Lok Sabha Proceedings - Amrit Vichar

Parliament Winter Session : SIR पर विपक्ष का हंगामा, दूसरे दिन भी नहीं चल सका सत्र, सरकार ने कहा- चुनाव सुधार पर चर्चा को तैयार
दिल्ली। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत कुछ मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बाधित लोकसभा की बैठक मंगलवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई, वहीं सरकार ने कहा कि वह चुनाव सुधार समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है। संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी लोकसभा में गतिरोध की स्थिति बनी रही और सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजकर पांच मिनट पर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे शुरू होने पर विपक्षी सदस्यों का शोर-शराबा जारी रहा। वे ‘एसआईआर पर चर्चा हो’ के नारे लगा रहे थे। पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने विपक्षी दलों के सदस्यों से अपनी-अपनी सीट पर बैठने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके जो भी मुद्दे हैं, उन पर सदन में चर्चा कराई जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘देश की जनता अपने मुद्दों पर यहां चर्चा चाहती है। आप सब जिम्मेदार विपक्ष हैं। कृपया बैठ जाइए।’’

सैकिया ने विपक्षी सदस्यों का शोरगुल जारी रहने पर कहा, ‘‘यह तरीका जनता पसंद नहीं करती। ऐसा मत कीजिए। आप सुनियोजित तरीके से बार-बार सदन को बाधित कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है। आपके जो भी मुद्दे हैं उस पर चर्चा करने के लिए सदन तैयार है। पिछले सत्र में भी आपने सदन का समय बर्बाद किया। आपके कारण सदन नहीं चल पा रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप क्यों बार-बार एसआईआर पर बोल रहे हैं। एसआईआर पर चर्चा होगी.....बोला गया है। बिहार में एसआईआर हुआ, परिणाम आपने देखा। जनता को बिहार में अच्छा लगा। एसआईआर का जनता ने भरपूर स्वागत किया।’’ हंगामा नहीं थमने पर, उन्होंने अपराह्न दो बजकर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने पर विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी गतिरोध जारी रहने के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘कल भी हमने अनुरोध किया था, आज फिर कर रहा हूं। देश में कई मुद्दे हैं, किसी मुद्दे को हम छोटा नहीं मानते। संसद नियम से चलती है। एक मुद्दे को लेकर आप बाकी मुद्दों को दबा नहीं सकते। इस सदन में कई पार्टियां हैं। हर पार्टी की बात सुननी चाहिए। दो-चार पार्टी मिलकर संसद को ठप करेंगी, यह ठीक नहीं है।’’

रीजीजू ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा, ‘‘यह लोकतंत्र है। चुनाव में हार-जीत होती है, मैं भी चुनाव हारा हूं, अटल जी भी चुनाव हारे थे। लेकिन हार की बौखलाहट में आप संसद में गुस्सा निकालेंगे, वो ठीक नहीं है। ऐसी हरकतें करने के कारण आप (विपक्ष) जनता का विश्वास खोते जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आश्चासन देता हूं कि चाहे चुनाव सुधार हो, अन्य कोई भी मुद्दा हो, हम पीछे नहीं हटेंगे। देश के किसी भी मुद्दे पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं।’’

मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में समाधान के लिए कुछ प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया है। हंगामा नहीं थमने पर पीठासीन सभापति पी सी मोहन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले सदन की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने पर जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया तो विपक्षी सदस्य आसन के पास आकर नारेबाजी करने लगे। बिरला ने विपक्ष के सदस्यों से अपने स्थान पर जाकर बैठने और प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया।

उन्होंने कुछ विपक्षी सदस्यों के आचरण पर चिंता जताते हुए यह भी कहा, ‘‘जिस तरह का आपका आचरण मैं संसद के अंदर देख रहा हूं और कई सदस्य सदन के बाहर संसद के लिए जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह संसद और देश के हित में नहीं है। अगर उनके राजनीतिक दलों की यही परंपरा है तो देश देख रहा है।’’

बिरला ने शोर-शराबा कर रहे सदस्यों से कहा, ‘‘संसद के अंदर विरोध और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन मर्यादा और शालीनता बनाए रखें। मैं हमेशा हर मुद्दे पर बात रखने के लिए पर्याप्त समय, पर्याप्त अवसर देता हूं, लेकिन आग्रह है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में, दुनिया को मार्गदर्शन देने वाले लोकतंत्र में संसद की मर्यादा और परंपरा भी उच्चकोटि की होनी चाहिए और आपका आचरण विशेष रूप से संसद की मर्यादा के अनुरूप हो।’’ हालांकि, विपक्ष की नारेबाजी जारी रही और अध्यक्ष ने बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

चुनाव सुधारों पर चर्चा कराने के लिए लामबंद विपक्ष ने मंगलवार को राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया जिसके कारण उच्च सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद सदस्यों को बताया कि उन्हें पांच विषयों पर चर्चा कराने के लिए नियम 267 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव के 20 नोटिस मिले हैं।

उन्होंने कहा कि ये सभी नोटिस नियमों के अनुरूप नहीं है इसलिए इन्हें स्वीकार नहीं किया गया है। सभापति के इतना कहते ही विपक्ष के सदस्य अपनी जगह पर खड़े होकर चुनाव सुधार और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चर्चा करने की मांग करने लगे।

सभापति ने उनकी मांग को अनसुना करते हुए शून्यकाल की कार्यवाही शुरू कर दी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सांसद प्रोफेसर मनोज झा को अपना विषय रखने की अनुमति दी लेकिन श्री झा ने अपने विषय पर बोलने के बजाय चुनाव सुधारों पर चर्चा करने की मांग की। उनकी तरह विपक्ष के अनेक सदस्यों ने यही मांग की, लेकिन सभापति ने उन्हें इस विषय पर बोलने की अनुमति नहीं दी।

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभापति ने सदस्यों के नोटिसों को खारिज करते हुए न तो इसका कारण बताया और न ही सदस्यों के दिए नोटिस के विषय और सदस्यों के नाम का भी उल्लेख नहीं किया जबकि सदन में पहले से यह परंपरा रही है। उन्होंने सभापति से अनुरोध किया कि वे चुनाव सुधारों के मुद्दे पर चर्चा शुरू कराएं।

द्रमुक के तिरुचि शिवा ने भी व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए सभापति से विपक्ष के सदस्यों की बात सुनने का अनुरोध किया। सभापति ने शोरगुल के बीच शून्यकाल की कार्यवाही जारी रखी लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहता देख उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।

ये भी पढ़े :

BSF 61वें स्थापना दिवस पर बोले IG , LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ऑपरेशन सिंदूर बड़ी उपलब्धि

संचार साथी प्री-इंस्टॉल पर प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, कहा- हर मोबाइल पर नजर रखना चाहती है सरकार...
दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संचार साथी ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड करने को हास्यास्पद बताते हुए आरोप लगाया कि यह जासूसी ऐप है जिसके जरिए सरकार हर मोबाइल पर नजर रखना चाहती है। प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों के मोबाइल हैंडसेट पर संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल करने संबंधी सवाल पर कहा कि संचार साथी एक जासूसी ऐप है और यह हास्यास्पद है।

नागरिकों को निजता का अधिकार है और सभी को निजता का अधिकार होना चाहिए ताकि वे अपने परिवार और दोस्तों को निजी संदेश भेज सकें लेकिन सरकार इस निजता को छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ टेलीफ़ोन पर जासूसी नहीं है। वे इस देश को हर तरह से तानाशाही में बदल रहे हैं और संसद इसलिए नहीं चल रही है।

सरकार किसी भी विषय पर चर्चा करने से इनकार कर रही है और किसी भी विषय पर चर्चा नहीं होने दे रही है। यह लोकतंत्र की परंपरा नहीं है। एक स्वस्थ लोकतंत्र में चर्चा होती है और हर किसी के अलग-अलग विचार होते हैं और आप उनकी बात सुनते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा "मोबाइल पर तरह-तरह की धोखाधड़ी हो रही है और इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए एक प्रभावी प्रणाली होनी चाहिए। साइबर सुरक्षा पर संसद में विस्तार से चर्चा की ज़रूर है। साइबर सुरक्षा ज़रूरी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह आपको हर नागरिक के फ़ोन में घुसने का बहाना दे देती है। मुझे नहीं लगता कि कोई भी नागरिक इससे खुश होगा।

ये भी पढ़े :

Parliament Winter Session : दूसरे दिन भी लोकसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

Parliament Sessions: परिसीमन के विषय पर नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर लोकसभा पहुंचे द्रमुक सदस्य, कार्यवाही बाधित
नई दिल्ली। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्य बृहस्पतिवार को नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर लोकसभा पहुंचे, जिस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने संसदीय गरिमा का हवाला देते हुए विरोध जताया और फिर हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। द्रमुक के सदस्य परिसीमन के विषय पर नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे थे।

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी की मांग है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे उन प्रदेशों को लोकसभा सीटों के संदर्भ में नुकसान होगा जिन्होंने प्रभावी ढंग से जनसंख्या नियंत्रण किया है। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर बिरला ने द्रमुक सदस्यों को लोकसभा की मर्यादा की याद दिलाई। साथ ही, सत्तापक्ष के कुछ सदस्यों ने भी आपत्ति जताई।

बिरला ने द्रमुक सदस्यों से कहा, ‘‘सदन मर्यादा और गरिमा से चलता है। मैं कुछ दिनों से देख रहा हूं कि सदस्य गण सदन की गरिमा को भंग कर रहे हैं और सदन की नियम- प्रक्रियाओं का पालन नहीं कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नियम संख्या 349 आपको पढ़ना चाहिए। इसमें सदन की प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए और कैसा आचरण होना चाहिए, उस बारे में लिखा हुआ है।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को आगाह करते हुए कहा, ‘‘अगर आप टी-शर्ट पहन कर यहां (सदन में) आएंगे, नारे लगाते आएंगे, नारे लिखकर आएंगे तो सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। अगर आप टी-शर्ट नहीं पहन कर आएंगे, तभी सदन की कार्यवाही चलेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चाहे कोई भी बड़ा नेता हो, सदन की मर्यादा और परंपराओं का उल्लंघन करेगा तो लोकसभा अध्यक्ष होने के नाते उसे बरकरार रखने की जिम्मेदारी मेरी है।’’

उन्होंने अपनी सीट पर खड़े होकर शोरगुल कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा कि यदि वे सदन की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहते तो बाहर चले जाएं। इसके साथ ही, उन्होंने सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे पुन: आरंभ होने पर द्रमुक सदस्य एक बार फिर से नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। उन्होंने पटका भी डाल रखा था।

इसपर, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने फिर से आपत्ति जताई। पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहा, ‘‘माननीय सदस्य, आप इस तरह से सदन में नहीं आ सकते। आप कृपया नियम को पढ़िए।’’ इसके बाद, उन्होंने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।