Dehradun - Amrit Vichar

Uttrakhand: दून में बोले कन्हैया कुमार...युवा जागा तो बदलेगा देश
देहरादून, अमृत विचार। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर देहरादून में रविवार को कांग्रेस द्वारा 'जय भीम, जय हिंद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि बाबा साहेब का दिया हुआ संविधान देश की आत्मा है, लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग उसी संविधान की मूल भावना पर लगातार प्रहार कर रहे हैं।

देश में नफरत, असमानता और अन्याय को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो बाबा साहेब के सपनों के भारत के बिल्कुल विपरीत है। कहा कि, देश का युवा चुप न बैठे, बल्कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाए। 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' का मंत्र आज पहले से ज्यादा प्रासंगिक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है, जबकि सरकारें केवल ध्यान भटकाने की राजनीति में लगी हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज देश में सामाजिक न्याय और बराबरी के सिद्धांतों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर ही देश को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम को चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के आयोजक अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार सचिव वैभव वालिया ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक, विधायक रवि बहादुर, लखपत बुटोला, उत्तराखंड एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Uttrakhand:ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचे सीएम धामी बोले...दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर बुधवार को उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर के परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही, दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

Uttrakhand: देहरादून से तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, जांच में फर्जी निकले दस्तावेज
देहरादून, अमृत विचार। थाना रायपुर पुलिस ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर देहरादून में रह रहीं तीन विदेशी महिलाओं (1 किर्गिस्तान व 2 उज्बेकिस्तान) को रविवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सांई कॉम्पलैक्स के तृतीय फ्लोर स्थित एक फ्लैट में ये तीनों महिलाएं रह रही थीं। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम इरिका (29) मूल निवासी किर्गिस्तान, करीना (30) व निगोरा नीम (32) मूल निवासी उज्बेकिस्तान बताया। इनके पास से पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसबीआई पासबुक, 7 मोबाइल फोन और विदेशी मुद्रा बरामद की गई। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है।

पूछताछ में इरिका ने बताया कि वह वर्ष 2023 में 1 साल के वीजा पर भारत आई थी लेकिन वीजा समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप से यहां रह रही थी जबकि करीना तथा निगोरा वर्ष 2022 तथा 2023 में नेपाल बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में आई थी, जो भारत में दिल्ली सहित अलग-अलग स्थानों पर रही थीं। इनमें निगोरा पहले भी बिहार में गिरफ्तार की जा चुकी है, जो जमानत पर छूटकर दिल्ली से देहरादून आ गई थी। पुलिस इनके राजधानी में रहने के प्रयोजन के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है जबकि इनके फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाने वालों की भी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में नए मंत्रियों का स्वागत, PM मोदी के संदेश पर जताया आभार
देहरादून: उत्तराखंड मंत्री परिषद (कैबिनेट) की बुधवार सुबह देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सीएम धामी ने वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुभकामना संदेश के संबंध में मंत्रिमंडल को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश का विधिवत वाचन किया।

प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश पर कैबिनेट ने आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य सरकार के लिए प्रेरणादायक बताया। कैबिनेट सदस्यों ने कहा कि यह संदेश राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रयासों को और अधिक गति देने के लिए प्रोत्साहित करेगा। बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जारी है।

Uttrakhand: मार्च में सामान्य से 23% अधिक बारिश, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश
हल्द्वानी, अमृत विचार। मार्च माह के दौरान अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की जिलावार वर्षा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक से 24 मार्च तक औसतन 55.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य 45 मिमी के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कई जिलों में सामान्य से काफी अधिक वर्षा हुई है। टिहरी गढ़वाल में 102.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 131 प्रतिशत अधिक है। वहीं पौड़ी गढ़वाल में 124 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। हरिद्वार में भी 54 प्रतिशत और बागेश्वर में 34 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राजधानी देहरादून में 61.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक है। अल्मोड़ा और चम्पावत में भी क्रमशः 15 और 31 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि कुछ जिलों में वर्षा सामान्य से कम भी रही।

