ATM Fraud News - Amrit Vichar

कानपुर में एटीएम में लोहे की पत्ती लगाकर उड़ाए रुपये: घटना CCTV कैमरे में कैद
कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर थानाक्षेत्र में स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से शातिर ने लोहे की पत्ती लगाकर रुपये पार कर दिए। खाताधारकों ने इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की। जिसके बाद एटीएम के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जहां एक शातिर एटीएम के नीचे का हिस्सा खोलकर रुपये निकालता कैद हुआ। बैंक मैनेजर ने गोविंदनगर थाने में शिकायत की है।

दादानगर फैक्ट्री एरिया में एक फैक्ट्री के परिसर में यूनियन बैंक की शाखा है। वहीं पर एटीएम लगा हुआ है। मैनेजर सौरभ द्विवेदी के अनुसार तीन खाताधारकों ने रुपये कटने की शिकायत की, बताया गया कि वह एटीएम में रुपये निकालने गए हालांकि रुपये निकले लेकिन खाते से रकम कम हो गई।

इस पर तीन अप्रैल को एटीएम के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में 29 मार्च को 11 बजकर 20 मिनट पर एक खाता धारक एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा, हालांकि रुपये न निकलने पर वह चला गया। 20 मिनट बाद दूसरा युवक आया और एटीएम के नीचे का दरवाजा खोलकर रुपये निकालता कैद हुआ। इस पर और फुटेज चेक की गईं तो 25 व 23 मार्च को शातिर इसी तरह रुपये निकालता कैद हुआ।

मैनेजर ने पुलिस को बताया कि शातिर ने किसी तरह एटीएम में जिस जगह से रुपये भरे जाते हैं, उस दरवाजे की चाभी बनवा ली, फिर रुपये निकासी द्वार पर अंदर से लोहे की पत्ती लगा दी। जब भी कोई रुपये निकालने आता, तो रुपये बाहर न आकर अंदर गिर जाते। मैनेजर के अनुसार शातिर ने 50 हार रुपये इस तरह निकाले हैं। गोविंदनगर कार्यवाहक इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने लिया फैसला: डिमांड पर पोरबंदर-आसनसोल ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

ATM के बाहर खड़े रहते, कम शिक्षित व ग्रामीण रहते टारगेट; उन्नाव में कार्ड बदलकर ठगी करने वाले चार पकड़े गए...
उन्नाव, अमृत विचार। भोले-भाले लोगों के एटीएम कार्ड बदल कर उनके रुपये निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से भंडाफोड कर चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 169 एटीएम कार्ड व एक कार बरामद हुई है। उसमें लगी नंबर प्लेट जांच में फर्जी निकली है। कार को सीज कर पुलिस ने चारों को जेल भेजा है।

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह व सीओ सिटी सोनम सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दही थानाक्षेत्र में आवास विकास कालोनी के पीएनबी के एटीएम से एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर उससे रुपए निकाले जाने की घटना हुई थी। जिसकी रिपोर्ट दही थाना में दर्ज हुई थी। पुलिस व सर्विलांस की टीम मामले के खुलासे में जुटी थी।

इस दौरान एटीएम बूथों पर बिना वर्दी के भी पुलिस निगरानी कर रही थी। तभी सर्विलांस से मिली लोकेशन पर एसओ संजीव कुशवाहा फोर्स के साथ किंग फैक्टरी के आगे लगे एक एटीएम बूथ के पास लिंक रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सफेद रंग की कार को चेकिंग के लिए रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें 169 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद हुए।

पुलिस ने कार सवार युवकों सूरज पुत्र स्व. शैलेन्द्र सिंह  निवासी पूराचांद थाना   औरास, रंजीत यादव पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम बासुपुर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़, शेखू उर्फ अभिषेक पुत्र विजय सिंह निवासी पूराचांद व आलोक कुमार पुत्र बालकृष्ण निवासी ग्राम पूरे पाण्डेय को हिरासत में लेकर थाने लाई।

जहां पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि वे एटीएम के बाहर व अन्दर खड़े होकर कम शिक्षित व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों का पिन कोड देखकर कार्ड की हेराफेरी कर देते हैं। बरामद सभी कार्ड अलग-अलग स्थानों से हेराफेरी कर पार किये हैं। बताया कि वे लोग रुपए निकालकर आपस में बांट लेते थे और इनसे खरीदारी भी करते थे।

इनके पास बरामद कार में लगी नंबर प्लेट भी फर्जी है। कार पकड़े गए रंजीत के भाई के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। जिसे पुलिस ने सीज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। पकड़े गए सूरज पर गैर जनपदों में 6, शेखू पर तीन, आलोक पर विभिन्न जिलों में 25 केस दर्ज है।

ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद में दो पक्षों में विवाद...बीच बचाव करने गए युवक को लगी गोली; SP सिटी बोले- खंगाले जा रहे CCTV