चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल - Amrit Vichar

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद विवाद, शोएब अख्तर ने PCB अधिकारियों को लगाई लताड़...जानिए क्यों?
कराची। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के रविवार को दुबई में संपन्न पुरस्कार वितरण समारोह में मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंच पर नहीं बुलाए जाने के कारण विवाद पैदा हो गया। एक सूत्र ने कहा कि पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमैर अहमद मैदान में मौजूद थे लेकिन उन्हें समारोह में नहीं बुलाया गया । वह टूर्नामेंट के निदेशक भी हैं।

सूत्र ने कहा,पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई नहीं जा सके क्योंकि बतौर गृहमंत्री उनकी कुछ मसरूफियत थी लेकिन पीसीबी के सीईओ को फाइनल और पुरस्कार वितरण में पाकिस्तान की नुमाइंदगी करने भेजा गया था। उन्होंने कहा कि किसी कारण से या गलतफहमी की वजह से उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया जहां से आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया ने पदक, ट्रॉफी और खिलाड़ियों को जैकेट दिये। मेजबान पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधि मंच पर नहीं था। पीसीबी यह मसला आईसीसी के समक्ष उठा सकता है।

This is literally beyond my understanding.
How can this be done???#championstrophy2025 pic.twitter.com/CPIUgevFj9

— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) March 9, 2025

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती लेकिन पीसीबी का कोई प्रतिनिधि फाइनल के बाद नहीं था। पाकिस्तान मेजबान था। मेरी यह समझ में नहीं आया कि पीसीबी से कोई वहां क्यों नहीं था।

ये भी पढ़ें ; नतीजा हक में होना शानदार अहसास है, खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेले: रोहित शर्मा

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में बराबरी का मुकाबला, मध्य पूर्व में बढ़ी क्रिकेट की लोकप्रियता : पूर्व कप्तान चारवी भट्ट
दुबई। यूएई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान चारवी भट्ट पिछले कुछ साल में मध्य पूर्व में खेल की बढती लोकप्रियता से उत्साहित हैं और उनका मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की जीत की संभावनायें बराबर हैं। भारत और न्यूजीलैंड रविवार को फाइनल में एक दूसरे के आमने सामने होंगे। मूल रूप से मुंबई की रहने वाली और आठ साल से यूएई की कप्तानी कर रही चारवी ने कहा, यहां क्रिकेट की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। लोग बड़ी संख्या में क्रिकेट देख रहे हैं । हर जगह से प्रशंसक आ रहे हैं जो अभ्यास सत्र में, मैच के दिन दिख रहे हैं।

एक स्थानीय रेडियो स्टेशन के लिये कमेंट्री कर रही भट्ट ने कहा, ये खिलाड़ियों से बात करना चाहते हैं । उन्हें देखना चाहते हैं । यह अद्भुत है। फाइनल को लेकर पूछने पर उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह 50 . 50 मौका होगा । दोनों टीमें अच्छी हैं। मैंने क्रिकेट खेला है और मुझे पता है कि फील्डिंग कितनी अहम है , खासकर 50 ओवरों के प्रारूप में। भारतीय टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन न्यूजीलैंड के पास भी बेहतरीन स्पिनर हैं और उन्हें स्पिन को बखूबी खेलना भी आता है। उन्होंने कहा, लिहाजा यह इस पर निर्भर करेगा कि कौन पहले बल्लेबाजी करेगा और कौन लक्ष्य का पीछा करेगा।

ये भी पढ़ें : ICC Champions Trophy : 2013 के इतिहास को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

Champions Trophy 2025 : ग्रुप चरण में भारत से मिली हार से बहुत कुछ सीखा, विल यंग को रोहित शर्मा की टीम की कमजोरियों का फायदा उठाने की उम्मीद
दुबई। भारत के हाथों ग्रुप चरण में मिली हार से अविचलित न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग को उम्मीद है कि उनकी टीम रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में रोहित शर्मा की टीम की कमजोरियों का फायदा उठा सकेगी। यंग ने डेवोन कोंवे और रचिन रविंद्र के साथ टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को अच्छी शुरूआत दी है। उन्होंने आईसीसी से कहा, हम ग्रुप चरण की हार से काफी कुछ सीखे हैं। खासकर एक बल्लेबाज के तौर पर मैंने, लेकिन गेंदबाजों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को और उनके खेलने के तरीके को देखा।

उन्होंने कहा, उनके खेलने की शैली को देखा और इन हालात में वह किस तरह खेलेंगे, इसे भी समझा। 32 वर्ष के इस क्रिकेटर ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड ने कई रोमांचक मुकाबले खेले हैं और मैच के दिन जो टीम अच्छा खेल जायेगी, वही जीतेगी। उन्होंने कहा, हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड ने बहुत अच्छे मुकाबले खेले हैं जिसमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और 2023 विश्व कप सेमीफाइनल शामिल है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैच के दिन अतीत की बातें मायने नहीं रखती। यंग ने कहा, हम रविवार को चुनौतियों का सामना करने की कोशिश करेंगे और उम्मीद है कि दबाव का सफलता से सामना कर पायेंगे। न्यूजीलैंड ने 25 साल पहले नैरोबी में भारत को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी।

यंग ने कहा, 25 साल बाद फिर जीतना अच्छा रहेगा। उस समय मैं आठ साल का था और क्रिकेट से प्यार की शुरूआत ही हुई थी। मुझे वह टूर्नामेंट याद है और जिस दिन इस चैम्पियंस ट्रॉफी का अनावरण हुआ , स्कॉट स्टायरिस वहां थे और उन्होंने उस टूर्नामेंट के बारे में कई किस्से सुनाये। उम्मीद है कि हम उस कामयाबी को दोहरा सकेंगे।

ये भी पढ़ें : Champions Trophy 2025 : भारत प्रबल दावेदार लेकिन न्यूजीलैंड टीम भी बहुत मजबू, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले रवि शास्त्री का बयान

Champions Trophy 2025 : भारत प्रबल दावेदार लेकिन न्यूजीलैंड टीम भी बहुत मजबू, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले रवि शास्त्री का बयान
दुबई। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को प्रबल दावेदार बताया है लेकिन कहा कि फायदा ज्यादा नहीं होगा क्योंकि न्यूजीलैंड काफी मजबूत टीम है। भारतीय टीम ने अपने सारे मैच दुबई में खेले और सभी जीतकर फाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया था। न्यूजीलैंड टीम ग्रुप ए में भारत के बाद दूसरे स्थान पर रही थी जिसे भारत ने लीग चरण में हराया था। न्यूजीलैंड ने लाहौर में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात दी।

भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में कहा ,‘ अगर भारत को कोई टीम हरा सकती है तो वह न्यूजीलैंड है। भारत प्रबल दावेदार है लेकिन बहुत ज्यादा फायदा नहीं है। भारत और न्यूजीलैंड का सामना 2000 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भी हुआ था जिसमें न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। 62 वर्ष के शास्त्री ने न्यूजीलैंड के चार खिलाड़ियों का जिक्र किया जो फाइनल का रूख बदल सकते हैं । उन्होंने रचिन रविंद्र को ‘बेहद प्रतिभाशाली’ करार दिया जबकि केन विलियमसन की ‘स्थिरता और संत जैसे शांत स्वभाव’ की तारीफ की । उन्होंने कप्तान मिचेल सेंटनेर को बुद्धिमान कप्तान और ग्लेन फिलिप्स को टीम का ‘एक्स फैक्टर’ कहा।

शास्त्री ने विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म को ‘गेम चेंजर’ करार दिया जबकि निर्णायक क्षणों में अच्छे प्रदर्शन के लिये विलियमसन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, कोहली के मौजूदा फॉर्म की बात करें तो अगर ऐसे खिलाड़ियों को शुरूआती दस रन बना लेने दें तो बाद में वे लंबा खेलते हैं । विलियमसन हों या कोहली । न्यूजीलैंड के लिये मैं कहूंगा विलियमसन । कुछ हद तक रविंद्र भी जो शानदार युवा खिलाड़ी है ।’’ पच्चीस वर्ष के रविंद्र आईसीसी 50 ओवरों के टूर्नामेंटों में पांच शतक जमा चुके हैं और ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। शास्त्री ने कहा,‘‘ जिस तरह से क्रीज में वह मूव करता है, मुझे बहुत पसंद है । वह प्रवाहमयी बल्लेबाजी करता है और उसके पास कई स्ट्रोक्स हैं। बड़े टूर्नामेंटों में शतक ऐसे ही नहीं बन जाते । वह बेहद प्रतिभाशाली है।

विलियमसन के बारे में उन्होंने कहा, वह बहुत स्थिर है और शांत रहता है। वह अपने काम को लेकर बहुत संजीदा है । वह संत की तरह है मानो ध्यान में लगा हो। लोग बड़े शॉट्स में यकीन करते हैं लेकिन वह प्रवाह के साथ पारी को आगे बढाता है। जो रूट, विलियमसन, कोहली इन सभी का फुटवर्क कमाल का है। उन्होंने सेंटनेर की तारीफ करते हुए कहा,‘‘ वह काफी चतुर है और कप्तानी उसे रास आ रही है। इससे बतौर बल्लेबाज , गेंदबाज और एक क्रिकेटर के तौर पर उसे फायदा हो रहा है ।’’ शास्त्री ने यह भी कहा कि प्लेयर आफ द मैच कोई हरफनमौला होगा। उन्होंने कहा, भारत की ओर से अक्षर पटेल या रविंद्र जडेजा और न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स हो सकता है।

ये भी पढे़ं : Women's Day : मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है....PM मोदी के 'X' की बागडोर शतरंज खिलाड़ी वैशाली के हाथ

Champions Trophy 2025 : न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा-चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में वरुण सबसे बड़ा खतरा
दुबई। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उनकी टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे बड़ा खतरा होंगे तथा इस रहस्यमयी स्पिनर से निपटने के लिए उनकी टीम को अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा। स्टीड ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उसने हमारे खिलाफ पिछले मैच में 42 रन देकर पांच विकेट लिए थे इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि वह खेलेगा। वह बहुत अच्छा गेंदबाज है और हमारे खिलाफ पिछले मैच में उसने अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया था। वह इस मैच में हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमें अपनी सोच इस पर केंद्रित करनी होगी कि हम कैसे उसे नाकाम कर सकते हैं और किस तरह से उसके खिलाफ रन बना सकते हैं।’’ स्टीड ने कहा कि इसके लिए उनकी टीम भारत के खिलाफ लीग चरण के मैच से कुछ सीख लेगी। उन्होंने इसके साथ ही इस बात को भी कोई खास तवज्जो नहीं दी कि भारत को यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘कार्यक्रम तैयार करना हमारे हाथ में नहीं है, इसलिए हमें इसको लेकर बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है।

भारत ने अपने सभी मैच यहां दुबई में खेले लेकिन हमें भी यहां एक मैच खेलने का मौका मिला और हम उस अनुभव से सीख लेना चाहेंगे।’’ स्टीड ने कहा, ‘‘जब आप टूर्नामेंट के इस चरण में आते हैं। मेरे कहने का मतलब है कि शुरुआत में हमारे पास आठ टीमें थीं और अब दो रह गई है। इस मुकाम पर पहुंचना बहुत रोमांचक होता है और हमारा मानना है कि यह भी एक अन्य मैच की तरह है और अगर हम रविवार को अच्छा खेल दिखाकर भारत को हराने में सफल रहते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी।’’

न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप ए का अपना अंतिम मैच खेलने के लिए दुबई आना पड़ा और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने के लिए उसे वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा। स्टीड ने स्वीकार किया के यह कार्यक्रम काफी व्यस्त था लेकिन उनकी टीम इस तरह की परिस्थितियों से सामंजस्य से बिठाने में सक्षम है। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम लाहौर में खेल कर यहां आ रहे हैं और हमने कल यात्रा का पूरा दिन बिताया। इससे थोड़ा परेशानी महसूस होती है लेकिन अब मैच के लिए तैयार होने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय है। ’’

स्टीड ने कहा, ‘‘हम अब टूर्नामेंट के अंतिम चरण में हैं और कभी-कभी बहुत अधिक अभ्यास करने की जरूरत नहीं पड़ती। आपको बस फाइनल में खेलने के लिए अपने शरीर और दिमाग को सही स्थिति में लाने की जरूरत होती है और अगले दो दिन हम इसी पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

ये भी पढे़ं : IND vs NZ : न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से बाहर हो सकते हैं मैट हेनरी...जानिए वजह