Barabanki UP News - Amrit Vichar

हादसे का मंजर ऐसा कि बयां करना मुश्किल, रक्षाबंधन से पहले टूटा अपनों का साथ
बाराबंकी, अमृत विचार :  रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व हैदरगढ़ मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। शुक्रवार को मद्धिम रफ्तार से हैदरगढ़ जा रही एक बस अचानक तेज झटके के साथ अनियंत्रित हुई और कुछ ही पलों में मौत का मंजर सामने आ गया। बस में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारिश के बीच बस में अफरा-तफरी मच गई। घायल यात्री चीख-पुकार कर मदद मांगते रहे, वहीं बस में फंसी एक महिला ने लोगों को वीडियो बनाने के बजाय घायलों को निकालने की गुहार लगाई। सकुशल बचे यात्री हसन अब्बास ने बताया कि “मंजर बेहद खौफनाक था, लगा कि अब बचना मुश्किल है, लेकिन ऊपर वाले ने जान सलामत रखी।”

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। जिन घरों में रक्षाबंधन की तैयारी चल रही थी, वहां चीख-पुकार गूंज उठी। राखी बांधने और जल्दी लौटने का वादा सदा के लिए अधूरा रह गया। पड़ोसियों और रिश्तेदारों की आंखें भी नम हो गईं। पूरे जिले में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:- बारिश का कहर: किसान का कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

बाराबंकी में रातभर बरसे बादल, दिनभर गुल रही बिजली लोग परेशान
बाराबंकी, अमृत विचार : गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश ने शुक्रवार को पूरे जिले को भिगो दिया। सुबह से शाम तक झमाझम बरसात ने गर्मी का असर तो कम किया, लेकिन शहर और गांवों में परेशानियां बढ़ा दीं। कई जगहों पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

शहर में लगातार बारिश से मुख्य बाजार और गलियों में पानी भर गया। सफाई व्यवस्था ठप रहने से लोग नगर पालिका की लापरवाही पर नाराज दिखे। वहीं, सबसे ज्यादा मुसीबत बिजली ने दी। रामनगर क्षेत्र में गुरुवार शाम गई बत्ती शुक्रवार दोपहर तक नहीं लौटी, जिससे लोग घंटों अंधेरे में रहे।

ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। मसौली में 33 हजार केवी लाइन में खराबी आने से करीब 13 घंटे तक गांव अंधेरे में डूबे रहे। स्थानीय फाल्ट और बड़े ट्रिपिंग पॉइंट्स को दुरुस्त करने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

दिन में एकाध बार धूप झांकने की कोशिश करती रही, लेकिन बादलों ने उसे जल्द ही ढक लिया। लोगों ने राहत की सांस तो ली, मगर जलभराव और बिजली कटौती ने इस राहत को अधूरा कर दिया।

यह भी पढ़ें:- "कल भाइयों की कलाई पर सजेगा प्यार का धागा, शहर में देर रात तक चली खरीदारी"

ट्राला की टक्कर से डीजल टैंकर में लीकेज, समय रहते टला बड़ा हादसा
बाराबंकी, अमृत विचार : रामनगर तिराहे के पास शुक्रवार को ट्राला और डीजल टैंकर की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें से डीजल का रिसाव शुरू हो गया। गनीमत रही कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुंच गई और लीकेज को नियंत्रित कर बड़ा हादसा टाल दिया।

जानकारी के मुताबिक, दो चैंबर वाला डीजल टैंकर लखनऊ से डुमरियागंज जा रहा था। इसी दौरान रामनगर तिराहे पर एक ट्राला उसे ओवरटेक करने लगा। ओवरटेक के दौरान ट्राले के पिछले हिस्से ने टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टैंकर का पिछला हिस्सा फट गया और डीजल बहने लगा।

सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पहले टैंकर के क्षतिग्रस्त हिस्से में कपड़ा ठूंसकर रिसाव रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता न मिलने पर टैंकर को नवीन मंडी के पास ले जाकर उसका पिछला हिस्सा ऊपर उठाया गया, जिससे रिसाव बंद हो सका।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि आग लगने जैसी कोई दुर्घटना न हो। सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बड़ी आपदा टल गई। पुलिस ने ट्राला चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायल

लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बाराबंकी-अमेठी सीमा के पास हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, अमेठी जनपद के थाना इन्हौना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी रामसेवक (53) अपने पुत्र दिलीप कुमार (27) के साथ मोटरसाइकिल से जमुनीपुर गांव में दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही वे मुर्गी दाना फैक्ट्री के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

परिजनों के मुताबिक, मौके पर यूपी-32 नंबर की एक टूटी हुई नंबर प्लेट मिली है, जिससे पुलिस को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान में मदद मिल सकती है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-काकोरी शहीद स्थल पर भावुक पल : कक्षा तीन की छात्रा ने मुख्यमंत्री योगी को बांधी तिरंगा राखी, मिली चॉकलेट

"कल भाइयों की कलाई पर सजेगा प्यार का धागा, शहर में देर रात तक चली खरीदारी"
बाराबंकी, अमृत विचार : रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को पूरे उल्लास और भाई-बहन के प्रेम के साथ मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्यार और विश्वास की राखी बांधेगीं। पर्व की पूर्व संध्या यानी शुक्रवार को शहर की बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखी गई। बहनों ने जहां देर रात तक राखी और मिठाई की खरीदारी की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को खुश करने के लिए तोहफों की खरीदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

शहर के अयोध्या-लखनऊ हाईवे, डीएम आवास के सामने, पुलिस लाइन चौराहा, छाया चौराहा सहित प्रमुख मिठाई दुकानों पर काजू कतली, पिस्ता रोल, मिक्स मिठाइयों, कालाजाम और छेना जैसी मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। वहीं राखियों की बात करें तो रेशमी धागों में मोती जड़ी राखियों के साथ-साथ चांदी की राखियों की भी जबरदस्त मांग रही। भाइयों ने बहनों को उपहार में देने के लिए सूट, कुर्ती, साड़ी, चॉकलेट बॉक्स, स्नैक्स गिफ्ट हैंपर्स आदि खरीदे। रक्षाबंधन पर जिला जेल प्रशासन ने भी खास तैयारियां की हैं।

जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह 9 बजे से बहनों के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अंदर टेंट लगाकर कुर्सियों की व्यवस्था की गई है ताकि बहनों को धूप में खड़ा न होना पड़े। मिठाई, जलपान और राखियों की व्यवस्था भी की गई है। कतार से बचाने के लिए सुनियोजित व्यवस्था की गई है, ताकि कोई परेशानी न हो। सतरिख क्षेत्र के शेखपुर निवासी राजू पंडित के मुताबिक इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 3 बजे बजे तक रहेगा।

छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी : कुर्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया और भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।

यह भी पढ़ें:-"दहेज हत्या केस में बेवजह अपील, हाईकोर्ट का यूपी सरकार पर सख्त रुख: आरोपी को मिलेगा मुआवजा"

नकली नमक-तेल की फैक्ट्री का भंडाफोड़ : पतंजलि-फार्च्यून की बोतलों में भरते थे एक्सपायर्ड तेल, टाटा के नाम पर बेचते थे लोकल नमक
बाराबंकी, अमृत विचार : रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को तहसील नवाबगंज के मसौली क्षेत्र में नकली उत्पादों के कारखाने का का भंडाफोड़ हुआ। थाना मसौली पुलिस के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने समृद्ध फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के परिसर में छापा मारा। मौके पर खुले सरसों के तेल को पतंजलि और फार्च्यून ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचा जा रहा था।

