Picnic - Amrit Vichar

मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बोले- अमेठी में पिकनिक मनाने आये हैं राहुल गाधी
अमेठी। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं शिक्षा राज्य मंत्री तथा तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे अमेठी में केवल "पिकनिक मनाने" आए हैं। मंत्री ने मंगलवार को अमेठी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "राहुल गांधी अमेठी आए हैं, पिकनिक मनाएं, टहलें और चले जाएं। उन्हें देश में कहीं भी आने-जाने की पूरी स्वतंत्रता है और उनका स्वागत है। मुझे लगता है कि अमेठी और रायबरेली के बाद उनका अगला पड़ाव किसी यूरोपीय देश का होगा।"

नीट प्रवेश परीक्षा में हुई अनियमितताओं के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इसकी जांच कर रही है और कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

महंगाई तथा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर मंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण पूरा विश्व प्रभावित है। ऐसे समय में देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को साकार करने में सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने प्रतिकूल परिस्थितियों का डटकर मुकाबला किया और दुनिया के सामने उदाहरण पेश किया। मौजूदा चुनौतियों से भी देश उसी मजबूती से उबरेगा।मंत्री ने प्रधानमंत्री के ऊर्जा बचाओ अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से ईंधन के मितव्ययी उपयोग की अपील की।

पिकनिक स्पॉट में बदलते तीर्थस्थान, दिलचस्प हैं नतीजे
बचपन की बात है। हमारा पूरा परिवार हरिद्वार गया था, मेरे माता-पिता, हम तीनों बच्चे और दादी। गर्मी के दिन थे। प्रोग्राम ये बना कि हरिद्वार और आस-पास के तीर्थ तो घूमेंगे ही, साथ में गर्मी से भी थोड़ी मुक्ति मिल जाएगी। उस समय जो देखा वो ये था कि मंदिर और धर्मशालाएं बहुतायत से थीं, होटल भी थे, लेकिन बहुत कम। आना-जाना ज्यादातर पैदल ही होता था, खाने के लिए ज्यादातर ढाबे थे या फिर छोटे-छोटे होटल, जिनमें सामान्य भोजन मिलता था। सबसे न्यारा दृश्य होता था सुबह, शाम और रात को हर की पैड़ी पर होने वाला स्नान और लोगों का कोलाहल। हम लोग भी शाम को लगभग रोज ही वहां जाते थे ढेर सारे आम और लीची के साथ। पोटली मे बांधकर आम और लीची गंगाजी में डुबोकर, जब ठंडी हो जाए तो खाते थे और हर की पैडी के नज़ारे का आनंद लेते थे। भीड़ भाड़ भी बहुत नहीं होती थी। कुल मिलाकर खुशनुमा माहौल था, जिसमे तीर्थ तो माता पिता और दादी ने किया हम बच्चों ने तो घूमने फिरने का आनंद लिया।

इसके बाद अभी तीन साल पहले हरिद्वार जाना हुआ। इतना शोर,गंदगी और भीड़-भाड़ कि पूछो मत। गंगा आरती मे जबरदस्त भीड़ और लगातार चंदा मांगते गंगा सेवा समिति के पंडे। मैंने पूछा तो पता चला हर शनिवार, रविवार को दिल्ली तक से लोग हरिद्वार आते हैं, हर तरह की सुविधाओं वाले होटलों मे रुककर पिकनिक मनाकर वापस चले जाते हैं।  देखा जाए तो पिछले 20-25 सालों से तीर्थ यात्रा के पर्यटन में बदल जाने की ये कहानी है बड़ी दिलचस्प, पाठकों मे से जो उम्र दराज होंगे, उनमें से बहुतों ने मेरी तरह इस बदलाव को देखा भी होगा। बदले आर्थिक माहौल ने सारे समाज पर प्रभाव डाला तो तीर्थ पर जाने वाले भी उससे प्रभावित कैसे नहीं होते? पहले तीर्थ पर जाने का मतलब होता था, सारा ध्यान पूजा-पाठ और भक्ति में लगाना और थोड़ा बहुत आस-पास के प्रसिद्ध स्थान भी देखना। जैसा मैंने बताया तीर्थ यात्रा करने के दौरान आरामदेह तरीके से रुकना और स्वादिष्ट खाना-पीना लोगों की प्राथमिकता मे नहीं होता था। हां एक बात और थी तीर्थ स्थानों पर जो पंडे-पुजारी और साधू मिलते थे अधिकांश निर्विकार होते थे, लालची भी थे, लेकिन बहुत कम। तीर्थ यात्रा का ये नजारा मोटे तौर पर सन् 2000 के आस-पास तक जारी रहा। इसके बाद भारतीय समाज ने बदलाव का एक नया दौर देखा। अर्थव्यवस्था में आई संपन्नता की वजह से भारतीय समाज के एक बड़े हिस्से की मानसिकता में बदलाव आया और उसकी प्राथमिकताओं में भी।

धर्मभीरु भारतीय समाज में तीर्थ यात्रा अभी भी पहली प्राथमिकता रही, लेकिन अब सुख सुविधाओं की तरफ भी लोगों का ध्यान जाने लगा। इस बदलाव की ओर तीर्थ स्थानों में बैठे पंडे- पुजारिओं और व्यापारियों का ध्यान भी गया। अब लोगों की जेब में पैसा था और तीर्थ स्थानों मे बैठे लोगों के पास जमीन, आश्रम और व्यापारी के पास पैसा। नतीजे में तीर्थस्थानों में पर्यटन सरीखी सुविधाएं देने की होड़ शुरू हो गई। नए-नए होटल तो बनने ही लगे आश्रम भी होटल सरीखे ही सुविधा संपन्न होने लगे। खाने-पीने की सुविधाएं भी मिलने लगीं। ये व्यवस्था होने लगी की जो जैसा भोजन चाहे उसे उपलब्ध कराया जाए। इस तरह से पूरा माहौल पिकनिक सरीखा होने लगा। अब एक पंथ दो काज वाला माहौल तीर्थस्थानों पर बन गया। यानी लोग तीर्थ के साथ पर्यटन का आनंद भी लेने लगे। ये बदलाव एक तरीके से सकारात्मक ही रहा, लेकिन धन का स्वभाव है कि वो अपने साथ लालच भी लाता है। तीर्थ स्थानों में भी वही हुआ और अधिक धन की लालच मे तीर्थ स्थानों पर वो सुविधाएं भी मिलने लगीं, जो शुद्ध व्यावसायिक हैं, जिनसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और जो उस इलाके के लिए कालांतर मे घातक साबित होंगी , कई जगहों पर ऐसा होने भी लगा है।

अब जैसे ट्रेकिंग को ही लीजिए, पर्यटकों की डिमांड को पूरा करने के लिए तमाम जगहों पर ट्रेकिंग करवाई जाने लगी है, जिनसे पहाड़ों मे कई जगहों पर कूड़े और प्लास्टिक के कचरे के ढेर लगने लगे हैं। इसी हरिद्वार में ही शोभा के लिए गंगा आरती होती थी। उसकी सफलता से प्रेरित होकर अब गंगा आरती को एक तरह से व्यावसायिक रूप दे दिया गया है। भारी भीड़ होने लगी है और आरती खत्म होने के बाद घाटों पर गंदगी का अंबार लग जाता है, इतने से ही संतोष नहीं हुआ, तो लोग अब खास तौर से पहाड़ों वाले तीर्थ स्थानों पर परलोक सुधारने के लिए बसने भी लगे हैं। ऐसे लोगों ने तीर्थों को और प्रदूषित कराना शुरू कर दिया है। अति हर चीज की बुरी होती है। इसलिए जरूरी है कि कुछ हम खुद पर लगाम लगाएं और सरकार की तरफ से नए सिरे से कुछ नियोजन हो। वरना कालांतर में तीर्थ स्थान व्यापार के शुद्ध केंद्र बन जाएंगे और उनका स्वरूप ही बिगड़कर नष्ट हो जाएगा। बदले आर्थिक, सामजिक संदर्भों मे तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, ये बात तो समझ मे आती है, लेकिन इन सुविधाओं के कारण तीर्थ स्थान, पर्यटन केंद्र मे बदल जाएं ये न तो तीर्थ यात्रियों के हित मे होगा न ही पर्यटकों के।

अनेहस शाश्वत

राजस्थान की बनास नदी में डूबकर 8 युवकों की मौत, जयपुर से पिकनिक मनाने गए थे टोंक
अमृत विचार। राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार को पिकनिक मनाने गए 8 युवकों की बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम ने तीन युवकों को बचा लिया है। इन सभी 11 युवकों का दल जयपुर से टोंक में पिकनिक मनाने आया था। बनास नदी में नहाते वक्त अचानक गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव में सभी युवक बहने लगे। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस-प्रशासन और राहत-बचाव टीमें तत्काल नदी पर पहुंची। जहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीन युवकों को सुरक्षित निकालने में सफलता मिल गई। आठ अन्य युवकों को भी बाहर निकालकर सआदत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने टोंक में हाहाकार मचा दिया।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, बनास नदी के पास पिकनिक मनाने आए सभी युवक एक साथ नदी में उतरे थे। जहां नदी में उतरे, वो पुराना पुल क्षेत्र है। अक्सर बाहरी लोग जानकारी के अभाव में यहां नहाने चलते जाते हैं। चूंकि यहां नदी का गहरा हिस्सा है। कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा है न ही सुरक्षा के दूसरे इंतजाम हैं।

मंगलवार को भी यही हुआ। जब जयपुर के युवक नदी में नहाने के लिए घुसे। वे भी अंजाने में अंदर चले गए। गहराई में जाते भी वे डूबने लगे। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणा भागकर नदी पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस और एसडीआरएफ ने सक्रियता दिखाई और समय पर पहुंचकर तीन युवकों की जिंदगी बचाने में कामयाबी पाई।

उधर, सूचना पर युवकों के परिजन भी टोंक पहुंच गए, जहां अस्पताल परिसर में दिनभर चीख-पुकार मची रही। जवान बच्चों की मौत पर माता-पिता और घरवाले बिलखते रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन को राहत-बचाव के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि मृत्यु का समाचार काफी पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें - राजा रघुवंशी हत्याकांड : ‘'भरोसे के कत्ल’’ का भयंकर अंजाम, तीन मांओं के नहीं थम रहे आंसू, राज की मां ने किया बड़ा दावा

बरेली: वाटर पार्क में बेहोश होकर गिरी छात्रा ने तोड़ा दम
बरेली, अमृत विचार। हल्द्वानी से पिकनिक मनाने बरेली आए केवीएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ यहां बड़ा हादसा हो गया। वाटर पार्क में मस्ती के दौरान 12वीं की एक छात्रा स्विमिंग पूल में बेहोश होकर गिर गई। उसे पीलीभीत बाईपास पर एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इन्कार कर दिया। गंभीर हालत में वापस हल्द्वानी ले जाते समय छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मां ने स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के हीरानगर इलाके में स्थित केवीएम स्कूल के नौंवी से 12वीं तक के 250 बच्चों को चार बसों में स्कूल की ओर से पिकनिक मनाने के लिए बरेली के फन सिटी में लाया गया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे करीब हल्द्वानी की नैनी व्यू कॉलोनी जयसिंह भगवानपुर में रहने वाली 12वीं की छात्रा अंजलि रावत स्लाइडिंग स्वीमिंग पूल के पास अचानक बेहोश होकर पानी में गिर गई। स्कूल की उप प्रधानाचार्य एकता शाह, शिक्षक रमेश चंद्र गुररानी और रेनू कोलिया दूसरी छात्राओं की मदद से अंजलि को बाहर निकालकर पीलीभीत रोड पर ही एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उसे भर्ती करने से इन्कार कर दिया।

शिक्षकों के मुताबिक उन्होंने अंजलि के परिजनों से बात की और उनकी सहमति पर अंजलि को हल्द्वानी भेज दिया। रास्ते में अंजलि ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर इज्जतनगर धनंजय पांडेय ने बताया कि घटना होने के बाद स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के बयान लिए गए हैं। पता चला है कि छात्रा बेहोश हो जाती थी। वाटर पार्क में भी बेहोश होकर पानी में गिरने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। स्कूल वाले उसे हल्द्वानी ले गए थे।

मां ने कहा- लापरवाही से हुई बेटी की मौत
अंजलि रावत के पिता राजेंद्र सिंह रावत सेना में हवलदार हैं और उनकी तैनाती शाहजहांपुर में है। अंजलि घर पर मां सरिता और छोटे भाई के साथ रहती थी जो केवीएम पब्लिक स्कूल में ही कक्षा दो में पढ़ता है। सरिता ने बताया कि उनकी बेटी कभीकभार बेहोश हो जाती थी लेकिन बीमार नहीं थी। वह घर से स्कूल तक ऑटो से गई थी और स्कूल पहुंचने के बाद फोन पर उन्हें जानकारी भी दी थी। उन्होंने कहा कि बेटी की हालत पर ध्यान दिया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। बुरी तरह बिलखते हुए सरिता ने कहा कि उनके पति राजेंद्र सिंह रात में किसी वक्त हल्द्वानी पहुंच जाएंगे। सुबह वह बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराएंगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई करेंगी।

