crime news - Amrit Vichar

Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज
रामसनेहीघाट, बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने पहुंचे एक संविदा लाइनमैन के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रेमनारायण यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली बहाली के दौरान विवाद

जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरीहा भवनियापुर खेवली निवासी नन्हेलाल 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दुल्हादेपुर में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सहादतगंज के 10 केवीए ट्रांसफार्मर पर पहले से अधिक भार था। आरोप है कि ग्राम प्रधान दूसरे ट्रांसफार्मर के उपभोक्ताओं की केबल भी उसी ट्रांसफार्मर से जोड़ने का दबाव बना रहे थे, लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा करना संभव नहीं था।

मारपीट का आरोप

पीड़ित के अनुसार, 25 जून 2026 की रात करीब 10 बजे वह उपखंड अधिकारी के निर्देश पर सहादतगंज में 11 केवी लाइन पर गिरे पेड़ को हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान ने कथित रूप से गाली-गलौज की, लात-घूंसों से मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

कर्मचारियों ने बहाल की बिजली

मारपीट में नन्हेलाल के बाएं कान और बाईं आंख में चोटें आने का आरोप है। घटना के बाद अन्य विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे, पेड़ हटाया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान प्रेमनारायण यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Barabanki News: तनुज पुनिया बोले- सामाजिक न्याय और आरक्षण के जनक थे शाहू जी महाराज

बलिया पुलिस मुठभेड़ में संदिग्ध गौ तस्कर गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
बलिया: शहर कोतवाली पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान एक संदिग्ध गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के अनुसार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे शहर कोतवाली पुलिस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के समीप शिवरामपुर घाट रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर किनाराम घाट की ओर भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। अधिकारियों के मुताबिक, खुद को घिरता देख चालक स्कॉर्पियो से उतर गया और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरही थाना क्षेत्र के इच्छा चौबे का पुरा गांव निवासी मदन मोहन उर्फ डब्ल्यू यादव (27) के रूप में हुई है। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है और उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

एएसपी ने बताया कि मदन मोहन के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कुल 18 आपराधिक मुकदमे*दर्ज हैं। वह फेफना थाने में दर्ज गोतस्करी के एक मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा और कारतूस*भी बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी गोतस्करी के मामलों में सक्रिय रहा है और नरही थाने का कुख्यात अपराधी भी है।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपियों की साजिश का खुलासा, करोड़ों की हेराफेरी की जांच तेज, जानें कैसे बनता था पूरा प्लान

Gorakhpur News: गोरखपुर में फर्जी अस्पताल बनाकर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से ठगी, गैंगस्टर एक्ट का आरोपी अफजल अंसारी गिरफ्तार
गोरखपुर, अमृत विचार। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित आरोपी अफजल अंसारी को गिरफ्तार किया है। गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे बुजुर्ग निवासी अफजल अंसारी पर अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी अस्पतालों के जरिए हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से धोखाधड़ी करने का आरोप है।

इलाज दिखाकर हड़पते थे रकम

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने गैंग के साथ मिलकर फर्जी अस्पताल संचालित करते थे और मरीजों को भर्ती दिखाकर बीमा कंपनियों से लाखों रुपये का क्लेम हासिल कर लेते थे। जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में बिना वास्तविक इलाज किए ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बीमा राशि वसूली जाती थी। इस तरह गिरोह सुनियोजित तरीके से बीमा कंपनियों और आम लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा था।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

रामगढ़ताल थाने में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक अफजल अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ वर्ष 2025 और 2026 में धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

पूरे नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्था में इलाज कराने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें:- Gorakhpur News: गोरखपुर में बैंक मैनेजर बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

साहब! मैंने बीवी को मार डाला... बागपत में पति ने की पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या, फिर खुद बुला ली पुलिस
बागपत, अमृत विचार। जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव में एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर कहा, "साहब, मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, मुझे आकर गिरफ्तार कर लीजिए।" सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आठ साल पहले हुई थी लव मैरिज

राहुल (30) और मनीषा (25) की मुलाकात करीब आठ साल पहले हरिद्वार में हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे। राहुल ऑटो चलाता था, जबकि मनीषा एक निजी कंपनी में काम करती थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद मनीषा अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ बेंगलुरु में रहने लगी थी, जबकि छह साल की बेटी गांव में दादी के साथ रह रही थी।

बेटी को ले जाने पर विवाद

शनिवार को दोनों बच्चों से मिलने के लिए मनीषा बेंगलुरु से और राहुल दिल्ली से गांव पहुंचे थे। परिवार के साथ खाना खाने के बाद मनीषा ने बेंगलुरु लौटने की बात कही और बेटी को भी अपने साथ ले जाने की इच्छा जताई। राहुल ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

फावड़े से किया हमला

पुलिस के अनुसार, गुस्से में राहुल ने घर में रखा फावड़ा उठाया और मनीषा पर हमला कर दिया। उसने गर्दन पर दो और सिर पर एक वार किया। गंभीर चोट लगने से मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद परिजन दूसरे कमरे में थे। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
आरोपी पति राहुल

फोन कर खुद बुला ली पुलिस

पत्नी की हत्या के बाद राहुल ने स्वयं पुलिस को सूचना दी। चांदीनगर थाना प्रभारी अतर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:- Meerut News: मेरठ में तेज रफ्तार इनोवा ने पुलिस गश्ती जीप को मारी टक्कर, सात पुलिसकर्मी घायल, दो की हालत गंभीर

Bareilly News: बरेली में जमीन विवाद के दौरान तीन माह के मासूम की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा
बरेली, अमृत विचार। जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के हरेली अलीपुर गांव में तीन माह के मासूम की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। गांव में जमीन को लेकर सगे भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई।

मां की गोद से गिरा बच्चा

बताया जा रहा है कि झगड़ा शांत कराने के लिए एक महिला अपने तीन माह के बेटे को गोद में लेकर मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट के बीच बच्चा उसकी गोद से छिटककर जमीन पर गिर गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

शुरुआत में परिवार इस घटना को हादसा मान रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे के सीने में गंभीर चोट लगी थी। इस चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव हुआ, जो उसकी मौत की वजह बना। रिपोर्ट आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

मृतक पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने एक आरोपी और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण सीने में लगी गंभीर चोट बताया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Bareilly News: बरेली की नई जिला जेल में बंदियों की शिफ्टिंग शुरू, पहले चरण में 150 कैदी पहुंचे, महिला बंदियों के लिए अलग सेल

Bareilly News: महिलाओं से मुकदमे लिखवाकर वसूली करता था बर्खास्त सिपाही, वकील पत्नी करती थी कानूनी मदद
बरेली, अमृत विचार। बरेली में आपराधिक और समाज विरोधी गतिविधियों के आरोपों में बर्खास्त किए गए सिपाही और उसकी अधिवक्ता पत्नी के वसूली वाले खेल का पुलिस ने खुलासा किया है। बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा के मोबाइल फोन से पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। भमोरा थाना पुलिस के अनुसार, वह गांव की राजनीति में दखल देकर महिलाओं के जरिए मुकदमे दर्ज कराता और फिर समझौते के नाम पर कथित वसूली करता था। जांच के बाद पुलिस ने सुरकेश शर्मा, उसकी पत्नी और अधिवक्ता कृतिका शर्मा तथा उसके साथी ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया।

पहले से दर्ज हैं 17 मुकदमे

सुरकेश शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस का चर्चित सिपाही रहा है। उसके खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज हैं और अब भमोरा थाने में उसके खिलाफ 18वां मामला दर्ज किया गया है। चंदौली में तैनाती के दौरान लंबे समय तक गायब रहने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के चलते उसे पहले निलंबित और बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने वर्ष 2024 में उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया।

पत्नी पर भी लगे आरोप

पुलिस का दावा है कि सुरकेश के मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप कॉल और अन्य रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे कथित रंगदारी और समझौते के प्रयासों के संकेत मिले। पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता कृतिका शर्मा भी पति की गतिविधियों में कानूनी मदद कर रही थीं। वहीं, बचाव पक्ष इन आरोपों को गलत बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है।

वकीलों ने कोर्ट में किया हंगामा

कृतिका शर्मा की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को अदालत परिसर में वकीलों ने जमकर विरोध किया। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों और वकीलों के बीच तीखी बहस भी हुई। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बीच अदालत ने कृतिका शर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस दौरान कोर्ट का कामकाज भी प्रभावित रहा।

गिरफ्तारी पर उठे सवाल

बचाव पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने महिला अधिवक्ता समेत तीन लोगों को एक दिन पहले ही घर से उठाकर हिरासत में ले लिया था और बाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी दिखाई गई। वकीलों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का हवाला देते हुए पुलिस कार्रवाई को एकपक्षीय बताया है। वहीं, एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पहले पुलिस विभाग का हिस्सा ही क्यों न रहा हो।

ये भी पढ़ें:- Bareilly : मोहर्रम पर हाई अलर्ट, 966 जुलूसों की ड्रोन से होगी निगरानी

कानपुर में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम: बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने पति को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर पति की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला हमला करते समय मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी और प्रेमी उसे पति को न छोड़ने के लिए उकसा रहा था। पत्नी के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत

बालाजी धाम निवासी कारोबारी राम किशोर गुप्ता के बेटे मनीष गुप्ता ने वर्ष 2017 में निहारिका कश्यप से प्रेम विवाह किया था। दोनों का छह साल का एक बेटा भी है। परिवार के मुताबिक शुरुआती कुछ साल सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन करीब तीन साल पहले निहारिका का एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। परिजनों का आरोप है कि मनीष कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह प्रेमी से बातचीत बंद करने को तैयार नहीं थी। इस वजह से परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था।

मोबाइल पर प्रेमी से बात, फिर किया हमला

परिजनों के अनुसार, 5 जून की दोपहर मनीष ने निहारिका को उसके कथित बॉयफ्रेंड से बात करते हुए देख लिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में निहारिका ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से मनीष के पेट पर हमला कर दिया। मनीष को गंभीर हालत में पहले केपीएम अस्पताल और बाद में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। मनीष के पिता का दावा है कि अस्पताल में होश आने पर बेटे ने बताया था कि हमला करते समय निहारिका की अपने प्रेमी से फोन पर बात हो रही थी और वह उसे "काम तमाम कर दो" कहकर उकसा रहा था।

पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी

मनीष के पिता राम किशोर गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने निहारिका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब कथित प्रेमी की भूमिका की भी जांच कर रही है। वहीं, परिवार का आरोप है कि प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर निहारिका ने पहले दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़ें:- यूपी बनेगा डिफेंस हब: IIT कानपुर में ₹500 करोड़ से खुलेगा 'नेशनल मिलिट्री ड्रोन टेक्नोलॉजी हब', रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Prayagraj Triple Murder Case: सोते समय ईंट-पत्थरों से कूचकर एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (यमुनानगर क्षेत्र) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। मेजा थाना इलाके के कुकुरकटवा गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक ही घर के तीन सदस्यों के लहूलुहान शव बरामद हुए। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।

चारपाई पर सो रहे थे पीड़ित, रात में हुआ हमला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 70 वर्षीय श्यामलाल (उर्फ कल्लू), उनकी पत्नी मंजू देवी और कल्लू की भाभी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात सोमवार की देर रात उस वक्त हुई, जब तीनों लोग अपने कच्चे मकान के बाहर सो रहे थे। हमलावरों ने बेहद क्रूरता दिखाते हुए तीनों के सिर पर ईंट या भारी पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

मंगलवार सुबह जब पड़ोसियों की नजर घर के बाहर पड़े शवों पर पड़ी, तो चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. अजय पाल शर्मा, डीसीपी गंगानगर विवेक चंद्र यादव और एसीपी मेजा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विभाग, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को भी काम पर लगाया गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लूटपाट की संभावना कम, 'इस' एंगल पर भी जांच

अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह मामला लूटपाट का नहीं लग रहा है, क्योंकि घर के अंदर का सामान सुरक्षित है। पुलिस आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद समेत कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि करीब एक महीने पहले परिवार की एक लड़की घर छोड़कर कहीं चली गई थी, जिसे लेकर घर में कलह चल रही थी। पुलिस इस थ्योरी को भी खंगाल रही है।

पुलिस का बयान

"मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है। हर संभावित पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही इस खूनी खेल का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"

Rampur News : पटवाई के रहटगंज गांव में कट्टे में बंद लाश मिलने से मचा हड़कंप
पटवाई, अमृत विचार। थाना पटवाई क्षेत्र के अंतर्गत रहटगंज गांव में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गौशाला के पास स्थित एक गंदे नाले में, पुलिया के नीचे एक अज्ञात बंद कट्टा मिला। कट्टे के अंदर शव होने की आशंका से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह जब ग्रामीण रोजाना की तरह अपने खेत-खलियान की तरफ जा रहे थे, तभी नाले में पड़े एक संदिग्ध बंद कट्टे पर उनकी नजर पड़ी। कट्टे से बाहर पैर दिखाई देने पर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत भांप लिया कि कट्टे के भीतर किसी इंसान का शव छिपाकर फेंका गया है। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू की
ग्रामीणों द्वारा तत्काल इस सनसनीखेज घटना की सूचना थाना पटवाई पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पटवाई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कट्टे को नाले से बाहर निकलवाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश में जुट गई है।

Barabanki News: महिला मित्र से मिलने गए युवक की कार से 64 हजार पार, पुलिस जांच में खुला राज, दंपती गिरफ्तार
देवा/बाराबंकी, अमृत विचारः कोतवाली क्षेत्र में महिला मित्र से मिलने गए एक युवक की कार से 64 हजार चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में महिला मित्र और उसके पति की संलिप्तता उजागर होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार मित्तई चौकी क्षेत्र के रसूलपुर दरगाह निवासी रोहित कुमार शुक्रवार शाम बिशुनपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में अपनी महिला मित्र से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार बाहर खड़ी कर दी, जबकि उनका एक अस्वस्थ मित्र वाहन में ही मौजूद था। कुछ देर बाद कार में रखे 64 हजार गायब मिले। कार में बैठे मित्र ने रोहित को बताया कि एक बच्चा कार से रुपये निकालकर उसी घर में गया है, जहां वह मिलने गए थे। रोहित ने रुपये वापस मांगे तो महिला और उसके पति ने अभद्रता कर वहां से भगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान दंपती लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन महिला के 11 वर्षीय पुत्र से पूछताछ में मामले का खुलासा हो गया। बच्चे ने बताया कि उसने कार से रुपये निकालकर अपने माता-पिता को दे दिए थे। पुलिस की पूछतांछ में आरोपी दंपती ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी की पूरी रकम बरामद हो गई। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Amethi News: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव
जायस/अमेठी, अमृत विचार: जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे बख्शी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय किशोर की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, किशोर अपने घर से बृहस्पतिवार को देर शाम एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में ग्रामीणों ने उसका खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मामले की जांच शुरू

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह और सीओ दिनेश मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अब हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किशोर की हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है।

Sitapur News: पूर्व सांसद की हत्या की साजिश रचने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश रचने के आरोपी एक व्यक्ति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तंबौर इलाके में मंगलवार की देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में शादाब नामक व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान शादाब के रूप में हुई है, जो सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक शादाब पर आरोप है कि वह जमीन के पुराने विवाद को लेकर पूर्व सांसद की हत्या करने की इरादे से पिछले दिनों एक पिस्तौल और चाकू लेकर उनके घर पहुंच गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में एक सघन अभियान चलाया था।

अस्पताल में भर्ती आरोपी

उन्होंने बताया कि इसी दौरान मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक ईंट-भट्ठे के पास स्थित आम के बाग में छुपा है। कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शादाब को चारों ओर से घेर लिया इसके बाद उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलायीं। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान शादाब पर में गोली लगने से जख्मी हो गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानें क्या बोली पुलिस

कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले से कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। राजेश वर्मा सीतापुर से दो बार (2014 से 2024 तक) सांसद रह चुके हैं, हालांकि वह 2024 का लोकसभा चुनाव हार गए थे। वर्मा वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं।