CM Rekha Gupta - Amrit Vichar

मालवीय नगर अग्निकांड : होटल मालिक को कोर्ट में पेश करेंगी पुलिस, मांग सकती है हिरासत, सीएम ने किया मुआवजा का ऐलान
नई दिल्ली। दक्षिण के मालवीय नगर स्थित होटल के मालिक को गुरुवार को साकेत अदालत में पेश किया जाएगा, जिसे 21 लोगों की जान लेने वाली भीषण आग की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच और पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस उसके पांच दिन के पुलिस हिरासत की मांग कर सकती है।

वहीं दिल्ली सरकार ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक फ्लोरिश स्टे गेस्ट हाउस के मालिक लवकेश बजाज ने पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को बताया कि वह खुद होटल के रोज़ाना के कामकाज की देखरेख नहीं करता था। उसने कथित तौर पर दावा किया कि बिलिंग, अकाउंट्स और पूरे प्रबंधन सहित संचालन की जिम्मेदारियां किसी और व्यक्ति को दे दी गई थीं।

सूत्रों ने कहा कि बजाज ने पुलिस को बताया कि कमरों का आकार बढ़ाने और दूसरे बदलावों सहित कुछ बुनियादी बदलाव का सुझाव किसी और व्यक्ति ने दिया था, जिसने कथित तौर पर उसे भरोसा दिलाया कि ऐसे काम सामान्य हैं और "दिल्ली में सब कुछ चलता है।" पूछताछ के दौरान बजाज ने यह भी माना है कि उस जगह पर ज़रूरी अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं था।  पुलिस ने कहा कि बजाज के दावों को सत्यापित करने, कथित गैर-कानूनी बदलावों के हालात की जांच करने और जगह के प्रबंधन और संचालन से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए हिरासत में पूछताछ की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में मिकासा इन रूम्स के पास एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 17 विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 21 लोग जिंदा जल गए, जबकि करीब 35 अन्य घायल हो गए। बचाव अभियान के दौरान दस पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच करने और इस हादसे के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की पहचान करने के लिए अदालत में आरोपियों की पांच दिन की हिरासत का आग्रह कर सकती है।

पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी। सीएमओ ने 'एक्स' पर बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का बृहस्पतिवार को दौरा कर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

गुप्ता ने अस्पताल में घायलों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। पोस्ट के अनुसार, घायलों के इलाज का खर्च अस्पताल अधिकारियों के साथ समन्वय करके वहन किया जाएगा ताकि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिल सके।

सीएमओ ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

शॉर्ट सर्किट से लगी थी रेस्टोमेंट में आग!

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जांच टीम को घटना के दौरान किसी भी एलपीजी सिलेंडर में धमाका होने का कोई सबूत नहीं मिला है। सूत्रों ने दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि आग इतनी तब फैलती है, जब इंटरनल वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ हो।

सूत्रों के अनुसार, होटल के बेसमेंट और टॉप फ्लोर पर 2 किचन बने हुए थे। दोनों किचन के अंदर एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। इन सिलेंडरों में कोई ब्लास्ट नहीं हुआ। हालांकि, मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग लगने की सही वजह का पता लगाने के लिए अभी भी जांच चल रही है और एक विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-'लाखों का नुकसान मंजूर, पर जानें बचना जरूरी', दिल्ली अग्निकांड में देवदूत बना गद्दा कारोबारी

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली विवेक विहार अग्निकांड में 9 लोगों की मौत... उपराज्यपाल और सीएम रेख ने जताया गहरा दुख
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में अग्निकांड में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा कि इस हादसे में प्रभावित हुए लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता और राहत प्रदान की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के विवेक विहार स्थित एक आवासीय भवन में लगी आग में एक शिशु सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आग ने इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। संधू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "विवेक विहार फेज-I में हुए अग्निकांड से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयावह घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है।" उन्होंने कहा, "मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करता हूं।"

उपराज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए, साथ ही प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सहायता भी दी जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मी और आपातकालीन दल स्थिति को संभालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इससे उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने बताया कि घायलों का पास के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

रेख गुप्ता ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस और शीर्ष अधिकारी बचाव और राहत कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और भाजपा के स्थानीय पार्षद और विधायक मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Delhi Budget 2026 : दिल्ली सरकार ने पेश किया 1,03,700 करोड़ का बजट, जानिए सीएम रेखा गुप्ता ने किस सेक्टर को क्या दिया?
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए करीब 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट मंगलवार को पेश किया। मुख्यमंत्री ने इसे 'हरित बजट' करार दिया और कहा कि शहर इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि ''ट्रिपल इंजन'' सरकार के साथ राष्ट्रीय राजधानी तेजी से प्रगति कर रही है।

रेखा गुप्ता ने साथ ही कहा कि मुफ्त सुविधाओं की संस्कृति से वृद्धि दर प्रभावित हुई और 2018 से 2020 के बीच राजस्व में गिरावट देखी गई। बजट में 74,000 करोड़ रुपये कर राजस्व का अनुमान लगाया गया है, जबकि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए 11,666 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय देश में तीसरे स्थान पर है। बजट में बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 5,921 करोड़ रुपये जबकि शहरी विकास एवं आश्रय परियोजनाओं के लिए 7,887 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ''हमारा लक्ष्य सुरक्षित सड़कें, जलवायु गलियारे और बेहतर संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करना है।'' बिजली विभाग के लिए 3,942 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, 'ओवरहेड' बिजली तारों को हटाने के लिए अलग से 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यमुना पार क्षेत्र के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये, जबकि दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के लिए 787 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। शहर में धूल-मुक्त सड़कों के विकास के लिए 1,352 करोड़ रुपये रखे गए हैं जिसके तहत 750 किलोमीटर सड़कों की 'एंड-टू-एंड रिकार्पेटिंग' (एक छोर से दूसरे छोर तक पूरी सतह को उखाड़कर या उसके ऊपर डामर की एक नई एवं मजबूत परत बिछाना) की जाएगी।

बजट में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 160 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है। गैर-अनुरूप (नॉन-कन्फॉर्मिंग) क्षेत्रों के लिए यह पहली बार ऐसा आवंटन है। गैर-अनुरूप (नॉन-कन्फॉर्मिंग) क्षेत्र से तात्पर्य उन शहरी या औद्योगिक क्षेत्रों से है जो मौजूदा मास्टर प्लान, जोनिंग नियमों या भूमि उपयोग मानकों के अनुरूप नहीं हैं।

इसके अलावा नजफगढ़ नाले के लिए 454 करोड़ रुपये जबकि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमएलएएलएडी) के लिए 350 करोड़ रुपये रखे गए हैं। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में मोदी मिल फ्लाईओवर को कालकाजी और सावित्री सिनेमा चौराहे तक बढ़ाने के लिए 151 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस परियोजना की कुल लागत 371 करोड़ रुपये अनुमानित है। दिल्ली सरकार कर्मचारियों के लिए एकीकृत सचिवालय और आवासीय परिसर भी बनाएगी।

पालम आग दुर्घटना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संकरी गलियों एवं संकीर्ण अनधिकृत कॉलोनी के कारण आग बुझाने में कठिनाई होती है। इसे देखते हुए अग्निशमन ढांचे को मजबूत करने के लिए 674 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। साथ ही चंद्रावल जल शोधन संयंत्र के लिए 475 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ताकि लोगों को पानी के लिए टैंकर की कतार में न लगना पड़े।

Delhi Car Blasts: टैटू और कपड़ों के सहारे परिजनों ने की मृतकों की पहचान, CM रेखा गुप्ता ने किया मुआवजे का ऐलान
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में स्थित लाल किले के नजदीक सोमवार शाम को हुए धमाके में जान गंवाने वाले अपनों को पहचान पाना परिजनों की लिए आसान नहीं रहा और इसमें शरीर पर गुदे टैटू, चिथड़े हो चुके कपड़े उनके मददगार बने हैं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के गलियारों में उन्होंने तब तक उम्मीद नहीं छोड़ी जब तक उस टैटू, फटी आस्तीन या नीली शर्ट ने उनकी सबसे बुरी आशंकाओं की पुष्टि नहीं कर दी।

पीड़ितों में चांदनी चौक के एक दवा व्यवसायी 34 वर्षीय अमर कटारिया भी शामिल हैं। उनका शरीर इतना झुलस गया था कि पहचानना मुश्किल था, लेकिन उनके परिवार ने शव पर बने टैटू देखकर पहचान की कि वह कटारिया हैं क्योंकि इस टैटू को उन्होंने माता-पिता और पत्नी को समर्पित कर बनवाया था।

कुछ अन्य लोगों के लिए तो कपड़े भी जीवित और मृत लोगों के बीच अंतिम कड़ी बन गए। इदरीस ने रात भर अपने 35 वर्षीय रिश्तेदार मोहम्मद जुम्मन की तलाश की, जो बैटरी रिक्शा चालक था और चांदनी चौक की संकरी गलियों में यात्रियों को ले जाता था। जुम्मन के फोन का जीपीएस सिग्नल सोमवार रात करीब नौ बजे बंद हो गया था। इदरीस ने कहा, ‘‘पुलिस ने हमें अस्पताल में पता करने को कहा, इसलिए हम एलएनजेपी गए लेकिन वह वहां नहीं था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘अस्पताल में चार शव दिखाए गए लेकिन हम पहचान नहीं सके।’’ इदरीस ने बताया कि जब परिवार शास्त्री पार्क पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने बैठा था, तभी एक फोन आया जिसने उनकी दुनिया ही बदल दी। उन्होंने बताया, ‘‘फोन करने वाले ने बताया कि शव मिला है आकर उसकी पहचान करें।’’ इदरीस ने बताया, ‘‘ शव के कुछ हिस्से गायब थे, जैसे पैर। हम जुम्मन को उसकी नीली शर्ट और जैकेट से पहचाना।’’

इदरीस ने बताया कि जुम्मन अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी पत्नी दिव्यांग है और रात भर वह उसके शव के पास बैठी रही, न हिल पा रही थी और न बोल पा रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘उसके तीन बच्चे हैं। वह केवल पैंतीस वर्ष का था। वह हर दिन चांदनी चौक में रिक्शा चलाता था। अब उनके बच्चों का कोई नहीं है।’’

पंकज साहनी (30) के परिवार के लिए रात अनहोनी की आशंका से शुरू हुई और अंतत: वही हुआ जिसकी उसे आशंका थी। उनके पिता राम बालक साहनी ने सबसे पहले रात 9.30 बजे टीवी पर विस्फोट की खबर देखी। पंकज कैब चालक था और सोमवार शाम करीब 5.30 बजे पुरानी दिल्ली क्षेत्र में एक यात्री को छोड़ने के लिए घर से निकला था। राम बालक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मैंने उसे फोन करना शुरू किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मेरे दोस्तों ने भी कोशिश की, लेकिन उसका फोन नहीं मिल रहा था। हम विस्फोट स्थल पर पहुंचे, वहां पूरी तरह अफरा-तफरी मची हुई थी।’’ राम बालक ने कहा, ‘‘हम उसे खोजते रहे और फोन करते रहे, लेकिन तब तक कोई जवाब नहीं मिला।’’ उन्होंने बताया, ‘‘फिर पुलिस का फ़ोन आया और पूछा गया कि आपके बेटे ने क्या पहना है। मैंने बताया - शर्ट और नीली जींस।’’

इसके तुरंत बाद परिवार को एलएनजेपी अस्पताल बुलाया गया। राम बालक ने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि वे हमें घायल वार्ड में ले जाएंगे। लेकिन वे हमें उस जगह ले गए जहां शव रखे थे। मेरे एक रिश्तेदार ने अंदर जाकर पंकज की पहचान की।’’ उन्होंने मंगलवार को अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। पंकज की कार घटनास्थल के नजदीक ही मिली तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पिता ने बताया, ‘‘वह परिवार में एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। हमारा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और बेटा भी चला गया।’’

लाल किले के पास की संकरी गलियों में क्षतिग्रस्त वाहन, फटे कपड़े और जली हुई धातु के टुकड़े अब भी मौजूद है। अस्पतालों और पुलिस थानों के बाहर रात बिताने वाले कई लोगों के लिए, सामान्य चीजें और निशान जैसे टैटू, कपड़ों के चिथड़े असहनीय पीड़ा दे गए हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया मुआवजे का ऐलान

दिल्ली की रेखा सरकार ने ब्लास्ट में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं।

दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हमने तत्काल राहत के लिए एक संवेदनशील निर्णय लिया है । इस घटना में मृतक के परिवारों को ₹10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को ₹5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख की राशि देगी। घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी। दिल्ली की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।

IMA ने दिल्ली कार ब्लास्ट पर दुख व्यक्त किया

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने भी दिल्ली ब्लास्ट पर दुख व्यक्त किया है। आईएमए ने कहा कि दिल्ली में हुए दुखद विस्फोट पर हम गहरा दुःख और चिंता व्यक्त करते हैं। आईएमए इस कठिन समय में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

लाल किले में हुए विस्फोट के बारे में बड़ी बातें आईं सामने...

लाल किले में हुए विस्फोट के बारे में शुरुआती निष्कर्षों के बाद शीर्ष सूत्रों ने ANI को बताया:

1- यह आत्मघाती हमला नहीं था। संदिग्ध ने घबराहट में विस्फोट किया।

2- बम पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था, इसलिए इसका प्रभाव सीमित रहा।

3- विस्फोट से कोई गड्ढा नहीं बना और न ही कोई छर्रे या प्रक्षेपास्त्र मिले। विस्फोट के समय वाहन गतिमान था और आईईडी भारी जनहानि करने के लिए सुसज्जित नहीं था।

4- माना जा रहा है कि दिल्ली-NCR और पुलवामा में कई स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के कारण संदिग्ध ने बढ़ते दबाव के चलते जल्दबाजी में कदम उठाया।

5- संदिग्ध ने आत्मघाती कार बम विस्फोट के सामान्य पैटर्न का पालन नहीं किया, उसने न तो कार को लक्ष्य से टकराया और न ही जानबूझकर टक्कर मारी।

6- एक बड़ा हमला टल गया, जिसका श्रेय "अखिल भारतीय सतर्कता और संदिग्ध मॉड्यूल पर समन्वित कार्रवाई" को जाता है।

केंद्र ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की
नयी दिल्ली,अमृत विचार। केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की ‘वीआईपी’ सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रेखा गुप्ता, उनके आधिकारिक आवास और राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस क्षेत्र में राज निवास मार्ग स्थित उनके कार्यालय को भी अर्द्धसैनिक बल के वीआईपी सुरक्षा समूह (वीएसजी) द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जो विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करता है।

यह समूह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस पार्टी के गांधी परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करता है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरे की आशंका संबंधी रिपोर्ट के बाद उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा प्रदान की गई है।

रेखा गुप्ता (51) को पहले दिल्ली पुलिस द्वारा शीर्ष-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जा रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस इलाके में उनके कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया। उनके कार्यालय ने इस हमले को ‘‘उनकी हत्या की एक सुनियोजित साजिश’’ का हिस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि 22 से 25 सशस्त्र कमांडो की एक टीम 24 घंटे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेगी।

सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ उनकी सुरक्षा के लिए नए उपाय लागू करेगी। इनमें उनके आवास तक पहुंच को विनियमित करना, सुरक्षा उपकरणों की तैनाती और सार्वजनिक स्थानों पर उनके आवागमन के दौरान पुरुष और महिला निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) के माध्यम से उन्हें निकट सुरक्षा प्रदान करना शामिल है। सीआरपीएफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार एवं कर्नाटक के राज्यपालों के अलावा कई अन्य रसूखदार व्यक्तियों को भी सुरक्षा प्रदान करती है।

केंद्रीय सुरक्षा सूची के तहत वीआईपी सुरक्षा कवर उच्चतम जेड-प्लस (एएसएल) से शुरू होकर ‘जेड-प्लस’, ‘जेड’, ‘वाई’, ‘वाई-प्लस’ और ‘एक्स’ सुरक्षा कवर तक होता है। गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और वह वर्तमान में दिल्ली पुलिस की पांच दिन की हिरासत में है, जो मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिलेगी Z सिक्योरिटी: हमले के बाद बढ़ायी जाएगी सुरक्षा, जानिए कितने जवान रहते है तैनात?

दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला: आरोपी का आपराधिक इतिहास, गुजरात में पांच मामले दर्ज
नयी दिल्ली, अमृत विचार। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कथित रूप से हमला करने वाले व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है और गुजरात पुलिस ने पहले ही उस पर चाकू से हमला करने सहित पांच मामलों में मुकदमा दर्ज किए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गुजरात के राजकोट निवासी आरोपी सकारिया राजेशभाई खिमजीभाई (41) को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया और उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच की गई।

एक सूत्र ने बताया, "हमें पता चला कि उसके खिलाफ पहले भी गुजरात के भक्तिनगर थाने में पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।" इससे पहले उसपर जानबूझकर चोट पहुंचाने, खतरनाक हथियार या साधनों से चोट पहुंचाने और गंभीर चोट पहुंचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सकारिया को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस गुजरात पुलिस की मदद से उसके निजी विवरणों की पुष्टि कर रही है।

उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजा बंठिया ने एक बयान में कहा, " बीएनएस के तहत धारा 109 (हत्या का प्रयास), 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 221 (लोक सेवक के सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आगे की जांच जारी है।"

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दो दिन पहले ही दिल्ली आया था और मुख्यमंत्री आवास के पास टोह लेते हुए सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया था। उसे इलाके में फोन पर बात करते भी देखा गया था। आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को शामिल किया गया है।

सूत्र ने बताया, "आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और हम कम से कम पांच दिन की रिमांड मांगने की योजना बना रहे हैं। वह ट्रेन से दिल्ली आया था और हमने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें 'जन सुनवाई' के कुछ वीडियो हैं - एक शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री के आवास का और दूसरा उनके कैंप कार्यालय का।" सीएम रेखा गुप्ता पर बुधवार को सुबह करीब सवा आठ बजे सिविल लाइंस स्थित उनके कार्यालय पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को ‘‘मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश’’ का हिस्सा बताया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमला गंभीर था और जानलेवा हो सकता था।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सकारिया के पास कोई हथियार नहीं था क्योंकि उसे मुख्यमंत्री कार्यालय में कड़ी जांच की जानकारी थी। उसके पास एक बैग था जिसमें कपड़े और कुछ कागज़ात थे। दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह "कोई साधारण हमला नहीं" था। इस बीच, राजकोट में, आरोपी की मां भानुबेन सकारिया ने दावा किया कि उनका बेटा किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है और वह आवारा कुत्तों पर उच्चतम न्यायालय के आदेश का विरोध करने दिल्ली गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद गृह मंत्रालय (एमएचए) मुख्यमंत्री गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सकता है। मुख्यमंत्री गुप्ता को दिल्ली पुलिस की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।

यह भी पढ़ेंः लोकसभा में हंगामा: अमित शाह ने पेश किया संविधान संशोधन विधेयक, विपक्ष ने गृह मंत्री पर फेंके कागज

CM Rekha Gupta Attacked: जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, मची अफरा-तफरी
CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। घटना के समय मुख्यमंत्री गुप्ता आम लोगों की शिकायतें सुन रहीं थीं। एक शख्स भी अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचा और उसने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया। उसके इस हमले की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस हमलावर शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को जनसुनवाई के समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की है। सचदेवा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि सीएम रेखा गुप्ता बुधवार सुबह हमेशा की तरह सिविल लाइंस स्थित अपने दफ्तर में जनता से मिल रही थीं। इसी बीच अचानक एक शख्स उनके पास आया और उसने कुछ कागज दिए तथा उसी वक्त उनका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की भी हुई। उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लोग और स्टाफ तुरंत हरकत में आए और उस शख्स को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह कौन है और उसका इरादा क्या था। दि

ल्ली भाजपा अध्यक्ष के अनुसार घटना के बाद मुख्यमंत्री की तुरंत डॉक्टरों से जांच कराई गयी। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें सिर पर हल्की चोट लगी है। उन्होंने कहा कि थप्पड़ मारने या पत्थरबाजी जैसी बातें पूरी तरह अफवाह हैं।

सचदेवा ने कहा, “मैं खुद उनसे मिला हूं, वह एक मजबूत महिला हैं। थोड़ी तकलीफ जरूर है, लेकिन उनकी हिम्मत कम नहीं हुई है। राजनीति में इस तरह की घटनाएँ बेहद निंदनीय हैं। ऐसे हमले किसी भी लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ हैं।”

