diwali - Amrit Vichar

UP: शहर को सिंगापुर बनाने का सपना अधूरा, वार्डों को मिलीं दस-दस लाइटें
बरेली, अमृत विचार। दिवाली से पहले शहर को सिंगापुर बनाने का जो शोर मचा था, वह खोखले वादों की फाइल में दफन होता दिख रहा है। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने 30 सितंबर को नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों के वार्डों में अंधेरा रहने की शिकायत पर हर वार्ड में 25-25 स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा कर दिवाली से पहले शहर को रोशनी से नहलाने का बात कही था।

इस घोषणा के बाद लोगों को उम्मीद थी कि त्योहारों से पहले शहर की तस्वीर बदलेगी, लेकिन चार माह बीतने के बाद भी जमीनी सच्चाई निराशाजनक है। अधिकांश वार्डों को केवल दस से पंद्रह लाइटें दी गईं, जबकि कई वार्ड ऐसे हैं जिन्हें महज पांच लाइटों पर ही संतोष करना पड़ा। इससे न सिर्फ मेयर के दावों पर सवाल खड़े हुए हैं, बल्कि निगम की कार्यप्रणाली भी कटघरे में आ गई है।

शहर में कुल 80 वार्ड हैं और हर वार्ड में प्रमुख सड़कों से लेकर गलियों तक रोशनी की मांग लंबे समय से उठती रही है। हर साल करीब आठ करोड़ रुपये प्रकाश विभाग पर खर्च होने के बाद भी हालात जस के तस हैं। कम लाइटें मिलने का सीधा असर आम लोगों की सुरक्षा पर पड़ रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और राहगीर अंधेरी सड़कों से गुजरने को मजबूर हैं। पार्षदों का आरोप है कि 25 लाइटों की घोषणा सिर्फ कागजों और बैठकों तक सीमित रही, जबकि वितरण के समय प्रकाश विभाग ने मनमानी कर दी।

विपक्षी पार्षदों ने जनभावनाओं से खिलवाड़ बताते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे तो कर दिए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें पूरा नहीं किया जाता। वहीं, आम नागरिकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो सिंगापुर बनाना तो दूर, शहर को सुरक्षित और रोशन रखना भी निगम के बस की बात नहीं रह जाएगी।

मेयर की फटकार भी नहीं रोक सकी अभियंता की मनमानी
दिसंबर में पुनरीक्षित बजट की बैठक में स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठने पर मेयर डॉ. उमेश गौतम ने प्रकाश विभाग के अधीक्षक और जलकल के सहायक अभियंता अजीत कुमार को फटकार लगाई थी। पार्षदों ने लाइट वितरण में भेदभाव और घोटाले के आरोप लगाए, लेकिन अभियंता बस ''''हां में हां'''' करते नजर आए। वार्डों को बराबर लाइटें देने की चेतावनी के बावजूद अभियंता का रवैया नहीं बदला।

वार्ड-35 के पार्षद राजेश अग्रवाल ने बताया कि 30 सितंबर को बोर्ड बैठक में 25-25 स्ट्रीट लाइटों की घोषणा हुई थी, लेकिन हमारे वार्ड में सिर्फ 10 लाइटें दी गईं। गलियों में आज भी अंधेरा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी हालात नहीं बदले। यह हाल तब है जब प्रकाश विभाग हर साल करीब आठ करोड़ खर्च करता है।

वार्ड-61 के पार्षद कपिल कांत ने बताया कि मैं तो साफ कहता हूं कि यह सीधा जनता के साथ धोखा है। जब मेयर ने खुद सदन में घोषणा की थी तो फिर आधी-अधूरी व्यवस्था क्यों की गई। प्रकाश विभाग ने मनमानी करते हुए लाइटों का बंटवारा किया है। हमारे वार्ड में पहले दस और दो दिन पहले पांच लाइटें और मिलीं।