जांच में पाया गया कि एक्सपायर्ड तेल को भी नई बोतलों में पैक किया जा रहा था। टीम को 5 क्विंटल खुला नमक मिला, जिसे टाटा नमक के पैकेट में भरकर बाजार में बेचा जा रहा था। इसके अलावा तेजा और बेस्ट जैसे लोकल ब्रांड्स के रैपर भी मिले, जिन्हें फाड़कर टाटा ब्रांड में बदला जा रहा था। सभी नमक के नमूने संग्रहित कर शेष नमक सीज कर दिया गया। छापे के दौरान हार्पिक, फेवीकोल, दंतकांति टूथपेस्ट और एवरयूथ फेस क्रीम जैसे नामी उत्पादों के नकली रैपर, भरी व खाली बोतलें भारी मात्रा में पाई गईं। पूछताछ में मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार वर्मा निवासी मसौली बताया। लेकिन जांच में पता चला कि यह फैक्ट्री रवि चौरसिया निवासी चौरी चौरा, गोरखपुर द्वारा संचालित की जा रही थी।

स्थल का कोई खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण नहीं पाया गया। इस कारण तत्काल प्रभाव से खाद्य व्यवसाय को प्रतिबंधित कर परिसर को सील कर दिया गया। साथ ही कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत मसौली थाने में दर्ज कराई गई। जब्त किए गए सामान में 11,250 रुपये का 75 लीटर खुला सरसों तेल, पतंजलि ब्रांड के नाम पर 4,500 रुपये का 30 लीटर तेल, 10 हजार रुपये का 525 किग्रा खुला नमक और टाटा ब्रांड के नाम पर 15 हजार का 492 किग्रा नमक शामिल है। कुल जब्ती का मूल्य लगभग 41,000 रुपये आंका गया है।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसी अभियान के अंतर्गत तहसील फतेहपुर के निगोहा पुल कुर्सी रोड से पेड़ा और सोनपापड़ी के 2 नमूने तथा बाबागंज से बेसन लड्डू, पनीर और पेड़ा के 3 नमूने भी संग्रहित किये गये। सभी संग्रहित नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित कारोबारियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- कानपुर में दो कदम पीछे हटा और फिर शिखर पर जा चढ़ा....

बाराबंकी : दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए काउंसलिंग वर्कशॉप
बाराबंकी अमृत विचार : विकास खंड सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय सैदनपुर प्रथम में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए काउंसलिंग वर्कशॉप आयोजित की गई। यह कार्यशाला समेकित शिक्षा के अंतर्गत इनवायरनमेंट बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत हुई, जिसमें 50 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) फिज़ा मिर्जा के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने वर्कशॉप में पहुंचकर खुद अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें बताया कि दिव्यांग बच्चे सामान्य बच्चों से कम नहीं, बल्कि उनमें कई विशेष क्षमताएं होती हैं। बीईओ फिज़ा मिर्जा ने कहाकि, "आप लोग विशेष माता-पिता हैं, क्योंकि आपके बच्चे भी खास हैं। जरूरत है उन्हें समझने, आगे बढ़ाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की।"  मास्टर ट्रेनर शिवम वर्मा और संतोष भारती ने अभिभावकों को कई स्तरों पर मानसिक, शैक्षणिक और व्यवहारिक सहयोग के तरीके बताए। कार्यशाला में विकास खंड के कई शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

यह भी पढ़ें:- आखिरी बुधवार को बुद्धेश्वर मंदिर में भक्तों ने की शिव की आराधना, मंदिर आये लोगों ने मेले का लिया आनंद

बच्चों की लौटेगी मुस्कान, कटे होंठ-तालू के 66 मरीजों का होगा ऑपरेशन
बाराबंकी, अमृत विचार : कटे होंठ और तालू की समस्या से पीड़ित बच्चों के चेहरे अब फिर से मुस्कराएंगे। जिले में 1 से 6 अगस्त तक चलाए गए निःशुल्क पंजीकरण एवं परीक्षण शिविर में कुल 97 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 66 बच्चों को ऑपरेशन और 31 को स्पीच थेरेपी के लिए चयनित किया गया है। यह संपूर्ण पहल अमेरिका की संस्था 'स्माइल ट्रेन' के सहयोग से संचालित की जा रही है।

लखनऊ में होगा निःशुल्क ऑपरेशन और इलाज : मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने जानकारी दी कि चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन लखनऊ स्थित हेल्थ सिटी ट्रॉमा सेंटर एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सेवा पूरी तरह मुफ्त होगी और इसमें किसी भी मरीज को आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

स्माइल ट्रेन के विशेषज्ञों की निगरानी में चलेगा इलाज : इस अभियान की देखरेख कर रहे स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. वैभव खन्ना और डॉ. आदर्श कुमार लगातार मरीजों की मॉनिटरिंग और उपचार सुनिश्चित कर रहे हैं।

भविष्य के लिए भी खुले हैं दरवाज़े : उप मुख्य चिकित्साधिकारी व आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि जिन बच्चों में भविष्य में इस तरह की समस्या पाई जाती है, वे डॉ. अवधेश सिंह और नीरज शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।

सामूहिक प्रयास से मिली सफलता : इस अभियान को सफल बनाने में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीम, मोबाइल हेल्थ यूनिट, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, एचबीएनसी और शिक्षा विभाग का उल्लेखनीय सहयोग रहा। सभी की समर्पित भागीदारी से यह शिविर न केवल सफल हुआ बल्कि कई मासूमों की जिंदगी में उजाला भी भर गया।

यह भी पढ़ें:- 'हर घर तिरंगा' से जलेगी राष्ट्रभक्ति की अलख: भाजपा का मिशन राष्ट्रवाद

'हर घर तिरंगा' से जलेगी राष्ट्रभक्ति की अलख: भाजपा का मिशन राष्ट्रवाद
बाराबंकी, अमृत विचार : भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता सप्ताह को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगने की पूरी तैयारी कर ली है। देश के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रवाद को और धार देने के उद्देश्य से पार्टी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने का निर्णय लिया है।

बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी जिले के प्रत्येक सांगठनिक मंडल में जाकर शहीदों, युद्धवीरों और देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित करेगी। यह अभियान केवल झंडा फहराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे स्वच्छता, इतिहास बोध और जनभागीदारी का माध्यम बनाकर देशभक्ति की अलख जगाई जाएगी।

मंडल स्तर पर होंगे विशेष कार्यक्रम : कार्यशाला में बताया गया कि 7 और 8 अगस्त को मंडल कार्यशालाएं आयोजित होंगी। 12 अगस्त तक हर मंडल में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त के बीच सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी तय की गई है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस : 14 अगस्त को पार्टी की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस, संगोष्ठी, और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, ताकि नई पीढ़ी को आजादी की कीमत और विभाजन की पीड़ा का अहसास कराया जा सके।

युवाओं के लिए डिजिटल भागीदारी पर ज़ोर : कार्यशाला में बताया गया कि युवा वर्ग को अभियान से जोड़ने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का भरपूर उपयोग किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अभियान से जुड़ी गतिविधियों को साझा कर आमजन को प्रेरित किया जाएगा।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभियान जिले के कोने-कोने तक पहुंचेगा। इस अवसर पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत, शरद अवस्थी, हरगोविंद सिंह, आरती रावत, रामेश्वरी त्रिवेदी समेत सभी मंडल अध्यक्ष और अभियान संयोजक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-सरयू का कहर जारी: खतरे के निशान से 47 सेमी ऊपर, दर्जनों गांवों में मचाई तबाही

सरयू का कहर जारी: खतरे के निशान से 47 सेमी ऊपर, दर्जनों गांवों में मचाई तबाही
बाराबंकी, अमृत विचार : सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए बुधवार को 106.500 मीटर तक पहुंच गया। हालांकि, नदी की गति अब धीमी पड़ी है लेकिन खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू ने तीन तहसीलों के दर्जनों गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। खेत, खलिहान, रास्ते और घर जलमग्न हो चुके हैं। ग्रामीण सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। रामनगर क्षेत्र के तपेसिपाह, कोरिनपुरवा, सिसौंडा, मल्लाहन पुरवा, परसादी पुरवा, दुर्गापुर, लहड़रा, बुधईपुरवा समेत कई गांवों में फसलें डूब चुकी हैं। खेतों में धान, परवल और गन्ने की फसलें पूरी तरह जलमग्न हैं। कई स्थानों पर आने-जाने के मार्ग बंद हो गए हैं।

खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड शशि कांत ने बताया कि फिलहाल जलस्तर स्थिर है लेकिन बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण पुनः तेजी आने की आशंका है।

सूरतगंज में ग्रामीण कर रहे पलायन : सूरतगंज क्षेत्र के हेतमापुर समेत बबुरी, बाबापुरवा, सुंदरनगर, क्योलीपुरवा, संकटापुर, गुडियनपुरवा, बेलाहरी आदि गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया है। करीब 200 परिवार बाढ़ की चपेट में हैं। ग्रामीण सड़क और तटबंधों पर शरण लेने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा दी गई चार नई नावों के साथ 13 पुरानी नावें चल रही हैं लेकिन मरम्मत के अभाव में उनमें पानी भर रहा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

राज्यमंत्री का सख्त निर्देश : बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रिया सिंह और रामसनेहीघाट के अनुराग सिंह के साथ तटबंध का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मिठाई में मिठास के नाम पर जहर! : 44 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट, 10 नमूने जांच को भेजे गए

मिठाई में मिठास के नाम पर जहर! : 44 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट, 10 नमूने जांच को भेजे गए
बाराबंकी, अमृत विचार : रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व के पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले भर में विशेष अभियान चलाया। तहसील हैदरगढ़, रामनगर और नवाबगंज क्षेत्रों में छापेमारी कर मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की जांच की गई, जिसमें 44 किलो दूषित मिठाइयां बरामद होने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दी गईं। इनकी बाजार कीमत लगभग 10,800 रुपये आंकी गई है। विभाग की टीम ने पेड़ा, छेना, लड्डू और खोया सहित कुल 10 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए हैं।

"कोई समझौता नहीं होगा" - डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह : सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि नमूनों की रासायनिक जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान रक्षाबंधन तक लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी : इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, भगौती प्रसाद, अर्शी फारूकी, पल्लवी तिवारी, डॉ. अंकिता यादव, सलिल कुमार सिंह और अनुराधा मिश्रा ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

यह भी पढ़ें:- प्रयागराज में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा-यमुना, राहत कार्य तेज

बाराबंकी में शिष्य बताकर मठ की संपत्ति पर कब्जे का प्रयास, कोर्ट की शरण गए संत, FIR दर्ज
बाराबंकी, अमृत विचार : सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम सेठमऊ स्थित श्रीरामजानकी मठ से जुड़ा एक गंभीर आरोप सामने आया है। मठ के वर्तमान प्रबंधक ने खुद को ब्रह्मलीन महंत का शिष्य बताकर फर्जी दस्तावेज के सहारे मठ पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस के सुनवाई न करने पर प्रबंधक ने कोर्ट की शरण ली तब रिपोर्ट दर्ज की गई।

