Anant Nagar Housing Scheme - Amrit Vichar

अनंत नगर आवासीय योजना में 41 बीघे में बनाई जाएगी झील, मिलेगी प्राकृतिक सुंदरता
लखनऊ, अमृत विचार: अनंत नगर (मोहान रोड) आवासीय योजना में प्रकृति का एक अद्भुत नजारा जल्द ही नजर आएगा। एलडीए यहां के सेक्टर-8 आमोद खंड में अतिशीघ्र प्रकृति सा हुबहू नजारा पेश करेगा। इसके लिए 41 बीघा में झील जैसे सरोवर को विकसित किया जाएगा। यह झील अनंत नगर की सुंदरता को चार चांद लगा देगी और लोगों को आकर्षित करेगी। इससे न केवल पर्यावरण सुंदर होगा बल्कि जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

एलडीए अनंत नगर आवासीय योजना 785 एकड़ में चंडीगढ़/ पंचकुला की तरह ग्रिड पैटर्न पर विकसित कर रहा है। इसकी लागत 6500 करोड़ रुपये है। यहां कुल आठ सेक्टर में रो-हाउस, अपार्टमेंट, फ्लैट, एजुकेशनल सिटी, पार्क आदि शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-8 के 41 बीघा में झील भी विकसित की जाएगी। इसे एलडीए ने लेआउट में शामिल किया है। झील से यहां रहने व बाहर से आने वाले लोगों को प्रकृति जैसा वातावरण महसूस होगा। झील में वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। शाम ढलते ही यहां का नजारा बिल्कुल अलग होगा। रंग-बिरंगी लाइटें शोभा बढ़ाएंगी। बैठने के लिए सीट व चलने के लिए पाथवे बनेंगे। झील के आसपास वेटलैंड की तरह पेड़-पौधे लगेंगे। इससे झील की खूबसूरती और बढ़ेगी। इससे बाहरी पक्षियों का प्रवास होगा और उनकी चहचहाहट सुनाई देगी। एलडीए ने ड्रोन व स्थलीय सर्वेक्षण करके लेआउट तैयार कर लिया है।

14 दिन में 923 ने भूखंड का कराया पंजीयन

4 अप्रैल को अनंत नगर योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस मौके पर सेक्टर 6 आदर्श खंड में कुल 334 भूखंडों का ऑनलाइन पंजीयन 5 मई तक खोला गया है। यहां आशियाना बनाने के लिए लोगों का काफी रुझान है। 17 अप्रैल तक 923 लोगों ने भूखंडों की कीमत का पांच फीसद जमा करके पंजीयन कराया है। जबकि 12,420 आवेदन प्रक्रिया में हैं। इसके अलावा 10,036 लोगों ने 1100 रुपये शुल्क जमा करके भूखंड पंजीयन की बुकलेट ऑनलाइन खरीदी हैं।

योजना में ये भी शामिल

- 74.25 एकड़ में एजुकेशनल सिटी
- 42 एकड़ भूमि पर सेंट्रल पार्क
- प्रत्येक सेक्टर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
- सेक्टोरल शॉपिंग सेंटर एवं वेन्डरों के लिए अलग से जगह
- बड़े चौराहों पर रोटरी
- अन्य सेक्टरों में 18 बड़े पार्क
- मोहान रोड योजना में आउटर रिंग रोड
- 102 एकड़ में विशेष शैक्षिक क्षेत्र

यह भी पढ़ेः लखनऊः आम आदमियों को ''चुभने'' लगी सोने-चांदी की चमक, सर्राफा में कम हुए ग्राहक

आदर्श खंड में भूखंड की लगी सेल, राम नवमी पर 9,601 लोगों ने भरे फार्म
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर (मोहन रोड) आवासीय योजना के भूखंडों का पंजीयन खुलते ही खरीदारों में जबरदस्त उत्साह है। रविवार को राम नवमी के अवसर पर सेक्टर-6, आदर्श खंड में भूखंड खरीदने के लिए 9,601 लोगों ने लॉग इन बनाकर फॉर्म भरे। इसके अलावा 3,095 लोगों ने 1100 रुपये ऑनलाइन भुगतान करके पंजीकरण पुस्तिका खरीदी। 148 लोगों ने 5 फीसदी धनराशि जमा करके पंजीयन कराया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनंत नगर आवासीय योजना का उद्घाटन किया था। योजना में 785 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में टाउनशिप विकसित की जा रही है। इसमें लगभग डेढ़ लाख लोगों के आशियाने का सपना साकार होगा। करीब 2100 आवासीय व 120 व्यावसायिक भूखंड सृजित किए जाएंगे। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग के 60 भूखंडों में 10 हजार से अधिक फ्लैट निर्मित किए जाएंगे। ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के 5 हजार भवनों में 25 हजार से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी भवनों का निर्माण किया जाएगा।