नेता सपा पार्षद दल गौरव सक्सेना ने बताया कि हिंदुओं के मुख्य त्योहार दीपावली पर सभी वार्डों में 25 नई लाइट लगाने का वायदा किया गया था, लेकिन केवल 10 लगवाई गयीं और पुनरीक्षित बजट की बैठक में एक माह के अंदर सभी वार्डों में कुल 50 लाइट लगने का भी जो वादा किया गया था वह भी हवाई साबित हुआ।

वार्ड -7 के पार्षद सुमित के मुताबिक दिवाली से पहले बोर्ड बैठक में 25 और इसके बाद दिसंबर माह में हुई पुनरीक्षित बजट में एक महीने में 50 स्ट्रीट लाइटें प्रत्येक वार्ड को देने की बात की थीं। मेयर ने खुद सदन में घोषणा की थी। हमारे वार्ड को सिर्फ 15 लाइटें मिलीं। इनमें पांच लाइटें एक्सचेंज में मिली हैं।

बदलता मौसम बच्चों को कर रहा बीमार... सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 80 फीसदी वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज
लखनऊ, अमृत विचार: दीवाली के बाद से ठंड बढ़ने के साथ ही शहर में प्रदूषण भी बढ़ा है, जिसके कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। राजधानी के सरकारी अस्पतालों के बाल रोग विभाग में बच्चों में संक्रमण की संख्या तेजी से बढ़ी है। रोजाना इलाज के लिए आने वाले बच्चों में से करीब 80 फीसदी बच्चे वायरल बुखार, सर्दी, खांसी जैसी समस्याओं से ग्रसित हो रहे हैं।

चिकित्सक परिजनों को सलाह दे रहे हैं कि बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें और उन्हें इस मौसम में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल (डफरिन) के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान ने कहा कि इस मौसम में ठंड और प्रदूषण बच्चों के लिए खासतौर से खतरनाक हो सकते हैं। छोटी सी लापरवाही उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। बच्चों में बुखार, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ, छाती का संक्रमण, जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

डॉ. सलमान के अनुसार, बुखार होने पर केवल पैरासिटामोल दिया जाए और बिना चिकित्सक की सलाह के एंटीबायोटिक से बचें। खांसी के दौरान बच्चों को कफ सिरप देने से भी परहेज करें। बच्चों को राहत दिलाने के लिए नैबुलाइज और भाप का उपयोग किया जा सकता है।
बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है और इस बदलाव के कारण बच्चों में बीमारियां बढ़ रही हैं। जरा सी लापरवाही से बच्चों को बीमार किया जा सकता है, इसलिए माता-पिता को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

दूध पिलाने के बाद तीन बार डकार जरूर दिलाएं

महानगर स्थित भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शुक्ल ने कहा कि छोटे बच्चों को दूध पिलाने के बाद तीन बार डकार दिलाना बेहद जरूरी है, ताकि बच्चे सर्दी-जुकाम की चपेट में न आएं। यदि बच्चे को खांसी-जुकाम या बुखार हो, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। अपनी मर्जी से दवा देना बच्चे की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

बच्चों के लिए इन बातों का रखें ध्यान:

सुबह और शाम के समय बच्चों को नंगे पैर बाहर न घूमने दें।
हवा और प्रदूषण से बच्चों को बचाएं।
बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं।
सर्दी-जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार करवाएं।
खांसी और जुकाम तीन दिन से अधिक चले, तो जांच करवाएं।
ठंडे खाद्य पदार्थ बच्चों को न खाने दें।
अगर बच्चे को अस्थमा है तो नेबुलाइजर साथ रखें।

भारतीय बेटियों ने जीता विश्व कप! लखनऊ में आधी रात सड़कों पर 'जीत' की दीवाली
लखनऊ, अमृत विचार। यह सिर्फ एक विजय नहीं थी, यह महाविजय थी! भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप पर कब्जा कर लिया है। यह सपना सच होते ही, राजधानी लखनऊ में देर रात तक ज़बरदस्त जश्न मनाया गया, जहाँ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम की तारीफ़ में पूरा शहर सड़कों पर उतर आया। भारतीय वीरांगनाओं ने जब जीत हासिल की, तो पूरे लखनऊ में 12 दिन बाद एक बार फिर दीपावली मनाई गई।

