Family's complaint - Amrit Vichar

Bareilly: बच्ची को सामान दिलाने के बहाने मंदिर के कमरे में कर दिया बंद...पुजारी गिरफ्तार
सीबीगंज, अमृत विचार। एक बच्ची को गांव का एक युवक सामान दिलाने के बहाने एक मंदिर पर ले गया और उसे कमरे में बंद कर दिया। जब बच्ची के घरवालों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी और बच्ची को छुड़ाया। पुलिस ने मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों की ओर से कोई तहरीर न देने पर थाना सीबीगंज पुलिस ने पुजारी का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं मुख्य आरोपी अभी फरार है।

सीबीगंज के गांव वोहित में एक मंदिर है। गांव का लालता प्रसाद रविवार की दोपहर में 10 वर्षीय बच्ची को सामान दिलाने के बहाने मंदिर में ले गया और वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर बच्ची के परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को कमरे से बाहर निकाला और पुजारी तेजपाल को हिरासत में ले लिया लेकिन लालता प्रसाद भाग गया। लालता प्रसाद अपने परिवार की ही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में छह महीने पहले जेल से जमानत पर छूट कर आया था। इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए तेजपाल का शांति भंग में चालान किया गया है।

ये भी पढ़ें-Bareilly: जिले में 78 होलिका दहन स्थल संवेदनशील ! 2866 स्थान चिन्हित