activist - Amrit Vichar
Swami Prasad: स्वामी प्रसाद मौर्य के घर को गंगाजल से शुद्ध करने जा रहे VHP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, जानें क्या है पूरा मामला
लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर घर को गंगाजल से धोने का प्रयास किया मगर ऐसा करने से पहले मौके पर मौजूद पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में आज दर्जन भर से ऊपर कार्यकर्ता स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास को गंगाजल से धोकर शुद्धिकरण के लिए जा रहे थे।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक करके पहले समझाने का प्रयास किया। जब कार्यकर्ता शांत नहीं हुये तो उन्हें हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सदस्यों का कहना था कि वह स्वामी प्रसाद मौर्य के घर को गंगाजल से शुद्ध करने के लिए जा रहे थे। वह हिंदू होकर भी हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। हिंदू लड़कियों के साथ गलत काम हो रहा है तो उसके खिलाफ कुछ नहीं बोलते हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांवड़ियों पर टिप्पणी की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि कांवड़ियों के वेश में गुंडे और माफिया उपद्रव कर रहे हैं। यह लोग सत्ता से संरक्षित हैं। वहीं आज के प्रदर्शन पर कहा कि वह लोग खुद और उनका दिमाग भी अशुद्ध है, हमारा घर क्या ही शुद्ध करेंगे।
पोस्टर विवाद: अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की संयम बरतने की अपील, कहा- क्या भाजपा भी ऐसा कर सकती है?
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर से जुड़े एक पोस्टर को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बाद अपने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने का आह्वान किया और कहा कि पूर्व में भाजपा नेताओं से जुड़ी हुई ऐसी तस्वीरें सामने आयी हैं, लेकिन सपा ने उन्हें मुद्दा नहीं बनाया।
अखिलेश यादव ने यहां प्रेस वार्ता में कहा, ''मैंने अपने कायकर्ता लालचंद गौतम को समझाया है कि दोबारा ऐसा कुछ नहीं करना या सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ भी साझा नहीं करना जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।'' उन्होंने कहा कि लालचंद गौतम समाजवादी पार्टी के वही कार्यकर्ता हैं जिनकी वजह से पूरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपने वातानुकूलित कमरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आना पड़ा।
सपा प्रमुख ने सवाल किया कि क्या भाजपा अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी ऐसा ही नियंत्रण रख सकती है। उन्होंने कहा, ''हमने अपने कार्यकर्ताओं को पहले ही निर्देशित कर दिया है, लेकिन क्या भाजपा भी ऐसा कर सकती है? क्या वह यह सुनिश्चित कर सकती है कि उसके नेता बाबा साहब आंबेडकर या किसी अन्य महान व्यक्तित्व के प्रति असम्मानजनक व्यवहार न करें?''
पोस्टर को लेकर विवाद के केंद्र में रहे सपा कार्यकर्ता लालचंद गौतम भी प्रेस वार्ता में मौजूद थे। अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया कि भाजपा नेताओं से जुड़ी ऐसी ही तस्वीरें पहले भी सामने आई हैं लेकिन सपा ने उन घटनाओं का राजनीतिकरण नहीं करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ''उनके (भाजपा) नेताओं की तस्वीरें भी थीं, लेकिन हमने कभी इसका मुद्दा नहीं बनाया।''
सपा राज्य मुख्यालय के बाहर बुधवार को लगे एक पोस्टर को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। पोस्टर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और सपा मुखिया अखिलेश यादव के आधे-आधे चेहरे को मिलाकर एक तस्वीर बनाई गई थी। भाजपा ने इसके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया था।
पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को ताकीद की कि वे पार्टी नेताओं और राष्ट्रीय प्रतीकों के बीच तुलना न करें। इससे पहले, सपा ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दल के किसी भी नेता की तुलना पूज्य महापुरुषों से नहीं करने की हिदायत दी थी।
बांग्लादेश अवामी लीग के 167 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर, 42 को मिली जमानत
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के कुल 167 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हथियारों और विस्फोटकों से जुड़े चार मामलों में जेसोर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। न्यायाधीश ने 42 व्यक्तियों को जमानत दे दी, जबकि शेष को जेल भेज दिया गया।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, आत्मसमर्पण रविवार को पलाश कुमार और गोलाम किब्रिया की न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में हुआ। जेसोर में अदालत निरीक्षक रुखसाना खातून ने कहा कि अभयनगर थाने के तहत दो मामलों में 105 व्यक्तियों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट पलाश कुमार की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसके अतिरिक्त, केशवपुर थाने के तहत एक मामले में शामिल 42 लोगों ने भी आत्मसमर्पण किया।
ढाका ट्रिब्यून ने अदालत निरीक्षक के हवाले से कहा, “सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने केशवपुर मामले से 42 व्यक्तियों को जमानत दे दी, जबकि अभयनगर मामले से 105 लोगों को जेल भेजने का आदेश दिया गया।” उन्होंने कहा, “एक अलग घटना में कोतवाली मॉडल थाने के तहत एक मामले में फंसे 20 अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं ने न्यायिक मजिस्ट्रेट गोलाम किबरिया की अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सुनवाई के बाद, न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें जेल भेजने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें:-UP IPS Transfer: यूपी में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले, रामनयन सिंह बने बहराइच के नए कप्तान, देखें सूची
अयोध्या: सुनवाई न होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, मान-मनौव्वल के बाद लौटे धरना स्थल
अयोध्या/अमृत विचार। अनिश्चितकालीन धरने के बावजूद  किसानों की 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान व तपस्वी छावनी के संत परमहंस के विरुद्ध एफआईआर की मांग मामले में कोई कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने 19वें दिन सोमवार को महापंचायत के बाद मंडलायुक्त आवास की ओर कूच कर दिया। मामले की गंभीरता देख पुलिस-प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोक लिया। काफी मशक्कत के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को धरना स्थल तिकोनिया पार्क वापस भेजवाया।
गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं और संगठन के नेता राकेश टिकैत के खिलाफ अयोध्या के परमहंस दास की ओर से अभद्र टिप्पड़ी को लेकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर तिकोनिया पार्क में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। मामले में कोई सुनवाई न होने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महापंचायत बुलाई थी और महापंचायत के बाद दूसरी पहर मंडलायुक्त आवास ओर कूच कर दिया।
राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस बल ने रास्ते में रोका तो कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। प्रशासन ने किसान समस्याओं को दस दिन में निस्तारित कराने का आश्वासन दिया लेकिन कार्यकर्ता परमहंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा तत्काल कापी उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उपलब्ध कराने की बात कही है, जिसके चलते कार्यकर्त्ता वापस तिकोनिया पार्क पहुंच धरने पर बैठ गए हैं। एफआईआर की नकल मिलने के बाद ही अनिश्चितकालीन खत्म होगा।
मध्यांचल प्रदेश सचिव सूर्यनाथ वर्मा ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में सूरजमुखी की एमएसपी मांग रहे किसानों पर हुआ बर्बर लाठीचार्ज व गिरफ्तारी निंदनीय है। राष्ट्रपति को 3 सूत्रीय ज्ञापन भेज गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा करने, लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों को दंडित करने तथा सूरजमुखी सहित सभी फसलों की एमएसपी घोषित करने की मांग की गई है। धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, युवा जिला अध्यक्ष भागीरथ वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, शंकर पाल पांडे, रामप्रताप गुप्ता, राजदेव यादव, राजेश मिश्रा, उर्मिला निषाद, रामावती मिश्रा, मोहसिना बानो, विद्या यादव समेत अन्य शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-Khan Mubarak: माफिया खान मुबारक पर दर्ज थे दर्जनों मुकदमें, अवैध संपत्तियों पर चला था बाबा का बुलडोजर
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल बागपत में प्रवेश करेगी, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रवेश के बाद मवीकलां गांव में रात्रि विश्राम होगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में तैयारियां तेजी से चल रही है। बागपत के मवीकला गांव में खेल स्टेडियम के पास राहुल गांधी समेत दस हजार कार्यकर्ताओं के ठहराने की व्यवस्था करने में कांग्रेसी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
गुजरात की एक कंपनी को टैंट लगाने तथा दस हजार लोगों को भोजन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें से तीन हजार कार्यकर्ताओं को बस से शामली ले जाकर ठहराने की व्यवस्था की गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी की शाम चार बजे मवीकलां पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मवीकलां में स्टेडियम के पास 32 बीघा जमीन में टैंट लगवाने का कार्य जोरों पर है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी तथा देश भर के लगभग 450 अति विशिष्ट कांग्रेसी नेताओं के ठहराने की व्यवस्था मवीकलां में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे 709बी के किनारे रिसॉर्ट में की गई है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने और इसके स्वागत के लिए कांग्रेसी नेताओं का मवीकला में जमावड़ा शुरू हो गया है।
प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, पश्चिमी यूपी सेवा दल अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, यात्रा कोर समिति के सदस्य प्रमोद गोस्वामी, अरविंद त्यागी आदि पदाधिकारियों ने स्थान का चयन किया है। जिलाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि मवीकलां पहुंचने से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूंडाहेड़ा के बालाजी धाम के मंदिरों में दर्शन करने के बाद खेकड़ा के पाठशाला बस स्टैंड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।इसके बाद यात्रा मविकला गांव में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी।
इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा चार जनवरी की सुबह मवीकलां गांव से शुरू होकर बागपत, सिसाना, गौरीपुर मोड़ होते हुए गुफा मंदिर पर पहुंचेगी। यहां मंदिर में दर्शन के बाद कुछ समय के लिए भोजन तथा विश्राम करने के लिए रुकेगी। बुधवार दोपहर दो बजे यात्रा फिर से शुरू होकर सरूरपुरकलां गांव होते हुए बड़ौत नगर में प्रवेश करेगी। बड़ौत में छपरौली चुंगी पर आयोजित नुक्कड़ सभा को भी राहुल गांधी संबोधित करेंगे। सभा समाप्ति के बाद यात्रा शामली जनपद के लिए रवाना होगी।
यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: तीन लोगों को अगवा करने के आरोप में दो गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
बांदा : कांग्रेस में कार्यकर्ता जोड़ो यात्रा पर काम जरूरी: नसीमुद्दीन सिद्दीकी
अमृत विचार, बांदा । प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी का प्रथम बार आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से शानदार स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कार्यालय में चांदी के मुकुट और फरसे से उन्हें सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी की तर्ज पर हमें भी कार्यकर्ता जोड़ो यात्रा पर काम करना है।
स्वागत से गदगद प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे हैं। उनसे हौसला प्राप्त करते हुए हमें भी कार्यकर्ता जोड़ो यात्रा पर काम करना है। हमें कार्यकर्ता जोड़ने हैं। कहा कि स्थानीय नगर निकाय चुनाव सामने है। इन चुनावों में हमें मेहनत से कामयाबी हासिल करना है। आज एक बार फिर से गांव-गांव से लोग कांग्रेस से जुड़ने को तैयार हैं। हमें राहुल की तर्ज पर काम करना है।
उन्होंने आज के हालात पर जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपना हौसला मजबूत रखना है। तभी हम कामयाबी की ओर आगे बढ़ सकते हैं। जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रद्युम्न दुबे लालू ने कहा कि हम मेहनत से कामयाबी हासिल करेंगे। निकाय चुनाव को चुनौती मानकर कार्य करेंगे। प्रांतीय महासचिव अखिलेश कुमार शुक्ल, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई ने कहा कि आज कार्यकर्ता समर्पित होकर पार्टी का कार्य कर रहे हैं।
हम कमजोर नहीं हैं। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष सीमा खान, शनी पटेल, रामपाल अवस्थी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, शिवबली सिंह, पप्पू रंपा अशरफउल्ला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अंशुल राजेश दीक्षित, धर्मेश कुमार सिंह, ने प्रांतीय अध्यक्ष का चांदी के मुकुट व फरसा से स्वाग किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, प्रांतीय महासचिव अखिलेश कुमार शुक्ल, प्रांतीय कांग्रेस सदस्य मुमताज अली समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिवबली को पहनाया चांदी का मुकुट
कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवबली सिंह का प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी कार्यालय में चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। शिवबली सिंह विगत 50 वर्षों से कांग्रेस कार्यालय में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष ने नौजवान कार्यकर्ताओं से उनसे सीख लेने की नसीहत दी।
बरेली: नगर निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहेगा- योगेश दीक्षित
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के प्रथम बार बरेली पहुंचने पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने भाषण की शुरुआत गांधी परिवार के बलिदान और डा.आंबेडकर के संविधानिक आदर्शों को लेकर की । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है। हम धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: शिकायतों पर सक्रिय हुआ विभाग, बताया पर्याप्त मात्रा में है खाद
दलित प्रदेश अध्यक्ष होने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज की जरूरत को ध्यान में रखकर निर्णय लिया है। प्रदेश में कांग्रेस को लेकर चुनौतियों पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक हालात बदलते रहते हैं। पहले हम सत्ता में थे। अब नहीं हैं। ये लड़ाई देश और संविधान बचाने की है और हम सभी को साथ लेकर चलेंगे।इस बार संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती पर प्राथमिकता से काम करूंगा। इस बार के नगर निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहेगा।
प्रियंका गांधी की मेहनत और राहुल गांधी का कड़ा संघर्ष इस बार सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिए काफी है। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल ,नवाब मुजाहिद हसन खां, पूर्व पार्षद महेश पंडित, योगेश जौहरी, बिलाल कुरैशी, मुकेश वाल्मीकि, हर्षित दुबे, मुन्ना कुरैशी ,हर्ष बिसारिया, मिलन शर्मा, आशीष रस्तोगी. कपिल पंडित, कैफी जैदी आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: हत्या के प्रयास के आरोपी भाजपा नेता की जमानत मंजूर, जानें पूरा मामला
बरेली: जनप्रतिनिधियों के सगे संबंधियों को नहीं, कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट
बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी जनप्रतिनिधियों के संगे संबंधियों को मेयर और पार्षदी का चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलेगा। प्रत्येक वार्ड के सक्रिय कार्यकर्ता को ही टिकट मिलेगा। इसके साथ वार्ड से बाहर के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं मिलेगा। इस बार भाजपा नगर निगम की 80 सीटों पर टिकट देकर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: 19 से 21 अक्टूबर तक होगी 66वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स स्पर्धा
2017 के चुनाव में 72 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। जिन आठ सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे थे, इस बार उन सीटों पर भी प्रत्याशी उतारने का निर्णय हुआ है। उपरोक्त बातें नगर निकाय चुनाव के महानगर प्रभारी एवं गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहीं। भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने भी कहा कि कार्यकर्ता पांच साल तक इंतजार करते हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा।
नगर निकाय चुनाव के महानगर प्रभारी एवं गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और सह चुनाव प्रभारी सलिल बिश्नोई ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर निकाय चुनाव की तैयारियां परखीं। कई घंटे चली बैठक में उन्हाेंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जी जान से वोट बनाने का कार्य करें। अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक वोट बनवाएं। सलिल विश्नोई ने कहा कि सभी कार्यकर्ता वोट बनाने की चिंता करते हुए मंडल, सेक्टर, बूथ स्तर तक वोट बनाने का कार्य जिम्मेदारी से करें। महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर महानगर पदाधिकारियों ने रूपरेखा तैयार कर ली है।
इस मौके पर महापौर डा. उमेश गौतम, पूर्व महापौर कुंवर सुभाष पटेल, रामकुमार अग्रवाल, उमेश कठेरिया, अधीर सक्सेना, डा. तृप्ति गुप्ता, प्रभु दयाल लोधी, प्रत्तेश पांडे, देवेंद्र जोशी, अरुण कश्यप, अजय प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, शीतल गुलाटी, मनोज थपलियाल, योगेंद्र शर्मा, सोनू कालरा, राज अग्रवाल, विशाल गुप्ता, अमन सक्सेना, ओमप्रकाश लोधी, मनोज यादव, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई का सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया गया।
जो पार्षदी का चुनाव नहीं लड़े, वह मेयर का लड़ना चाह रहे
मेयर और पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा महानगर से जुड़ा हर तीसरा व्यक्ति अपनी इच्छा व्यक्त कर रहा है। इतने आवेदन पहुंच रहे हैं कि अब महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने आवेदनों की गिनती करना भी बंद कर दिया। मेयर पद के लिए आवेदन करने वाले कई ऐसे पदाधिकारी भी हैं जिन्होंने कभी पार्षदी चुनाव भी नहीं लड़ा और मेयर का लड़ना चाहते हैं। इस संबंध में महानगर अध्यक्ष का कहना है कि उनकी रिपोर्ट पर ही पार्टी पार्षद सीटों पर प्रत्याशी चयन किया जाएगा, वह ही रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे।
ये भी पढे़ं-  बरेली: दिवाली को लेकर रोडवेज ने बनाई रणनीति, बड़े रूटों के साथ देहात में भी होगा बसों का संचालन
कानपुर में बोले कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष खाबरी- संगठन मजबूत करेंगे यह वादा है
कानपुर, अमृत विचार। हम सबको एकजुट होकर भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को घर-घर पहुंचाना है, संगठित होकर इसके लिए 24 घण्टे काम करना होगा। प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे यह हमारा वादा है। यह बातें शनिवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने कही, वह नियुक्ति के बाद कानपुर पहली बार पहुंचे थे। जाजमऊ गंगा पुल पर खाबरी को मुकुट और मालाएं पहनाकर कार्यकर्ता और कांगेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पद ग्रहण करने के लिए शहर के रास्ते लखनऊ जा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष जब जाजमऊ चौराहे पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कांग्रेस जनों से अभिनंदन स्वीकार किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने प्रदेश अध्यक्ष को दुशाला पहनाकर स्वागत किया।
खाबरी ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के हांथों को मजबूत करना है। नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व में कारो का काफिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ लखनऊ शपथ ग्रहण के लिए रवाना हुआ। इसदौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, मदन मोहन शुक्ला, दिलीप शुक्ला, पवन गुप्ता, सिराज कुरैशी, लल्लन अवस्थी, पीयस बाजपेई, जावेद जमील उस्मानी, त्रिलोकी त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बृजलाल खाबरी ने ग्रहण किया यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार
हल्द्वानी: सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य के कक्ष में जड़ दिया ताला
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में एक बार फिर चुनावी राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ दिया। साथ ही प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में सभी आवेदकों को दाखिला दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को प्राचार्य को ज्ञापन देकर सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू कर सभी आवेदकों को दाखिला दिए जाने की मांग की थी। इसके साथ ही तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि शुक्रवार तक विश्वविद्यालय और सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कॉलेज में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संगठन के जिला संयोजक सूरज रमोला ने बताया कि अगर आज शाम तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करते हुए कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर देंगे।
बहराइच: आरटीआई कार्यकर्ता ने जहर खिलाने का लगाया आरोप, अस्पताल में चल रहा इलाज
बहराइच, अमृत विचार। नवाबगंज के ग्राम चौगोडवा गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रधान के सहायक समेत चार पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में आरटीआई कार्यकर्ता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने भी जहर शरीर में पहुंचने की बात कही है। अभी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौगोड़वा की ग्राम प्रधान से नौ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। ग्राम पंचायत के मजरा हरिहरपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता घनश्याम पुत्र राम प्रगट ने बताया कि शनिवार को वह अपने खेत में था। तभी ग्राम प्रधान और पति के सहायक गिरधर गोपाल ने अपने अन्य तीन सहयोगियों के साथ उसे जहर खिला दिया। किसी तरह वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर मनोज चौधरी ने आरटीआई कार्यकर्ता का इलाज किया।
डॉक्टर ने बताया कि घनश्याम के शरीर में जहर फैल गया था। इलाज के बाद सुधार है। घनश्याम ने बताया कि उसने ग्राम प्रधान से 30 अप्रैल 2022 को बीते पांच साल में वितरित हुए आवास, शौचालय, तालाब और सड़क निर्माण की जानकारी मांगी थी। इसी से नाराज होकर जहर खिलाया गया है। अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
यह भी पढ़ें –बरेली: शौक पूरा करने का चढ़ा ऐसा खुमार, आईफोन और बाइक के लिए बन गया लुटेरा
लखनऊ। पूर्वांचल में अपना जनाधार बढ़ाने व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में अभी से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ‘गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो’ अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान की शुरुआत 11 सितम्बर को गाजीपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर दो जनसभाओं को सम्बोधित कर करेंगे।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जमीनी कवायद तेज कर दी है। अपने पूर्वांचल के किले को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) से अलग होकर अब सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी की राजनीतिक गाड़ी की ड्राइविंग सीट खुद संभाल ली है। उनका अगला कदम 11 सितम्बर को गाजीपुर में होने वाली जनसभाओं के रूप में सामने आना वाला है। जहां वह ‘गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो’ अभियान शुरुआत करने वाले हैं।
एक ही दिन में सुभासपा अध्यक्ष राजभर पहले चुन्नी पौनी खेल मैदान में जनसभा करेंगे और फिर जैतपुरा में कार्यकर्ताओं व जनता को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक निष्कर्ष बैठक करेंगे। राजभर का पार्टी संगठन और जनाधार को लेकर ‘गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो’ अभियान चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: SUCI (C) के दो प्रत्याशी घोषित, कहा- जीतना नहीं जनाधार बनाना मकसद