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है कि वह अपने कार्यक्रम रद्द नहीं करेंगी। अभी वह आराम कर रही हैं, लेकिन जल्द ही फिर से लोगों से मिलने और उनके कामकाज में जुट जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का सिलसिला जारी रहेगा और जनता की समस्याएं सुनने का यह मंच किसी भी हाल में बंद नहीं होगा। श्री मिश्रा ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता पर पर हमला अक्षम्य अपराध है। एक महिला एक बेटी जो रात दिन केवल दिल्ली की सेवा में लगी है उन पर हमला करने वाले और करवाने वाले कायर है और अपराधी दोनों है। ऐसे अपराधियों की हिम्मत नहीं कि वो तर्क और तथ्यों के आधार पर बात कर सकें।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।” उन्होंने कहा “उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।”

यह भी पढ़ेंः Monsoon Update: 26 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

पीएम मोदी ने Delhi-NCR को दी बड़ी सौगात, दो राजमार्ग का किया उद्घाटन, कहा- पिछली सरकारों ने दिल्ली को गड्ढे में धकेला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 11,000 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत वाले द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-दो (यूईआर-दो) का उद्घाटन किया जिनका उद्देश्य दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में यातायात के दबाव को कम करना है।

इस दौरान उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और शहरी विस्तार सड़क-दो से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार दिल्ली के लोगों की सभी परेशानियां दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में बुनियादी ढांचे के बजट में छह गुना वृद्धि की गई है। उन्होंने राज्यों से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘जीएसटी सुधारों से देशभर के नागरिकों को दोहरा लाभ मिलेगा।’’

मोदी ने कहा, "हम देखते हैं कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को किस तरह बर्बाद किया, दिल्ली को एक तरह से गड्ढे में गिरा दिया था। मैं जानता हूं कि भाजपा की नई सरकार के लिए लंबे अरसे से बढ़ रही मुसीबतों से दिल्ली को बाहर निकालना कितना कठिन है। लेकिन, मुझे भरोसा है कि दिल्ली में जिस टीम को आपने चुना है, वो मेहनत करके पिछले कई दशकों की समस्याओं से दिल्ली को बाहर निकाल कर रहेंगे।"

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-दो परियोजनाओं को राजधानी को भीड़भाड़ से मुक्त करने की सरकार की व्यापक योजना के तहत विकसित की गई है जिसका उद्देश्य कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार, यात्रा समय में कमी और दिल्ली तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात में कमी लाना है। इन नयी परियोजनाओं के पूरी तरह से चालू होने पर सोनीपत, रोहतक, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

द्वारका एक्सप्रेसवे के 10.1 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का विकास लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह खंड यशोभूमि, डीएमआरसी की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।

इसका दो पैकेज में काम किया गया। पैकेज एक में शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर-21 में रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) तक 5.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया, जबकि दूसरे पैकेज में द्वारका सेक्टर-21 आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किलोमीटर सड़क निर्माण, शहरी विस्तार सड़क-दो को सीधा संपर्क प्रदान किया गया। मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते हुए मजदूरों से बातचीत की।

उन्होंने दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला गांव टोल प्लाजा में एक रोड शो भी किया। द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन इससे पहले मार्च 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। मोदी ने लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, बहादुरगढ़ और सोनीपत के लिए नए संपर्क मार्गों के साथ शहरी विस्तार सड़क-दो (यूईआर-दो) के अलीपुर से दिचाओं कलां खंड का भी उद्घाटन किया।

इससे दिल्ली के आंतरिक और बाहरी रिंग रोड तथा मुकरबा चौक, धौला कुआं और राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात सुगम होगा। नए मार्ग से बहादुरगढ़ और सोनीपत तक सीधी पहुंच होगी, औद्योगिक संपर्क में सुधार होगा, शहरी यातायात कम होगा और एनसीआर में माल की आवाजाही में तेजी आएगी।

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। युवक की पहचान श्लोक तिवारी के रूप में हुई है लेकिन पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी धोखेबाजी के कृत्यों में शामिल रहता है और अपनी पहचान अक्सर बदलता रहता है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के कार्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर फोन कर यह धमकी दी थी।

गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त ऋतेश त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के अपने समकक्षों को सतर्क किया और एक टीम को भी पंचवटी कॉलोनी भेजा जहां से कथित तौर पर फोन किया गया था। हालांकि फोन करने वाला व्यक्ति फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें:-किसान कल्याण के लिए प्रयास और अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली सरकार के हुए 100 दिन पूरे, 31 मई को CM रेखा गुप्ता पेश करेंगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार 31 मई को अपने 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी, क्योंकि लोगों को उसके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताना सरकार का कर्तव्य है। दिल्ली में 25 वर्षों के बाद भाजपा ने सरकार बनाई है और गुप्ता ने 20 फरवरी को रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित एक भव्य समारोह में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार 100 दिनों के अपने कार्यकाल में लगातार काम कर रही है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘आप सभी ने देखा है कि दिल्ली सरकार 24 घंटे काम करती नजर आ रही है। 30 मई को हमारी सरकार 100 दिन पूरे कर लेगी। हम 31 मई को दिल्ली की जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। हम अपने द्वारा किए गए हर काम का ब्योरा देंगे।’

गुप्ता ने कहा कि यह जनता ही है, जिसने सुनिश्चित किया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार बने। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की जनता को सूचित करना हमारा कर्तव्य है। हमने अपने 100 दिन के कार्यकाल में जो भी काम किए हैं और जो भी योजनाएं यहां लाई हैं, हम 31 मई को दिल्ली की जनता के सामने उन सभी का विवरण पेश करेंगे।’ इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव में भाजपा 70 में 48 सीट जीतकर आम आदमी पार्टी के एक दशक पुराने शासन को खत्म करते हुए दिल्ली की सत्ता में आई थी।

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ : भारत का AI डेटा सेंटर हब बनेगा रायपुर, ESDS की पहल से 600 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

फीस वृद्धि : CM रेखा गुप्ता ने स्कूलों को नोटिस जारी करने की बात कही, कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है जिनके विरूद्ध मनमाने ढंग से शुल्क वृद्धि की शिकायतें मिली हैं।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि इन विद्यालयों से जवाब मांगा गया है, जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यहां एक ‘जन संवाद’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री को मॉडल टाउन के एक निजी विद्यालय के बारे में शिकायत मिली कि वह कथित तौर पर शुल्क बढ़ा रहा है और विद्यार्थियों को निष्कासित कर रहा है। गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को साझा करते हुए कहा, ‘‘आज मॉडल टाउन स्थित क्वीन मैरी स्कूल से जुड़ा मामला सामने आया, जहां अभिभावकों ने अनुचित शुल्क वसूली और विद्यार्थियों को स्कूल से निकाले जाने की शिकायत की।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और अधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘किसी भी स्कूल को फीस के लिए अभिभावकों को परेशान करने या विद्यार्थियों को गलत तरीके से निकालने का अधिकार नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों से निर्धारित नियमों और विनियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है और किसी भी उल्लंघन के परिणामस्वरूप कार्रवाई की जाएगी।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ हमारी नीति किसी भी तरह के अन्याय, शोषण या अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं करने की है - किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है कि हर बच्चा न्याय, सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का हकदार है।’’ मुख्यमंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जिन स्कूलों के खिलाफ मनमानी शुल्क वृद्धि की शिकायतें मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों से जवाब देने को कहा गया है और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

ये भी पढ़ें- Waqf act: संशोधित वक्फ अधिनियम मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं, पिछली गलतियों को सुधारने के लिए है- बोले किरेन रिजिजू

दिल्ली: सीएम रेखा ने वजीराबाद बैराज का किया निरीक्षण, अधिकारियों को ‘रिवरफ्रंट’ परियोजना पर काम करने के दिए निर्देश
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कई बड़े नालों और वजीराबाद बैराज पर यमुना नदी के हिस्से का निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों को ‘रिवरफ्रंट’ परियोजना पर काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना, जल मंत्री प्रवेश वर्मा और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) तथा सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के कई अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने नदी की सफाई के लिए जारी कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यमुना रिवरफ्रंट परियोजना पर काम करने का निर्देश दिया। इस परियोजना में नदी की लंबाई में भी पैदल चलने के लिए मार्ग और मनोरंजन क्षेत्र बनाना शामिल है।

यमुना नदी की सफाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रमुख चुनावी वादा है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने वजीराबाद में पूरक नाले, बारापुला नाला, सुनहरी पुल नाला और कुशक नाले का भी निरीक्षण किया और गाद निकालने संबंधी परियोजनाओं पर जारी कामों का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:-जानिए कौन हैं नरेंद्र मान? तहव्वुर राणा केस में बने सरकारी वकील, गृहमंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी