क

Football World Cup: इंग्लैंड विश्व कप फुटबॉल में जगह बनाने वाला पहला यूरोपीय देश बना
लंदन। इंग्लैंड अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप में जगह बनाने वाला यूरोप का पहला देश बन गया है लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पुर्तगाल को हंगरी के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल गंवाने के कारण अपना टिकट बुक करने के लिए इंतजार करना होगा। इंग्लैंड ने लाटविया पर 5-0 से जीत हासिल की, जिसमें कप्तान हैरी केन ने पहले हाफ में दो गोल किए। इससे इंग्लैंड ने दो मैच शेष रहते अपने ग्रुप में पहला स्थान पक्का कर लिया। इंग्लैंड इस तरह से लगातार आठवें विश्व कप में भाग लेगा। इंग्लैंड की टीम ने जर्मन कोच थॉमस ट्यूशेल के मार्गदर्शन में अब तक क्वालीफाइंग के छह मैचों में एक भी गोल नहीं खाया है।

केन ने मैच के बाद कहा, ‘‘कभी-कभी यह आसान बन जाता है लेकिन क्वालीफाई करना मुश्किल भी हो सकता था। हम किसी भी टीम के खिलाफ खेलें, हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।’’

उधर लिस्बन में खेले गए मैच में 40 वर्षीय रोनाल्डो के दो गोल की बदौलत पुर्तगाल ने हंगरी पर 2-1 की बढ़त बना ली थी और वह अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच गया था।

इस मैच में जीत से पुर्तगाल का अपने ग्रुप में पहला स्थान पक्का हो जाता, लेकिन डोमिनिक सोबोस्ज़लाई ने इंजरी टाइम के पहले मिनट में गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया। इससे रोनाल्डो और पुर्तगाल का विश्व कप में जगह सुरक्षित करने का इंतजार बढ़ गया। रोनाल्डो विश्व कप क्वालीफायर में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम पर अब 41 गोल दर्ज हो गए हैं। उन्होंने ग्वाटेमाला के खिलाड़ी कार्लोस रुइज़ (39 गोल) को पीछे छोड़ा।

पिछले दो विश्व कप में जगह बनाने में नाकाम रहने वाले इटली ने इजरायल को 3-0 से हराकर कम से कम प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। इटली की टीम अभी अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। वह नॉर्वे से तीन अंक पीछे है, जिसका गोल अंतर कहीं बेहतर है। स्पेन ने बुल्गारिया को 4-0 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वह तुर्किए से तीन अंक आगे है जिसने जॉर्जिया को घरेलू मैदान पर 4-1 से हराया।

यह भी पढ़ेंः 'Nothing is well in NDA...', उपेंद्र कुशवाहा का बयान सुनकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, अमित शाह ने बुलाया दिल्ली

Holland Football Premier League: हैलेंड के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड को हराया
लंदन। एर्लिंग हैलेंड के मौजूदा सत्र के नौवें प्रीमियर लीग गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने रविवार को यहां ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हरा दिया। हैलेंड प्रीमियर लीग फुटबॉल के मौजूदा सत्र में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। मैनचेस्टर सिटी को हालांकि पहले हाफ में उस समय झटका लगा जब रोड्री दाएं पैर में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए। इस जीत से सिटी की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

टीम शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल से तीन अंक पीछे है। क्रिस्टल पैलेस को एवर्टन के खिलाफ 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 19 मैच से अजेय रहने का उसका रिकॉर्ड क्रम टूट गया। क्रिस्टल पैलेस की टीम इससे पहले कभी इतने मैच में अजेय नहीं रही।

क्रिस्टल पैलेस की 16 अप्रैल 2025 के बाद यह पहली हार है। नॉटिंघम फॉरेस्ट को न्यूकासल के खिलाफ 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे कोच एंगे पोस्टेकोग्लू को सात मैच के बाद भी पहली जीत का इंतजार है। वोल्वरहैम्पटन ने ब्राइटन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। वोल्वरहैम्पटन के मैनेजर विटोर परेरा को ‘टेक्निकल एरिया’ में ‘गैरजिम्मेदाराना’ व्यवहार के कारण लाल कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया गया। एक अन्य मैच में एस्टन विला ने डोनयेल मालेन के दो गोल की मदद से बर्नले को 2-1 से हराया।