आधी रात को चौक-चौराहे, अलीगंज, हजरतगंज और गोमती नगर,कपूरथला,इंदिरानगर राजाजीपुरम , कुंडरी रकाबगंज,सहित कई प्रमुख स्थानों पर लोगों ने जमकर पटाखे चलाए।

वहीं इस दौरान आतिशबाजी की रोशनी से शहर का आसमान सतरंगी हो उठा। जीत के एहसास के बाद पल भर के लिए सब कुछ ठहर गया, फिर खुशी के आंसू और मिठाइयों-बधाइयों का दौर शुरू हो गया। महिलाएँ हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतर पड़े। 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से हर सड़क और गली गूंज उठी।

यूपी की दीप्ति बनीं जीत की हीरो

भारतीय टीम के इस दमदार प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा का योगदान ऐतिहासिक रहा। 40वें ओवर में अनरी डर्कसन का विकेट लेने के बाद, दीप्ति ने 42वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुल्फार्ट और फिर क्लोई ट्राइऑन को आउट कर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

दीप्ति की गेंद पर जब क्लर्क का आखिरी कैच पकड़ा गया, तो देश भर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और दीप्ति की बल्लेबाजी ने पूरे टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता। चौक चौराहे से लेकर कैप्टन मनोज पाण्डेय चौराहे तक ढोल पर नाचते-गाते युवाओं ने देर रात तक जश्न मनाया।

लखनऊ क्रिकेट अकादमी में भी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की जीत पर तिरंगा लहराया।

ये भी पढ़े :

चित्रकूट में बड़ा सड़क हादसा : बस और जीप की टक्कर में 3 भाइयों की मौत, 5 अन्य लोग घायल

Bareilly: त्योहारों की छुट्टियों के बाद घर लौटने वालों के लिए चलाईं स्पेशल ट्रेनें
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने दीपावली और छठ महापर्व के बाद अपने गंतव्य स्थानों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में चलाई जाने वाली ट्रेनों में 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम, प्रयागराज-लालकुआं और नियमित ट्रेन 05401 बरेली सिटी-काशीपुर और 05402 काशीपुर-बरेली सिटी हैं।

इसके साथ ही 09083 मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल ट्रेन भी प्रत्येक बुधवार को इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरती है। इसी प्रकार 30 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार को 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल, 05060 लालकुआं-कोलकाता, 04117 प्रयागराज–लालकुआं, 09062 बरौनी जंक्शन-बांद्रा टर्मिनल भी आदि हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुख-सुविधा और सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारी निरंतर सक्रिय हैं।

दिवाली पर 589 फ्लैट बुक, 6 नवंबर तक बढ़ा ऑफर, ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के फ्लैटों पर 1 से 2 लाख तक की छूट
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अपार्टमेंट में दिवाली पर एक से दो लाख रुपये तक छूट के ऑफर में 589 फ्लैट बुक कराए गए हैं। ऑफर 22 अक्टूबर तक था, लेकिन खरीदारों की मांग को देखते हुए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इसे 6 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रेडी टू मूव फ्लैट को ‘पहले आओ-पहले पाओ योजना’ के तहत बेचा जा रहा है। फेस्टिव सीजन के उपलक्ष्य में 22 सितंबर से 22 अक्टूबर तक फ्लैटों पर बम्पर डिस्काउंट ऑफर निकाला गया था।

इसके अनुसार 20 लाख से 50 लाख रुपये के फ्लैटों का पंजीकरण/आवंटन कराने पर एक लाख की छूट, 50 लाख से 75 लाख कीमत के फ्लैटों पर 1.50 लाख रुपये की छूट और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत के फ्लैटों पर दो लाख रुपये की छूट का प्रावधान किया गया था। लोगों रुचि और मांग पर ऑफर 15 दिन तक बढ़ाया है। पूर्व में दी जा रही सभी प्रकार की छूट भी प्रभावी हैं। 45 से 90 दिन के अंदर फ्लैट की पूर्ण धनराशि जमा करने पर छह से तीन फीसदी की छूट अलग से मिलेगी।