चमोली में 5 प्रतिशत और पिथौरागढ़ में 12 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। नैनीताल में वर्षा सामान्य के बराबर रही। उधमसिंह नगर में 11.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य के करीब है, जबकि रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी सामान्य से क्रमशः 7 और 24 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में समय-समय पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिली, जिससे अधिकांश जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से ऊपर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वर्षा जंगल और जल स्रोतों के लिए लाभदायक साबित हो रही है।

गर्मी से हुई थी महीने की शुरुआत, फिर मिली राहत
हल्द्वानी। मार्च माह की शुरुआत सामान्य से ज्यादा तापमान से हुई थी। मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ों में भी पारा चढ़ा हुआ था। 12 मार्च के बाद मौसम बदलाव हो गया। बारिश और बर्फबारी की वजह से चढ़े रहे पारे में काफी ब्रेक लगा। हल्द्वानी की बात करें तो मंगलवार को यहां दोपहर के समय अच्छी धूप थी लेकिन शाम होने के साथ ही ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

Uttrakhand: महिलाओं ने साड़ी में लगायी रेस, नारी शक्ति और सक्रियता का दिया संदेश
देहरादून, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ''साड़ी गौरव मैराथन'' का आयोजन रविवार को देहरादून के जिला प्रोबेशन कार्यालय ने महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में किया। इस विशेष मैराथन में पारम्परिक भारतीय परिधान साड़ी में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मैराथन की शुरुआत नारी निकेतन चौराहा, दून विश्वविद्यालय रोड से किया गया, जो आगे दून विश्वविद्यालय मार्ग पर 02 तथा 03 किलोमीटर की दूरी पर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने पारम्परिक परिधान में दौड़ लगाकर समाज में महिलाओं की शक्ति, आत्म विश्वास और सक्रियता का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने कहा कि महिलाएं अपनी संस्कृति और परम्पराओं को संजोते हुए हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं।

विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया
कुल 70 से अधिक महिलाओं ने इस मैराथन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 02 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान नविता, द्वितीय स्थान रेखा चौहान तथा तृतीय स्थान मीनू तड़ियाल ने प्राप्त किया। जबकि 03 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान गीता बहुगुणा, द्वितीय स्थान रियांका तथा तृतीय स्थान ऋतु ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभाग करने वालीं मानेश्वरी भी सम्मानित
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभाग करने वाली महिला मानेश्वरी को भी उनके उत्साह एवं प्रेरणादायी सहभागिता के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी राजीव नयन, विधि अधिकारी समीक्षा शर्मा समेत अधिकारी, कार्मिक व बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Uttrakhand: मार्च की शुरुआत में ही पारा 30 डिग्री के पास, दोपहर के समय गर्मी का अहसास
हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई क्षेत्र में इस बार गर्मी ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के शुरुआती दिनों में ही हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं फरवरी माह भी पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि इस बार मार्च में ही गर्मी की अच्छीखासी शुरुआत हो सकती है।

मौसम विभाग देहरादून के अनुसार के एक्सट्रीम वेदर इवेंट्स इन द मंथ ऑफ मार्च चार्ट के अनुसार वर्ष 2025 में अब तक मार्च का उच्चतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस (27 मार्च) दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री (2 मार्च) रहा।

पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च में तापमान का उतार-चढ़ाव लगातार बना रहा है। वर्ष 2024 में मार्च का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और 2023 में 32.4 डिग्री रहा। खास बात यह है कि 2017 में मार्च का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड के रूप में दर्ज है। वहीं न्यूनतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड 3.4 डिग्री (1989) रहा है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि मार्च में कभी तेज गर्मी तो कभी ठंडी हवाओं और बारिश का मिश्रित असर देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस बार फरवरी की असामान्य गर्मी और मार्च के शुरुआती दिनों में 30 डिग्री के आसपास पहुंचा तापमान यह संकेत दे रहा है कि तराई में गर्मी जल्द ही रफ्तार पकड़ सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना जरूरी
हल्द्वानी। यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होते और वर्षा सामान्य से कम रहती है, तो दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह-शाम हल्की ठंडक और दोपहर में तेज धूप के कारण वायरल संक्रमण, डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।