तुम्हारा हमारे देश की नहीं हो... ब्रिटेन में सिख महिला का यौन उत्पीड़न, ब्रिटिश सांसद प्रीत कौर ने की निंदा
लंदन। ब्रिटेन की सिख सांसद प्रीत कौर गिल ने एक सिख युवती का यौन उत्पीड़न किए जाने की घटना की निंदा की है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा है कि वह इस हमले को नस्ली अपराध मानकर जांच कर रही है। प्रीत कौर गिल ने मंगलवार को इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के ओल्डबरी में हुए भयावह हमले पर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, ‘ओल्डबरी में एक सिख महिला पर हुए भयावह हमले से मैं बेहद स्तब्ध हूं।

यह एक अत्यधिक हिंसक कृत्य है लेकिन इसे नस्लीय भेदभाव के रूप में भी देखा जा रहा है क्योंकि अपराधियों ने कथित तौर पर उससे कहा था कि 'वह यहां की नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘‘वह यहीं की है। हमारे सिख समुदाय और हर समुदाय को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करने का अधिकार है। ओल्डबरी या ब्रिटेन में कहीं भी नस्लवाद और स्त्री-द्वेष के लिए कोई जगह नहीं है। मेरी संवेदनाएं पीड़िता, उसके परिवार और सिख समुदाय के साथ हैं।"

बर्मिंघम एजबेस्टन से लेबर पार्टी की सांसद ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के कई लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वे डरे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि उसे मंगलवार सुबह ओल्डबरी के टेम रोड पर 20 साल की युवती का यौन उत्पीड़न किए जाने सूचना मिली। बताया जा रहा है कि दो श्वेत पुरुषों ने महिला का उत्पीड़न किया और उस पर ‘नस्लवादी टिप्पणी’ की। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के एक बयान में कहा गया है, ‘‘एक महिला ने हमें बताया है कि ओल्डबरी में उसके साथ दुष्कर्म हुआ है, जिसे हम नस्लीय हमला मान रहे हैं और घटना की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टेकऑफ फेल, बड़ा हादसा टला; सपा सांसद डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार

Best Footballer: सालाह ने रचा इतिहास, PFA अवॉर्ड तीन बार जीतने वाले बने पहले फुटबॉलर, कैल्डेन्टी को भी मिला सम्मान
लंदन। लिवरपूल के फॉरवर्ड मोहम्मद सालाह और आर्सेनल की मिडफील्डर मैरियोना कैल्डेन्टी को मंगलवार को प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन पुरस्कारों में पिछले सत्र के लिए इंग्लिश फुटबॉल में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया। इस पुरस्कार के लिए इंग्लैंड में खेलने वाले साथी पेशेवर खिलाड़ी मतदान करते हैं। सालाह ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह पुरस्कार जीता है। मिस्र के इस 33 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने प्रीमियर लीग में 29 गोल किए, जिसकी बदौलत लिवरपूल ने रिकॉर्ड 20वीं बार चैंपियनशिप जीती।

सालाह ने इस वर्ष के शुरू में तीसरी बार फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन का फुटबॉलर ऑफ द ईयर पुरस्कार भी जीता था। महिला वर्ग में 29 वर्षीय कैल्डेन्टी ने आर्सेनल के साथ अपने पहले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और सभी प्रतियोगिताओं में 19 गोल किए। एस्टन विला के मिडफील्डर मॉर्गन रोजर्स को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष युवा खिलाड़ी चुना गया, जबकि सबसे अधिक कीमत पर आर्सेनल से जुड़ने वाली कनाडा की स्ट्राइकर ओलिविया स्मिथ ने महिला वर्ग में यह पुरस्कार हासिल किया।

यह भी पढ़ेंः Women's World Cup: भारतीय वनडे विश्व कप की टीम में शेफाली को नहीं मिली जगह, रेणुका ने की वापसी

टेनिस खिलाड़ी काइल एडमंड ने लिया संन्यास, पांच सालों में हुई तीन सर्जरी
लंदन। ब्रिटेन के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी काइल एडमंड ने 30 वर्ष की उम्र में खेल से संन्यास लेने की घोषणा की। एडमंड ने दो एटीपी खिताब जीते और 2018 में एंडी मरे के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले केवल दूसरे ब्रिटिश खिलाड़ी बने। वह 79 वर्षों में पहली बार डेविस कप जीतने वाली ब्रिटिश टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 2016 में ओलंपिक खेलों में भी अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। एडमंड अपने करियर के दौरान घुटने की चोट से परेशान रहे जिसके लिए उन्हें तीन ऑपरेशन कराने पड़े।