500 से 1900 वर्गफिट के फ्लैट पाएं
विभिन्न योजनाओं में 500 से 1900 वर्गफिट के 1 बीएचके, 2 बीएचके व 3 बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं। इनकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये से 1.08 करोड़ रुपये तक है। इसमें सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट की कीमत का 25 फीसदी व सामान्य नागरिकों को 35 फीसदी भुगतान करने पर हायर पर्चेज एग्रीमेंट के तहत फ्लैट का कब्जा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी बहुमंजिला आवासीय योजना (सुलभ आवास एवं ईडब्ल्यूएस को छोड़कर) में एक से अधिक फ्लैट खरीद सकेगा।

देवपुर पारा योजना में सर्वाधिक 382 फ्लैट हुए बुक
अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि फेस्टिव सीजन पर फ्लैटों की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसमें देवपुर पारा योजना में सर्वाधिक 382 फ्लैट, सीतापुर रोड, प्रियदर्शिनी योजना स्थित सोपान इन्क्लेव-2 में 56 फ्लैट बुक हुये। इसी तरह अश्लेषा अपार्टमेंट के 18 और रश्मि लोक अपार्टमेंट के 15 फ्लैटों की बुकिंग हुई है।

इन योजनाओं में उपलब्ध हैं फ्लैट

1- गोमती नगर योजना
2- जानकीपुरम योजना
3- प्रियदर्शिनी योजना (सीतापुर रोड)
4- अलीगंज योजना
5- कानपुर रोड योजना
6- देवपुर पारा योजना
7- शारदा नगर योजना

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दीपावली, पीएम मोदी को बताया महान व्यक्ति, कहा क्या हुई बातचीत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली का जश्न धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने भारतवासियों और अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय को हार्दिक बधाई संदेश भेजा। ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी नेताओं और अन्य अतिथियों के साथ मिलकर दीपक जलाए। कार्यक्रम में एफबीआई प्रमुख काश पटेल, खुफिया एजेंसी की प्रमुख तुलसी गबार्ड, अमेरिका में भारतीय दूत विनय मोहन क्वात्रा तथा भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर जैसे प्रमुख लोग शामिल हुए। ट्रंप ने अपने संदेश में दीपावली को बुराई पर अच्छाई, अंधेरे पर उजाले और अज्ञान पर बुद्धि की जीत का प्रतीक करार दिया।

ट्रंप ने दीपावली संदेश में क्या कहा?

ट्रंप ने कहा, "भारत के सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आज ही मैंने आपके प्रधानमंत्री से फोन पर चर्चा की। बात बहुत सकारात्मक रही। हमने व्यापारिक संबंधों पर विस्तार से बात की...वे इसमें बेहद उत्साही हैं। हाल ही में हमने पाकिस्तान के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया था, जिसमें युद्ध से बचने पर जोर दिया गया। व्यापार चर्चा के दौरान ही यह संभव हो सका। पीएम मोदी एक असाधारण व्यक्तित्व हैं और कई वर्षों से वे मेरे करीबी मित्र बने हुए हैं। दीपक की रोशनी हमें कड़ी मेहनत, ज्ञान अर्जन और जीवन के हर आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता की सीख देती है।"

मध्य पूर्व शांति और हमास पर ट्रंप की टिप्पणी

ट्रंप ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, "हम वैश्विक स्तर पर शांति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं...सभी को एकजुट कर रहे हैं। अभी मध्य पूर्व से एक कॉल आया, जहां हमारी प्रगति शानदार है। कई राष्ट्रों ने वहां शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो पहले कभी कल्पना से परे थे। हमास के लोग बेहद आक्रामक हैं। हम इसे चंद मिनटों में सुलझा सकते हैं। उन्हें एक अवसर दिया गया है। उन्होंने वादा किया था कि वे शांतिपूर्ण व्यवहार करेंगे और किसी की जान नहीं लेंगे। यदि वे इस वचन का पालन नहीं करेंगे, तो उनका त्वरित अंत हो जाएगा। मध्य पूर्व अब पूरी तरह शांतिपूर्ण है, सभी देश आपसी मित्रता निभा रहे हैं। पहले जहां नफरत थी, अब वहीं प्रेम का वातावरण है। यह ऐतिहासिक परिवर्तन किसी ने नहीं सोचा था।"

पीएम मोदी से बातचीत का दावा: भारत ने किया खंडन

प ने एक सप्ताह पूर्व दावा किया था कि उन्होंने पीएम मोदी से फोन पर चर्चा की, जिसमें मोदी ने रूस से कच्चा तेल आयात रोकने का भरोसा दिलाया। ट्रंप ने इसे यूक्रेन संघर्ष में रूस को अलग-थलग करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। हालांकि, भारत सरकार ने इस दावे को सिरे से नकार दिया। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि "दोनों नेताओं के बीच कोई टेलीफोन वार्ता नहीं हुई।"

Bareilly : बहेड़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप और फरीदपुर की सनमाइका फैक्ट्री में आग का तांडव
बरेली, अमृत विचार। दीपावली के जश्न के बीच फरीदपुर और बहेड़ी में आग की वजह से काफी नुकसान हुआ। फरीदपुर में एक सनमाइका फैक्ट्री में आग से दहशत फैल गई। तो दूसरी तरफ बहेड़ी में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

बहेड़ी के मोहल्ला लोधीपुर में अंबिका भारद्वाज की भारद्वाज इलेक्ट्रॉनिक नाम से दुकान है। जिसमें नए एलईडी टीवी, पंखे, म्यूजिक सिस्टम और स्पीकर आदि सामान रखा हुआ था। दीपावली  के दिन अचानक दुकान से आग की लपटे निकलने लगीं। ये नजारा देख आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना के बाद  फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और काफी कोशिश के बाद आग बुझ सकी। आग के कारणों का पता नहीं लग सका था। निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगी थी जिस पर काबू पा लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

फरीदपुर में एक फैक्ट्री के अंदर आग लगने से दहशत फैल गई। क्षेत्र की इस फैक्ट्री में सनमाइका तैयार किया जाता है। जिसको बीती रात आग ने अपने आगोश में ले लिया। फैक्ट्री के अंदर से भीषण आग की लपटे निकलने लगीं। आग लगने से काफी माल जलकर राख हो गया। लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। करीब  4 घंटे की कवायद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Diwali 2024 : दीपोत्सव पर रोशनियों से आलोकित हुआ पूरा देश
नयी दिल्ली। अमावस के अंधेरे पर उजाले की जीत के प्रतीक दीपोत्सव पर रोशनियों की झिलमिलाहट और जगमगाहट से आज की रात पूरा देश आलोकित रहा।

कार्तिक माह की अमावस्या को मनाए जाने वाले दीपावली का उत्साह लोगों में धनतेरस के दिन से रहा और आज की शाम आते-आते यह उत्साह चरम पर नजर आया। बाजारों में कपड़ों मिटाईयों और त्योहर से जुड़ी सामग्रियों की जमकर खरीददारी की गयी।

दीपावली की शाम लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को दीपों एवं झालरों से सजाया।रात में शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा की और दीए जलाए । प्रत्येक घर और इमारतें बिजली के झालरों की रोशनी से जगमगाती नजर आयी। लोगों ने पटाखे फोड़ कर तथा मित्रों एवं रिश्तेदारों में मिठाइयां बांटकर उत्साह के साथ त्योहार मनाया. दीपावली के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों और मित्रों के यहां पहुंचे और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर दीपावली की बधाई और शुभकामनाओं के संदेशों के आदान-प्रदान भी किए गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपों के पर्व दीपावली को हर वर्ष सैनिकों के बीच मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार गोवा के तट और कारवार नौसैनिक अड्डे पर स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का दौरा किया और वहां बहादुर नौसैनिकों के साथ दीपावली मनायी।

प्रधानमंत्री ने देश के सभी नागरिकों से त्योहारों के इस मौसम में स्वदेशी सामानों की खरीद तथा उपयोग का आह्वान पुरजोर तरीके से दोहराया और कहा कि देश भर में ये त्योहार 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव बनने चाहिए। उन्होंने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, "आइए भारतीय उत्पाद खरीदें और गर्व से कहें- 'ये स्वदेशी है!' आपने जो खरीदा है, उसे सोशल मीडिया पर भी साझा करें। इस तरह आप दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। "

राष्टीय राजधानी में प्रदूषण के परिप्रेक्ष्य में पिछले कई सालों से पटाखों पर चले आ रहे प्रतिबंधों में शीर्ष न्यायालय की ओर से इस बार कुछ ढील दी गयी और केवल ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति दी गयी है। इससे भी यहां के लोगों में काफी उत्साह रहा।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली के अवसर पर एक अनोखा और प्रेरणादायी आयोजन किया गया। बाग मुगालिया एक्सटेंशन स्थित गोधुलि पार्क में कॉलोनी के रहवासियों ने पेड़ों की आरती उतारकर उन्हें धन्यवाद दिया और हरियाली बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान शंख और घंटियों की ध्वनि के बीच दीपक जलाकर लोगों ने पेड़ों की आरती उतारी। पिछले सात वर्षों से यह परंपरा कॉलोनी के लोगों द्वारा निभाई जा रही है।

पंजाब में चंडीगढ़ के बाजारों में दीपावली की रौनक चरम पर रही और शहर के सभी बाजार सज-धजकर जगमगाते रहे। कपड़ों, खिलौनों, मिठाइयों और उपहार की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिली। दुकानदारों का कहना है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार खरीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

दीपावली और इसकी छुट्टियों के कारण ओडिशा के विश्वविख्यात पुरी में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यहां अधिकतर होटल और रेस्तरां पूरी तरह से बुक हैं और खूबसूरती से रोशन हैं। पुरी-भुवनेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बीरा गोविंदपुर स्थित दक्षिणकाली मंदिर हर दीपावली पर लाखों भक्तों को आकर्षित करती है।

तमिलनाडु में बारिश के पूर्वानुमान के बीच नए परिधान पहने लोगों ने पटाखे फोड़कर और अपने दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों के साथ मिठाइयाँ बाँटकर इस त्यौहार का जश्न मनाया। कई लोगों ने मंदिरों में भी जाकर इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की। तमिलनाडु में दीपावली के अगले दिन 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित करने और इसे चार दिन आगे बढ़ाने की वजह से 10 लाख से अधिक लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने के लिए चेन्नई से अपने गृहनगर लौट चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं धार्मिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में दीपावली के पावन पर्व पर 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई दीपदान एवं अन्नदान किया। रामघाट परिक्रमा मार्ग के अलावा गुप्त गोदावरी, अनुसूया आश्रम, हनुमान धारा, जानकी कुंड, स्फटिक शिला में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। माना जता है कि त्रेता युग में प्रभु श्री राम ने दुर्दांत व्यभिचार राक्षस रावण का वध करने के बाद अपनी पूरी सेना के साथ अयोध्या लौटते वक्त चित्रकूट में पुष्पक विमान से उतरकर अपने पूरी सेना के साथ मां मंदाकिनी में स्नान किया और यहां पर दीपदान किया तब से यह परंपरा अनवरत रूप से चली आ रही है।

पश्चिम बंगाल समेत देश भर में बंगाली समुदाय के लोग दीपावली की रात मां काली की पूजा करते हैं। इस मौके पर समुदाय के बच्चे , युवा , महिला और पुरुष पूजा स्थल पर एकत्र होते हैं और देर रात मां काली की पारंपरिक पूजा अर्चना के बाद भोग प्रसाद ग्रहण करते हैं।

'स्वयं की ताकत से लड़ने वाले का वर्चस्व हमेशा भारी होता है', INS विक्रांत पर जवानों संग दीपोत्सव मनाते हुए बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष भी परंपरा निभाते हुए वीर जवानों संग दीपोत्सव मनाया। इस बार उन्होंने गोवा व कर्णाटक के करवार तट पर तैनात आईएनएस विक्रांत का चयन किया। यहां सैनिकों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि थल, वायु एवं नौसेना के एकजुट प्रयासों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान को सरेंडर करने पर विवश कर दिया।

नौसेना के बहादुरों से मुखातिब होते हुए उन्होंने जोर देकर कहा, "जो स्वयं की ताकत पर युद्ध लड़ने का हौसला रखता है, उसका तराजू सदैव भारी रहता है।" उन्होंने आगे बताया, "ऑपरेशन सिंदूर में तीनों अंगों की संयुक्त कार्रवाई ने सिद्ध कर दिया कि हमारी सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ है। इन वीरों ने शत्रु को घुटनों पर झुकाने का कमाल दिखाया। जब शत्रु आमने-सामने हो और युद्ध का खतरा मंडराए, तब भी स्वाभिमान से लड़ने वाले का वर्चस्व हमेशा कायम रहता है।"

पीएम मोदी ने साझा की ये महत्वपूर्ण बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके सामने विशाल समुद्र है और पीछे मातृभूमि के पराक्रमी योद्धा खड़े हैं। उन्होंने आईएनएस विक्रांत को असीम सामर्थ्य का प्रतीक करार दिया। साथ ही, उल्लेख किया कि सूर्य की किरणों और वीर सैनिकों द्वारा प्रज्ज्वलित दीपों का संयोग इस दीपोत्सव को अनूठी आभा प्रदान कर रहा है। जवानों के देशप्रेम और उत्साह की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि रात्रि में उन्होंने राष्ट्रभक्ति भजनों की स्वरलहरी सुनी और 'ऑपरेशन सिंदूर' के रोमांचक किस्से सुनकर युद्धक्षेत्र के साहसिक क्षणों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विशालकाय युद्धपोत, उन्नत विमान और पनडुब्बियां तो आकर्षक हैं, किंतु वास्तविक शक्ति इन्हें संचालित करने वाले नन्हे-मने बहादुर सिपाहियों में निहित है।

पीएम मोदी ने आगे जोर दिया, "हमारे रक्षा दलों के अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर ही हाल के वर्षों में राष्ट्र ने एक महान विजय प्राप्त की है—माओवादी उग्रवाद का पूर्ण उन्मूलन।"

https://twitter.com/narendramodi/status/1980145982965985562

वीर जवानों के समर्पण, कठोर परिश्रम और नन्हर साहस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस अवसर ने उन्हें सैन्य जीवन की चुनौतियों और जीवंत ऊर्जा का गहन अनुभव कराया। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया कि वे इस दीपावली को नौसेना के वीर सपूतों के बीच मना रहे हैं।

"हमारी सेनाएं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उन्नति कर रही हैं"

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत को वैश्विक रक्षा निर्यातक देशों की शीर्ष सूची में स्थापित करना है। पिछले एक दशक में हमारी सेनाएं आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सेनाओं ने हजारों ऐसी वस्तुओं की सूची तैयार की है, जिन्हें अब विदेश से आयात नहीं किया जाएगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा, "भारतीय नौसेना के सृजित भय, वायुसेना के चमत्कारिक करतब, थलसेना की जाबाजी और तीनों सेनाओं के अटूट तालमेल ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान को तत्काल घुटनों पर ला पटका।"

दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीएचसी-पीएचसी में बेड आरक्षित... मेडिकल सुविधा की पूरी व्यवस्था
शाहजहांपुर, अमृत विचार: दीपावली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। सीएचसी और पीएचसी पर जरूरत की दवाओं के साथ चार-चार बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके अलावा बर्न और आंख इंजरी के लिए पर्याप्त औषधियां उपलब्ध कराई गई हैं।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी बर्न वार्ड तैयार किया गया है और सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्साप्रभारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया कि एंटी-स्नेक वेनम और एंटी-रैबीज वैक्सीन की उपलब्धता रखने को कहा है। दीपावली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित कर दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने विशेष रूप से सांस रोगियों को त्योहार के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। डॉ. कुमार ने बताया कि अस्थमा और श्वास रोगी फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से ग्रसित होते हैं। इन मरीजों की श्वास नलिकाएं सूज और सिकुड़ जाती हैं, जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है। इसके साथ खांसी, घरघराहट और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।

उन्होंने चेताया कि पटाखों से निकलने वाला धुआं और रसायन इन रोगियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं और दम घुटने जैसी समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। इस दौरान खानपान पर भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है और रंग व खुशबू वाली मिठाई से परहेज करने की हिदायत दी गई है।

आज होगी धूम-धड़ाम वाली दिवाली, खूब बिके पटाखे... आतिशबाजी की दुकानों पर सुबह छाई रौनक
बरेली, अमृत विचार: दिवाली पर पटाखों की बिक्री भी जोरों पर रही। शहर में नौ स्थानों पर पटाखा बाजार लगाए गए हैं। जहां लोग देर शाम तक लोग खरीदारी करते रहे। बच्चे और बड़े सभी पटाखों की खरीदारी में व्यस्त रहे। सोमवार को पटाखों की दुकानों पर खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

शहर में नैनीताल रोड पर मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, कैंट में सदर बाजार चर्च के पास, रामलीला मैदान हार्टमन कॉलेज प्रेमनगर, बिशप कॉनराड स्थल जूनियर विंग से सटे खडंजा पट्टी, राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, सुभाष नगर रेलवे मैदान, आईटीआर चलचित्र निगम की भूमि रामपुर रोड, तिलक इंटर कॉलेज मैदान किला में अस्थायी बाजार लगाने की अनुमति के बाद पटाखा बाजार लगे हैं।

यहां आतिशबाजी की 200 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। रविवार को इनमें ग्राहकों की खासी भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा भीड़ एमबी इंटर कॉलेज और जीआईसी मैदान में नजर आई। पटाखा कारोबारियों का कहना है कि बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग अधिक देखी जा रही है, जो कम प्रदूषण फैलाते हैं। इस दिवाली पटाखों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।

MNREGA workers' wages pending: दिवाली पर भी मंडल के पांच लाख श्रमिकों की जेब खाली, 3.58 करोड़ का भुगतान अटका, श्रमिक परेशान
बरेली, अमृत विचार : दिवाली पर भी मंडल के पांच लाख से अधिक मनरेगा श्रमिकों की जेब खाली है।श्रमिकों का साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान अटका हुआ है। मनरेगा श्रमिकों को तीन महीने से मेहनताना नहीं मिला है। जबकि नियम है कि श्रमिकों को हर 14 दिन बाद मस्टररोल पूरा होने पर एमआईएस होते ही उनके खाते में मजदूरी पहुंच जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता।

मनरेगा के तहत बरेली में श्रमिकों का 69 लाख, बदायूं में 87 लाख, पीलीभीत में 63 लाख और शाहजहांपुर में 1.39 करोड़ रुपये की मजदूरी बकाया है। दिवाली से पहले खाते में पैसे आने की आस लगाए बैठे इन श्रमिकों के चेहरे अब मुरझा गए हैं। वहीं, मनरेगा के अधिकारी भी इस पर कुछ बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि चूंकि भुगतान शासन स्तर से किया जाना है, इसलिए वे कुछ नहीं कर सकते।

एपीओ से लेकर लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर भी परेशान

इस योजना के तहत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, अकाउंटेंट, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और रोजगार सेवक के रूप में कार्यरत कर्मी भी दिवाली पर परेशान हैं। यह लोग विकास खंड से लेकर ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को संचालित करते हैं। इनको भी जुलाई माह से वेतन नहीं मिला है।