UP Job - Amrit Vichar

UPSRTC:परिवहन मंत्री ने की निगम मुख्यालय में की समीक्षा बैठक, 6500 से अधिक ड्राइवर और कंडक्‍टरों की होगी भर्ती
लखनऊ, अमृत विचार: परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आज परिवहन निगम मुख्यालय के सभागार कक्ष में परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत से 3060 चालकों एवं 3614 परिचालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती की कार्यवाही शुरू है। चालकों परिचालकों की भर्ती से बसों के संचालन में और सुधार होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि संचालन में सुधार लाया जाए। जिन क्षेत्रों में बसों के संचालन में एवं आय में कमी की शिकायत पायी जाएगी, उस क्षेत्र के आरएम/एआरएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन मंत्री ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि बजट को शत-प्रतिशत खर्च करें। बसों की खरीद प्रक्रिया को तेज किया जाए। बसों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे प्रदेश की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके।

बैठक में अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम प्रभु एन. सिंह, विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यूपी में बेरोजगारी दर 19 से घटकर 2.4 प्रतिशत पर..., बोले CM योगी- प्रदेश बना रोजगार का हब
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि पिछले आठ वर्षों में दूरदृष्टि और सशक्त नीतियों की बदौलत राज्य की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को नई पहचान मिली है। प्रदेश में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े हैं और युवाओं को प्रशिक्षण और उद्योगों के लिए प्रोत्साहन मिला है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। इन सबके साथ सामाजिक स्थिरता और ग्रामीण जीवन में सुधार की स्पष्ट झलक भी देखने को मिल रही है।

यह सब कुछ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व के कारण संभव हो रहा है। सरकार की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बेरोजगारी दर में आई भारी गिरावट है। जहां एक समय प्रदेश की बेरोजगारी दर 19 प्रतिशत जैसे भारी-भरकम स्तर तक पहुंच गई थी, वहीं अब यह घटकर 2.4 प्रतिशत रह गई है। यह परिवर्तन न केवल आर्थिक मजबूती का संकेत है, बल्कि नीति आधारित विकास मॉडल की सफलता को दर्शाने का काम कर रही है। सरकार द्वारा बनाई गई रोजगार नीतियों, निवेश आकर्षित करने वाले उपायों और कौशल विकास कार्यक्रमों का सकारात्मक परिणाम पूरे प्रदेश में महसूस किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार की जीसीसी नीति 2025 ने रोजगार वृद्धि को नया आयाम दिया है। इस नीति के माध्यम से दो लाख से अधिक नई नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। वैश्विक कंपनियों के लिए प्रदेश में अनुकूल वातावरण तैयार करने का जो ठोस प्रयास किया जा रहा उससे युवाओं को तकनीकी और उच्चस्तरीय रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इसके साथ ही यूपी रोजगार मिशन ने मात्र एक वर्ष में 1.25 लाख लोगों को रोजगार प्रदान कर राज्य में रोजगार सृजन की गति को और अधिक तेज किया है। एमएसएमई सेक्टर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनकर उभरा है। प्रदेश में इस समय 96 लाख से ज्यादा एमएसएमई इकाइयां संचालित हो रही हैं, जिनसे अब तक 2 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन हो चुका है। केवल पिछले एक वर्ष में ही इस क्षेत्र ने 18 लाख नए रोजगार उपलब्ध कराए हैं। यह सेक्टर सूक्ष्म और लघु उद्यमियों के लिए अवसरों का विशाल प्लेटफॉर्म बन गया है और जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ आधार भी तैयार कर रहा है। कौशल विकास मिशन ने युवाओं की क्षमता को मार्केट डिमांड के अनुरूप ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मिशन के अंतर्गत 14 लाख युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिनमें से 5.66 लाख को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। इससे न केवल उद्योगों को स्किल्ड मैनपावर उपलब्ध हुआ बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं को स्थानीय आजीविका के अवसर भी प्राप्त हुए हैं। महिला रोजगार में वृद्धि प्रदेश के सामाजिक परिवर्तन की सबसे प्रभावशाली उपलब्धियों में से एक है।

आज औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इससे परिवारों की आर्थिक मजबूती जेंडर समानता और महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण को अभूतपूर्व गतिशीलता प्रदान की है। रोजगार महाकुंभ 2025 जैसे बड़े आयोजन और विभिन्न वित्तीय योजनाओं ने युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर दिए हैं बल्कि उन्हें न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की भी गारंटी मिली है। इससे रोजगार बाजार में पारदर्शिता और स्थिरता दोनों बढ़ी हैं। लोगों का भरोसा सरकारी प्रयासों पर मजबूत हुआ है और उद्योगों के साथ कार्यबल का संतुलन अधिक प्रभावी तरीके से बन पाया है। इन प्रयासों का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा है। रोजगार अवसर बढ़ने से ग्रामीण जीवन स्तर में अध्यापक स्तर पर सुधार दिखाई दे रहा है। युवा युवाओं को अब अपने गांव और अपने क्षेत्र में ही रोजगार प्राप्त हो रहे हैं।

यही कारण है कि शहरों की ओर पलायन कम हो रहा है। महिलाओं के रोजगार में वृद्धि ने ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश वर्ष 2047 के विकसित राज्य के लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। रोजगार को विकास के मुख्य आधार के रूप में स्थापित करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से आने वाले वर्षों में और भी बड़े परिवर्तन की राह खुलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व क्षमता और नीति आधारित शासन ने यह साबित कर दिया है कि संगठित योजना और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से सामाजिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

रोडवेज में आयी बंपर भर्ती, 5 हजार महिला बनेंगी कंडक्टर, ऐसे करें अप्लाई
लखनऊ, अमृत विचार: रोडवेज में संविदा कंडक्टर बनने वाली महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। राज्य सड़क परिवहन निगम 21 क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन कर महिला परिचालकों की अनुबंध पर भर्ती करेगा। लगभग 5 हजार महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जायेगा। महिला अभ्यर्थियों के अनुबंध के लिए उनका उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और कौशल विकास मिशन का सदस्य होना या एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनसीसी, स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए इण्टरमीडिएट की योग्यात के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों को इण्टरमीडिएट में प्राप्ताकों की मेरिट निर्धारित करते हुए सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इण्टरमीडिएट में प्राप्तकों पर 05 प्रतिशत का वेटेज भी दिया जाएगा। महिला परिचालकों को संविदा चालकों,परिचालकों के लिएअनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जायेगा। महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जायेगा।

8 अप्रैल से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन

परिवहन मंत्री ने बताया कि महिला परिचालक पद पर भर्ती के लिए परिवहन निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 08 अप्रैल से 17 अप्रैल तक अलग-अलग तिथियों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। 8 अप्रैल को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी, 11 अप्रैल को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़, 15 अप्रैल, 2025 को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज,17 अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ,गोरखपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उक्त रोजगार मेला जो फरवरी में होना था, महाकुम्भ-2025 मेले के समयावधि के मध्य में पड़ने के कारण नहीं हो सका। रोजगार मेले के साथ-साथ निगम की बेवसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन ऐप्लीकेशन का क्षेत्रवार पृथक-पृथक लिंक भी प्रोवाइड कराया जाएगा। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः वक्फ की अवैध संपत्तियों पर योगी सरकार का एक्शन शुरू, बनाई गई लिस्ट