Air Force - Amrit Vichar

संपादकीय: बहुप्रतीक्षित निर्णय
रक्षा खरीद परिषद द्वारा 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की मंजूरी से वायुसेना की क्षमता में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। उम्मीद है कि अगले तीन साल के भीतर ही हमें शुरुआती तौर पर विमानों की आपूर्ति होने लगे और सात साल के भीतर ही हम देश में ही 60 फीसद स्वदेशी कल पुर्जों से राफेल विमान बनाने भी लगें। ऐसे में यह सौदा हमारी हवाई शक्ति को पुनर्स्थापित करने के साथ स्वदेशी रक्षा उद्योग को भी गति देगा।

रक्षा आधुनिकीकरण, तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ाने वाला यह कदम वैश्विक सुरक्षा संरचना में भारत की भूमिका को मजबूत करने, फ्रांस के साथ रणनीतिक सहयोग गहराने के अलावा सामरिक संतुलन और वैश्विक रक्षा साझेदारियों के पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इससे सैन्य क्षमता में ही नहीं भारत की रक्षा-उद्योग प्रतिष्ठा और क्षेत्रीय शक्ति संतुलन पर भी असर पड़ेगा।

सौदे में राफेल के अलावा 6 पी-8आई समुद्री टोही विमान, तकनीकी हस्तांतरण सहित रूसी आईएल-76एमडी-90ए परिवहन विमान, टी-72 टैंक, एयरशिप हाई एल्टीट्यूड सूडो सेटेलाइट, एंटी-टैंक माइंस और डोर्नियर विमान भी शामिल हैं। ये सेना की लॉजिस्टिक, टोही एवं युद्ध क्षमता को मजबूत करेंगे, विशेषकर लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्रों में। कुल मिलाकर तीनों सेनाओं का एकीकरण बढ़ेगा तथा आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिलेगा।

ठीक है कि सौदा अब सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति के समक्ष जाएगा, जिसकी राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधे जुड़े मामलों पर स्वीकृति प्रक्रिया अपेक्षाकृत तेज़ रहती है पर आमतौर पर तकनीकी-वित्तीय समीक्षाएं और विस्तृत वार्ता कुछ माह का समय लेती ही हैं, पर इस बार देरी की आशंका कम है, क्योंकि एक तो उसके अध्यक्ष खुद प्रधानमंत्री हैं, दूसरे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भी दो दिन बाद ही आने वाले हैं, जो इस पर हस्ताक्षर करेंगे, हालांकि इस श्रेणी के युद्धक विमानों की खरीद का प्रस्ताव 13 साल पहले दिया गया था, पर वित्तीय और नीति निर्णयों में इतनी जटिलता थी कि कई दौर की समीक्षा और लागत-लाभ गहन विचार के बावजूद बात सिरे नहीं चढ़ सकी थी।

कभी मेक-इन-इंडिया और तकनीकी हस्तांतरण पर विवाद तो कभी कोविड के दौर और उसके बाद वैश्विक उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला चुनौतियां, रक्षा क्षेत्र की पुनर्निर्माण प्रक्रिया में देरी ने इस सौदे को लंबित रखा, जबकि स्क्वाड्रन संख्या की कमी लंबे समय से वायुसेना के लिए लगातार चिंता का विषय थी। 2016 में हुई 36 विमानों की खरीद वाली पहली राफेल डील के बावजूद भारत की वायु सेना 42 स्क्वाड्रनों की अधिकृत ताकत के मुकाबले लगभग 29 स्क्वाड्रनों के स्तर पर काम कर रही है।

इस सौदे के बाद वायु सेना की एयर सुपीरियोरिटी और ‘स्टैंड-ऑफ’ स्ट्राइक क्षमता में इज़ाफा होगा, समुद्री निगरानी और समुद्र में सामरिक क्षमता को बल मिलेगा। अलग-अलग सैन्य क्षेत्रों में आधुनिक उपकरण से समग्र शक्ति में वृद्धि होगी। विमान निर्माण में 60 फीसदी ऐसे स्थानीय सामग्री और स्वदेशी कल पुर्जे के इस्तेमाल जिनकी गुणवत्ता अंतर्राष्ट्रीय मानकों और फ्रांसीसी तकनीक-प्रशिक्षण नियंत्रणों के तहत सुनिश्चित होगी, दूरगामी निर्णय है। इससे भारत के रक्षा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी क्षमता विकसित होगी।

Bareilly : वायुसेना के अफसर से 6.50 लाख ठगे, बेटी का केस लड़ने के नाम पर लिए थे रुपये
बरेली, अमृत विचार। बेटी का केस लड़ने के नाम पर दो लोगों ने वायुसेना के एक अफसर से 6. 50 लाख रुपये ठग लिए। समझौता करने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। शिकायत पर इज्ज्तनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नार्थ सिटी पीलीभीत बाईपास रोड निवासी इंद्रपाल ने बताया कि वह वायुसेना में वारंट अफसर के पद पर बरेली में तैनात हैं। उनकी बेटी की ससुरालियों से मुकदमेबाजी चल रही है। उसे राकेश प्रजापति ने अधिवक्ता अनिल कुमार से 11 अक्टूबर 2024 को मिलवाया था। केस की कुछ शर्त के साथ वकील कराया। जिसमें कहा गया कि 6 से 8 माह में केस को पूरा कर देंगे। जिसमें कहा गया कि उनका पूरा खर्च दिलवाएंगे। दूसरी पार्टी पर मानहानि का केस भी दर्ज कराएंगे।

केस के फीस 6.50 लाख रुपये बताई गई। जिसमें से उन्होंने 4 लाख 70 हजार रुपये दे दिए। उसके बाद वकील ने अन्य दो केस के लिए एक लाख 60 हजार रुपये लिए। 11 माह बाद उसने राकेश को बताया कि अभी तक वकील ने केस में वकालत नामा भी नहीं लगाया है। उसने कहा कि वह आपके रुपये वापस दिला देंगे। अनिल वकील नहीं हैं। उसके बाद 11 नवंबर 2025 को उसने इज्ज्तनगर थाने में तहरीर दी। इसपर अनिल ले अपना खर्च काटकर 3 लाख 85 हजार रुपये देने का समझौता कर 22 दिसंबर 2025 को रुपये देने का वादा किया, लेकिन उसे कोई पैसा नहीं दिया गया। पुलिस ने राकेश प्रजापति और अनिल कुमार निवासी आशीष रॉयल पार्क के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bareilly : घने कोहरे से दृश्यता हुई शून्य...अलीगढ़ के बाद सबसे ठंडा रहा दिन
बरेली, अमृत विचार। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। सोमवार को घने कोहरे की वजह से बरेली एयरफोर्स के पास दृश्यता शून्य तक पहुंच गईं। वहीं प्रदेश में अलीगढ़ के बाद बरेली में दिन सबसे ठंडा रहा। तो मंगलवार सुबह भी यही हालत रही। कोहरे की वजह से दृश्यता नहीं होने की वजह से लोग वाहनों पर रेंगते नजर आए।

बरेली एयरफोर्स पर कोहरा सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे तक छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन शाम को फिर से ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। कोहरे की वजह से दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में 4.2 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान अलीगढ़ के बाद सबसे कम बरेली में रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा या धुंध बने रहने की संभावना है।

कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है। सुबह के समय वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। आगामी सप्ताह 16 से 21 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Bareilly : मीरगंज के बहरौली गांव में खेत पर एयफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मची खलबली
बरेली, अमृत विचार। एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर ग्रामीणों के लिए उस वक्त खलबली का सबब बन गया जब उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर लैंड होते ही लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

पूरा मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के बहरौली गांव का बताया जा रहा है। शाम करीब 4:30 बजे एयरफोर्स के एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए खेत में उतार दिया। हेलिकॉप्टर की लैडिंग खेत में होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग हेलीकॉप्टर को करीब से देखने के लिए पहुंचने लगे।

मामले की जानकारी मीरगंज थाना पुलिस को लगी तो आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटाना शुरू किया। हेलीकॉप्टर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। इधर एयफोर्स के अफसर भी दूसरे हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंचे। दूसरा हेलीकॉप्टर अफसरों को छोड़कर वापस चला गया।

भारतीय वायुसेना की तरफ से स्पष्ट किया गया कि उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (ALH) ने एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान उड़ान के बीच तकनीकी खराबी के कारण बरेली के पास सुरक्षित और एहतियाती लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर, वायुसैनिकों द्वारा त्वरित और आपातकालीन कार्रवाई के साथ, सुरक्षित रूप से उतर गया। जमीन पर किसी प्रकार की क्षति या चोट की सूचना नहीं है, बचाव दल को रवाना कर दिया गया है।

Air Force Day: राष्ट्रपति मुर्मु, उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं नेवायु सेना दिवस पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। राष्ट्र हवाई सीमाओं की प्रहरी वायु सेना की 93वीं वर्षगांठ पर जोश तथा उत्साह के साथ वायु सेना दिवस मना रहा है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, पीएम मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर भारतीय वायु सेना को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने बुधवार को इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि वायु सेना ने अपनी शक्ति और हर चुनौती का सामना करने की तत्परता से राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा, "वायु सेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई! भारतीय वायु सेना ने सदैव साहस, प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता का परिचय दिया है। हमारे वायु योद्धा हमारे आकाश की रक्षा करते हैं और आपदाओं व मानवीय मिशनों के दौरान अथक समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करते हैं। हमारी वायु सेना ने अपनी शक्ति और हर चुनौती का सामना करने की तत्परता से राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मैं भारतीय वायु सेना को उसके सभी भावी प्रयासों में सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1975745082067406952

उर राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा,"वायु सेना दिवस पर भारतीय वायु सेना को हार्दिक शुभकामनाएं! भारतीय वायु सेना, आसमान की सुरक्षा से लेकर प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत पहुँचाने और हर संकट की घड़ी में देशवासियों की सहायता करने तक, समर्पण, अनुशासन और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है। ऑपरेशन सिंदूर और अन्य अनेक अभियान भारतीय सशस्त्र बलों, खासकर भारतीय वायुसेना के अमूल्य योगदान का प्रमाण हैं। मैं हमारे वीर वायु योद्धाओं को उनके पेशेवर कौशल, साहस और अटूट निष्ठा के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। मेरी यही कामना है कि भारतीय वायु सेना निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करे और हर मिशन में शानदार सफलता प्राप्त करे।"

https://twitter.com/VPIndia/status/1975754214992162908

पीएम मोदी ने कहा कि "वायु सेना दिवस पर सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय वायु सेना वीरता, अनुशासन और सटीकता की प्रतीक है। उन्होंने हमारे आकाश की सुरक्षा में, अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी, महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनकी प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और अदम्य साहस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है।"

https://twitter.com/narendramodi/status/1975771884286284076

अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, "भारतीय वायु सेना दिवस पर हमारे आकाश के रक्षकों को हार्दिक बधाई। इस बल का नाम ही भारतीयों के हृदय में अपार गर्व का भाव जगाता है। चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा का भार उठाना हो या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जान बचाना हो, भारतीय वायु सेना अपने अदम्य साहस और अटूट देशभक्ति के साथ सदैव खड़ी रहती है। इस दिन मैं राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस बल के शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

https://twitter.com/AmitShah/status/1975754883598065829

उल्लेखनीय है कि देश में हर वर्ष आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इस अवसर पर हिंडन वायु सेना स्टेशन पर भव्य परेड का आयोजन किया गया है। वायु सेना प्रमुख इसी कार्यक्रम में वीर वायु यौद्धाओं को उनके अलंकरण प्रदान करेंगे। इस वर्ष वायु सेना दिवस पर होने वाले फ्लाई पास्ट का आयोजन असम के गुवाहाटी में 9 नवम्बर को किया जायेगा। आम तौर पर यह फ्लाईपास्ट वायु सेना दिवस के दिन ही किया जाता है लेकिन इस बार मौसम को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

एयर चीफ मार्शल बोले- वायु सेना ने साबित की अपनी ताकत, पाकिस्तान के दावे मनोहर कहानियां
नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में वायु सेना ने अपनी अचूक, अभेद्य और सटीक मारक क्षमता साबित की जबकि भारतीय लड़ाकू विमान गिराने के पाकिस्तान के दावे मनोहर कहानियां जैसे हैं।

एयर चीफ मार्शल सिंह ने शुक्रवार को यहां वायु सेना दिवस से पहले वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायु सेना ने अपनी अचूक, अभेद्य और सटीक मारक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत और श्रेष्ठता साबित की। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई के बाद यह पहला मौका है जब वायु सेना ने अपनी मारक क्षमता से दुश्मन के सामने अपना लोहा मनवाया।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायु सेना ने पाकिस्तान की कई हवाई पट्टियों, हैंगर और रडार को ध्वस्त करने के साथ ही उसके चार से पांच लड़ाकू विमान को गिराया। इन विमानों में एफ 16 और जे 17 जैसे अत्याधुनिक विमान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इससे वायु सेना की प्रासंगिकता और उसकी श्रेष्ठता साबित हुई है कि कितनी दूर तक कितनी जल्दी सटीक हमला कर सकती है। पाकिस्तान के भारत के कई लड़ाकू विमान गिराए जाने के दावे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस पर कुछ नहीं कहेंगे। पाकिस्तान जो दावे कर रहा है वह उसकी मनोहर कहानियां हैं जबकि हमारे पास इसके सबूत हैं।

यह भी पढ़ें:-UP में दलित दमन चरम पर.. एनसीआरबी डेटा के बहाने अखिलेश ने सरकार पर बोला तीखा हमला, जानें क्या कहा...

'देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा भारत', Fifth Generation के लड़ाकू विमान को मिली रक्षा मंत्रालय से मंजूरी
नई दिल्ली। अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की कमी से जूझ रही वायु सेना की मारक क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) को देश में ही बनाने के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा क्षेत्र के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है 'देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और एक मजबूत घरेलू एयरोस्पेस औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) कार्यक्रम निष्पादन के मॉडल को मंजूरी दे दी है। वैमानिकी विकास एजेंसी (एडीए) उद्योग साझेदारी के माध्यम से कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए तैयार है।

इस मॉडल में प्रतिस्पर्धी आधार पर निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों को समान अवसर प्रदान करेगा। वे स्वतंत्र रूप से या संयुक्त उद्यम के रूप में या संघ के रूप में बोली लगा सकते हैं। इकाई/बोलीदाता देश के कानूनों और नियमों का अनुपालन करने वाली एक भारतीय कंपनी होनी चाहिए।

यह मॉडल पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान का प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए स्वदेशी विशेषज्ञता, क्षमता और क्षमता का दोहन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रमुख मील का पत्थर होगा। वैमानिकी विकास एजेंसी जल्द ही विमान के विकास चरण के लिए रुचि की अभिव्यक्ति जारी करेगी।

ये भी पढ़े : दिल्ली की अदालत ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार की

पाकिस्तानी मीडिया ने ही डार को कर दिया बेनकाब, झूठी खबर के जरिए थपथपा रहे थे पाक वायुसेना की पीठ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद के ऊपरी सदन ‘सीनेट’ में अपने देश की वायु सेना की प्रशंसा करने के लिए एक ‘‘फर्जी’’ खबर का सहारा लिया और इसे एक ब्रिटिश दैनिक की खबर बताया। डार ने ‘‘फर्जी खबर’’ का हवाला देते हुए सांसदों को बताया कि ‘द डेली टेलीग्राफ’ ने खबर दी है कि ‘‘पाकिस्तानी वायुसेना ने आसमान में निर्विवाद बादशाहत कायम की है।’’ उनके दावे की तथ्य-जांच हालांकि ‘डॉन’ अखबार ने की, जिसने इस खबर को ‘‘फर्जी’’ करार दिया।

अखबार ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं द्वारा 10 मई, 2025 से एक तस्वीर प्रसारित की जा रही है, जिसमें ब्रिटेन के ‘द डेली टेलीग्राफ’ अखबार के पहले पृष्ठ पर भारत के साथ हाल में हुए संघर्ष के बीच पाकिस्तान वायु सेना को “आसमान का बादशाह” घोषित किया गया है। हालांकि, ऐसा कोई लेख प्रकाशित नहीं हुआ है और स्क्रीनशॉट फर्जी है।’’

इसमें कहा गया है कि बैरिस्टर खदीजा सिद्दीकी ने 10 मई को ब्रिटिश दैनिक के नाम से फर्जी खबर की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक समाचार के साथ एक शीर्षक था: ‘‘पाकिस्तान वायु सेना: आसमान की निर्विवाद बादशाह’’। इस पोस्ट को 66,000 से अधिक लोगों ने देखा। यह तस्वीर 11 मई को खैबर पख्तूनख्वा के लिए प्रधानमंत्री के सूचना समन्वयक इख्तियार वली खान ने भी फेसबुक पर साझा की।

आदमपुर एयरबेस पर गरजे PM मोदी: सेना के पराक्रम को सराहा, कहा- आपने जो किया वह अभूतपूर्व, अकल्पनीय और अद्भुत है
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ‘भारत माता की जय’ सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि देश के सैनिकों का राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने का प्रण है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उनकी वीरता की गाथाएं इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर वायुसेना कर्मियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जब ‘‘हमारे सशस्त्र बलों ने उनके परमाणु ब्लैकमेल की धज्जियां उडाईं, तो हमारे दुश्मनों को ‘भारत माता की जय’ का महत्व समझ में आया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत माता की जय केवल एक नारा नहीं है, बल्कि हमारे सैनिकों का राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने का प्रण है। जब हमारे ड्रोन और मिसाइल दुश्मनों पर हमला करते हैं, तो उन्हें ‘भारत माता की जय’ सुनाई देती है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आपकी वीरता की गाथाएं इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएंगी। मैं हमारी थलसेना, वायुसेना और नौसेना के कर्मियों को सलाम करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया और वायुसेना कर्मियों से बातचीत की, जो पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए संघर्ष के दौरान कार्रवाई में शामिल रहे थे। उनकी यह यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक चले भीषण संघर्ष के बाद हुई है। सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पड़ोसी देश में आतंकी ठिकानों पर हमले किये गए थे।

वायु सेना और सेना को मिलेंगे 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर, सरकार ने सबसे बड़े रक्षा सौदे को दी मंजूरी
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना और सेना के लिए 156 हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर प्रचंड की खरीद के लिए हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड एचएएल के साथ 62,700 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। कुल 156 हेलीकॉप्टर में से 66 हेलिकाप्टर भारतीय वायु सेना को और 90 की भारतीय सेना को आपूर्ति की जाएंगी।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अनुबंध में प्रशिक्षण और अन्य संबद्ध उपकरण भी शामिल है। पहला अनुबंध भारतीय वायु सेना को 66 प्रचंड की आपूर्ति के लिए है और दूसरा भारतीय सेना को 90 प्रचंड की आपूर्ति के लिए है। इन हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति तीसरे वर्ष से शुरू होगी और अगले पांच वर्षों में पूरी हो जाएगी। इससे अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वायु सेवा और सुना की मारक क्षमता बढ़ेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने इस खरीद को मंजूरी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज सी सी एस ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से 62,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह निर्णय भारत की युद्ध क्षमताओं और रक्षा में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला है।“

उन्होंने कहा ,“ अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों से संचालन करने और लक्ष्यों पर सटीक हमला करने में सक्षम, हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ एक शक्तिशाली मशीन है। आज लिए गए कैबिनेट के फैसले से रोजगार के 8500 से अधिक अवसर पैदा होंगे। यह वास्तव में भारत की मेक इन इंडिया यात्रा के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। मैं इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।“

प्रचंड भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित लड़ाकू हेलीकॉप्टर है, जिसमें 5000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर संचालन करने की क्षमता है इसमें 250 से अधिक घरेलू कंपनियाँ शामिल होंगी, जिनमें से अधिकांश एमएसएमई होंगी।

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के पायलटों को हवा से हवा में ईंधन भरने का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक फ्लाइट रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट की वेट लीजिंग के लिए मेट्रिया मैनेजमेंट के साथ भी एक अनुबंध पर भी हस्ताक्षर किए हैं। मेट्रिया छह महीने के भीतर विमान आपूर्ति करेगा।

यह वायु सेना द्वारा वेट लीज पर लिया जाने वाला इस तरह का पहला विमान होगा। इन तीन अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने के साथ, 2024-25 के दौरान रक्षा मंत्रालय द्वारा हस्ताक्षरित कुल अनुबंधों की संख्या 193 तक पहुँच जाती है, जिनका कुल अनुबंध मूल्य 2,09,050 करोड़ रुपये से अधिक है, जो अब तक का सबसे अधिक और पिछले उच्चतम आंकड़े से लगभग दोगुना है। इनमें से घरेलू उद्योग को दिए गए अनुबंध 177 (92 प्रतिशत) हैं, जिनका अनुबंध मूल्य 1,68,922 करोड़ रुपये (81प्रतिशत) है।

ये भी पढ़ें- नेपाल : काठमांडू में राजशाही समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प, दागे आंसू गैस के गोले...कई इलाकों में कर्फ्यू

लड़ाकू विमान तेजस का उत्पादन बढ़ाए, खरीद में तेजी लाए मंत्रालय : संसदीय समिति
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में 42 लड़ाकू स्क्वाड्रन की अधिकृत क्षमता के मुकाबले वर्तमान में केवल 31 सक्रिय लड़ाकू स्क्वाड्रन मौजूद होने पर चिंता जाहिर करते हुए संसद की एक समिति ने रक्षा मंत्रालय से तेजस का उत्पादन बढ़ाने और अनुबंधित लड़ाकू विमानों की खरीद में तेजी लाने की सिफारिश की है। भाजपा सांसद राधामोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा मंत्रालय संबंधी स्थायी समिति की 17 दिसंबर 2024 को संसद में पेश रिपोर्ट में इस मुद्दे पर गौर किया गया है।

समिति को बताया गया है कि भारतीय वायुसेना की अधिकृत क्षमता 42 लड़ाकू स्क्वाड्रन है। लेकिन इस समय इसके पास 31 सक्रिय लड़ाकू स्क्वाड्रन हैं। वायुसेना के पास मिग 21, मिग 23 और मिग-27 तथा अन्य विमानों का पुराना बेड़ा भी है, जो जल्द ही सेवा से बाहर होने जा रहे हैं, जिससे बल की स्क्वाड्रन ताकत में तेजी से कमी आएगी। रिपोर्ट के अनुसार, समिति को यह भी बताया गया है कि भारतीय वायुसेना को तेजस एमके 1 के दो स्क्वाड्रन प्राप्त हुए हैं और इनका उपयोग शुरू हो गया है तथा इसने हाल ही में संपन्न अंतरराष्ट्रीय अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में भाग लिया था।

समिति ने यह भी पाया कि तेजस एमके-1ए कार्यक्रम में डिजाइन और विकास संबंधी मुद्दों के कारण देरी हुई है। रक्षा मंत्रालय ने समिति को यह भी बताया कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को तेजस का उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि तेजस भारत का नवीनतम एवं हर मौसम में उपयोग में आने वाला लड़ाकू विमान है जिसे वायुसेना के लिए तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने अतिरिक्त 97 हल्के लड़ाकू (एलसीए एमकेआई -Iए) विमानों की खरीद के मामले में भी प्रगति की है, जिसके लिए जरूरत की स्वीकार्यता (एओएन) का अनुमोदन किया गया है तथा प्रस्ताव के लिए आग्रह (आरएफपी) जारी किया जा चुका है। समिति को बताया गया है कि इन अधिग्रहणों के साथ, भारतीय वायुसेना के पास 220 एलसीए एमके-I और एमके-Iए विमान होंगे।

समिति ने मंत्रालय को सिफारिश की है कि वह तेजस का उत्पादन बढ़ाने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को संवेदनशील बनाए ताकि लड़ाकू विमानों के स्क्वाड्रन की संख्या में कमी के कारण वायु सेना की परिचालन भूमिका प्रभावित न हो। वायुसेना में अधिकारियों की संख्या के विषय पर समिति को सूचित किया गया है कि 01 अक्टूबर 24 तक 12,929 पदों के मुकाबले 11,916 अधिकारी (मेडिकल/डेंटल शाखा को छोड़कर) कार्यरत थे, जो 1,013 की कमी को दर्शाता है। मंत्रालय ने बताया कि प्रवेश की योजनाओं को नया रूप दिया गया है ताकि धीरे-धीरे संख्या को स्वीकृत क्षमता के बराबर लाया जा सके।

ये भी पढ़ें- Year Ender 2024: महाराष्ट्र 2024 के दौरान महायुति की सत्ता में वापसी, सरपंच की हत्या और परभणी में हिंसा का बना गवाह

Bomb Threat: आगरा हवाई अड्डे पर बम रखे होने की धमकी, सुरक्षा जांच जारी
आगरा, अमृत विचारः उत्तर प्रदेश के आगरा हवाई अड्डे पर बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद परिसर की गहन सुरक्षा जांच जारी है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। आगरा के खेरिया में स्थित इस हवाई अड्डे को नागरिक उड्डयन सुविधा के साथ-साथ वायुसेना के लिए बेस स्टेशन के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

सहायक पुलिस आयुक्त (लोहामंडी) मयंक तिवारी ने बताया कि सोमवार पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट पर सीआईएसएफ को एक ईमेल मिला, जिसमें हवाई अडडा परिसर के बाथरूम में बम रखे होने का जिक्र था। सूचना मिलने के बाद हवाई अड्डा परिसर में बम निरोधक दस्ता भेजा गया। सुरक्षा जांच जारी है। प्रदेश के पर्यटन विभाग को तीन दिसंबर को आगरा के ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला था। अपर पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने बताया कि आगरा पुलिस को ईमेल के दावों से संबंधित कुछ भी नहीं मिला और धमकी के बाद ताजमहल के आसपास सुरक्षा जांच की गई।

यह भी पढ़ेः Green Corridor: सेना को 21.81 हेक्टेयर भूमि देगा एलडीए, पिपराघाट से शहीद पथ के बीच बनेगा बंधा और होगा 4-लेन निर्माण