इस साइट पर बनाएं लॉगइन

https://registration.ldalucknow.in/#/login

निर्बाध आपूर्ति के लिए बिछेंगी भूमिगत केबल

अनंत नगर योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। इसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछेंगी। योजना में लगभग 100 एकड़ क्षेत्रफल में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी। जहां लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं फैकल्टी के सदस्यों के लिए हॉस्टल व आवासीय भवन बनाए जाएंगे।

130 एकड़ में हरित क्षेत्र और वेस्ट मैनेजमेंट

अनंत नगर में लगभग 130 एकड़ भूमि में पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा, जोकि योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा। इसके अतिरिक्त यह शहर की पहली ऐसी आवासीय योजना होगी, जिसमें आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का प्रावधान पहले से ही किया गया है। यह शहर की पहली जीरो लिक्विड डिसचार्ज योजना भी होगी। इसके लिए योजना में एसटीपी स्थापित किए जाएंगे, जोकि अपशिष्ट जल को पुनः शुद्ध करके इसे सिंचाई और हरित क्षेत्रों के लिए उपयोगी बनाएगा।

ई-व्हीकल के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

योजना के प्रत्येक ब्लॉक में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की जाएगी, जो सार्वजनिक स्थलों में विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करेगी। साथ ही टाउनशिप में ई-वाहनों के लिए पर्याप्त संख्या में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इससे प्रदूषण रहित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

यह भी पढ़ेः अब सेफ नहीं पोस्ट ऑफिस... अधिकारी और कर्मचारी ने की लाखों की ठगी !

अनंत नगर योजना के तहत बुक करें अपना आशियाना, जानें कहां और कैसे करें बुकिंग
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण की आवासीय अनंत नगर (मोहान रोड योजना) नवरात्र पर लांच हो गई। शुक्रवार को योजना का उद्घाटन सेक्टर-6, आदर्श खंड से किया गया। इस सेक्टर में नियोजित 334 भूखंडों की बुकिंग 3 मई तक लोग ऑनलाइन कर सकेंगे। भूखंड की दर 41,150 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है।

चंडीगढ़ और पंचकुला की तर्ज पर एलडीए 785 एकड़ में अनंत नगर आवासीय योजना विकसित कर रहा है। 6,500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना में आठ सेक्टर में करीब चार हजार भूखंड नियोजित कर बेचे जाएंगे। योजना में रो-हाउस, अपार्टमेंट, फ्लैट, एजुकेशनल सिटी, पार्क आदि भी शामिल हैं। सबसे पहले सेक्टर 6 आदर्श खंड में ए,बी,सी,डी व ई श्रेणी के 334 भूखंड नियोजित किए गए हैं। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि इन भूखंडों की शुक्रवार से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। लोग 3 मई तक बुकिंग करा सकते हैं। सभी श्रेणी के भूखंडों की दर 41,150 रुपये प्रति वर्गमीटर रखी है। बुकिंग के समय सामान्य वर्ग को भूखंड की कुल कीमत का 5 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग को 2.50 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी। चयन लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा। इसी तरह अन्य सेक्टर विकसित करके भूखंडों की बिक्री करेंगे।

सेक्टर 6 में इन श्रेणी के इतने भूखंड

श्रेणी -- संख्या--- क्षेत्रफल (वर्गमीटर)

A --- 19 --- 450
B --- 105 --- 288
C --- 50 --- 200
D --- 39 --- 162
E --- 121 --- 112.5

इस लिंक पर करें बुकिंग

http://registration.ldalucknow.in/#/login

योजना में सेक्टरों के नाम

सेक्टर 1- आकाश खंड
सेक्टर 2- आलेख खंड
सेक्टर 3- आशीष खंड
सेक्टर 4- आभास खंड
सेक्टर 5- आलोक खंड
सेक्टर 6- आदर्श खंड
सेक्टर 8- आमोद खंड

ऑनलाइन पंजीकरण संपर्क : 1800 1800 5000
सोमवार से शनिवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक

आगरा एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट से 10 मिनट की दूरी पर

मोहान रोड योजना सड़क, मेट्रो, रेल, एयरपोर्ट एक्सप्रेस-वे से सीधी कनेक्टिविटी से जुड़ी है। यहां से अमौसी एयरपोर्ट व मेट्रो स्टेशन 10 मिनट में पहुंचा जा सकता है। इसी तरह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, देवपुर पारा ग्रुप हाउसिंग 10 मिनट, शहीद पथ 15 मिनट व अमौसी रेलवे स्टेशन का रास्ता 5 मिनट का है। इसी तरह चिकित्सा विश्वविद्यालय 1 किमी, किसान पथ दो किमी व आलमबाग बस स्टैंड 12 किमी, चारबाग रेलवे स्टेशन 15 किमी पर स्थित है।

यह भी पढ़ेः वक्फ की अवैध संपत्तियों पर योगी सरकार का एक्शन शुरू, बनाई गई लिस्ट