Mukhtar Abbas Naqvi - Amrit Vichar

Rampur : पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले नकवी...एकमात्र भाजपा में देशहित सर्वोपरि
रामपुर, अमृत विचार। सोमवार को ज्वाला नगर के राम विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रहे।अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने की। नकवी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसमें देशहित सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ कार्य करता है। कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिवस है। कार्यकर्ता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही लक्ष्य है। उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के भाव से कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सभी ने पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। समापन पर पार्टी के ध्वजारोहण के बाद मिठाई वितरण की। सभी ने राष्ट्रगान किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री जगपाल सिंह यादव ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी व कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने माल्यार्पण किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, बीना भारद्वाज, काशीराम दिवाकर, युसूफ अली, मोहन कुमार लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, ब्लॉक प्रमुख हरि बालाजी, अर्चना गंगवार, मोहित सैनी, कुलवंत औलख, कपिल आर्य, जागेश्वर दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, विकास दीक्षित, अर्जुन रस्तोगी, रविंद्र सिंह रवि, कुंवर बहादुर राजपूत, दीपक गुप्ता, महा सिंह राजपूत, विवेक रुहेला, करतार सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, सह मीडिया प्रभारी नरेश सैनी महेंद्र वाल्मीकि आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है स्थापना दिवस
बिलासपुर, अमृत विचार: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर कृषि राज्यमंत्री ने कैंप कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाया राज्यमंत्री ने कहा कि यह पावन अवसर हम सभी को सेवा, समर्पण एवं संगठन के मूल्यों के प्रति और अधिक निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है। हम ''राष्ट्र प्रथम'' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, देश को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, चेतन पारुथी, आंगनलाल राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

UP: पूर्व मंत्री नकवी बोले-वंदेमातरम मजहबी गीत नहीं, मुल्क का राष्ट्रवादी गौरव
रामपुर, अमृत विचार। शनिवार को जिला पंचायत परिषद द्वारा मिलक के रठौंडा में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित ऐतिहासिक किसान मेले का उद्घाटन हुआ। मुख्यातिथि पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने फीता काटकर मेले का पारंपरिक तरीके से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बंटवारे के बाद हिंदुस्तान के हिंदू बहुसंख्यकों ने पंथनिरपेक्षता का रास्ता चुना था। वहीं मुस्लिम बहुसंख्यक पाकिस्तान ने इस्लामी राष्ट्र का झंडा फहराया। बोले, वंदेमातरम मजहबी गीत नहीं, मुल्क का राष्ट्रवादी गौरव है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने मुख्तार अब्बास नकवी और राज्य मंत्री औलख का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। नकवी ने ऐतिहासिक मेले की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की समावेशी, सर्वस्पर्शी सोच बहुसंख्यकों के संस्कार, संकल्प, संस्कृति का नतीजा है। स्वतंत्रता के महानायकों के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रवाद के जुनून-जज्बे से भरपूर वंदेमातरम से जिसके ईमान को खतरा हो, वह राष्ट्रवाद के प्रति ईमानदार नहीं हो सकता।

आजादी की लड़ाई के समय मुस्लिम लीग ने ''वन्देमातरम'' का विरोध कर विभाजन की विभीषिका का विष बोया था, जिसने भारत के टुकड़े किए थे। वंदेमातरम मजहबी गीत नहीं, मुल्क का राष्ट्रवादी गौरव है। जिससे किसी मजहब की आस्था को नुकसान नहीं हो सकता। सनातन का संस्कार ही पंथनिरपेक्षता का उपहार है, यदि भारत में बहुसंख्यक सनातन आस्था नहीं होती तो, धर्मनिरपेक्षता के ध्वज पर भी साम्प्रदायिकता का धावा बोल दिया जाता। वंदेमातरम के संस्कार ने भारत को संवैधानिक पंथनिरपेक्षता का सिकंदर व लोकतंत्र का धुरंधर बनाया है। जहां सत्ता बुलेट से नहीं बैटल से तय होती है।

कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, मोहनलाल सैनी, अभय गुप्ता, राकेश मिश्रा, ज्वाला प्रसाद गंगवार, अर्चना गंगवार, कुलवंत औलख, टेक चंद्र गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मोहन सिंह राजपूत, रिजवान हुसैन, खलील अहमद, भागीरथ सिंह गंगवार, चंद्र प्रकाश शर्मा, रजनीश पटेल, मिथिलेश सिंह, महेंद्र लोधी, ओमप्रकाश लोधी, अजय बाबू गंगवार, सोनू लोधी, शुभांग गंगवार, शंकर लाल गंगवार आदि उपस्थित रहे।

एक कंट्री एक कानून मील का पत्थर साबित होगा
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजादी का अमृत काल, समान नागरिक कानून पर संवैधानिक दिशा निर्देश को अंगीकार करने का अवसर है। समान नागरिक कानून, पूरे देश के लिए है, किसी मजहब के लिए नहीं। एक कंट्री एक कानून मुल्क और सभी मज़हबों के सरल, सुलभ, समावेशी व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि भारत में आजादी और संवैधानिक प्रतिबद्धता का अमृत काल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विभिन्न संवैधानिक सुधारों के जरिए समावेशी सशक्तिकरण के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है और आगे ही बढ़ता रहेगा।

बजट 2026 : पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी...जो तूफानों में बढ़ते जा रहे हैं, वही दुनिया बदलते जा रहे हैं
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार को रामपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने व्यापार मंडल के महामंत्री कपिल आर्य के अजीतपुर स्थित कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने बजट को लेकर कहा कि जो तूफानों में बढ़ते जा रहे हैं, वही दुनिया बदलते जा रहे हैं।

बोले कि खटा-खट की हड़बड़ी, फटा-फट की गड़बड़ी के रिवाज से मुक्त, आत्मनिर्भर, विकसित भारत के मिजाज से युक्त, बाहरी घमासान और अंदरूनी व्यवधान को पछाड़ता मोदी सरकार का विकास और विश्वास की निरंतरता का गजट का है यह बजट है। नकवी ने कहा कि व्यापार और व्यापारियों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित भारत के सफल सफर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए। सोमवार को वो 11:30 बजे बजट व अन्य मुद्दों पर संत शिरोमणि श्री रविदास सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर विस्तार से बातचीत करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी राजा वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, राकेश मिश्रा, सुभाष भटनागर, हंसराज पप्पू, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, अर्चना गंगवार, टेकचंद गंगवार, सोनू लोधी, पंकज लोधी, अशोक बिश्नोई, चंद्रपाल सिंह, श्यामलाल एडवोकेट, सतपाल सैनी एडवोकेट, विपुल आनंद, शिरीष गुप्ता, अजय सैनी, संजय चंद्रा, शुभांग गंगवार, रिजवान अहमद, खलील अहमद, संजय चंद्रा, विकास दीक्षित, आदि मौजूद रहे

UP: मुख्तार अब्बास नकवी बोले...भाजपा के जीत की गिनती विपक्ष की हार का गणित बना
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को रामपुर सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के जीत की गिनती विपक्ष के हार का गणित बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनावी मशीनरी को किक मारकर चुनाव मैदान नहीं जीता जा सकता। कांग्रेस सहित कुछ राजनैतिक दलों का चुनाव मैदान में पराक्रम के बजाय चुनाव आयोग से पंगे की धूर्ततापूर्ण धुन के धुरंधरों की जनता द्वारा धाराप्रवाह धुलाई -धुनाई हो रही है। श्री नकवी ने कहा कि सत्तालोलुप सुल्तानों की संवैधानिक संस्थानों की सामन्ती लिन्चिंग की सनक- साज़िश उनका सियासी सूपड़ा साफ कर रही है। भाजपा के जीत की गिनती विपक्ष के हार का गणित बनता जा रहा है।

बांग्लादेश में जुल्म-जुर्म के जिहादी जानवरों के जंगल का जमींदोज होना मुल्क, मानवता और किसी भी मजहब को महफूज और मजबूत रखने के लिए जरूरी है। बांग्लादेश में चल रही अल्पसंख्यकों के साथ अराजकता और अपराध मानवीय मूल्यों के कत्लेआम की पराकाष्ठा है। कहा कि वयोवृद्ध पार्टी  कांग्रेस आज ऐसी बेनामी सम्पति बन गई है जिसका अन्दर कोई मोल नहीं बाहर कोई भाव नहीं। नकवी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ दुराग्रह पूर्व दुष्प्रचार में लगे विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और भाजपा सुशासन और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक ब्रांड बन गया है, उसे किसी जंतर-मंतर से छूमंतर नहीं किया जा सकता।

इन 11 सालों मे नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ तमाम तरह की राजनैतिक असहिष्णुता और अराजकता की अपराधिक साज़िश का सूपड़ा साफ कर भाजपा विजय का कीर्तिमान बना रही है  और विपक्ष पराजय के कबाड़ख़ाने में कैद होती जा रहा है। नकवी ने एसआईआर और कथित वोट चोरी के नाम पर बकवास बहादुरों का बहुदलीय ब्रदरहुड झूठ के झुनझुने, झांसे से सच को झटका देने की झकमारी कर रहा है। ऐसे झकमारों के झुंड बिना जनाधार के झमेला करने में जुटा है। कांग्रेस को गठबंधन का गुरू मानने वाले भी उसकी सामन्ती सनक, सियासत से परेशान हैं, कांग्रेस विजय का गुरूमंत्र नही पराजय की गुरु घंटाल बन गई है।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस निर्मित, निर्देशित 'वोट चोरी' का हॉरर हाइड्रोजन शो जनता के बीच टायं टायं फिस हो रहा है। हाइड्रोजन बम के फुके खोखे और हुड़दंगी झोखे के झुंड की प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने की साज़िशी सनक बिहार के चुनाव में धराशाई हुई है आगे पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों में भी धूलधूसरित होगी। श्री नकवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश में जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों की चाक चौबंद तैयारी का आवाह्न किया, मोदी-योगी का शासन समावेशी सशक्तिकरण, समाज की सुरक्षा-सम्मान की गारंटी है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, शहर विधायक आकाश सक्सेना, , सुभाष भटनागर, महा सिंह राजपूत, प्रीतम कंबोज, जागेश्वर दयाल दीक्षित, हंसराज पप्पू, कपिल आर्य, अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सोनू लोधी, टेक चंद्र गंगवार, धर्मवीर मित्तल, पंकज लोधी, ओम प्रकाश सिंह, डॉ चंद्रपाल सिंह, सैयद मोहसिन नक़वी,दिलीप अरोड़ा, शिरीष गुप्ता, कृष्ण अवतार लोधी, रवि रोहेला, अवधेश शर्मा, संजय पाठक, विक्रम सिंह, प्रदीप गुप्ता, संजय चौधरी, सरदार लखविंदर सिंह, ओम प्रकाश लोधी, मिथिलेश सिंह, अंगद राजपूत, राजीव मांगलिक, सतनाम सिंह, विकास दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

UP: नकवी का तंज...कुछ डिफीटेड डपोरशंख बिना परिश्रम परीक्षा में पास होने के पाखंड में जुटे
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने  शंकरपुर स्थित अपने आवास पर एसआईआर के तहत अपना मतदाता शुद्धिकरण फॉर्म बीएलओ को सौंपा। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कुछ डिफीटेड डपोरशंख बिना परिश्रम परीक्षा में पास होने के पाखंड में जुटे हैं, इनकी स्थिति उस परीक्षार्थी जैसी है जो बिना पढ़े प्रमोशन, बिना लिखे प्रमाण पत्र चाहता है और यदि फेल होगा तो पेपर आउट ऑफ कोर्स कहकर अपने नकारेपन और नाकामी का ठीकरा पेपर और परीक्षक पर फोड़ेगा।

ऐसे डपोरशंखों को बीए, बीकॉम, बीएससी के बजाय, बीडी-बैचलर ऑफ डिफीट की डिग्री मिलती है।टांग कर डायनेस्टी के डिफॉल्टर डपोरशंख (परिवारतंत्र  के पराजित पराक्रमी) डिस्ट्रिक्टिव डिंग बाजी, हार की हताशा में हुड़दंगी तमाशे में जुट जाते है। नाच न आए आंगन टेढ़ा की कहावत चरितार्थ करते फिरते हैं। बिहार चुनाव में एसआईआर और वोट चोरी की काल्पनिक कहानी पर विदेशी मॉडल की एंट्री भी सरकार में इनकी नो एंट्री, का दौर खत्म नहीं कर पाई।

फिर भी जनतंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने के जुगाड़ में जुटे सामन्ती सूरमां, भय-भ्रम के भंवरजाल के जरिए बिना जनाधार के जागीरदारी की जंग में जुटे हैं। एसआईआर पर काल्पनिक कन्फ्यूजन की कॉन्सपिरेसी बिहार चुनाव में बुरी तरह पिट चुकी है-परास्त हो चुकी है, फिर भी कांग्रेस एंड कम्पनी पिटी पटकथा पर पाखण्डी प्रयोग में डटे हैं। एसआईआर निरंतर चलने वाली संवैधानिक, लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसके जरिए वैद्य वोटर की सुरक्षा, अवैध वोटर की समीक्षा-सफाई की जाती है। कुछ राजनीतिक दल इस संवैधानिक प्रक्रिया पर सांप्रदायिक प्रतिक्रिया के जरिए भटकाने, भरमाने, डराने, धमकाने की आपराधिक अराजकता में लगे हुए हैं। आधुनिक शिक्षा के संस्थान (कैंपस) में आतंकवादी दीक्षा के संस्कार की कुछ गिनी चुनी घटनाओं के आधार पर अन्य शिक्षण संस्थानों पर शक करना ठीक नहीं है।

टेक्नोलॉजी और टेररिज्म की जुर्म की जुगलबंदी शिक्षा और शिक्षण संस्थानों के लिए चिंता और चुनौती की बात है। ऐसी किसी भी साजिश से शिक्षण संस्थानों को सचेत और सावधान रहना उनका नैतिक कर्तव्य है। वाइट कालर टेरर टायकूनों की टकसालें और सफेदपोश साजिशी सिन्डीकेट शान्ति, सौहार्द और सुरक्षा के खिलाफ नया रौद्र रंग-रूप है। किसी आतंकी-आपराधिक करतूत पर सांप्रदायिक सुरक्षा कवच किसी भी मुल्क-मजहब के हित में नहीं है। भारत की सुरक्षा, सम्प्रभुता और सौहार्द सुनिश्चित करना हर भारतीय का राष्ट्रीय धर्म है। पिछले दिनों कुछ शिक्षण संस्थानों से आतंकवादी गतिविधियों की रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि तालीम की इमारत में तबाही की इबारत लिखने वाले साजिशी संक्रमण से सावधान रहना चाहिए।

हमारे शिक्षण संस्थानों के राष्ट्रवादी आंगन को आतंकवादी अखाड़ा बनाने की कोई भी राष्ट्र विरोधी हरकत सफल नहीं होगी।आधुनिक तकनीक की ताकत को आतंकवादी तबाही की आफ़त बनाने वाले जल्लादी जुर्म-ज़ुल्म के ज़ालिमों को जमींदोज करना मानवता और मुल्क को सुरक्षित और सशक्त रखने के लिए जरूरी है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर करारा हमला करते हुए कहा कि जिस देश के लिए आतंकवाद उसकी राष्ट्रीय सम्पत्ति और आतंकवादी उसकी राष्ट्रीय सम्पदा बन गयी हो, वह देश आतंकवाद की सुरक्षा- संरक्षण, संवर्धन को अपना राष्ट्रीय उद्योग मान कर बैठा है। मेड इन इस्लामाबाद दहशतगर्द दरिन्दे इंसानियत-इस्लाम के वसूल और इस्लामाबाद के वजूद के दुश्मन हैं। आतंकवाद किसी एक मुल्क, मजहब की नहीं सम्पूर्ण मानवता की मुसीबत है, दहशतगर्द दरिंदों और उसके दाताओं, आकाओं का नेस्तनाबूद होना विश्व की प्राथमिकता है। आतंकवाद पर किसी भी तरह का दोहरा मापदंड ठीक नहीं है।

निर्माणाधीन सद्भावना मंडप का किया निरीक्षण
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पनवड़िया स्थित निर्माणाधीन सद्भावना मंडप का  निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कार्य दाई संस्था एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ किया। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मुज्तबा आब्दी के निधन पर उनके घर जाकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। कब्रिस्तान में उनकी कब्र पर जाकर फातिहा पढ़कर खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत ख्यालीराम लोधी, मोहनलाल सैनी, अशोक विश्नोई, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, टेक चंद्र गंगवार, विवेक पांडे, दिलीप अरोड़ा, कृष्ण लाल चंद्रा, लक्ष्मीकांत सैनी, मिथलेश सिंह, सुभाष पांडे, नरेंद्र ठाकुर, महेश चंद्रवंशी, शाइन अंसारी, सोनू लोधी, अजय सैनी, प्रदीप गुप्ता, अर्जुन रस्तोगी, संजय चौधरी, मिसाल मेहंदी, रजा आब्दी, तबरेज़, ओमप्रकाश लोधी, सैयद मुर्तजा अली, संजय चंद्रा, चंद्रपाल आदि उपस्थित रहे।

UP : जुगाड़ का जमघट जनादेश के पनघट पर होगा चारों खाने चित-नकवी
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय  मंत्री  मुख्तार अब्बास नकवी ने बिहार चुनाव में कांग्रेस और उसके गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जुगाड़ का जमघट जनादेश के पनघट पर चारों खाने चित होगा। चुनावी संग्राम में सामन्ती सुल्तानों की खटा-खट हडबड़ी, फटा-फट गडबड़ी वाली,जलेबी की रील और जुगाड़ की डील चुनावी गणित गच्चा खाएगी। मोदी फोबिया ने कांग्रेस को घर से घरौंदा,घरौंदे से घोंसले में सिमटा दिया है। कभी मुल्क की रही पार्टी मोहल्ले की होती जा रही है। हार की हताशा में कांग्रेस हिट एन्ड रन का तमाशा बन गई है।

हाईवे स्थित गेस्ट हाउस में रविवार की दोपहर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बिहार में हो रहे चुनाव में कांग्रेस और महागठबंधन को निशाने पर रखा। कहा कि गठबंधन की गठरी में जितना छेद है उससे अधिक उसमें सत्तालोलुप मतभेद है,छेद को रफू करने, मतभेद को रफूचक्कर करने में चुनाव भी निपट जाएगा और गठबंधन भी सिमट जाएगा। अमृत विचार के एक सवाल की चुनाव में फ्रेंडली फाइट का क्या अर्थ है। जवाब में कहा कि यह महागठबंधन हाथ मोड़कर हुआ है। कुछ छद्म सेक्युलर छल छत्रपों नें भारतीय मुसलमानों के बीच भाजपा को अछूत बनाने की सियासी साजिश ने मुसलमानों को राजनैतिक हाशिए पर खड़ा कर दिया है।

मुसलामानों का वोट लेने वाले राजनैतिक दलों ने फुटकर में भी उनका सामाजिक,शैक्षणिक,आर्थिक और सियासी सशक्तिकरण नहीं किया। बस भाजपा के प्रति भय-भ्रम का भंवरजाल खड़ा कर भाजपा हराने के रिवाज और मिजाज को खाद पानी देते रहे। वहीं भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने वोट में कंजूसी के बावजूद विकास में किसी के साथ कमीं नहीं की है।  कहा कि गठबंधन सामन्ती सनक से नहीं सियासी समझ से सफल होता है।

यदि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता तो वह अपने साथियों को दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकती, क्योंकि गठबंधन धर्म निभाना न कांग्रेस का रिवाज है न मिजाज है। दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भी वर्ष 2027 के चुनावी समर में सत्तालोलुप सुल्तानों का सुरूर और गुरूर फिर एक बार चकनाचूर होगा। मुसलमानों को भी भाजपा हराओ रिवाज मिजाज पर आत्मचिंतन करना होगा,वर्ना भाजपा से दूरी को छद्म सेक्युलर सिंडिकेट मुसलमानों की मजबूती बना उनका  राजनैतिक शोषण करता रहेगा।

UP : आजम खान को नकवी की सलाह, सियासत से पहले करें सेहत की चिंता
रामपुर, अमृत विचार। बुधवार को शंकरपुर स्थित आवास पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजम खां को जमानत के बाद अब सियासत से पहले अपनी सेहत की चिंता करनी चाहिए।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वैसे तो आज कल सियासी किसका सफर कब किधर का हो जाए। किधर को देखता रहे और किधर का हो जाए, जहां तक उनका सवाल है समाजवादी वसूल के साथ उनका सियासी वजूद बावस्ता है।

यह उन पर निर्भर करता है कि वह कौन सा राजनीतिक फैसला करते हैं, मुझे इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करनी। आई लव यू मोहम्मद के विवाद पर नकवी ने कहा कि मुल्क मेरी अस्मिता है और मुसलमान के नाते मोहम्मद साहब मेरी आस्था हैं। आई लव यू माय मुल्क, आई लव यू माय मोहम्मद पर विवाद नहीं है।

विवाद प्रदर्शन के पाखंड पर है। यह आस्था और अस्मिता का प्रश्न है। आस्था और अस्मिता की ताकत को अराजकता की आफत नहीं बनने देना चाहिए। इस तरह के प्रदर्शन के जरिए आस्था और अस्मिता को उद्दंडता और अराजकता का बंधक बनाने की कोशिश से बाज आना चाहिए।

कोसी पुल पर में प्रवेश के वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं फूलमाला और पटका पहनकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, राकेश मिश्रा, महासिंह राजपूत, टेकचंद गंगवार, पंकज लोधी, मोहन लोधी, कपिल आर्य, सोनू लोधी, अर्जुन रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता, अनुज सक्सेना, आकाश सक्सेना, अजय सैनी, विक्रम सिंह, मोनू चौधरी आदि उपस्थित रहे।

वोटों में कंजूसी के बावजूद भाजपा सरकार ने मुस्लिमों के विकास में कमी नहीं की: नकवी का बड़ा बयान
प्रयागराज। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि मोदी-योगी या किसी भी राज्य की भाजपा सरकार ने मुसलमानों के विकास में कमी नहीं की, भले पार्टी को वोट देने में कंजूसी की गई हो।

यहां भदारी गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुहर्रम कार्यक्रम में शामिल होने आए नकवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "अब हमें (मुस्लिमों) भाजपा से राजनीतिक दूरी को खत्म करना होगा।"

उन्होंने कहा, "भाजपा मुल्क की हकीकत है। इसे नजरअंदाज करना मुल्क और मुसलमानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। भाजपा के प्रति पैदा किए गए भय-भ्रम के गटर पर भरोसे का शटर लगाना होगा।"

नकवी ने कहा कि आजादी के बाद पहली गैर-कांग्रेस सरकार है जो एक परिवार के सहारे और कांग्रेस के रिमोट के बगैर सुशासन, सफलता के कीर्तिमान स्थापित करती हुई काम कर रही है।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि जनगणना से पहले मतगणना पर सवाल और बवाल करने वाले समझ चुके हैं कि इस बार फिर उनका जुगाड़ का जमघट चारों खाने चित होने वाला है।

वक्फ कानून को लेकर नकवी ने कहा कि वक्फ और अन्य सुधारों पर सांप्रदायिक प्रहार इस बात का प्रमाण है कि विपक्ष संवैधानिक कानून पर भ्रम के जरिए लूट पर छूट का लीगल लाइसेंस चाहता है। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून, धार्मिक आस्था के संवैधानिक संरक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद जहां पाकिस्तान ने इस्लामी झंडा फहराया, वहीं भारत ने सर्वधर्म समभाव का रास्ता चुना, यह भारत के बहुसंख्यकों के संस्कार, संस्कृति व सोच का प्रमाण है। नकवी ने संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद शब्द के उल्लेख को लेकर छिड़ी बहस पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, “संविधान के मूल ढांचे में न तो धर्मनिरपेक्षता और न ही समाजवाद शब्द थे। इसके बावजूद हिंदुस्तान हमेशा पंथनिरपेक्ष और समाजवादी रहा है। 1976 में आपातकाल के दौरान संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ कर धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को संविधान का हिस्सा बनाने के पीछे सियासी स्वार्थ था। धर्मनिरपेक्षता के राजनीतिक दुरुपयोग पर राष्ट्रीय बहस होनी चाहिए।”

आतंकवादियों को पनाह देकर अपना समाधि-लेख खुद लिख रहा पाकिस्तान: नकवी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि आतंकवादियों को पनाह देकर पाकिस्तान अपना समाधि लेख खुद लिख रहा है। नकवी ने कहा कि यह इस्लाम को लहूलुहान करने के बराबर है।

एक बयान के अनुसार, नकवी ने ईद-उल-अजहा के मौके पर पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान ने मानवता व इस्लाम को लहूलुहान करने के लिए ‘बर्बर जानवरों’ को लाइसेंस दिया है और आतंकवाद व आतंकवादियों को अपना ‘राष्ट्रीय उद्योग और राष्ट्रीय संपत्ति’ बना लिया है।

नकवी ने लोगों को ‘गुजिया’ खिलाकर त्योहार मनाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि दुनिया के सभी त्यौहार भारत में एक साथ मिलकर उत्साह व उल्लास के साथ मनाए जाते हैं और इसीलिए इसे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कहा जाता है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को एक साथ लाने पर जोर दिए जाने का जिक्र किया।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले एमपी के मंत्री को नकवी ने बताया ‘बेवकूफ’, जानें क्या कुछ कहा....
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की विवादास्पद टिप्पणी की बुधवार को निंदा की और उन्हें ‘ बेवकूफ ’ करार दिया।

भाजपा नेता और मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर पर 'आतंकवादियों की बहन' करार दिया था। उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर आने पर जब उनकी कड़ी आलोचना होने लगी, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इसे अलग संदर्भ में ना देखा जाए, क्योंकि 'हमारी बहनों' ने बहुत ताकत से सेना के साथ मिलकर पहलगाम हमले का बदला लिया है।

कर्नल सोफिया कुरैशी पहलगाम में 22 अप्रैल को किए गए आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश के पक्ष को मीडिया के माध्यम से दुनिया के सामने रखने वाली टीम का हिस्सा रहीं।
विजय शाह की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर नकवी ने कहा , ‘‘ वह बेवकूफ हैं। कुछ लोग जोश में होश खोने के आदी बन गए हैं। जिसका परिवार देश की सुरक्षा के संकल्पित रहा हो , आप उसके बारे में इस तरह की उपमा में देंगे तो खुद ही हंसी के पात्र बनेंगे। ’’ उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य और निंदनीय है।

नकवी ने अमेरिका की कथित मध्यस्थता को लेकर विपक्षी दलों के सरकार पर हमले को लेकर कहा कि ‘‘ देश की विक्ट्री पर कन्फ्यूजन की मिस्ट्री ’’ पैदा करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा , ‘‘ ये वह लोग हैं जो हर रंग में भंग डालने की कोशिश करते हैं। ’’

रामपुर में नकवी बोले- पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को जमींदोज करने का आ गया वक्त
रामपुर, अमृत विचार: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले के जुल्म के जिम्मेदारों को जमींदोज करने का वक्त आ गया है। इस्लाम को सुरक्षा कवच बना कर इन्सानियत को लहूलुहान करने वाले इन्सानियत और इस्लाम दोनों के दुश्मन हैं।

डिग्री कॉलेज रोड स्थित एक मैरिज हॉल में गुलशन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका  विषय पर महिला सम्मेलन हुआ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि जब हम विकसित भारत की कल्पना करते हैं, तो उसमें एक ऐसा समाज नजर आता है जहां सभी को समान अधिकार,अवसर और सम्मान प्राप्त हो। महिलाओं के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास अधूरा है, क्योंकि वे समाज की रीढ़ होती हैं।

देश की अर्थव्यवस्था को गति दे रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में संवैधानिक सुधार और समावेशी सशक्तिकरण का स्वर्णिम समय चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सुरक्षा, समृद्धि, सशक्तिकरण के साथ आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक, कृषि, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सुधार ने भारत को सुशासन का प्रमाणित वैश्विक ब्रांड बना दिया है। कहा कि सनक, साजिश, मुल्क और मजहब दोनों के लिए खतरनाक है। वफ्फ संशोधन कानून मुल्क की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए है किसी मजहब की धार्मिक आस्था में हस्तक्षेप नहीं है।

संसद का एक्ट है संसद ने ही करेक्ट किया। वक्फ संशोधन कानून पर भय-भ्रम का भंवरजाल बिछाने वाले लूट की लम्पट छूट का लीगल लाइसेंस चाहते हैं। भरोसा जताया कि यह सुधार धार्मिक आस्था के संरक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था के सुधार का है, इस समावेशी सुधार पर सांप्रदायिक प्रहार करने वाले न मुल्क के और न किसी मजहब के हितैषी हैं। भय-भ्रम के गटर पर भरोसे का शटर कर, सौहार्द की सुंगध को साम्प्रदायिकता की दुर्गंध से बचाना होगा।

यह लोग  मौजूद रहे
जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, सूर्य प्रकाश पाल, नगर विधायक आकाश सक्सेना, सुनीता सैनी, मोहनलाल सैनी, बीना भारद्वाज, राकेश मिश्रा, अभय गुप्ता, सुभाष भटनागर, भारत भूषण गुप्ता,आशु गुप्ता, सतनाम सिंह, देवेंद्र नागपाल, संजय पाठक, अशोक बिश्नोई, शिवा शर्मा, जगपाल यादव, श्रीष गुप्ता, अवधेश शर्मा, पारुल अग्रवाल, संजय चंद्रा, राजू सुमन, मनीष कथूरिया, प्रीति गुप्ता, विपिन गुप्ता, एसके गुप्ता, सोनू लोधी, नरेंद्र गंगवार, राजीव मांगलिक, आरके अग्रवाल, संदीप सोनी, आशीष गुप्ता, संजय शर्मा, अजय अग्रवाल, मोहन लोधी, फैसल मुमताज, कृष्ण अवतार लोधी, महासिंह राजपूत, अवधेश शर्मा, शकुंतला लोधी, वसीम खान, विकास दीक्षित, गुलफाम अब्बासी, फूल खान आदि।

यह भी पढ़ें- रामपुर: सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन बच्चों की ममता छिनी

Waqf Bill पर नकवी बोले- लश्करे लूट की लम्पट छूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन एक्ट
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि लश्करे लूट की लम्पट छूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन एक्ट।” नकवी ने आज यहां पत्रकारों द्वारा वक़्फ पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ‘चोट लश्करे तबाही पर चीख लश्करे तुष्टीकरण’ की निकल रही है, जिनके लूट लाइसेंस की नाकेबंदी पर लूटसाहबों की लामबंदी इस बात का प्रमाण है कि वक़्फ सिस्टम की दाल में काला नहीं था बल्कि पूरी दाल ही काली हो गई थी। इस गन्दगी की सफाई में मुल्क और मज़हब की भलाई है।

नकवी ने कहा कि वक्फ सुधार कानून, आस्था के संरक्षण और व्यवस्था के सुधार का है, ये कानून किसी मजहब का नहीं मुल्क का है, इससे ना धर्म को नुकसान है ना धार्मिक स्थल को। नकवी ने कहा कि कुछ लोग भय-भ्रम के भंवरजाल से सीधे-साधे लोगों के कंधों पर बंदूक और कम्युनल कांस्प्रेसी का संदूक ले कर घूम रहें हैं। ऐसे भ्रम के गटर में भरोसे का शटर लगा कर साजिशी सिंडिकेट के साम्प्रदायिक संक्रमण का सफ़ाया करना होगा।

नकवी ने कहा,“वक्फ सुधार कानून लूट की लंका में कानून का डंका, वक्फ सिस्टम के कन्फ्यूजन, कंट्राडिक्शन, कनफ्लिक्ट को करेक्ट कर, सुधार और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।” नकवी ने कहा कि वक्फ संशोधन पर बहस के दौरान संसद में तर्कों, तथ्यों की कंगाली से जूझ रहे लोग सड़क पर मवाली जैसे व्यवहार में जुटकर, संवैधानिक सुधार पर सांप्रदायिक वार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस शासन में देश ने ‘ब्लैकआउट’ देखा, अब बिजली का निर्यात हो रहा है, पीएम मोदी का Congress पर वार