Corridor Work Start - Amrit Vichar

कानपुर में काली मठिया कॉरिडोर का कार्य शुरू, नये रूप में दिखेगा मंदिर; 60 लाख रुपये होंगे खर्च, भव्य द्वार और चौराहे पर फाउंटेन भी लगेगा
कानपुर, अमृत विचार। शास्त्री नगर स्थित प्राचीन मंदिर काली मठिया को जल्द ही नया स्वरूप मिलेगा। यहां भव्य मुख्य द्वार बनाने के साथ ही चौराहे पर फाउंटेन लगेगा। मंदिर के सौंदयीकरण के लिये पत्थरों की नक्काशी की जायेगी। श्रद्धालुओं को सुगम पथ देने के लिये भी परमट मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर फुट टाइल्स लगाए जाएंगे।

नवरात्र के ठीक पहले बुधवार को कार्य की शुरुआत कर दी गई। पहले दिन चौराहे पर लगी पुरानी ग्रिल हो हटाने के साथ ही सीवर लाइन को जुड़वाने का कार्य शुरू हो गया। क्षेत्रीय पार्षद अरविंद यादव के साथ अधिकारियों और कार्यदायी संस्था ने काम को शुरू कर दिया। 3 महीने में मंदिर का सौंदर्यीकरण हो जायेगा।

नगर निगम मंदिर को कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने के लिये 60 लाख रुपये खर्च कर रहा है। जुलाई 2024 में वार्ड 69, सरोजनी नगर के पार्षद अरविंद यादव और महापौर प्रमिला पांडेय के पुत्र अमित पांडेय ने मंदिर के सुंदरीकरण के लिये पूजन किया था। इसके बाद यहां सीवर लाइन का कार्य शुरू होने की वजह से 8 महीने कार्य शुरू नहीं हो सका।

अब बुधवार को सौंदर्यीकरण कार्य को शुरू कर दिया गया। यहां मंदिर में लाइटिंग लगाने का कार्य, फुटपाथ और चौराहे के सुंदरीकरण के साथ प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। पार्षद ने बताया कि नगर निगम के ठेकेदार मेसर्स संजय, ज्योति इंटरप्राइजेज कार्य कर रहे हैं।

नवरात्र में दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु

काली मठिया मंदिर करीब 150 साल पुराना है। मंदिर के पुजारियों के अनुसार इस स्थान पर एक टीला हुआ करता था। टीले की खोदाई में निकली मां काली की मूर्ति को यहां स्थापित किया गया था। वर्ष 1971 में शंकराचार्य ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। मंदिर की भक्तों के बीच विशेष मान्यता है। नवरात्रि और अन्य त्योहारों पर यहां विशाल मेला लगता है। दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं। यह संकरे मार्ग पर स्थित है इसलिए दुकानों और वाहनों के कारण जाम लगता है। आस-पास पार्किंग का इंतजाम भी नहीं है।

शहीद हेमू कलाणी चौक बनेगा सेल्फी प्वाइंट

पार्षद ने बताया कि नगर निगम ने पिछले दिनों सीएल मेमोरियल चौराहे का नाम शहीद हेमू कलाणी चौक के नाम से रखने का प्रस्ताव पास किया था। अब इस चौरोहे को सेल्फी प्वाइंट में तब्दील किया जायेगा। चौराहे के सौंदर्यीकरण में 10 लाख रुपये खर्च होंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: केडीए ने लॉन्च किया प्रापर्टी मैनेजमेंट साॅफ्टवेयर, आवंटी घर बैठे पता कर सकेंगे जमा व बकाया धनराशि की जानकारी