Drug Corporation - Amrit Vichar

सरकारी अस्पतालों में बढ़ाई गईं दवाएं, नई ड्रग लिस्ट जारी, कुल 397 दवाओं से मिलेगा मुफ्त इलाज
लखनऊ, अमृत विचार: सरकारी अस्पतालों से मिलने वाली मुफ्त दवाओं में कई दवाएं बढ़ाई गई हैं। इसमें आईसीयू, मल्टी विटामिन, सूजन समेत कई अन्य दवाएं शामिल हैं। नई सूची की कई दवाएं अस्पतालों में कॉरपोरेशन के जरिये भेजी गई हैं। एक से दो माह में ड्रग लिस्ट में बढ़ी सभी दवाएं अस्पतालों में मिल जाएंगी।

सरकारी अस्पतालों से मिलने वाली दवा सूची में पहले 297 दवाएं शामिल थी। आईसीयू समेत कई अन्य दवाएं नहीं थी। ऐसे में अस्पताल के जरिये लोकल पर्चेज से इन दवाओं की खरीद होती है। नई सूची में करीब 100 नई दवाएं बढ़ गई हैं। हालांकि नई ईडीएल लिस्ट के अनुपात में सभी दवाएं नहीं मिली है। ड्रग कॉरपोरेशन के जरिये दस नई दवाओं की आपूर्ति किया है। इसमें सूजन व संक्रमण के लिए चाइमोरल, सिरप एंटासिड, विटामिन बी 12 मेथाइल कोबालामिल, विटामिन थाईमिन समेत अन्य दवाओं की आपूर्ति हुई है।

बलरामपुर अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या के मुताबिक, कॉरपोरेशन से दस नई तरह की दवाएं भेजी गई है। जो दवाएं अभी बची हैं वह जल्द अस्पताल में मिल जाएगी। सिविल अस्पताल की निदेशक डॉ. कजरी के मुताबिक, ईडीएल में बढ़ी कई दवाएं अस्पताल में आई है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।

Lucknow: सरकारी अस्पतालों में भेजी गई खराब कैल्शियम टैबलेट, रैपर से निकालते ही हो रहीं टूट कर चूर
लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी के सरकारी अस्पतालों में ड्रग कॉरपोरेशन से कैल्शियम की दवा आपूर्ति हुई है। दवा में नमी की शिकायत आ रही है। दवा का रैपर खोलते ही वह टूटकर चूरा ही रही है। कई मरीजों ने इसकी गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। मरीजों ने दवा का असर भी कम होने का आरोप लगाया है। अफसरों का कहना है दवा की जांच कराई जाएगी। सभी दवा में यह शिकायत होगी तो उसे वापस कराया जाएगा। इसके पहले ब्लडप्रेशर की दवा में भी ऐसी शिकायत हुई थी। जिसे अभी तक वापस नहीं कराया जा सका।

ड्रग कॉर्पोरेशन से सरकारी अस्पतालों में कैल्शियम साइट्रेट की आपूर्ति हुई है। जिसका बैच नंबर सीएचटी 4362 है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को इस दवा का वितरण किया जा रहा है। आरोप है दवा का रैपर खोलते ही वह टूटकर चूरा हो रही है। इसको लेकर कई मरीजों ने दवा काउंटरों पर शिकायत दर्ज कराई है। बलरामपुर अस्पताल के कार्यवाहक निदेशक डॉ.संजय तेवतिया का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। दवाओं में नमी की पुष्टि होने पर दवा की वापसी कराई जाएगी।

नमी लगने से बेअसर हो जाती दवाएं

विशेषज्ञों का कहना है दवाएं नम होने से उसकी गुणवत्ता पर सबसे अधिक असर पड़ता है। मरीज के दवाएं खाने बाद वह बेअसर रहेगी। ऐसे में दवाओं को एक नियमित तापमान व नमी से बचाना बेहद जरूरी होता है।

यह भी पढ़ेः Lucknow: सर्वोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन, 25 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा