married woman - Amrit Vichar

बाराबंकी : प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जानें क्या पूरा मामला
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज को लेकर प्रताड़ना के बाद गुरुवार रात मारपीट कर उसे भगा दिया गया। आशंका है कि कलह से ऊबकर विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को दी गई तहरीर में ससुरालियों पर आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम थाल कला निवासी राहुल चौहान की 24 वर्षीय पत्नी रेनू का शव शुक्रवार सुबह ससुराल से तीन किमी दूर साधारणपुर गांव के पास रेल पटरी किनारे क्षत विक्षत दशा में मिला। मृतका के पति राहुल ने ससुराल में घटना की सूचना दी तो विवाहिता के मायके पक्ष से खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मृतका के भाई नीरज का आरोप है कि उसकी बहन रेनू को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि एक दिन पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। परिजनों द्वारा समझाने के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी और गुरुवार रात में फिर मारपीट की गई और रात में ही उसे घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद उसका शव रेल पटरी पर पड़ा मिला।

मायके पक्ष ने घटना के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार बताते हुए थाने में तहरीर दी। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

कानपुर : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि बर्रा विश्व बैंक कालोनी निवासी सागर पोरवाल की पत्नी श्रद्धा (28) का शव आज सुबह फांसी के फंदे से लटकता मिला।

सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व हुई थी। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है।

मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजन मौके पर उपस्थित हैं, अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बाराबंकी क्राइम न्यूज : मासूम को जमीन पर पटका, विवाहिता व बच्चों को पीटा
बाराबंकी, अमृत विचार। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट, जान से मारने की धमकी और जानलेवा हमले की घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। एक बालिका को शराबी युवक ने जमीन पर पटक दिया तो सास व देवर ने मिलकर विवाहिता व बच्चों से मारपीट की। कोतवाली असन्द्रा क्षेत्र के नयापुरवा मजरे कस्बा निवासी मनोज रावत ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की शाम उनकी 4 वर्षीय पुत्री दरवाजे पर खेल रही थी।

आरोप है कि गांव का एक युवक शराब के नशे में आया और बच्ची को उठाकर पटक दिया, जिससे उसके माथे पर गंभीर चोटें आईं। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। कोतवाली देवा क्षेत्र के बबुरिहा मजरे कोटवाकला निवासी संजय कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री खेत से घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडे से मारपीट की।

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के डडियामऊ निवासी अम्बुज चौधरी ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने एकराय होकर उन पर धारदार हथियार व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंभीर धमकियां दीं। फतेहपुर कस्बे के कटघरा गांव की दो महिलाओं ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने जबरन नाली का पानी उनके खेत में काट दिया, जिससे फसल को नुकसान हुआ।

विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िताओं ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। सतरिख थाना क्षेत्र के भनौली गांव निवासी एक महिला ने घर में अकेला होने के समय पड़ोसियों पर गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सेवढ़ा मजरे दुल्हदेपुर गांव की एक महिला ने अपनी सास और देवर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

मनपसंद गाने को लेकर भिड़े जनाती बराती, चार घायल

सूरतगंज : डीजे पर मनपसंद गाने को लेकर जनाती और बरातियों के बीच में हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। वैवाहिक स्थल अखाड़ा बन गया। इस घटना में दोनों पक्षों से चार युवक घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में विवाह की की रस्में पूरी की गईं।

जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के आल्हेमऊ निवासी विलास गौतम ने अपनी बेटी राधा की शादी इसी थाना क्षेत्र के पुरैना मजरे बरैय्या गांव के निवासी शिवराम के बेटे दीपू गौतम के साथ तय की थी। तय तारीख के अनुसार मंगलवार को बारात आल्हेमऊ पहुंची। जहां डीजे पर मनपसंद गाने को लेकर वर और कन्या पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी।

देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। लाठी डंडे से हुई मारपीट में कन्या पक्ष के धर्मराज, संदीप और अंशू चोटिल हुए, जबकि वर पक्ष से दूल्हे के चचेरे भाई कुलदीप को चोटे आई है। सूचना पर पहुंची यूपी 112 और स्थानीय पुलिस ने समझा बुझाकर कर शादी का कार्यक्रम संपन्न कराया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल युवकों को घर भेज दिया गया है। कोतवाल आशुतोष मिश्रा ने बताया कि गाने को लेकर विवाद हुआ, पीआरवी गई थी। मामला शांत करवा कर शादी कार्यक्रम संपन्न करवा दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Barabanki Crime News : फंदे से लटके मिले युवक व विवाहिता के शव
मसौली/सतरिख, बाराबंकी, अमृत विचार। पत्नी से विवाद के बाद निजी क्लीनिक चलाने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं एक अन्य घटना में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकलिया निवासी संदीप कुमार वर्मा 43 बदोसरांय थाना क्षेत्र में मौलाबाद चौराहे पर निजी क्लीनिक चलाता था।

ग्रामीणों के मुताबिक संदीप ने दूसरी शादी की थी, जिसके बाद से घरेलू विवाद के चलते पारिवारिक माहौल ठीक नहीं था। बुधवार की रात करीब 10 बजे संदीप घर पहुंचे, जिसके बाद उनकी पत्नी आरती से विवाद हो गया। विवाद के बाद आरती घर से बाहर चली गई थी। गुरुवार सुबह जब आरती कमरे में पहुंची तो संदीप का शव छत में लगे छल्ले से मफलर के सहारे लटका मिला।

जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हुई, वहीं पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के पिता सूर्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि करीब छह माह से पारिवारिक कलह के चलते आरती बाराबंकी में रही। वहीं संदीप की पहली पत्नी से 18 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु उनके साथ रहता है। बताया कि संदीप की पहली पत्नी अलग हो चुकी है। करीब 10 वर्ष पूर्व संदीप का दूसरा विवाह मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरिया निवासी राममिलन की पुत्री आरती से हुआ था, जिससे 6 वर्षीय पुत्र अयांश है।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उधर सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर में रहने वाले मंगल रावत की पत्नी सावित्री का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। गुरुवार की सुबह पति मंगल सब्जी का भुगतान करने के लिए नवीन मंडी चला गया। घर से छोटे बेटे विकास ने इस घटना की सूचना पिता को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाराबंकी : दहेज के लिए विवाहिता को दिया तीन तलाक, ढाई साल पहले हुई थी शादी
बाराबंकी, अमृत विचार। जहागीराबाद थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। शादी करीब ढाई साल पहले ही हुई थी, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मझपुरवा निवासी तहसीन की शादी 11 मई 2023 को मोहम्मद अहमद पुत्र गुलाम दस्तगीर निवासी ग्राम बसारा थाना फतेहपुर से हुई थी।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसके पति एक दुर्घटना में घायल हो गए, जिनका इलाज उसके पिता ने अपने खर्चे पर कराया। इसके बाद पति को रोज़गार के लिए सऊदी अरब भेजने हेतु दो लाख रुपये नकद भी दिए गए। पति ने आश्वासन दिया था कि विदेश से लौटने के बाद पीड़िता को रुखसत कराकर ससुराल ले जाएगा।

सऊदी अरब जाने के बाद पति ने फोन पर दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी और दहेज न मिलने पर रुखसत कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने ससुराल पक्ष से बात की तो टालमटोल किया गया।

आरोप है कि 21 दिसंबर 2025 को ससुराल पक्ष के कई लोग पीड़िता के मायके पहुंचे, जहां दहेज की मांग को लेकर विवाद हुआ। पिता द्वारा असमर्थता जताने पर विपक्षियों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने अपने पति से फोन पर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पति ने फोन पर ही अवैधानिक रूप से तीन तलाक दे दिया।

बहराइच : विवाहिता और दो मासूम बेटियों संदिग्ध हालत में मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला के पति, ससुर और सास के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खैरीघाट क्षेत्र के शिवपुर टापू बोझी गांव निवासी रामचन्द्र गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आशा उर्फ मीना (35) का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व पयागपुर थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज निवासी विष्णु पुत्र बजरंगी से किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही और मांग पूरी न होने पर आशा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पति विष्णु, ससुर बजरंगी और सास पिंकी देवी अक्सर आशा के साथ मारपीट करते थे और उसे मायके से दहेज लाने का दबाव बनाते थे। पीड़िता अपने मायके वालों को प्रताड़ना की बात कई बार बताती रही, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। घटना 10 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जब पीड़िता आशा उर्फ मीना और उसकी दो बेटियों के बारे में सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है।

पीड़ित पिता का आरोप है कि आशा और उसकी बड़ी बेटी का शव तालाब के पास मिला, जबकि छोटी बेटी का शव नहीं मिला। परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि ससुराल पक्ष द्वारा की गई हत्या है। पीड़ित पक्ष ने आशंका जताई है कि आशा और उसकी दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मार डाला गया और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शवों को तालाब के पास फेंका गया।

इस मामले में पति, ससुर और सास के खिलाफ नामजद आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश मणि मिश्र को सौंपी गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बाराबंकी क्राइम न्यूज : पति की पिटाई कर विवाहिता को साथ ले गया मायका पक्ष
फतेहपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। शादी में खोई अंगूठी की जगह नई की मांग पति पूरी न कर सका तो कहासुनी के बाद विवाहिता के मायके पक्ष से आए कार सवार लोगों ने पति की जमकर पिटाई कर दी फिर विवाहिता को साथ लेकर चले गए।

पीड़ित पति ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा फतेहपुर निवासी शाहिद अली सिद्दीकी पुत्र निसार अहमद ने बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बिना दहेज के मोमिना खातून पुत्री मुजफ्फर अली निवासी नाऊटोला, मन्नी चौराहा जिला सीतापुर से हुई थी।

पीड़ित के अनुसार 15 दिसंबर को उसकी पत्नी देवा–फतेहपुर संपर्क मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने गई थी, जहां उसने अपनी सोने की अंगूठी खो जाने की बात कही और नई अंगूठी लाकर देने की मांग की। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पति द्वारा बाद में अंगूठी दिलाने की बात कहने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि 16 दिसंबर की शाम पत्नी के मायके पक्ष के लोग दो गाड़ियों से उसके घर पहुंचे और गले से पकड़कर लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में युवक को गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए और जान से मारने की धमकी भी दी।

संदिग्ध दशा में फंदे से लटकी मिली किशोरी

रामनगर: थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़वल में शुक्रवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। ग्राम बुढ़वल निवासी उस्मान की 17 वर्षीय पुत्री सीमा शुक्रवार को घर के एक कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इस पर परिजनों ने कड़ी मशक्कत कर दरवाजा खोला तो देखा कि सीमा फांसी के फंदे से झूल रही थी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

अमेठी : जहर पीकर विविहिता ने नहर में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाई जान, जानें पूरा मामला
जामो/अमेठी, अमृत विचार। शनिवार देर शाम पारिवारिक विवाद के कारण एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर नहर में छलांग लगा दी। महिला के नहर में कूदते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नहर में कूदकर महिला को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया जहाँ से उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के कटारी सुबाहू का पुरवा गांव का है जहाँ के रहने वाले भवानी प्रसाद सिंह की बेटी खुशबू की प्रतापगढ़ जिले में शादी हुई थी।शादी के बाद से ससुरालपक्ष लगातार किसी बात को लेकर खुशबू को प्रताड़ित करते थे इसी से नाराज खुशबू शनिवार शाम भोए में नहर के किनारे पहुँची और जहरीला पदार्थ खाकर नहर में छलांग दी।

महिला के नहर में छलांग लगाते ही आसपास में मौजूद ग्रामीण भी नहर में कूद पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नहर से निकालकर इलाज के लिए जामो सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि महिला की हालत स्थिर बनी हुई है और स्थिति खतरे से बाहर है।

थाना प्रभारी जामो विनोद सिंह ने बताया कि लड़की ससुराल पक्ष से प्रताड़ित थी और लगातार नाराज भी चल रही थी जिससे क्षुब्ध होकर नहर में छलांग लगा दी फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को सकुशल बाहर निकाला है इलाज जारी है आगे की विधिक करवाई नियम अनुसार की जाएगी।

बाराबंकी : चाय बनाने को लेकर हुआ विवाद तो विवाहिता ने किया आत्मदाह का प्रयास
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर आग लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के आजाद नगर मोहल्ले निवासी संजय मौर्य और उनकी पत्नी प्रिया मौर्य के बीच सुबह की चाय बनाने के लेकर विवाद हो गया।

देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर प्रिया ने अपने ऊपर घर में रखा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर घर वाले और पड़ोसी दौड़े किसी तरह आग बुझाई और गंभीर अवस्था में प्रिया को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रुपये की टेढ़ी चाल से आयातकों को नुकसान, विदेश से आने वाला कच्चे माल पर असर, उत्पाद के रेट प्रभावित
कानपुर, अमृत विचार। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में एक बार फिर तेज बदलाव हुआ है। यूएस डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत मनोवैज्ञानिक स्तर 90 रुपये को छू जाने के बाद शहर के आयातक परेशान है। अब उन्हें तय मूल्य से अधिक रुपये देकर उत्पाद या कच्चा माल मंगवाने का डर सताने लगा है।

उधर इस बदलाव का असर विदेश से आने वाले कच्चे माल को भी प्रभावित करेगा। इससे देश व विदेश जाने वाले उत्पाद भी महंगे होने का डर उद्यमियों को सता रहा है। इस गिरावट के बाद उद्यमियों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से रुपये के दामों की चाल को संभालने के लिए उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

डॉलर के मुकाबले रुपये की ऐतिहासिक गिरावट मनोवैज्ञानिक स्तर 90 रुपये के आस-पास आने के बाद शहर के आयातक और उद्यमी परेशान है। वे रुपये की गिरावट से कारोबार में होने वाले नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि रुपये में गिरावट से विदेश से आने वाला कच्चा माल महंगा होगा।

इसका असर तैयार उत्पाद पर भी पड़ेगा। यदि ऐसे में कच्चे माल का उपयोग निर्यात संबंधी उत्पाद में होगा तो वह भी महंगा होगा। उधर वही उत्पाद यदि घरेलू बाजार में बिकेगा तो उसपर भी सीधा असर दिखाई देगा। ऐसे में रुपये में गिरावट औद्योगिक लेन-देन को सीधेतौर पर प्रभावित कर सकती है।

डॉलर के मुकाबले रुपये की लगातार कीमत में गिरावट हो रही है। इस मनोवैज्ञानिक स्तर के छूने से शहर के औद्योगिक इकाइयों के आयातकों को लेन-देन संबंधी कठिनाइयों को सामना करना पड़ सकता है। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा है। अब समय आ गया है जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस गिरावट पर हस्तक्षेप कर रुपये के स्तर पर सुधार संबंधी कदम उठाए... उमंग अग्रवाल, महासचिव फीटा

डॉलर की चाल से इस समय यूरोप को छोड़कर सभी देश प्रभावित हो रहे हैं। जहां तक शहर के उद्योग की बात है तो डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट से इनपुट कॉस्ट महंगी हो जाएगी। इनपुट कॉस्ट महंगी होने का असर हर उस उत्पाद पर पड़ेगा जिसमें आयातित सामग्री का उपयोग हुआ हो। ऐसे में इससे शहर का उद्योग भी प्रभावित होगा... सुशील शर्मा, चेयरमैन इंडस्ट्री कमेट।

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट का असर छोटे उद्योग से लेकर बड़े उद्योग तक सीधा पड़ता है। हर वो उत्पाद जिसमें विदेशी सामग्री का उपयोग होता है उस पर असर पड़ेगा। इससे निर्यातक भी प्रभावित होंगे। निर्यातकों का उत्पाद महंगा होने से उन्हें वैश्विक बाजार में अपने उत्पाद की कॉस्ट भी बढ़ाकर ही बतानी होगी। निर्यातकों को भुगतान में लाभ संभव है... वैभव सारस्वत, रक्षा उद्यमी।

डॉलर के मुकाबले रुपये में सामने आई मनोवैज्ञानिक गिरावट से आयात करना महंगा होगा। निर्यातकों को इसमें भुगतान में लाभ मिलेगा। शहर में निर्यात के मुकाबले आयात औसत तीन फीसदी अधिक है। इसलिए इसका असर उद्योग पर अधिक भी पड़ेगा। अमेरिका के रुख से इस समय करेंसी रेट प्रभावित हो रही है। वैश्विक बाजार में सुधार आने के बाद रुपये की कीमत में भी निश्चित सुधार संभव है... आलोक श्रीवास्तव, सहायक निदेशक फियो।

Barabanki News : लाखों के जेवर लेकर लापता हुई विवाहिता, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बाराबंकी, अमृत विचार। असंद्रा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता लाखों के जेवर लेकर पति के घर से अचानक गायब हो गई। यह पता चलने पर कि वह मायके भी नहीं गई, पति ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। 3 दिसंबर की शाम वह अपने होटल पर था और उसके पिता बाजार में थे। घर पर उस समय केवल उसकी पत्नी मौजूद थी।

इसी दौरान उसकी पत्नी अचानक घर से लगभग 6 लाख 50 हजार के जेवर और कपड़े लेकर गायब हो गई। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को न पाकर उसने मायके पक्ष से जानकारी ली, लेकिन वहां भी उसके पहुँचने की पुष्टि नहीं हुई। काफी तलाश के बाद स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठाकर महिला को देवीगंज की तरफ ले गया है।

टिकैतनगर थाना क्षेत्र में भी एक युवती गायब हो गई। महिला ने तहरीर देकर बताया कि 3 दिसंबर को उनकी बहू की बहन घर से यह कहकर निकली कि वह दवा लेने टिकैतनगर बाजार जा रही है लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर सूचना मिली कि ग्राम उसमानपुर कोठी निवासी दुर्गेश पाठक उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। यह भी आरोप लगाया गया कि युवती अपने साथ जेवर आदि ले गई है।

शादी में चाची-भतीजी से छेड़छाड़, लहराया असलहा

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चाची भतीजीे के पीछे पड़े एक शोहदे ने इनका स्कूल जाना दूभर कर दिया। हद तो यह कि शादी में दोनों का पीछा करते गए शोहदे ने विरोध करने पर सरेआम असलहा लहराते हुए धमकी दे डाली।
थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने पुलिस को बताया कि गांव का ही युवक आलोक कुमार वर्मा पुत्र सर्वेश वर्मा आए दिन उसके साथ तथा उसकी भतीजी के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता है।

छात्रा के अनुसार युवक गांव में कहीं भी मिल जाता है, तो भद्दी-भद्दी टिप्पणी करता है और अश्लील बातें करता है। बताया कि 1 दिसंबर की रात वह दोनों शादी समारोह में गई थी। तभी आरोपी आलोक वर्मा मौके पर पहुंचा और दोनों को देखकर अभद्र टिप्पणी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने अवैध असलहा लहराते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं।

आरोपी की हरकतों और धमकियों के कारण उसका और उसकी भतीजी का स्कूल जाना कठिन हो गया है। परिजनों द्वारा आरोपी के घर शिकायत करने पर उसके घरवालों ने भी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फतेहपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन 4 दिसम्बर को खेत जा रही थी।

इसी दौरान गांव के ही आयुष पुत्र गोकरन रावत ने उसका रास्ता रोककर अपना मोबाइल नंबर देते हुए चोरी-छिपे बातचीत करने की बात कही। बहन द्वारा घटना की जानकारी घर पर देने के बाद राममनोरथ शिकायत करने विपक्षी के घर पहुंचे। आरोप है कि तभी आयुष तथा उसके साथ गोकरन पुत्र नवमी लाल ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।

बाराबंकी : दहेज की मांग न पूरी होने पर दिया तीन तलाक, मासूम संग पत्नी को भगाया
बाराबंकी, अमृत विचार। दहेज की मांग न पूरी होने पर दूसरी शादी की धमकी देकर तीन तलाक दे दिया गया वहीं एक अन्य मामले में मासूम बच्ची समेत विवाहिता को ससुराल से निकालने के साथ ही पति पर दूसरी शादी की तैयारी का आरोप है। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरा नगर की काजल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 5 फरवरी 2022 को हरदोई जिले के सण्डीला थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ चायना निवासी हिमांशू सिंह से हुआ था।

विवाह के कुछ माह बाद ही काजल के पति हिमांशू सिंह, ससुर राजू सिंह, सास मनोज सिंह, देवर आंशू सिंह, ननद भावना सिंह व चचिया ससुर गुड्डू सिंह द्वारा दहेज में बुलेट व सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 20 मार्च 2024 को मारपीट की गई और सभी जेवर छीनकर उसे और उसकी मासूम बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि उसके पति के कहने पर एक अन्य लड़की द्वारा भी उसे फोन पर धमकाया जा रहा, लड़की कहती है कि वह हिमांशू से शादी करने वाली है।

थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम सुढ़ियामऊ की नाहिद अंजुम ने अपने पति अब्दुल हफीज और देवर अब्दुल कय्यूम के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि 22 नवंबर को उसके मायके पहुंचे पति ने तेज आवाज में तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर उसे तीन तलाक दे दिया। पति अब्दुल हफीज 2016 में सऊदी अरब गया और लौटने पर उससे दूरी बनाने लगा। घटना वाले दिन पति और देवर अचानक मायके पहुंचे और दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए पति ने तीन तलाक दे दिया।