UP Bandy Championship: लखनऊ के बालकों और बालिकाओं ने दर्ज की जीत, प्रदेश का नाम किया रौशन
लखनऊ, अमृत विचार : देहरादून स्थित हिमाद्री आइस रिंग में पिछले चार दिनों तक आयोजित प्रथम उत्तर प्रदेश बैंडी चैंपियनशिप में लखनऊ की अंडर-14 बालक एवं बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में खिताब जीतकर प्रदेश में अपना परचम लहराया।

फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग में लखनऊ टीम ने गाजियाबाद को 2-0 से पराजित किया। लखनऊ की ओर से स्टार खिलाड़ी शारिया खान ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों गोल दागे। इसके अलावा श्रव्या, अरु, इप्सिता, प्रियल और गोलकीपर धृति ने भी अपने बेहतरीन खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बालक वर्ग में भी लखनऊ टीम का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। रोमांचक फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने मेरठ की टीम को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की ओर से हर्ष और आरुष ने एक-एक गोल किया। इसके अलावा आरुष, हर्ष, सात्विक, विख्यात, अमय, शिवांग, अचिंत्य और वंश ने शानदार तालमेल और अनुशासित खेल भावना का परिचय देते हुए टीम को जीत दिलाई।

लखनऊ की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रेसिडेंट प्रशांत पाण्डेय, मनोज वर्मा, हसीब खान, प्रकाश मिश्र, आदित्य बाजपेई, डॉ. अभय सिंह, सविता सिंह, सुनील शुक्ला, मनीष वर्मा, लक्ष्मी और विकास वर्मा ने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Badminton competition: CM धामी ने दसवीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, 42 विभागों के कर्मचारी-अधिकारी कर रहे प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। सीएम धामी ने खुद बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिकों की तरफ से खेल गतिविधियों को अपनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।

उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भविष्य में भी अनवरत रूप से आगे बढ़ती रहेगी और कर्मचारियों-अधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के सामने एक उदाहरण बनकर उभर रहा है। हाल ही में उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिससे राज्य में खेल अवसंरचना और सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों को प्रोत्साहित कर राज्य को खेल भूमि के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

IMA Passing Out Parade : भारतीय सेना को मिले 491 नए अधिकारी, थल सेना प्रमुख ने ली सलामी
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इसमें 525 कैडेट पास आउट हुए हैं। इसमें 491 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थल सेना में जाएंगे, जबकि बाकी 34 कैडेट को 14 मित्र देशों की सेनाओं में सेवा का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर गौरव, परंपरा और सैन्य गरिमा से परिपूर्ण अधिकारी कैडेट्स को भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। यह समारोह अकादमी के आदर्श वाक्य वीरता और विवेक एवं कैडेट्स के कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और अदम्य साहस का सशक्त प्रतीक रहा। थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने परेड की समीक्षा की और नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी।

उन्होंने युवा अधिकारियों के उच्च स्तर के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहनशक्ति की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन करने तथा निष्ठा, प्रतिबद्धता और सम्मान के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सेना में कमीशन प्राप्त करना केवल प्रशिक्षण की समाप्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति आजीवन कर्तव्य और निस्वार्थ सेवा की शुरुआत है। पासिंग आउट परेड में 157वें रेगुलर कोर्स, 46वें टेक्निकल एंट्री स्कीम, 140वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स, 55वें स्पेशल कमीशंड ऑफिसर्स कोर्स और टेरिटोरियल आर्मी ऑनलाइन एंट्रेंस एग्ज़ाम 2023 कोर्स के कुल 525 अधिकारी कैडेट्स के साथ-साथ 14 मित्र राष्ट्रों के 34 विदेशी अधिकारी कैडेट्स को कमीशन प्रदान किया गया।

यह कमीशनिंग न केवल भारत के रक्षा नेतृत्व को सुदृढ़ करेगा, बल्कि मित्र देशों के साथ दीर्घकालिक सैन्य सहयोग को भी सशक्त बनाती है। इस गरिमामय समारोह के साक्षी गर्वित अभिभावक, परिजन, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी तथा अनेक विशिष्ट अतिथि बने। परेड का समापन पारंपरिक 'अंतिम पग' के साथ हुआ, जब युवा अधिकारी राष्ट्र की संप्रभुता, सम्मान और मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़े।

पुरस्कार वितरण समारोह में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर एवं स्वर्ण पदक (मेरिट में प्रथम) एसीए निश्कल द्विवेदी को प्रदान किया गया और द्वीतीय स्थान के लिए रजत पदक बीयूओ बादल यादव तथा तृतीय स्थान के लिए कांस्य पदक एसयूओ कमलजीत सिंह को मिला।

इसी तरह टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में मेरिट में प्रथम स्थान के लिए ऑफिसर कैडेट जाधव सुजीत संपत और टेक्निकल एंट्री स्कीम-46 में प्रथम स्थान के लिए डब्ल्यूसीसी अभिनव मेहरोत्रा को रजत पदक प्रदान किया गया।

स्पेशल कमीशन ऑफिसर कोर्स का रजत पदक ऑफिसर कैडेट सुनील कुमार छेत्री को दिया गया। विदेशी कैडेट्स में मेरिट में प्रथम स्थान का पदक बंगलादेश के जेयूओ मोहम्मद सफ़ीन अशरफ को मिला। ऑटम टर्म 2025 में समग्र रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इम्फाल कंपनी को थल सेना प्रमुख बैनर प्रदान किया गया।

ये भी पढ़े :

पूरी तरह से रहेगा बंद टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग, चैड़ीकरण कार्य के चलते प्रशासन के निर्देश

सोर्स : (वार्ता)

Moradabad: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने देहरादून में परीक्षा में गड़बड़ी की खबरों का किया खंडन
मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड 27 नवंबर से सीईएन 8/2024 के तहत लेवल-1 भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट एक सुरक्षित और कड़ी निगरानी में आयोजित कर रहा हैं। 2 दिसंबर को देहरादून में आईक्रिएट साल्यूशन टेस्ट सेंटर पर परीक्षा की दूसरी शिफ्ट में एक उम्मीदवार द्वारा नकल के प्रयास का मामला सामने आया है।

रेलवे प्रशासन ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर कहा कि देहरादून क्षेत्र की भर्ती प्रक्रिया में लेवल 1 के प्रश्न पत्र में गड़बड़ी की खबर प्रकाशित की गई थी। रिक्रूटमेंट बोर्ड ने मीडिया में प्रकाशित खबरों का खंडन किया है। जिनमें लेवल-1 के प्रश्न पत्र में गड़बड़ी का सुझाव दिया गया है। बताया कि देहरादून के एक सेंटर में परीक्षा के दौरान सीसीटीवी निगरानी में विवेक नाम का एक उम्मीदवार बार-बार अपने पास रखी एक पर्ची को देखता हुआ मिला। परीक्षा अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पास से एक हाथ से लिखी पर्ची बरामद की। पूछताछ में उम्मीदवार ने कबूल किया कि यह पर्ची उसे टेस्ट सेंटर के बाहर किसी व्यक्ति ने दी थी, जिसने उसे यह विश्वास दिलाया था कि इसमें सही जवाब हैं।

बरामद पर्ची में केवल 1 से 4 तक के अंक लिखे थे और परीक्षा से उसका कोई लेना-देना नहीं था, क्योंकि प्रश्न और उत्तर के विकल्प हर उम्मीदवार के लिए अलग-अलग और रैंडम तरीके से भरे जाते हैं। ऐसी पर्ची से कोई फायदा नहीं हो सकता था, जिससे पता चलता है कि उम्मीदवार को बाहरी लोगों ने धोखा दिया था। प्रक्रियाओं का पालन करते हुए देहरादून के पटेल नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला पुलिस जांच के तहत है।

सुरक्षित तरीके से रखे जाते है प्रश्न पत्र
बोर्ड के अनुसार प्रश्न पत्र पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से बनाए, स्टोर किए और दिए जाते हैं। मामला व्यक्तिगत दुर्व्यवहार को दर्शाती है, न कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की सेंध को।

उत्तराखंड में अब 200 की मरम्मत 2000 में होगी... लाइसेंस और तकनीकी प्रशिक्षण अनिवार्य नीति से मैकेनिकों में गुस्सा, सरकार के प्लान पर उठाए सवाल
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग राज्य में सड़क किनारे ऑटोमोबाइल वर्कशॉप चलाने वाले मैकेनिकों के लिए लाइसेंस, तकनीकी प्रशिक्षण और न्यूनतम मानक अनिवार्य करने की नई नीति तैयार कर रहा है। देहरादून के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संदीप सैनी ने कहा कि मसौदा नीति को उत्तराखंड मोटर यान नियम में शामिल करने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में मोटर वर्कशॉप बिना किसी अधिकृत मानक, प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र के चल रही हैं, जो सड़क सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। सैनी ने 'पीटीआई वीडियो' को बताया, “सड़क किनारे चलने वाली ज़्यादातर वर्कशॉप बिना किसी मंजूरी के चल रही हैं। कई मैकेनिक बिना कौशल विकास के सिर्फ स्थानीय जानकारी पर काम कर रहे हैं, जबकि आज की गाड़ियां पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड सिस्टम पर आधारित हैं। गलत मरम्मत सड़क हादसों का कारण बन सकती है।”

सैनी ने बताया कि नई नीति के तहत मैकेनिकों के लिए कौशल विकास पाठयक्रम अनिवार्य करने पर भी विचार हो रहा है। हालांकि, इस प्रस्तावित नीति को लेकर उसका विरोध शुरू हो गया है। मैकेनिकों की चिंता है कि इसके लागू होने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो जाएगा। एक मैकेनिक कमर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “सरकार की सोच गरीबी हटाने की नहीं, गरीब हटाने की लगती है। पढ़े-लिखे लोग बेरोज़गार घूम रहे हैं और जो अशिक्षित लोग अपने हुनर से काम कर रहे हैं, उनके रोजगार खत्म करने की तैयारी हो रही है।”

पचास वर्षीय मैकेनिक इरफ़ान अहमद ने भी सवाल उठाया कि वह पिछले 20-25 साल से यही काम कर रहे हैं और अब वह डिप्लोमा कहां से लाएं। हालांकि, उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने प्रस्तावित नीति को उचित ठहराते हुए उसे आधुनिक तकनीक के अनुरूप आवश्यक सुधार बताया। उन्होंने कहा, “लाइसेंस होने से मैकेनिक बेहतर ढंग से काम कर पाएंगे और आधुनिक तकनीक से जुड़े रहेंगे। यह नीति किसी पर हमला नहीं, बल्कि समाज को सक्षम बनाने की दिशा में कदम है।”

शम्स ने कहा कि मुस्लिम समाज के कई लोग पारंपरिक रूप से इस पेशे से जुड़े हैं, और तकनीक बदलने के साथ अब शिक्षा और प्रशिक्षण जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा, “सिर्फ अनुभव काफी नहीं है। नई गाड़ियां इलेक्ट्रिक और चिप आधारित तकनीक पर चलती हैं। तकनीकी ज्ञान के बिना काम संभव नहीं है।” शम्स ने उन लोगों की आलोचना भी की जो इस नीति को “नफरत फैलाने” का मुद्दा बता रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मुस्लिम बच्चे मैकेनिकल इंजीनियर क्यों नहीं बन सकते? उन्हें पढ़ने से किसने रोका? लाइसेंस और प्रशिक्षण उन्हें आगे ले जाएगा।” वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस नीति को “गरीब विरोधी” बताया और कहा कि सरकार अपने हुनर पर काम करने वाले लोगों की रोज़ी-रोटी पर हमला कर रही है जो पढ़े लिखे नहीं हैं।।

उन्होंने आरोप लगाया, “लाइसेंस की बाध्यता भ्रष्टाचार बढ़ाएगी और आम लोगों को परेशान करेगी। आज 100-200 रु में होने वाली मरम्मत हजारों में पड़ेगी।”

रावत ने दावा किया कि सरकार बड़े वर्कशॉप मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए सड़क किनारे छोटी दुकानों पर कठोर नीति लागू कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नई नीति उन समुदायों को निशाना बनाएगी जो बड़े पैमाने पर इस काम से जुड़े हुए हैं।

हालांकि, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभी नीति का मसौदा तैयार किया जा रहा है और उसे अंतिम रूप दिए जाने से पहले सभी हितधारकों के सुझाव लिए जाएंगे।