Leopard - Amrit Vichar

बलरामपुर : महुआ बीनने गए किसान को तेंदुए ने बनाया निवाला, घर से 700 मीटर दूर जंगल मे हुई घटना
पचपेड़वा/बलरामपुर, अमृत विचार। महुआ बीनने गए 42 वर्षीय किसान हरिकान्त यादव की शुक्रवार सुबह तेंदुए के हमले में मौत हो गई। घर से महज 700 मीटर दूर जंगल किनारे खेत में बिखरा महुआ और खून से सनी मिट्टी घटना की गवाही दे रही थी। हरिकान्त ग्राम पंचायत घुबौलिया के मजरे रेहरा चौकी के निवासी थे।

परिजनों के मुताबिक हरिकान्त सुबह करीब 7 बजे भैंस लेकर गेहूं के खेत पर गए थे। खेत जंगल से सटा होने के कारण वे महुआ भी बीनने लगे। साथ में गांव की एक महिला भी थी। तभी अचानक झाड़ी से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे झिनकू प्रसाद, राधेश्याम और विमल कुमार दौड़े, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग चुका था। हरिकान्त की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के बेटे सुजीत की आंखें पिता को याद कर बार-बार भर आती हैं। सुजीत ने बताया कि पापा रोज की तरह खेत गए थे। शोर सुनकर हम पहुंचे तो पापा खून से लथपथ पड़े थे। महुआ वहीं बिखरा था। वन क्षेत्राधिकारी भाभंर रेंज योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी गई है।

ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश भी है। ग्राम पंचायत परसरामपुर के प्रधान शेखर पाण्डेय ने कहा कि नवम्बर में पिपरा के एक पुरुष, 25 दिसम्बर को विशुनपुर कोड़र की महिला और फरवरी में उनके गांव की एक महिला को तेंदुआ मार चुका है। यह इसी जंगल का पांचवां शिकार है। फिर भी शासन-प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा। मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा। हरिकान्त की मौत के बाद रेहरा चौकी गांव में चूल्हे नहीं जले। एक हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Uttrakhand: घर में घुसा गुलदार, मचा हड़कंपरुड़की का मामला, लोगों से सतर्क रहने की अपील
रुड़की, अमृत विचार। रुड़की के धनौरा गांव के एक घर में गुरुवार तड़के एक गुलदार (तेंदुआ) के घुस जाने से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है जिसमें गुलदार घर के भीतर घूमता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस दौरान लोगों की सांसें अटकी रहीं।

गुलदार के घर में घुसने की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में पहले भी वन्यजीवों की गतिविधियां देखी जाती रही हैं, लेकिन इस तरह किसी घर के अंदर घुस आना बेहद खतरनाक और चिंताजनक है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

वहीं, प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। ग्रामीणों को रात के समय विशेष सावधानी बरतने, घरों के दरवाजे ठीक से बंद रखने, बच्चों और पशुओं को सुरक्षित अंदर रखने तथा बिना आवश्यक कार्य के बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

अंबेडकरनगर में पकड़ा गया सुलतानपुर से भागा तेंदुआ : रेस्क्यू के दौरान आबादी में घुसा, कई घंटे चला ऑपरेशन
अखंडनगर/सुलतानपुर, अमृत विचार। सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में किसानों द्वारा फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए जाल में फंसा तेंदुआ रेस्क्यू के दौरान निकलकर भाग गया और अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में पहुंच गया। आबादी वाले इलाकों में तेंदुए की चहलकदमी से आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों की मदद से तेंदुआ पकड़कर वन विभाग उसे गोरखपुर के लिए ले गया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सास ली।

अखंडनगर थाना क्षेत्र के कुंदा भैरोपुर के चंदीपुर गांव के पास बुधवार की शाम करीब छह बजे तेंदुआ दिखाई पड़ा। यहां मझुई नदी के किनारे स्थित गांव के खेत में जंगली सूकर व जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया तो हल्ला गुहार मच गया। प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता राजेश सिंह ने एसओ अखंडनगर व उच्चाधिकारियों को सूचना दी। रात में ही सुलतानपुर की टीम क्षेत्राधिकारी वन कादीपुर विनय श्रीवास्तव, वन दरोगा राकेश चौहान पहुंचे। पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। मौके पर अयोध्या व अंबेडकरनगर की टीम भी बुलाई गई।

गोरखपुर से डॉ. योगेश भी मौके पर पहुंचे। पर, रात भर चले रेस्क्यू के बाद भी टीम को सफलता नहीं मिली। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे तेंदुआ नदी फांदकर अंबेडकरनगर जिले में प्रवेश कर गया। जहां मालीपुर गांव के लोगों ने गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सरसो, गेहूं के खेत में घेरकर तेंदुआ को पकड़ लिया और वन विभाग को सौंप दिया। जहां से वन विभाग की टीम ने पिजरे में बंद कर गोरखपुर के लिए तेंदुआ को लेकर चली गई।

जब फेल हुई टीम तो ड्रोन का लिया सहारा

सुलतानपुर में घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी तेंदुआ अचानक गायब हो गया, किसी को पता ही नहीं चला। वन विभाग की टीम और पुलिस फोर्स ने पूरे इलाके की सघन घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के दौरान तेंदुआ अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दिया। इस दौरान वनकर्मी समेत कुछ ग्रामीण तेंदुए के हमले में घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल और संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। गुरुवार को ड्रोन कैमरे की सहायता से नदी पार कर तेंदुआ भागते हुए दिखा। लोकेशन पाकर पूरी टीम उस ओर दौड़ पड़ी। पर, ग्रामीणों ने घेराबंद कर तेंदुआ को पकड़ने में सफलता पाई है। जिसके बाद टीम को सौंपा गया।

तेंदुआ के हमले में कई लोग हुए घायल

महेशपुर नेमपुर गांव में तेंदुए के हमले से इंद्रेश निषाद पुत्र जियालाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। अजय निषाद और सभा लाल निषाद को भी हल्की चोटें आईं। वहीं धवरूवा पेंदिया गांव निवासी भगेलू यादव, लालजी यादव पर भी तेंदुए ने हमला किया, जिनके हाथ में गंभीर चोट आई। वन विभाग का सिपाही व दरोगा भी तेंदुए के हमले में घायल हुए है।

विधायक व एसडीएम भी रहे मौजूद

वन क्षेत्राधिकारी विनय श्रीवास्तव के अनुसार तेंदुए का इलाज कर उसे गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कादीपुर विधायक राजेश गौतम, एसडीएम कादीपुर उत्तम कुमार तिवारी समेत वन विभाग की अयोध्या, अंबेडकरनगर व पुलिस टीम भी मौजूद रही।

रामनगर में भाजपा नेता के घर में घुसा तेदुंआ, पालतू कुत्ते पर हमला, CCTV में कैद हुई घटना
रामनगर। उत्तराखंड में रामनगर के किशनपुर छोई क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ पूर्व प्रधान भगवती जोशी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हेम जोशी के आवासीय परिसर में घुस आया। तेंदुए ने घर के आंगन में पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे उठा ले गया।

पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कल देर रात की है, जब परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। अचानक कुत्ते की किसी के दबोचने की आवाज सुनाई दी लेकिन इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, तेंदुआ कुत्ते को उठाकर जंगल की ओर भाग गया।

बुधवार सुबह होते ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि किशनपुर छोई और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले भी क्षेत्र में पालतू जानवरों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन रिहायशी इलाके में घर के भीतर घुसकर इस तरह की घटना से लोग बेहद सहमे हुए हैं।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन विभाग ने लोगों से रात के समय विशेष सतर्कता बरतने, बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न निकलने तथा पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है।

विभाग द्वारा तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ाने और आवश्यकतानुसार पिंजरा लगाने की बात भी कही गई है। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना देने और अफवाहों से बचने की अपील की है। फिलहाल किशनपुर छोई सहित आसपास के गांवों में डर का माहौल है और लोग रात में घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :

नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप, तापमान बढ़ने से विशेषज्ञों ने जताई चिंता

UP: तेंदुए ने घर में घुसकर ग्रामीण पर किया हमला, लोगों ने लाठी-डंडों से दौड़ाया, फैली दहशत
रामपुर, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में मंगलवार रात को तेंदुआ आबादी क्षेत्र में घुस गया। उसने एक घर में घुसकर ग्रामीण पर हमला कर दिया। उसको घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर तेंदुआ घर की दीवार फांदकर भाग गया। घायल ग्रामीण का अस्पताल में उपचार कराया।

मंगलवार रात लगभग 9 बजे तेंदुआ गांव के पूर्व उप प्रधान जफर अली के मकान में घुस गया। परिवार के सभी सदस्य अपने कमरे बंद करके सो रहे थे। बराबर के कमरे में पूर्व प्रधान जफर अली की चारपाई पड़ी हुई थी। कमरे का दरवाजा खुला था और वह मोबाइल पर समाचार सुन रहे थे। इसी दौरान अचानक तेंदुआ घुस आया। उनके मुंह पर झपट्टा मारा जिससे माथे पर पंजा लग जाने से वह घायल हो गए।

चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए। आस पड़ोस के लोग भी लाठी डंडे लेकर उनके घर की ओर दौड़ पड़े। आवाज सुनकर तेंदुआ घर की दीवार फांदकर फरार हो जाने में सफल हो गया। मसवासी पेट्रोल पंप के सामने इरफान टाल वालों ने भी शाम के समय तेंदुए के लिए कुछ लोगों को सतर्क कर दिया था। जंगल के आसपास स्थित घर वालों को सारे शाम से ही गेट बंद रखने की हिदायत की थी। आबादी क्षेत्र में तेंदुआ घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दहशत व्याप्त हो गई। वन विभाग इस सूचना से अनभिज्ञ है] वन दरोगा कुलवीर सिंह ने इस मामले में जानकारी होने से इंकार किया है।

Moradabad: कांठ में तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत
कांठ, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव मुख्तियारपुर नवादा के पास स्वामी चमनऋषि महाराज के आश्रम के पास तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।

मुख्यत्यारपुर नवादा से जा रही रसूलपुर मार्ग पर नहर के समीप अधिकांश स्वामी चमन ऋषि महाराज के आश्रम पर तेंदुए का जोड़ा दिखाई देता है। अनेक ग्रामीण बहुत तेंदुए को देख चुके हैं। किसान काफी भयभीत हैं और अपने खेतों में जाते हुए भी डर रहे हैं। खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान भी किसानों को देखने को मिले हैं।

अमरोहा रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते यह मार्ग अत्यंत व्यस्त हो गया है।स्कूली बच्चे भी इधर से आज आवागमन करते हैं। कुछ जागरूक लोगों ने आश्रम में तेंदुए की वीडियो भी बनाई है। अनेक ग्रामीण वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाये जाने की मांग कर रहे हैं।

लखनऊ के रहमान खेड़ा तक तेंदुए की फैली दहशत: पगचिह्नों ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता...हुआ अलर्ट
लखनऊ, अमृत विचार: शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक एक बार फिर तेंदुए का खौफ मंडराने लगा है। करीब एक सप्ताह पहले रहमान खेड़ा में दिखे तेंदुआ की मिली जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा कर कई जरुरी कदम उठाए। इसी बीच बीती रात लखनऊ के कैंट क्षेत्र के तेलीबाग में भी एक जंगली जीव देखे जाने की सूचना ने लोगों में दहशत फैला दी।

स्थानीय निवासियों ने इसे तेंदुआ बताया, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में काम्बिंग की। काम्बिंग के दौरान टीम को जंगली जीव के पगचिह्न मिले, जिनकी जांच में यह साफ हुआ कि ये निशान बाघ के नहीं बल्कि तेंदुए के होने की संभावना अधिक है। डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि शनिवार रात गन्ना अनुसंधान केंद्र के पास जंगली जीव दिखने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही टीम को तैनात कर दिया गया है और इलाके में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, हालांकि अभी तक तेंदुआ कैमरे में कैद नहीं हो पाया है। डीएफओ ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में मिले पगचिह्न तेंदुए के ही लग रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि कैमरों में उसकी तस्वीर आने के बाद ही हो सकेगी।

वनकर्मियों की टीम आसपास के इलाकों में लगातार काम्बिंग कर निगरानी कर रही है। मालूम हो कि इससे पहले भी गन्ना अनुसंधान केंद्र से सटी इक्षुपुरी कॉलोनी में सड़क पार करते हुए तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद रहमान खेड़ा में भी तेंदुए के दिखने की सूचना मिली थी। लेकिन अभी तक किसी ट्रैप कैमरे में तेंदुआ कैद नहीं हुआ है, जिसके चलते वन विभाग पगचिह्नों के आधार पर उसकी तलाश में जुटा है।

ये भी पढ़े :

आज से शुरू बिजली बकायेदारों के लिए OTS योजना: प्रचार-प्रसार में जुटे अधिकारी, उपकेंद्रो और हेल्पडेस्क के जरिए पाए पूरी जानकारी

बलरामपुर : मां की गोद से तेंदुआ उठा ले गया डेढ़ साल का मासूम बच्चा, गांव में मातम, वन विभाग ने तेज की जांच
हरैया सतघरवा/बलरामपुर, अमृत विचार। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत रेहारपुरवा झौहना गांव में शनिवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक तेंदुए ने घर में घुसकर मां की गोद से डेढ़ वर्षीय मासूम को छीन लिया। पलभर में हुए इस हादसे ने पूरे गांव को दहशत और मातम में डुबो दिया है।

बरहवा ग्राम पंचायत के गुरदासपुरवा की निवासी चनावती अपने नंदोई भगवत राम के घर मांगलिक कार्यक्रम लड़की के गौना में शामिल होने आई थीं। रात करीब 2 बजे वह अपने मासूम रोहित को साथ लेकर कमरे में सो रही थीं। अचानक जंगली जानवर घर में घुसा और पास लेटे बच्चे को मुंह में दबाकर भाग निकला। चनावती और घर की महिलाओं ने चीखते हुए पीछा किया, परंतु शिकारी जानवर अंधेरे में गायब हो गया।

घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ संयुक्त खोज में मासूम रोहित का शव गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पश्चिम दिशा में मिला। घटना स्थल देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। रेंजर सत्रोहन लाल ने बताया कि बच्चे पर हिंसक जंगली जानवर का हमला हुआ है, हालांकि पुख्ता तौर पर किस जानवर ने हमला किया, इसकी विस्तृत जांच जारी है। गांव में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

सीतापुर में पकड़ा गया तेंदुआ...वन विभाग ने पिंजरा लगाकर किया कैद, डर के साये में जी रहे थे लोग
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुसाबरपुर में शुक्रवार रात्रि में एक तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि महोली वन रेंज के मुसाफिरपुर गांव में तेंदुए की कई दिनों से चहल कदमी देखी जा रही थी। यह कई जानवरों पर हमला भी कर चुका था।

वन कर्मियों ने यहां पर एक पिंजरा पकड़ने के लिए लगाया। तेंदुआ इस पिंजरे में बीती देर रात आ गया .इससे वन कर्मियों एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से महोली थाना क्षेत्र के नदी के किनारे पढ़ने वाले गांव में तेंदुआ एवं टाइगर का विचारण बराबर हो रहा था. गन्ने के खेतों में वह शरण ले रहा था. किसान खेतों पर काम करने से डर रहे थे।

ये भी पढ़े :

वाराणसी की मेडिकल फर्म का खेल सामने आया:दवा कंपनी पर 1.30 करोड़ हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Rampur: मसवासी में तेंदुए ने दो गोवंशीय पशुओं को बनाया निवाला, ग्रामीणों ने दहशत का माहौल
मसवासी (रामपुर) अमृत विचार। क्षेत्र के करीमपुर के जंगल में तेंदुए ने दो आवारा घूम रहे गोवंशीय पशुओं का शिकार कर मौत के घाट उतार दिया। जिससे ग्रामीणों दहशत है। ग्रामीणों ने बच्चों और महिलाओं खेतों पर भेजना बंद कर दिया। तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग को दे दी है।

गांव के किसान शनिवार सुबह अपने खेत पर जा रहे थे कि इस दौरान किसानों ने अमर सिंह के खेत में देखा कि कुत्ते टहल रहे हैं। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो दो गोवंशीय पशुओं के शव पड़े हैं। गांव वालों को समझते देर नहीं लगी कि तेंदुआ यहीं कहीं है। जिसने दो गोवंशीय पशुओं का शिकार किया है। ग्रामीणों में देखकर दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने बच्चों और महिलाओं को खेतों पर भेजना बंद कर दिया है। सूचना पाकर बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं के शवों को गड्ढा खोदकर दबा दिया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी करीमपुर के जंगल में तेंदुए ने एक गोवंशीय पशु का शिकार किया था। तेंदुए के पद चिन्ह मिले थे, लेकिन वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा नही लगाया था। जिसकी वजह से शनिवार को फिर तेंदुए ने दो आवारा घूम रहे पशुओं का शिकार किया।

वहीं वन विभाग के सब डिवीजन ऑफिसर ओम प्रकाशराम ने बताया कि करीमपुर के जंगल मे तेंदुए के द्वारा दो गोवंशीय पशुओं का शिकार करने की जानकारी मिली है। जांच के लिए टीम को भेजा है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। सेमरा लाडपुर के जंगल में तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था, लेकिन उसमें शिकार न होने पर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। जिससे किसानों में दहशत व्याप्त हो गई है।

पीलीभीत : शिकारियों की दस्तक को छिपाया, आधी अधूरी तैयारी और हो गई फजीहत
पीलीभीत, अमृत विचार।  तेंदुए के फंदे में फंसा मिलने के बाद शिकारियों की दस्तक का शोर मचा रहा। जिम्मेदार शुरुआत में इस बात को खुलकर बयां नहीं कर रहे थे। मगर, गभिया सहराई गांव में आधी अधूरी तैयारी से की गई छापामारी के बाद फजीहत हो गई। जिसके बाद अब वन दरोगा की ओर से 16 नामजद और 15 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इस एफआईआर में अंकित शब्दों पर ही गौर करें तो निचले स्तर पर बरती गई लापरवाही की ओर इशारा है। फिलहाल अब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर सख्ती की जा रही है। हालांकि अभी आरोपियों की धरपकड़ में कामयाबी नहीं मिल सकी है। चर्चा ये भी है कि दूसरे पक्ष की ओर से भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

बराही रेंज के नौजलिया सेक्शन प्रभारी वन दरोगा शिवम कुमार ने माधोटांडा थाने में दी तहरीर में बताया कि 26 सितंबर को ग्राम नगरिया खुर्दकलां शारदा सागर डैम सीपेज नाले में तेंदुआ क्लज वायर में फंसा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तो एक तेंदुआ क्लज वासयरल में फंसा मिला था। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

इसके बाद प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी , उपप्रभागीय वनाधिकारीपूरनपुर और डॉ.दक्ष गंगवार के द्वारा करीब साढ़े 12 बजे तेंदुआ को ट्रैंक्यूलाइज करके प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी के निर्देशन में पीटीआर कार्यालय भेज दिया गया था। अधिकारियों के निर्देश पर 27 सितंबर की रात दस बजे वह टीम के साथ नगरिया खुर्दकलां क्षेत्र में गश्त कर लौट रहे थे।

नौजलिया चौकी पर वापसी करते वक्त उक्त घटना का वांछित भीम हलधर पुत्र नलीन हलधर निवासी गभिया सहराई नदी की ओर से आता दिखा। जब उसे आवाज देकर रोका गया तो उसने शेार मचाकर अपने साथियों को इकट्ठा कर लिया। जिसके बाद भीड़ ने स्ठटाफ को बंधक बनाकर लाठी डंडे से मारपीट की। जिसमें कर्मचारी घायल हो गए। किसी तरह भागकर टीम ने खुद को बचाया। नामजद किए गए कुछ शातिर शिकारी भी बताए गए हैं, जोकि पीटीआर ही नहीं नेपाल राष्ट्र में भी एक्टिव हैं।

ऐसे में आधी अधूरी तैयारी के साथ धरपकड़ की तैयारी साफ तौर पर लापरवाही का संकेत दे रही है।  ये भी बताया जा रहा है कि टीम बिना वर्दी के गई थी और पुलिस को भी सूचना नहीं थी।  विभागीय अधिकारियों को भी फजीहत के बाद इसका पता चल सका। जबकि मामला शातिर शिकारियों से जुड़ा खुद बराही रेंज के जिम्मेदार बता रहे हैं।  इस टीम में वन दरोगा समेत पांच लोग थे। जिसमें वन दरोगा शिवम कुमार के अलावा चार दैनिक श्रमिक रवि कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार और रामगोपाल हैं। इसका जिक्र एफआईआर में भी है। फिलहाल इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।

ये किए गए नामजद
गभिया सहराई गांव निवासी प्रभाष मंडल पुत्र विभूति मंडल, मुन्ना मंडल पुत्र प्रभाष मंडल, राहुन पुत्र कृष्णा, रोहित पुत्र कृष्णा, भीम हलधर पुत्र नलीन हलधर, तारक राय पुत्र चन्द राय, गनेश राय पुत्र तारक राय, कार्तिक राय पुत्र तारक राय, गोविंद मंडल पुत्र दुलाल मंडल, धीरज पुत्र दिलीप, रवि बैरागी पुत्र नितई, राकेश वैरागी पुत्र नितई, अजीत सरकार पुत्र किन्नू सरकार, पंचानन मंडल पुत्र दुलाल, दुलाल मंडल पुत्र सन्यासी मंडल, भोला मंडल पुत्र भूषन मंडल।

तेंदुआ मिलने के दूसरे दिन सात पर काटा था केस
वन विभाग की टीम पर हमला 27 सितंबर की रात हुआ। एक दिन पूर्व तेंदुआ फंसा मिला था, जिसकी बाद में मौत भी हो गई थी।  इस मामले में कार्रवाई वन विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो सत्ताईस सितंबर को केस काटा गया था। जिसमें गभिया सहराई गांव निवासी भीम हलधर पुत्र नलीन हलधर, प्रभास मंडल पुत्र विभूति मंडल, तारक राय पुत्र लाल चंद राय, दुलाल मंडल पुत्र सन्यासी मंडल, नगरिया खुर्द गांव निवासी गोपाल बाला पुत्र चिट्टू बाला, हरिश्चंद्र गार्डन को आरोपी बनाया गया है। वनकर्मियों का दावा है कि इसी केस में वांछित भीम हलधर को देख पकड़ने का प्रयास किया और फिर हमला हुआ था।

इंस्पेक्टर माधोटांडा अशोक पाल ने बताया कि वन दरोगा की ओर से तहरीर प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर 16 नामजद समेत 31 लोगों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कराई जा रही है।

लखीमपुर खीरी : सिंगहा कलां गांव के पास पहुंचा तेंदुआ, बछड़ा और कुत्ते को बनाया निवाला
सिंगाही, अमृत विचार। दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन की बेलरायां रेंज के गांव सिंगहा कलां के निकट एक केले के खेत में तेंदुए देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। तेंदुआ ने सिंगहा कलां में कुत्ते और नौरंगाबाद में बछड़े को निवाला बना डाला। सूचना पर पहुंचे नार्थ रेंज बेलरायां के वन क्षेत्राधिकारी ने उसे पकड़ने के लिए चार ट्रैप कैमरे और खाबड़ लगवाई है। साथ ही गठित की गई तीन टीमें उसकी निगरानी कर रहीं हैं, लेकिन तेंदुआ दोपहर के बाद शाम तक नजर नहीं आया है।

नौरंगाबाद बीट के निंबुआ और सिगहा कलां में तेंदुए की आमद हो जाने से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। रविवार की सुबह निबुआ फार्म में गुलजार सिंह के घर के बाहर खेत में चारा खा रहे बछड़े को दिन में ही तेंदुए ने निवाला बना डाला। सिगहा कला में एक कुत्ते पर हमला कर मार डाला। लगातार तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। सुबह करीब 11 बजे तेंदुआ गांव सिंगहा कलां में शशिकांत वर्मा के गन्ने के खेत के पास देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

तेंदुए ने वहीं पर घूम रहे एक कुत्ते पर हमला कर उसे अपना निवाला बना डाला और पास में ही गन्ने के खेत मे छिपकर बैठ गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी नार्थ रेंज बेलरायां भूपेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए खाबड़ लगवाई। हालांकि इसी बीच तेंदुआ आंखों से ओझल हो गया। वन टीम ने चार ट्रैप कैमरे लगवाए हैं।

साथ ही निगरानी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। टीमें लगातार उसकी निगरानी कर रही हैं. वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद से तेंदुए की लोकेशन नहीं मिली है। फिर भी गठित तीन टीमें लगातार गश्त कर निगरानी कर रही हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और समूह में खेतों की तरफ शोरगुल करते आने-जाने की अपील की है।