अंतिम शब्द... मां मैं पहुंच गई, चिंता न करना

सरिता ने बताया कि उनकी बेटी ने करीब 3 बजे उन्हें फोन किया था। बोली, मम्मी मैं फनसिटी पहुंच गई हूं, रात में किसी वक्त हम लोग लौटेंगे, आप चिंता न करना। इसके बाद करीब 3.45 बजे बेटी की हालत खराब होने की सूचना मिली। कुछ देर बाद बताया गया कि वह अब बेटी दुनिया में नहीं रही।

रामनगर: कोसी नदी में घूमने, नहाने के साथ पिकनिक पर लगी रोक
रामनगर, अमृत विचार। प्रशासन ने कोसी नदी में पिछले दिनों हुए हादसे और पहाड़ों में बारिश को देखते हुए नदी क्षेत्र में घूमने, पिकनिक मनाने और नहाने पर रोक के आदेश जारी किए है। पुलिस, सिंचाई और वन विभाग को जारी निर्देश में एसडीएम ने नदी क्षेत्र में ऐसी गतिविधि रोकने को कहा है।

एसडीएम राहुल शाह की ओर जारी निर्देशों के अनुसार, इन दिनों पर्यटन सीजन में काफी पर्यटक कोसी नदी में नहाने और पिकनिक के लिए आ रहे हैं। जबकि नदी में बरसात के कारण जलस्तर में अचानक परिवर्तन होता है, ऐसे में हादसे की आशंका रहती है। कहा गया है कि कोसी बैराज के आरक्षित वन क्षेत्र में पर्यटक या अन्य व्यक्तियों को नहाने, घूमने और पिकनिक जैसी गतिविधियों को रोकने की कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे जनहानि के साथ वन क्षेत्र, नदी में कूड़ा फैलने, वनाग्नि की आशंका भी रहती है।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोसी नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आवागन में रोक लगवाएं। सिंचाई विभाग बैराज के आसपास चेतावनी बोर्ड लगवाए। नदी में जल स्तर बढ़ने पर सायरन और लाउडस्पीकर से चेतावनी जारी की जाए।

लखनऊ के व्यक्ति की हुई थी मौत
20 मई को गर्जिया घूमने आए लखनऊ के एक व्यक्ति की कोसी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। पिछले साल भी भरतपुरी के पास होटलों में संगीत के कार्यक्रम करने वाले कलाकार की कोसी में नहाते समय मौत हो गई थी।

यह हैं खतरे वाले स्थल
गर्जिया मंदिर, गर्जिया झूला पुल, ढिकुली, पंपापुरी, भरतपुरी, कोसी बैराज। इन स्थानों पर कई स्थानों पर  नदी किनारे खोखली चट्टाने है जहां लोग नहाने के दौरान भंवर में फस कर इन चट्टानों के भीतर चले जाते है बाद में उनका शव ही बाद में बाहर आता है

बरेली: जीआरएम स्कूल में पिकनिक का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने की मस्ती
बरेली, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल के जूनियर विंग के बच्चों के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया। इसमें प्री नर्सरी से केजी तक के बच्चे शामिल हुए। पिकनिक की शुरुआत प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली ने बच्चों को टॉय ट्रेन में बैठा कर किया।

ये भी पढे़ं- बरेली: 8 नंवबर से शुरू होगी अनएक्विपड मास्टर पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता

बच्चों की मस्ती के लिए विभिन्न झूले, टॉय ट्रेन, जंपिंग जैक्स, ट्रामपॉलिन, मैरी गो राउंड और जायंट व्हील पिकनिक के लिए मुख्य आकर्षण रहे। संगीत की धुनों पर थिरकने के लिए उनकी अपनी कक्षाओं में गीत भी बजाए गए। अपने-अपने घरों से लाए गए अपने पसंदीदा खाद्य पदार्थों का भी बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत और जूनियर विंग की समन्वयक डाॅ. विनीता सक्सेना सहित आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: आठ स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, बनेगा इंटर कॉलेज

छत्तीसगढ़: पिकनिक मनाने आए गैर सरकारी संस्थान के तीन लोगों की बांध में डूबने से मौत
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को एक बांध में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष हैं। ये सभी अपनी संस्थान में कार्यरत अन्य लोगों के साथ यहां पिकनिक मनाने आए थे। गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना कुकड़ा बांध की है, जहां एक गैर सरकारी संस्थान के 10 कर्मचारी घूमने गए थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि मृतका की पहचान रितु कुमारी के रूप में हुई है। वहीं दो पुरुषों में एक का नाम राकेश टेटा और दूसरे का नाम लक्ष्य वर्मा बताया गया है। मृतका रितु कुमारी मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी, जो इन दिनों छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रह रही थी। ठाकुर ने बताया कि राकेश टेटा कांकेर जिले का रहने वाला था, जबकि लक्ष्य वर्मा रायपुर शहर का रहने वाला था।

ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि महिला को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दो लोगों के शव शाम को बाहर निकाले गए और मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- सीएम ने GST क्षतिपूर्ति की व्यवस्था को आगामी 10 वर्ष तक जारी रखने का किया आग्रह

पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों की नदी में डूबने से मौत
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम जेवनारा में आज दोपहर हिर्री नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह प्रशांत गौर निवासी सिवनी, आर्यन श्रीवास्तव निवासी सिवनी और वंश बिसेन अपने अन्य मित्रों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बरघाट विकासखंड के ग्राम जेवनारा स्थित हिर्री नदी में गए हुए थे।

इसी दरम्यान ये तीनों नहाते समय पानी में डूब गए। इन तीनों की उम्र 17 से 18 वर्ष बतायी गई है। घटना की सूचना अन्य साथियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की सूचना पाकर हिर्री नदी में डूबे युवकों की तलाश प्रारंभ की जहां देर शाम तीनों युवकों के शव नदी से निकाल लिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें-

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की पीएम व शाह से मुलाकात, गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले को लेकर कही यह बड़ी बात

चित्रकूट: पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के तीन युवकों की डूबने से मौत
चित्रकूट। शबरी प्रपात में पिकनिक मनाने गए अतर्रा (बांदा) के चार युवक गहराई में चले गए और डूब गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी एक ही परिवार के हैं। नरैनी रोड अतर्रा (बांदा) निवासी साहू परिवार के मोहित (18) पुत्र देवेंद्र, आकाश (27) पुत्र दिनेश चंद्र, साहिल (17) पुत्र अशोक, पीयूष उर्फ लाला (23) पुत्र विद्यासागर, विवेक (22) पुत्र रमेश और सानू (20) पुत्र विद्यासागर लाकडाउन में रविवार की सुबह पिकनिक मनाने मारकुंडी थाना अंतर्गत शबरी जलप्रपात पहुंचे थे।

पूर्वाह्न लगभग 11 बजे मोहित, साहिल, पीयूष और आकाश पानी में उतर गए। गहराई की थाह नहीं पाने से ये डूबने लगे। यह देख किनारे खड़े विवेक और सानू ने चीखपुकार की तो आसपास के ग्रामीण दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। पीआरवी और मारकुंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद मोहित, साहिल और आकाश को बाहर निकाला जा सका। मोहित और साहिल को मझगवां अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की सांसें थम गईं।

इधर, पीयूष को थाने के तैराक जवान अंकित शुक्ला, भास्कर शुक्ला, अमित सिंह व चौकीदार रामभवन ने भारी मशक्कत के बाद पत्थरों के बीच से निकाला। सीएचसी मानिकपुर में पीयूष को मृत घोषित कर दिया गया। एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि आकाश का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस दौरान एसडीएम के साथ सीओ सुबोध गौतम आदि मौके पर मौजूद रहे। सीएचसी मानिकपुर के चिकित्सक डा. शुभम ने बताया कि आकाश की हालत ठीक है।

पाकिस्तान में पिकनिक मनाने गए चार लोगों की समुद्र में डूबने से मौत
कराची। पाकिस्तान के कराची में अलग-अलग स्थानों पर पिकनिक मनाने पहुंचे चार लोगों की समुद्र में डूबकर मौत हो गयी। द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के मद्देनजर इसी महीने की शुरुआत में कोविड प्रतिबंधों में ढील दिये जाने के बाद सप्ताहंत में लोगों की बड़ी भीड़ समुद्र तटों और अन्य मनोरंजक स्थानों की ओर बढ़ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक मौरीपुर थाना क्षेत्र के रहमान गोठ के पास हॉक्स बे में रविवार को एक परिवार पिकनिक मनाने समुद्र तट पर पहुंचा था। इसी दौरान समुद्र में नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गयी। सूचना मिलने पर गोताखोरों ने उसके शव को निकाला। इसी तरह मानघोपीर थाना क्षेत्र के हब डैम में 22 वर्षीय युवक नहाते समय पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी।

मृतक की पहचान ल्यारी इलाके में रहने वाले हमजा के रूप में की गयी है। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बांध पर गया था। एक अन्य घटना में गदानी में दो लोग समुद्र में नहाते समय डूब गए। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव निकाले। उनकी पहचान बलदिया टाउन निवासी नईम और इमरान के रूप में की गयी है।

लखीमपुर खीरी: होली पर पिकनिक मनाने गए छह दोस्त नहर में गिरे, एक लापता
लखीमपुर खीरी। रंग खेलने के बाद पिकनिक मनाने गए शहर के छह दोस्त नहर में डूब गए जिसमे पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक लापता है। लापता युवक शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉक्टर दिनेश दुआ का 22 वर्षीय बेटा प्रखर दुआ है।

घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। सोमवार को होली खेलने के बाद शहर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी छह दोस्त प्रखर दुआ, श्रेव गुप्ता, रवीश, आंनद, शिखर, और दिव्यांश खीरी थाना क्षेत्र में पड़ने वाली रवहीं नहर पर पिकनिक मनाने गए थे। पुलिस के मुताबिक सेल्फी लेने के दौरान यह छह दोस्त नहर में गिर गए जिसमें से गोताखोरों की मदद से श्रेव गुप्ता, रवीश, आंनद, शिखर, और दिव्यांश को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रखर अभी भी लापता है।

हादसे की खबर सुन भारी फोर्स सहित सदर विधायक योगेश वर्मा भी पहुंच गए। खीरी थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि प्रखर की तलाश के लिए गोताखोरों को लगया गया है। घटना स्थल से दो बियर की बोतल और चप्पल मिली हैं।

अयोध्या: नये साल पर राम नगरी में दिखा आस्था और पिकनिक का अनोखा संगम
अयोध्या। यूं तो राम नगरी में ऐतिहासिक रूप से तीन प्रमुख मेलों का आयोजन होता है। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। हालांकि 500 वर्ष पुराना विवाद अब नेपथ्य में है। सुप्रीम फैसले के बाद राम जन्मभूमि विराजमान रामलला के कब्जे में जा चुकी है और जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की कवायद जारी है। आस्था की यह नगरी दीपोत्सव और मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर वैश्विक फलक पर है। नव वर्ष पर मेला और पर्व न होने के बावजूद राम नगरी भीड़ से सराबोर नजर आई। माना जा रहा है कि ऐसा आस्था और पिकनिक के कॉकटेल के चलते हुआ।

राम नगरी अयोध्या में प्रतिवर्ष पारंपरिक रूप से चैत राम नवमी, कार्तिक पूर्णिमा और सावन झूला मेला का आयोजन होता है। सूबे में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद इसमें दीपोत्सव एक और पर्व के रूप में शामिल हुआ है। मेलों और पर्वों में जनपद समेत आसपास के जनपदों ही नहीं दूरदराज के अन्य प्रांतों से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ राम नगरी आती रही है।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि और मोक्षदायिनी सरयू के चलते यह नगरी असंख्य हिंदू समाज के आस्था और श्रद्धा का केंद्र रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार आस्था और श्रद्धा के इस केंद्र को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की कवायद में जुटी है।

इसी को ध्यान में रखते हुए तमाम विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं और दीपोत्सव तथा जन्म भूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमिपूजन कार्यक्रम के माध्यम से राम नगरी को जन-जन से जोड़ने की कोशिश हुई। जिसका असर भी शुक्रवार को वर्ष 20 21 के शुभ अवसर पर दिखा। नव वर्ष पर राम नगरी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी जिसके चलते आवागमन ठप हो गया और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ उनके रूट डायवर्ट करने पड़े।

नव वर्ष के अवसर पर राम नगरी पहुंची भीड़ में श्रद्धालु भी शामिल रहे और पर्यटक भी। आस्था और श्रद्धा के वशीभूत श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी सरयू में स्नान दान किया और राम नगरी के प्रमुख मठ मंदिरों हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वर नाथ समेत विराजमान रामलला के मंदिर में मत्था टेका और नव वर्ष में सुख समृद्धि के लिए कामना की। वही राम नगरी पहुंचे तमाम लोगों ने सरयू में नौकायन किया राम की पैड़ी पर घूमे और जमकर सेल्फी ली।