Stop migration - Amrit Vichar

बिहार: CM आवास जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, कन्हैया कुमार सहित कई हिरासत में
पटना। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने से रोकने पर पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कांग्रेस की इस पदयात्रा को लेकर पहले से ही अलर्ट पर थी।

मामले की जानकारी देते हुए  DSP कानून-व्यवस्था कृष्णा मुरारी ने बताया, "जो भी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे हमने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी लोगों को हम कोतवाली थाना लेकर जा रहे हैं। इन लोगों को पहले ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सूचना दे दी गई थी। लेकिन भीड़ काफी उग्र हो रही थी इसलिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। करीब 15-20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कन्हैया कुमार को भी हिरासत में लिया गया है।"

बता दें कि कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ आज शुक्रवार को 27 दिनों के लंबे सफर के बाद पटना में समाप्त हो रही है। इस यात्रा की शुरुआत 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक गांधी आश्रम से हुई थी, जिसका उद्देश्य बिहार में बेरोजगारी, पलायन और युवाओं की अनदेखी के खिलाफ जनजागरण फैलाना था।

पटना में यात्रा के समापन पर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी पटना पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार के युवाओं के साथ बार-बार धोखा हुआ है। जो वादे किए गए थे, वो अब तक अधूरे हैं।” उन्होंने तेजस्वी के सीएम बनने के सवाल पर बोला कि बहुमत मिलता है तो कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस आलाकमान से मिलकर आगे विचार करेंगे। वहीं कन्हैया से किए गए कई सवालों पर सचिन पायलट ने उनको रोक खुद जवाब दिया।

कन्हैया कुमार ने क्या कहा?

कन्हैया कुमार ने बताया कि इस पदयात्रा के दौरान राज्यभर के युवाओं और आम लोगों से जो समस्याएं सामने आईं। उन्हें एक मांग पत्र के रूप में तैयार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जाएगा। उन्होंने दोहराया कि बिहार से हो रहे लगातार पलायन को रोकना होगा और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है।

बिहार पहुंचे राहुल गांधी: बेगूसराय में कांग्रेस की 'पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हुए शामिल
पटना। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार को कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए। सफेद टी-शर्ट पहने गांधी ने बेगूसराय शहर में पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान कन्हैया कुमार और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई पार्टी नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

कांग्रेस और उसकी छात्र एवं युवा शाखा के बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पदयात्रा में भाग लिया। उन्होंने पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर रक्षा बलों में रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की। इससे पहले दिन में गांधी पटना से बेगूसराय पहुंचे, जहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजेश कुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में वह ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करने के लिए पटना लौटेंगे।

इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। यह जनवरी के बाद से गांधी का तीसरा बिहार दौरा है। उन्होंने जनवरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को ‘‘वैचारिक रूप से पराजित करने’’ का आग्रह किया था। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक मिनट का वीडियो संदेश साझा किया जिसमें उन्होंने बिहार के युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर मार्च में शामिल होने का आग्रह किया।

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य बिहार के युवाओं की दुर्दशा की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना है। ये युवा देख रहे हैं कि सरकारी नौकरियां दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही हैं और निजीकरण से कोई लाभ नहीं हो रहा। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव बनाने और उसे (सत्ता से) हटाने के लिए आवाज उठाएं।’’

राज्य में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों बाद होने हैं। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दलों वाले महागठबंधन का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। सत्तारूढ़ राजग में जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हैं।

बेगूसराय कन्हैया कुमार का गृह जिला भी है। वह पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले से शुरू हुई पदयात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के टिकट पर बेगूसराय सीट से लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:-Stock Market में भारी गिरावट पर कांग्रेस का तंज, कहा- मोदी और ट्रंप अपनी ही अर्थव्यवस्थाओं को आघात पहुंचाने में माहिर