संत विजयरामदास ने न्यायालय एसीजेएम में गुहार लगाते हुए बताया कि वह श्रीरामजानकी मठ के मौजूदा प्रबंधक हैं। मठ के पूर्व महंत ब्रह्मलीन राजेन्द्रपुरी की 25 मई 2021 को मृत्यु हो गई। आरोप है कि महंत की मृत्यु के बाद विपक्षी शिवाकान्त पुत्र विनोद कुमार शुक्ला ने मठ की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी आधार कार्ड समेत कई जाली दस्तावेज तैयार करवा लिए, जिनमें खुद को महंत राजेन्द्रपुरी का शिष्य बताया है, जबकि जीवनकाल में महंत ने न तो कभी उसे चेला स्वीकार किया और न ही मठ की किसी जिम्मेदारी में शामिल किया।

शिवाकान्त न केवल फर्जी कागजातों के जरिए प्रशासन को गुमराह कर रहा, बल्कि स्थानीय ब्लॉक अधिकारियों पर दबाव बनाकर वोटर लिस्ट और परिवार रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश भी कर रहा है। इतना ही नहीं, विजयरामदास ने यह भी बताया कि शिवाकान्त आए दिन मठ पर आकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता है, जिससे मठ का माहौल अशांत हो रहा है।

यह भी पढ़ें:-पिता की तेरहवीं पर ‘मोहब्बत’ पड़ी भारी, प्रेमी संग भागी बेटी...जानें पूरा मामला

पिता की तेरहवीं पर ‘मोहब्बत’ पड़ी भारी, प्रेमी संग भागी बेटी...जानें पूरा मामला
बाराबंकी, अमृत विचार : यह सच्ची घटना घर पर गिरे दुखों के पहाड़ के साथ ही एक मां की परवरिश पर अपजस लगाने की दास्तां है। यह घटना मातम के दिन उस मां के जीवन में एक और मातम जोड़, जिसने पति को खोने के बाद कम से कम बेटी के सहारे जीने का सपना देखा था।

घटना बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र की है। जहां, कस्बे की रहने वाली रामरानी के घर एक अगस्त को  पति की तेरहवीं थी। रिश्तेदार आए हुए थे, घर में शोकसभा के साथ ही और भोज की तैयारी चल थी, लेकिन इसी शोकसभा में एक साजिश चुपचाप पनप रही थी, जिसे कोई देख नहीं पाया। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के सनौली गांव का रहने वाला हिमांशु कश्यप, जो खुद को परिवार का करीबी बता रहा था। वह भोज में शामिल हुआ, लेकिन वह थाली खाने नहीं, किसी का जीवन लूटने आया था। मां रामरानी ने बताया कि दिनभर की व्यस्तता में जब दोपहर बाद ध्यान गया, तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी।

खोजबीन शुरू हुई, लेकिन न कोई सुराग मिला, न ही कोई जवाब। हिमांशु पर शक हुआ, तो कॉल किया गया मगर मोबाइल बंद! उसकी मां का फोन भी बंद जाने लगा। इसके बाद रामरानी ने थाने में लिखित शिकायत दी। बेशक, तहरीर मिलने के बाद मसौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, लेकिन इस घटना ने परिवार की मानसिक स्थिति को और झकझोर दिया है। जहां एक ओर पिता की आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं हो रही थी, वहीं बेटी प्रेमी संग घर से भाग गई थी।

बेटी गई... जेवर, नकदी और विश्वास भी ले गई

इसी तरह की एक और चौंकाने वाली घटना थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई है, जहां 22 वर्षीय युवती 4 अगस्त को सुबह घर से निकली, लेकिन सिर्फ अपने सपनों के पीछे नहीं बल्कि घर में रखी 60,000 रुपये नकद और मां के कीमती जेवर भी लेती गई। लड़की के पिता ने जैदपुर के मेंहदीपुर गांव के रहने वाले अंश पटेल पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि घटना से पहले विपक्षी के भाई, बहन और पिता ने धमकी दी थी कि तुम्हारी बहन की शादी नहीं होने देंगे। अब परिजनों को अंदेशा है कि कहीं युवती के साथ कोई अनहोनी न हो जाए।

यह भी पढ़ें:- UP Board 2025 : हाईस्कूल कम्पार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट और इंटर कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित