husband slept with the dead body for three days - Amrit Vichar

Shivani Murder Case : पत्नी की हत्या कर तीन दिन तक शव के साथ रहा सोता रहा पति, तीन साल पहले की थी लव-मैरिज
आगरा : जिले के नाई की मंडी थाना अंतर्गत सुंदर पाड़ा में एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक पति ने न केवल पत्नी शिवानी की बेरहमी से हत्या की बल्कि शव के साथ तीनों दिनों तक घर में सोता रहा। हत्यारोपी पति की बहन उससे मिलने पहुंची तब मामले का खुलासा हो सका। गिरफ्तारी के डर से हत्यारोपी पति मौके से भाग निकला। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि नाई की मंडी क्षेत्र सुंदर पाड़ा शक्ति सिंह पत्नी शिवानी उर्फ पार्वती के साथ किराए के मकान में रहता था। आरोपित ने पत्नी शिवानी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस को मृतका के हाथों की कलाई भी कट मिली। वारदात को अंजाम चुके पति शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करता रहा, ऐसे में आरोपित ने तीन दिन गुजार दिए। तभी हत्यारोपी पति की बहन का कॉल आ गया। शिवानी के बारे में पूछताछ करने पर वह हड़बड़ा गया। शक होने पर बहन उसके घर पहुंच गई तभी आरोपित वहां से भाग निकला। वहीं, शिवानी को मृत हालत में देख बहन ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई।

इस दौरान पुलिस ने हत्यारोपी की बहन से पूछताछ की पड़ोसियों से भी जानकारी हासिल की। बहन ने बताया कि शिवानी का मायका भोपाल में है। वैश्विक महामारी कोविड-19 में शिवानी के माता-पिता का भोपाल में ही निधन हो गया था।  इसके बाद वह शिवानी आगरा में रहने वाली बड़ी बहन गीता के पास रहने आ गई थी। इस दौरान शिवानी की मुलाकात शक्ति सिंह से हुई और दोनों को प्रेम हो गया। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली।  शादी के बाद शिवानी को पता चला कि शक्ति सिंह नशेड़ी है। शक्ति रोज नशा करने के बाद देर रात घर आता था। नशेबाजी को लेकर दम्पति के बीच खूब झगड़ा होता था। प्रथम दृष्टया में नशेबाजी का विरोध करने पर शक्ति ने पत्नी शिवानी की हत्या की है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अनजान नंबर बने जी का जंजाल

पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारोपी ने बताया कि पत्नी शिवानी के मोबाइल पर दिन भर मैसेज आते। कई बार वह अनजान नंबरों से बात करती थी, तब से वह शक करने लगा था। पूछताछ करने पर शिवानी उससे झगड़ती थी। करीब 20 दिन पहले शिवानी झगड़ा कर भोपाल चली गई। वह किसी तरह उसे मनाकर वहां से घर लेकर आया। मगर, बिना बताए अपनी भतीजी के साथ कैला देवी के दर्शन के लिए चली गई वह भी पीछे से पहुंच गया। शुक्रवार को वापस घर लौटाकर ले आया। इस पर वह झगड़ा करने लगी।

यह भी पढ़ेूं:- आगरा: सपा सांसद के आवास पर हमले के मामले में ‘अज्ञात भीड़’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानिए राम गोपाल यादव