Badaun - Amrit Vichar

Eid ul-Azha: प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर कड़ी नजर...बरेली रेंज को सेक्टर, जोन और सुपर जोन में बांटा
बरेली, अमृत विचार। बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने रेंज स्तर पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। डीआईजी ने बताया कि पर्व को लेकर लगातार शांति समिति एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठकें कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।

एलआईयू टीमें रहेंगी सक्रिय
बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि रेंज के चारों जनपद बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं को सेक्टर, जोन और सुपर जोन में विभाजित कर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। साथ ही एलआईयू की टीमें भी लगातार सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गैर-परंपरागत गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल उन्हीं पशुओं की कुर्बानी की जाएगी जो प्रतिबंधित श्रेणी में नहीं आते। किसी भी नए स्थान पर कुर्बानी नहीं होगी और ऊंट की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

धर्मगुरुओं से की ये अपील

प्रशासन की ओर से सभी धर्मगुरुओं से कहा गया है कि सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। इस पर सभी धर्मगुरुओं ने सहमति जताते हुए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। डीआईजी ने बताया कि पिछले वर्षों में विवादों में शामिल रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुर्बानी के बाद सफाई के निर्देश
डीआईजी ने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेष और खून को खुले में न फैलाने और नालियों में न बहाने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित स्थानों की तत्काल सफाई करने और अवशेषों को पूरी तरह ढककर नियमों के तहत निस्तारित किया जाए। बकरीद को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी प्रकार का बवाल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

रेंज में एसपी, सीओ और इंस्पेक्टर रहेंगे तैनात
बकरीद को लेकर बरेली रेंज के चारों जनपदों को 8 सुपर जोन, 30 जोन, 85 सेक्टर व 332 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक-11 क्षेत्राधिकारी-37 प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष-91, निरीक्षक-257, उनि/मउनि- 1741, मुख्य आरक्षी- 2578, आरक्षी-5712, महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी- 2033 कुल संख्या 12460 एवं मुख्यालय डीजी रिजर्व से 03 कम्पनी, 02 प्लाटून पीएसी एडीजी बरेली जोन रिजर्व से 01 कम्पनी पीएसी एवं रेन्ज रिजर्व की 03 कम्पनी पीएसी कुल- 07 कम्पनी, 02 प्लाटून पीएसी बल तैनात किया गया है।

बरेली नगर निगम: उप चुनाव घोषित नहीं होने से दावेदारों में मायूसी
बरेली, अमृत विचार। राज्य निर्वाचन आयोग ने हाल ही में प्रयागराज नगर निगम के अलावा बदायूं, शाहजहांपुर नगर निकायों में उप चुनाव की घोषणा करते हुए अधिसूचना जारी की है, लेकिन बरेली नगर निगम और 19 निकायों को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गयी। बरेली नगर निगम में तीन पार्षद और निकायों में एक दर्जन से ज्यादा सभासद की सीटें रिक्त चल रही हैं। उप चुनाव की उम्मीद पाले दावेदारों में मायूसी छा गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 7 और 8 अप्रैल को कई नगर निकायों में उप चुनाव की अधिसूचना जारी की गयी है जिसमें बरेली नगर निगम को शामिल नहीं किया गया। बरेली के वार्ड संख्या तीन छोटी विहार की पार्षद संजू देवी, वार्ड संख्या 50 जनकपुरी के पार्षद आर्यंद्र अरोड़ा कुक्की, वार्ड संख्या 66 बजरिया पूरन मल के पार्षद संजय राय का काफी समय पहले निधन हो गया।

इन सीटों पर कई दावेदार उप चुनाव का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अधिसूचना में बरेली का नाम शामिल न होने पर दावेदार निराश हो गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी सतीश मौर्य ने बताया कि बरेली में उप चुनाव कराने को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हुई है। आगे कब होगी, इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Bareilly: देहात क्षेत्र की सड़कों पर दौड़ेंगी बसें, परमिट की अनिवार्यता खत्म
बरेली, अमृत विचार। शासन की महत्वाकांक्षी ''मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026'' को धरातल पर उतारने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बरेली, बदायूं और पीलीभीत डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को तत्काल जिलाधिकारी से संपर्क कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक योजना में ग्रामीण अंचलों और ग्राम पंचायतों के नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए संचालित होने वाले वाहनों को ''परमिट की अनिवार्यता'' से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। मोटर यान अधिनियम के तहत किए गए इस संशोधन से अब ग्रामीण रूटों पर बसें और अन्य वाहन बिना किसी कानूनी अड़चन के दौड़ सकेंगे। योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 13 से शुरू हो चुकी है, जो 28 मार्च तक चलेगी।

इच्छुक आवेदकों की सहायता के लिए बस स्टेशनों, तहसील और ब्लॉक स्तर पर विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक डिपो स्तर पर दो से तीन कर्मियों की विशेष टीम बनाकर आवेदनों का पंजीकरण किया जाए और आवेदकों को मौके पर ही रसीद उपलब्ध कराई जाए। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन शाम पांच बजे मुख्यालय को भेजी जाएगी। चेताया कि योजना के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बदायूं : पुलिस की प्रतियोगिता में पहले दिन हुई फ्री स्टाइल कुश्ती
बदायूं, अमृत विचार। पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस की महिला व पुरुष वर्ग की तीसरी अंतरजनपदीय कुश्ती कलस्टर, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म रेसलिंग की प्रतियोगिता शुरू हुई। मार्च पास्ट के बाद एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर, खिलाड़ियों से परिचय करके उद्घाटन किया। उन्होंने खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया। पहले दिन पुरुष व महिला वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती हुई।

प्रतियोगिता में बरेली जोन के नौ जिलों की पुलिस की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पुरुष वर्ग की 61 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में बदायूं के जितेश को पहला, रामपुर के बलबिंद्र को दूसरा, 70 किग्रा वर्ग में बरेली के भोलाराम को पहला, बदायूं के विशाल को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 74 किग्रा में बदायूं के अजय कश्यप ने पहला, बरेली के संदीप कुमार को दूसरा और 86 किग्रा वर्ग में बरेली के हरेंद्र को पहला व बदायूं के अनुज को दूसरा स्थान मिला। वहीं महिला वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के 53 किग्रा वर्ग में बदायूं की सपना को पहला, बरेली की अनुराधा को दूसरा, 55 किग्रा वर्ग में मुरादाबाद की निशब को पहला, शाहजहांपुर की आरती को दूसरा, 62 किग्रा वर्ग में बदायूं की भूरी को पहला, शाहजहांपुर की श्रुति खेवाल को दूसरा, 65 किग्रा वर्ग में बदायूं की अनामिका को पहला, बरेली की सुमन धीमान को दूसरा स्थान हासिल हुआ। उद्घाटन के दौरान एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, सीओ उझानी व लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार, सीओ दातागंज केके तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में शैवर अली खान, दिलीप जोशी, पुलिस के कुश्ती कोच जितेंद्र राणा राजीव कुमार रहे।

बदायूं : पोषाहार बांटने वाली 179 आंगनबाड़ी वर्कर्स की होगी सेवा समाप्त, 663 का रोका मानदेय
बदायूं, अमृत विचार। पोषाहार वितरण न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ बाल विकास विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 179 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवा समाप्त करने का नोटिस जारी किया है। वहीं 663 का मानदेय रोक दिया है। विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने से आंगनबाड़ी वर्कर्स में हड़कंप मच गया है।

जिले में 2940 आंगनबाडी केंद्र संचालित हैं। इनमें पंजीकृत 0 से 6 साल के बच्चों और गर्भवती महिलाओं और धात्रियों को शासन की नई व्यवस्था के तहत फेस रीडिंग के आधार पर पोषाहार में दलिया, दाल और खाद्य तेल का वितरण किया जाना शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारी के अनुसार जिले के सभी केंद्रों पर फेस रीडिंग के तहत 1,77950 0 से 6 साल के बच्चों और गर्भवती महिलाओं और धात्रियों  का ही आधार सीडिंग, ई-केवाईसी हुई है। फेस रीडिंग के तहत ही पोषाहार का वितरण केंद्रों पर हो रहा है। फरवरी माह में फेस रीडिंग के आधार पर 663 आंगनबाड़ी वर्कर्स के द्वारा 67 प्रतिशत ही पोषाहार का वितरण किया गया है। केंद्रों पर अभी 30 प्रतिशत से अधिक पोषाहार पड़ा हुआ है। जिसका वितरण आंगनबाड़ी वर्कर्स द्वारा नहीं किया जा रहा। जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 179 वर्कर्स को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। साथ ही 663 आंगनबाड़ी वर्कर्स मानदेय रोक दिया है।

इनकी होगी सेवा समाप्त
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 179 केंद्रों पर पोषाहार का वितरण मात्र 10 प्रतिशत हो सका है। ऐसी स्थिति में आंगनबाड़ी वर्कर्स की सेवा समाप्त की जाएगी। उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इनमें दातागंज ब्लॉक के गांव बिहारीपुर की सीमा, ब्लॉक जगत के गांव खुनक की कमलेश, जगत की आरती कुमारी, कादरचौक ब्लॉक के गांव लालपुर नगरिया की पाना देवी, सहसवान ब्लॉक के गांव सेमरा बनवीरपुर की परवीन सहित 179 आंगनबाड़ी वर्कर्स को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।

तीन ब्लॉकों में वितरण की स्थिति गंभीर
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषाहार वितरण में सबसे अधिक लापरवाही तीन ब्लॉकों की है। इनमें जगत में कुल 46 प्रतिशत, उसावां में 57 प्रतिशत और बिसौली में 59 प्रतिशत ही पोषाहार का वितरण हुआ है। इन ब्लॉकों के परियोजना अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की  तैयारी हो रही है।

फेस रीडिंग के आधार पर पोषाहार का वितरण शुरू हो गया है। इस कार्य में आंगनबाडी वर्कर्स के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। पोषाहार वितरण न करने वाले आंगनबाड़ी वर्कर्स की सेवा समाप्त की जाएगी। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। छह सौ से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय रोका गया है। -प्रमोद कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी।

Bareilly: बदायूं में मुसलमानों से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग
बरेली, अमृत विचार। नबीरा-ए-आला हजरत व ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा है कि बदायूं के इस्लाम नगर में तीन मुसलमानों को सरेराह पीटने के आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बयान में कहा है कि पीड़ितों ने अपनी तहरीर में जो कुछ लिखा है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से साफ जाहिर है, उसके मद्देनजर आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई, महज शांति भंग में चालान करके उसकी आसान रिहाई का रास्ता साफ किया गया। आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। अदनान मियां ने कहा है कि रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है। मुसलमान इबादतों में लगे हैं।

देशभर से खबरें आ रही हैं कि मुसलमान होने के कारण उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। नबीरा-ए-आला हजरत ने कहा कि अगर गुंडे इसी तरह खुलेआम मुसलमानों का उत्पीड़न करते रहेंगे और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी या हल्की-फुल्की कार्रवाई करके मामले टाल दिए जाएंगे तो कानून व्यवस्था का क्या मतलब रह जाएगा? बदायूं सहित ऐसे सभी मामलों में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जागरूकता अभियान: स्मार्ट मीटर को लेकर शंकाओं का किया समाधान
बरेली, अमृत विचार। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा 9 फरवरी से शुरू हुआ स्मार्ट मीटर पखवाड़ा सोमवार को सम्पन्न हो गया है। इस दौरान बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में व्यापक स्तर पर उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत प्रतिदिन 25 उप खंडों पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए। जिसमे बरेली में 3200, शाहजहांपुर में 2357, पीलीभीत में 1132 और बदायूं में करीब 2700 उपभोक्ताओं ने सहायता केंद्रों पर पहुंचकर स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं का समाधान कराया। पखवाड़ा के दौरान उपभोक्ताओं को कई प्रकार की सहूलियतें प्रदान की गईं। हेल्प डेस्क के साथ साथ उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, रिचार्ज प्रक्रिया और बिलिंग प्रणाली की जानकारी दी गई।

मोबाइल में एप डाउनलोड करके ले सकते हैं खपत की जानकारी
उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप इंस्टॉल कराकर उन्हें बिजली खपत की रियल टाइम मॉनिटरिंग और ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा से अवगत कराया गया। स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को मौके पर ही सुना और निस्तारित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता अभियान के दौरान स्मार्ट मीटर के फायदे विस्तार से बताए गए, जिसकी उपभोक्ताओं में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। चेक मीटर के माध्यम से पारंपरिक मीटरों की तुलना कर स्मार्ट मीटर की पारदर्शी और सटीक कार्यप्रणाली भी समझाई गई।

उपभोक्ताओं से अपील घरों में लगवाए मीटर
निगम ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगवाकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और डिजिटल व्यवस्था को अपनाने में सहयोग करें। उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ 9 लाख 78 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जाने हैं। जिनमें से 83 लाख 92 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं।

जरूरी है स्मार्ट मीटर
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को वास्तविक समय की बिजली खपत की जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे वे अपनी खपत पर नजर रख सकते हैं और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। इस स्मार्ट मीटर से गलत बिजली बिल की संभावना नहीं रहती है। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी खपत पर नजर रखने की सुविधा मिलती है, साथ ही बिजली कटौती की जानकारी भी पहले से मिल जाती है। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर में लोड मैनेजमेंट की सुविधा भी है, जो अधिक बिजली खपत होने पर उपभोक्ताओं को अलर्ट कर देती है।

आईजीआरएस रैंकिंग : बरेली परिक्षेत्र को प्रदेश में अव्वल, 88 थानों को सयुंक्त रूप से मिला प्रथम स्थान
बरेली, अमृत विचार। जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों का समय पर निस्तारण में शासन द्वारा जारी रैंकिंग में माह जनवरी में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा परिक्षेत्र के कुल 88 थानों को भी संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि माह जनवरी में बरेली जनपद के कोतवाली, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, बिशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, बिथरीचैनपुर, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, अलीगंज, क्योलड़िया, हाफिजगंज, बहेड़ी और मीरगंज शामिल हैं। वहीं बदायूं जनपद के 20 थाने कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लाम नगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, उसांवा, कादरचौक, उघैती, मुसाझाग, हजरतपुर, सिविल लाइंस हैं।

इसी तरह पीलीभीत जनपद के 17 थाने महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा शामिल हैं। शाहजहांपुर के सभी 23 थाने महिला थाना, रामचंद्र मिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बण्डा, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, कांट, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा, खुदागंज, जैतीपुर,जलालाबाद ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।

सम्मानित किए जाएंगे पुलिसकर्मी
डीआईजी ने बताया कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में विगत माह में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उनि शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। परिक्षेत्र के जिन जनपदों और थानों का आईजीआरएस के जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है उनके कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

Bareilly: बरेली मंडल में विद्यालय खोलेगा भारत लोक शिक्षा परिषद
बरेली, अमृत विचार। भारत के सर्वोच्च शांति पुरस्कार गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित एकल अभियान जो कि संपूर्ण भारतवर्ष में भारत लोक शिक्षा परिषद के द्वारा आदिवासी एवं सुदूर क्षेत्रों में एकल विद्यालय के माध्यम से शिक्षा देने का काम कर रही है। बीएलएसपी के ब्रज संभाग में 2300 से अधिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसे लेकर भारत लोक शिक्षा परिषद की चैप्टर बनाने के लिए रवि अग्रवाल के आवास पर बैठक संपन्न हुई।

भारत लोक शिक्षा परिषद केंद्रीय कार्यालय दिल्ली की शाखा संचालन के लिए बरेली में बैठक की गई। इसमें इकाई गठन करने पर चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बरेली मंडल के बदायूं, पीलीभीत,आंवला सहित संपूर्ण जिलों के ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में परिषद विद्यालय संचालित करने का काम बरेली चैप्टर करेगा। शाहजहांपुर में पहले से ही शाखा सफल कार्य कर रही है। विद्यालयों के माध्यम से गांव के गरीब तबकों के बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिए जाते हैं।

भारत लोक शिक्षा चैप्टर (बरेली) में संरक्षक डॉ. केशव अग्रवाल एवं घनश्याम खंडेलवाल, चेयरमैन रवि अग्रवाल, अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. दीपिका मिश्रा, शुभ्रा गुप्ता, महामंत्री डॉ. नरेंद्र गंगवार, संगठन मंत्री मंगला प्रसाद, कोषाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री चक्रवीर, सह संगठन मंत्री शत्रुघ्नेंद्र एवं मीडिया प्रभारी राजकुमार अग्रवाल को नामित किया गया।

चैप्टर बरेली की निर्माण बैठक में भारत लोक शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय उप प्रधान महिला विभाग माधुरी अग्रवाल, केंद्रीय सह अभियान प्रमुख दीप कुमार, प्रभाग पांच के प्रभाग अभियान प्रमुख आशुतोष बाजपेई ,संभाग प्रमुख ज्ञानेंद्र अंचल, अंचल अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह, अंचल सचिव सौरभ शुक्ला, प्रफुल्ल चौहान, सोनल वर्मा, भाग प्रमुख सुनील कुमार मौजूद रहे।

Bareilly: मंडल की पांच सड़कों की 56.55 करोड़ से बदलेगी सूरत
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने मंडल के तीन जिलों बरेली, बदायूं और पीलीभीत की पांच महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत और कायाकल्प के लिए 56.55 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए पहली किस्त के तौर पर साढ़े पांच करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। राज्य सड़क निधि से जारी इस राशि से लोक निर्माण विभाग को न केवल गड्ढा मुक्ति अभियान को मजबूती मिलेगी, बल्कि ग्रामीण संपर्क मार्गों की स्थिति में भी सुधार होगा।

शासन से जारी धनराशि में बरेली में 5.85 किमी लंबे रिछा स्टेशन से गिरधरपुर होते हुए ग्राम राजूनगला बहेड़ी-शेरगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढीकरण पर 14 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 1.37 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। बरेली में ही सेमीखेड़ा वसुधरन शेरगढ़ मार्ग के किमी 1 से 4 तक मार्ग के चौड़ीकरण पर 7.23 करोड़ खर्च होगा। बतौर पहली किस्त 70.64 लाख पीडब्ल्यूडी को मिल गए हैं। वहीं, सबसे बड़ा हिस्सा बदायूं को मिला है। यहां वजीरगंज उसैता मार्ग के चैनेज 0.570 से 4.470 और 4.600 से 5.050 तक में सुदृढ़ीकरण और चैनेज 5.500 से 6.500 तक चौड़ीकरण कार्य पर 7.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम शुरू कराने के लिए शासन ने 73 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।

पुवायां तिलहर दातागंज बदायूं मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-126) से गुलड़िया लिंक मार्ग के किमी 1 से 2 (610) में मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पर 29.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 29 लाख रुपये का बजट पहली किस्त के तौर पर आवंटित कर दिया गया है। पीलीभीत में परेवा वैश्य मोड़ से ड्यूनीडाम मार्ग (चैनेज 9.380 से 19.080) और मझोला रोड से ड्यूनीडाम मार्ग (चैनेज 8.100 से 9.00) के चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसमें ढाई करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि वह तत्काल टेंडर की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूर्ण करें।

Bareilly : थाने पर आने वाले पीड़ितों के लिए पहले दस मिनट बहुत महत्वपूर्ण
बरेली, अमृत विचार। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में कौशल कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपदों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभावी संचालन, महिला अपराधों की रोकथाम और टीमों की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाना रहा।

कार्यशाला को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्रों से जुड़े नोडल अधिकारियों और टीमों के कार्यों की सराहना करते हुए महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयासों पर जोर दिया। महिला सुरक्षा को शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में बताते हुए उन्होंने मिशन शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना काफी कारगर साबित हुई है। यहां सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कारक संवाद और संवेदनशीलता है। यहां आने वाले पीड़ितों के लिए पहले दस मिनट बहुत महत्वपूर्ण हैं।

उनकी बात गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करें। इसके सार्थक परिणाम भी देखने को मिले हैं। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा, मंडलायुक्त बरेली भूपेंद्र एस चौधरी और पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि पीड़िता के लिए एकल संपर्क बिंदु के रूप में कार्य करें, जहां उसे परामर्श, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहयोग और पुनर्वास तक हर स्तर पर मदद मिले।

कार्यशाला में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विवेचना, संवाद कौशल और व्यावहारिक पुलिसिंग पर जानकारी दी। चारों जनपदों के मिशन शक्ति नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया। विभिन्न विशेषज्ञों ने पारिवारिक विवाद समाधान, क्लीनिकल साइकोलॉजी, मेडिकल ज्यूरिसप्रुडेंस और महिला अपराधों की मानक विवेचना प्रक्रिया पर व्याख्यान दिए।

जनपद बरेली के कोतवाली, फरीदपुर, बहेडी, जनपद बदायूं के दातागंज, सहसवान, जनपद पीलीभीत के सनुगढी, अमरिया, जहानाबाद जनपद शाहजहांपुर के आरसीमिशन, जलालाबाद, सिधौली के मिशन शक्ति केंद्र की टीम के उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। आंवला परिवार परामर्श केंद्र के परामर्शदाताओं तथा अतिथि वक्ताओं को सम्मानित किया गया। समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने सभी प्रतिभागियों और वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव समेत अन्य जिलों के अफसर एवं मिशन शक्ति केंद्र की टीमें मौजूद रहीं।

बदायूं : पति से कराया दुष्कर्म, वीडियो बनाती रही पत्नी, 20-20 साल की हुई जेल
बदायूं, अमृत विचार। नाबालिग लड़की को घर पर खाना बनाने के बहाने से बुलाने, दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने और सोशल साइट्स पर डालने के आरोपी पति-पत्नी को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कक्ष संख्या दो के न्यायाधीश नीरज कुमार गर्ग ने दोषी पाया है। दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास और 75-75 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की पूरी धनराशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति के लिए रूप में देने का आदेश दिया है।

मुकदमा की वादिनी की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 12 जुलाई 2022 की शाम लगभग 7 बजे उनकी पड़ोसन सीता देवी ने उनकी 16 साल की बेटी को हीटर से रोटी सेकने के लिए बुलाया था। बेटी उसके घर चली गई थी और खाना बना रही थी। उसी समय सीता देवी ने मोबाइल फोन देखने के बहाने उनकी बेटी को चारपाई पर बुलाया। सीता देवी ने उसे चारपाई पर गिरा दिया। इसी समय सीता देवी का पति अर्जुन आ गया। उसने किशोरी के साथ बुरा काम किया। दुष्कर्म के दौरान सीता देवी उनका वीडियो बना रही थी। दुष्कर्म की वीडियो गांव में वायरल कर दी। अर्जुन वहां से भाग निकला। महिला के प्रार्थना पत्र पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

न्यायालय में आरोपी अर्जुन पुत्र नौबत सिह और उसकी पत्नी सीता देवी पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और पत्नी द्वारा सहयोग करने और वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में मुकदमा चलाया गया। न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य का अवलोकन किया। विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र वर्मा व बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी पति-पत्नी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।