Wasim Sarwat - Amrit Vichar

Bareilly: देखिए वीडियो...शादी की 25 वीं सालगिरह पर इतना झूमे वसीम ! गश खाकर गिरे तो फिर उठे नहीं
बरेली, अमृत विचार। आजकल कौनसा जश्न कब मातम में बदल जाए पता नहीं चलता। जिंदगी धोखा देने के लिए गम या खुशी का मौका नहीं देखती। ये एक बार फिर उस वक्त साबित हो गया जब बरेली के एक मैरिज लॉन में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे शख्स को डांस करने के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। अब पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल है, जिसमें डांस कर रहे शख्स को अचानक गिरते देखा जा सकता है।

पूरा मामला बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक मैरिज लॉन का है। जहां बुधवार रात शाहबाद निवासी 50 वर्षीय जूता कारोबारी वसीम सरवत और उनकी पत्नी फराह ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए जश्न रखा था। बाकायदा कार्ड छपवाकर इस जश्न में नाते रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। सब वसीम और फराह की शादी के 25 साल पूरे होने के जश्न में डूबे थे। इस बीच रात करीब नौ बजे वसीम भी मैरिज लॉन में पहुंचते हैं। पत्नी फराह के साथ मंच पर चढ़कर उन्होंने थिरकना शुरू कर दिया।

आखिरी सेकेंड तक नहीं हुआ अहसास
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है। करीब एक मिनट के इस वीडियो में वसीम और फराह जमकर झूम रहे हैं। लेकिन दोनों को ये अहसास तक नहीं था कि चंद सेकेंड में ये जश्न उनकी जिंदगी की आखिरी खुशी बनने वाली है। वीडियो के आखिर में डांस करते-करते वसीम गश खाकर गिर जाते हैं। आसपास खड़े लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन वसीम को होश नहीं आता।

गुरुवार सुबह किया गया सुपुर्द-ए-खाक
वसीम के इस तरह गश खाकर गिरने के बाद परिवार के लोग उन्हें पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जश्न के माहौल के बीच पूरे परिवार में इस वक्त मातम है। वसीम की पत्नी फराह शहर के एक बड़े प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। पति की इस तरह मौत के बाद वो भी बदहवास हैं। गुरुवार सुबह वसीम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वसीम अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं।

डॉक्टर बोले धड़कन का होता है शॉर्ट सर्किट
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज बंसल के मुताबिक, इस प्रकार के मामलों में असल कारण लंबे समय से शरीर में खून व हृदय संबंधी विकारों की समय से जांच न कराने से धड़कन का शॉर्ट सर्किट होना होता है। जैसा ही इस मामले में हुआ है, इसको मेडिकल भाषा में कॉर्डियक अरेस्ट भी कहा जाता है, इसलिए जरूरी है कि सांस फूलना या खून की जांच कराने पर कमियां आने पर फौरन हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

सालगिरह का केक भी नहीं काट पाए वसीम
जश्न में मौजूद लोग भी ये नजारा देखने के बाद हैरान हैं, शादी की सालगिरह का जो जश्न केक काट के मनाया जाना था, वसीम वो केक भी नहीं काट पाए। बताते हैं कि जैसे ही वसीम मैरिज लॉन में पहुंचे तो पत्नी के साथ मंच पर थिरकने लगे और ये हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें - Bareilly: सुहागरात पर पत्नी ने दिया जोर का झटका, पति थाने पहुंचा, बोला- बचा लो मुझे साहब!