Lucknow Sadar Tehsil - Amrit Vichar

लखनऊ: सदर तहसील में भाजपा नेता पर हमला, पिस्टल की बट से फोड़ा सिर, साथी को भी पीटा
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर स्थित सदर तहसील में शनिवार को प्रॉपर्टी डीलर और हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दौड़ा कर उन्हें और भाजपा के बूथ अध्यक्ष को भी पीटा।

यही नहीं पिस्टल की बट से हमला कर मंडल अध्यक्ष का सिर फोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकाते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। शिकायत पर छह नामजद समेत 70-80 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सीसी कैमरों के फुटेज कब्जे में ले लिए हैं।

चिनहट के गणेशपुर रहमानपुर निवासी विपिन कनौजिया ने बताया कि आरोपी पंकज दोस्त रोहित के चाचा संतोष की देवा रोड स्थित जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसके चलते वह उनसे रंजिश रखता था। शनिवार को दोपहर 2:20 बजे विपिन दोस्त के साथ सदर तहसील पहुंचे। इस दौरान वहां पहले से पंकज, उसका साथी सादिक अली, दीपक यादव, राजू जयसवाल, मनोज, रामू व करीब 70-80 लोग पहले से मौजूद थे।

पीड़ित विपिन का आरोप है कि पंकज उन्हें संतोष की जमीन का लेकर धमकाते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसने व उसके साथियों ने विपिन को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव पर आरोपियों ने रोहित को भी पीटा। विपिन किसी तरह से बच कर भागे तो पंकज व उसके साथियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पिस्टल की बट से सिर पर मारा। जिससे उनका सिर फट गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए।

विपिन का आरोप है कि पंकज ने जमीन का मामला हल करने के बदले में उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। उसके साथ कुछ लोग अधिवक्ता की ड्रेस में थे। विपिन ने बताया कि पंकज सीतापुर का हिस्ट्रीशीटर है। वह विकास नगर शिव बिहार कालोनी में रहकर देवा रोड पर ऑफिस बनाकर प्रापर्टी का काम करता है।

आरोपी पंकज पर सुल्तानपुर, बाराबंकी, सीतापुर व लखनऊ में कई मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों पहले एक साथ प्रॉपर्टी का काम करते थे। घटना तहसील में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Wakf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, गजट अधिसूचना जारी