लॉन टेनिस एसोसिएशन द्वारा जारी एक बयान में एडमंड ने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में तीन सर्जरी और अन्य चोटों ने मुझे काफी परेशान किया है (और) मेरा शरीर मुझे बता रहा है कि अब खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है।’’

यह भी पढ़ेंः BWF World Junior Championships 2025: विश्व चैंपियन बनने को तैयार भारतीय जूनियर टीम, तन्वी शर्मा, भार्गव राम समेत इनको मिली टीम में जगह

इंग्लैंड से ओवल टेस्ट मैच जीतने के बाद भी सिराज को खली इस खिलाड़ी की कमी, कहा- अगर वह होते तो और भी खास होती खुशी
लंदन। मोहम्मद सिराज के लिए जसप्रीत बुमराह हमेशा एक प्रेरणास्रोत रहे हैं। हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में भारत की जीत के बाद उन्हें अपने सीनियर साथी की कमी महसूस हुई। ओवल में खेले गए इस मैच की दूसरी पारी में सिराज ने पांच विकेट झटके, जिसकी बदौलत भारत ने सोमवार को एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को छह रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। सिराज ने पूरे मैच में नौ विकेट लिए और 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब जीता, साथ ही प्रशंसकों का दिल भी जीता।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सिराज ने भावुक होकर कहा, “हर उस बल्लेबाज और गेंदबाज को मेरा सलाम, जिसने टेस्ट क्रिकेट खेला। हमारी वापसी शानदार थी। मुझे जस्सी भाई की बहुत याद आई। अगर वो यहां होते, तो यह पल और भी खास होता। मुझे उन पर और खुद पर पूरा भरोसा है।” बुमराह इस मैच में कार्यभार प्रबंधन के कारण नहीं खेल पाए थे और उन्हें चौथे टेस्ट के बाद टीम से रिलीज कर दिया गया था।

रविवार को हैरी ब्रुक का कैच छोड़ने के बाद सिराज अंतिम दिन पूरी तरह से जुझारू दिखे। सोमवार को सुबह के सत्र में उनकी हर गेंद ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला। उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, इस जीत के बाद मेरे मन की भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। कल मैंने एक कैच छोड़ा था। रात को सोते वक्त मैं यही सोच रहा था कि मैंने ऐसा कैसे कर दिया।”

सिराज ने आगे कहा, “अगर वो कैच पकड़ा होता, तो शायद हमें सोमवार को मैदान पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ती। हम आराम कर रहे होते। लेकिन ऊपर वाले की मर्जी कुछ और थी। उसने हमें सोमवार को स्टेडियम तक लाया, और नतीजा सबके सामने है।”

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों से मिली हार के बाद माइकल वॉन ने दिया बड़ा बड़ा बयान, कहा- कप्तान की गैर मौजूदगी ने हराया मैच

IND vs ENG: ऐसी पलटी बाजी की वाह-वाह करती रह गई दुनिया, पांच टेस्ट... हर दिन हुए रोमानचक मुकाबले, जानें आखिरी बार कब हुआ था ऐसा रोमांच?
IND vs ENG: जब भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हुई थी, तब शायद ही किसी ने अनुमान लगाया होगा कि हर एक मुकाबला पूरे पांच दिन तक खेला जाएगा। लेकिन इस बार ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला है। क्रिकेट इतिहास में ऐसा बहुत कम बार होता है। क्या आप जानते हैं कि आखिरी बार कब सभी पांच टेस्ट मैच पांचवें दिन तक खिंचे थे? आइए, इस रोमांचक जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

चार मैचों के बाद इंग्लैंड की बढ़त, मगर सीरीज अभी अनिश्चित

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों के बाद सीरीज का परिणाम अभी भी अधर में है। इंग्लैंड ने दो मैच जीतकर बढ़त बना ली है, जबकि भारत ने एक मैच में जीत हासिल की है। एक मुकाबला ड्रॉ रहा। यानी इंग्लैंड फिलहाल आगे है, लेकिन भारत के लिए अभी सब खत्म नहीं हुआ। अगर भारतीय टीम पांचवां टेस्ट जीत लेती है, तो सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म होगी। दूसरी ओर, इंग्लैंड की जीत उसे सीरीज का विजेता बना देगी।

पहले चारों मैच पांचवें दिन के आखिरी सत्र तक पहुंचे

इस सीरीज की सबसे खास बात यह रही कि सभी चार टेस्ट मैच पूरे पांच दिन तक चले। कोई भी मुकाबला चार दिन या उससे कम में खत्म नहीं हुआ। पहले चारों मैच पांचवें दिन के तीसरे सत्र तक खिंचे। पांचवां टेस्ट भी पांचवें दिन तक पहुंच चुका है, लेकिन इसकी संभावना कम है कि यह आखिरी सत्र तक जाएगा। जिस भी टीम ने इस मैच में बढ़त बनाई, वह संभवतः पहले सत्र में ही जीत हासिल कर लेगी। हालांकि, बारिश का प्रभाव इस समीकरण को बदल सकता है। अगर मौसम ने साथ दिया, तो पहला सत्र शुरू होने के डेढ़ घंटे के भीतर नतीजा सामने आ सकता है।

2017-18 की एशेज सीरीज में दिखा था ऐसा नजारा

इससे पहले, 2017-18 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई एशेज सीरीज में सभी पांच टेस्ट मैच पांचवें दिन तक खेले गए थे। इसके बाद से सात साल बीत चुके हैं, और इस दौरान कई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज हुईं, लेकिन ऐसा रोमांच दोबारा नहीं देखा गया। यह दर्शाता है कि भारत-इंग्लैंड सीरीज कितनी कांटे की टक्कर वाली और रोमांचक रही है। पांचवां टेस्ट अभी पांचवें दिन में है, और यह कहना मुश्किल है कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा।

यह भी पढ़ेंः ओवल टेस्ट: सिराज ने खोला पंजा, रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराया

IND VS ENG: माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान, कहा- टेस्ट में स्टोक्स के बाद ओली पोप नहीं इसे बनाना चाहिए कप्तान
लंदन। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मैदान पर हैरी ब्रूक की मौजूदगी अच्छी नेतृत्व क्षमता का भाव देती है और बेन स्टोक्स के बाद उन्हें कमान सौंपी जानी चाहिए। ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टेस्ट के चौथे दिन 98 गेंद में 111 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। बतौर कप्तान 51 में से 26 टेस्ट जीतने वाले वॉन का मानना है कि ओली पोप शानदार उपकप्तान है लेकिन स्टोक्स के संन्यास के बाद ब्रूक को कप्तानी सौंपी जानी चाहिये।

उन्होंने कहा, ‘‘हैरी ब्रूक में नेतृत्व क्षमता नैसर्गिक है। अगर भविष्य में बेन स्टोक्स चोटिल है और पोप उपकप्तान नहीं हैं तो ब्रूक कप्तान हो सकते हैं। ओली पोप अच्छा उपकप्तान है। कप्तान को देने के लिये उसके पास अच्छे सुझाव होते हैं लेकिन कई बार उपकप्तान अच्छे कप्तान नहीं होते। मार्कस ट्रेसकोथिक शानदार उपकप्तान था लेकिन मेरी नजर में कप्तान नहीं।’’

यह भी पढ़ेंः महिमा ने रांची तो युविका ने जयपुर का लहराया परचम, 54वीं हॉकी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता

टेस्ट क्रिकेट को केवल ‘बिग थ्री’ तक सीमित नहीं रख सकते: ग्राहम गूच
लंदन। दिग्गज बल्लेबाज ग्राहम गूच का कहना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की शृंखला टेस्ट क्रिकेट के लिए एक बेहतरीन प्रेरणा है, जो वर्तमान में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। हालांकि, उन्हें आशंका है कि भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे ‘बिग थ्री’ देशों के बीच बार-बार लंबी शृंखलाएं खेलने की प्रवृत्ति लंबे समय में एकरसता और ठहराव का कारण बन सकती है। आजकल टेस्ट क्रिकेट का अधिकांश हिस्सा इन्हीं तीन देशों के बीच खेला जा रहा है, जो पांच मैचों की शृंखलाओं में एक-दूसरे से भिड़ते हैं। वहीं, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे आर्थिक रूप से कमजोर देश केवल दो या तीन मैचों की छोटी शृंखलाओं तक सीमित रह जाते हैं।

पांचवें और अंतिम टेस्ट के मौके पर बातचीत में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान गूच ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को इन तीन बड़े देशों से आगे बढ़कर सभी देशों में फलना-फूलना चाहिए। उन्होंने कहा, “आईसीसी को टेस्ट क्रिकेट पर विशेष ध्यान देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आर्थिक रूप से कमजोर देशों को समर्थन मिले। मैं छोटे देशों की बात नहीं कर रहा, बल्कि उन देशों की बात कर रहा हूं जिनके पास आर्थिक संसाधन कम हैं।”

टेस्ट क्रिकेट में 8900 रन बनाने वाले इंग्लैंड के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज, 72 वर्षीय गूच ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखना जरूरी है। आप केवल तीन देशों के बीच ही नहीं खेल सकते। अगर वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें कम टेस्ट खेलेंगी, तो अंततः खेल के लिए कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं बचेगा। इसलिए, टेस्ट क्रिकेट को पूर्ण समर्थन की जरूरत है।”

भारत और इंग्लैंड के बीच इस शृंखला में कांटे की टक्कर देखने को मिली है, और गूच इस रोमांचक क्रिकेट और कड़े मुकाबलों से पैदा हुए उत्साह से बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, “यह एक शानदार शृंखला रही है और टेस्ट क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट ने विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी है, और टेस्ट क्रिकेट दबाव में है। लेकिन इस तरह की शृंखलाएं, जिसमें रोमांच, बेहतरीन क्रिकेट, ढेर सारे रन, शानदार गेंदबाजी और कभी-कभी थोड़ा तनाव भी शामिल होता है, मुझे प्रभावित करती हैं। मुझे इसकी परवाह नहीं कि खेल में थोड़ी नोकझोंक हो।”

उन्होंने आगे कहा, “दोनों टीमों ने जबरदस्त जज्बा दिखाया है, और यह वाकई शानदार रहा है।” लगभग 45 हजार प्रथम श्रेणी रन बनाने वाले गूच का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद भी भारत ने अनुभवहीनता के बावजूद मेजबान इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने कहा, “जब एक दरवाजा बंद होता है, तो दूसरा खुलता है। आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि बड़े खिलाड़ी हमेशा खेलते रहेंगे। एक समय आता है जब वे संन्यास ले लेते हैं। जिन दो खिलाड़ियों का जिक्र हुआ, उन्होंने भारत और क्रिकेट के लिए शानदार योगदान दिया है। अब समय है कि नए खिलाड़ी सामने आएं, और भारतीय युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।”

गूच ने कप्तान शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा, “वह एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और इस शृंखला में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह भविष्य में ढेर सारे रन बनाएंगे और भारत को कई जीत दिलाएंगे। भारतीय टीम अच्छे हाथों में है।” गिल ने इस शृंखला में 754 रन बनाए, जो सुनील गावस्कर के किसी भारतीय द्वारा एक टेस्ट शृंखला में सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड से सिर्फ 20 रन कम हैं। गूच को गिल की बल्लेबाजी में कोई तकनीकी खामी नजर नहीं आई। उन्होंने कहा, “उनकी तकनीक शानदार है, और इस शृंखला में उनकी एकाग्रता और धैर्य काबिलेतारीफ रहा है।”

गूच ने यह भी बताया कि चोटिल बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति ने इंग्लैंड की गेंदबाजी को प्रभावित किया और उनकी कप्तानी पर टीम की निर्भरता को उजागर किया। उन्होंने कहा, “स्टोक्स इस सीजन में शानदार रहे हैं। वह टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। उनके न खेलने से इंग्लैंड को एक बल्लेबाज कम करना पड़ा। मेरे विचार से चार गेंदबाजों के साथ खेलने के लिए आपको दो विश्वस्तरीय गेंदबाज चाहिए, जो इंग्लैंड के पास अभी नहीं हैं।”

गूच ने स्टोक्स और मोहम्मद सिराज में समानताएं भी देखीं। दोनों ने इस शृंखला में अपने शरीर की परवाह किए बिना लंबे स्पैल फेंके। उन्होंने कहा, “सिराज के लिए मेरे पास बहुत सम्मान है। वह बेहद जुनूनी हैं और हर गेंद में पूरी ताकत झोंक देते हैं। स्टोक्स भी कुछ ऐसा ही करते हैं। वह मैदान पर पूरी मेहनत करते हैं और कोई कसर नहीं छोड़ते।”

अंत में, गूच ने शृंखला के दौरान मैदान पर देखे गए तनाव का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “जब आप किसी देश के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा में खेल रहे होते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जोश और कभी-कभी थोड़ा गुस्सा स्वाभाविक है। हो सकता है कि गर्मजोशी में कुछ ऐसी बातें कह दी जाएं, जिनका बाद में पछतावा हो। लेकिन यह सब खेल की गहमागहमी में होता है, और मुझे नहीं लगता कि यह बाद में भी जारी रहता है।”

यह भी पढ़ेंः IND vs ENG: एक सीरीज में जड़े 19 शतक, भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इंग्लैंड की पारी में भी रच सकता है इतिहास

जो रूट को चिढाना था भारत की रणनीति का हिस्सा... प्रसिद्ध कृष्णा ने किया खुलासा
नई दिल्लीः भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने खुलासा किया कि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को उकसाना उनकी टीम की रणनीति का हिस्सा था। पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन दोनों के बीच हुई तीखी नोंकझोंक ने मैदान पर तनाव पैदा कर दिया, जिसके कारण अंपायरों को हस्तक्षेप करना पड़ा। आमतौर पर शांत रहने वाले रूट 22वें ओवर में प्रसिद्ध की टिप्पणी से नाराज हो गए।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में प्रसिद्ध ने कहा, "यह बस एक छोटी-सी बात थी। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में ऐसा हो जाता है। मैदान के बाहर हम अच्छे दोस्त हैं। यह हल्की-फुल्की छींटाकशी थी, और हम दोनों ने इसका आनंद लिया।" उन्होंने यह भी बताया कि रूट को चिढ़ाना उनकी सोची-समझी रणनीति थी। प्रसिद्ध ने कहा, "यह हमारा प्लान था, लेकिन मुझे नहीं लगा था कि मेरे कुछ शब्दों पर रूट इतनी तीखी प्रतिक्रिया देंगे। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं, वह क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "यह अच्छा है कि हम दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे थे। बल्लेबाज के साथ हल्की-फुल्की बातचीत से गेंदबाजी में मजा आता है। जब बल्लेबाज भी गुस्से में जवाब देता है, तो इससे और मदद मिलती है।"

पहले सत्र में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के दबाव बनाने के बाद तेज गेंदबाजों की रणनीति पर प्रसिद्ध ने बताया, "हमारी टीम को पता था कि लंच से पहले क्या हुआ। हम तीनों तेज गेंदबाजों ने एक कोने में जाकर बात की और फैसला किया कि जो हो गया, उसे भूलकर अब सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करके वापसी करनी है।"

वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट को आउट करने के बाद भारतीय गेंदबाज आकाश दीप ने उनके कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराया, जो डकेट को पसंद नहीं आया। इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच मार्कस ट्रेसकोथिक ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा, "मेरे समय में ज्यादातर बल्लेबाज ऐसा करने पर गेंदबाज को कोहनी मारते या कुछ और करते। मैंने कभी किसी गेंदबाज को आउट करने के बाद ऐसा करते नहीं देखा। इसमें कोई जरूरत नहीं थी।"

यह भी पढ़ेंः National Girls Football Tournament में लखनऊ, देहरादून, दिल्ली और एर्नाकुलम ने मारी बाजी, सेमीफाइनल में बनाई जगह

WTC Points Table: धीमी ओवर गति के कारण इंग्लैंड के अंक कटे, डब्ल्यूटीसी तालिका में तीसरे स्थान पर लुढ़का
लंदन। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई है। यह बदलाव लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के कारण हुआ, जिसके चलते इंग्लैंड के दो अंक कट गए। साथ ही, बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इस टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। गौरतलब है कि इंग्लैंड ने यह टेस्ट मैच 22 रनों से जीता था।

आईसीसी ने लगाया जुर्माना

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार, मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने इंग्लैंड पर यह दंड लगाया, क्योंकि टीम निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंक पाई। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, “आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत, न्यूनतम ओवर गति का पालन न करने पर प्रत्येक ओवर के लिए खिलाड़ियों पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।” इसके अलावा, डब्ल्यूटीसी की खेल शर्तों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, प्रत्येक कम फेंके गए ओवर के लिए एक अंक काटा जाता है। इस वजह से इंग्लैंड के दो अंक कट गए।

अंक तालिका में बदलाव

इस दंड के बाद इंग्लैंड के डब्ल्यूटीसी अंक 24 से घटकर 22 हो गए, जिससे उसका अंक प्रतिशत (पीसीटी) 66.67% से घटकर 61.11% हो गया। इस बदलाव का फायदा श्रीलंका को मिला, जो 66.67% अंकों के साथ अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 100% अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर कायम है, जबकि भारत 33.33% अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

स्टोक्स ने स्वीकारी सजा

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और प्रस्तावित दंड को मंजूर कर लिया। इस कारण मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, तीसरे अंपायर अहसान रजा, और चौथे अंपायर ग्राहम लॉयड ने यह आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ेः ओडिशा विधानसभा के बाहर जमकर हुआ बवाल, छात्रा की मौत से आहत लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले