Breaking News Big News - Amrit Vichar

Bareilly: 40 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
बरेली, अमृत विचार: रेलवे ने डोमिनगढ़-गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के तहत 12 से 16 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य, 27 अप्रैल से 3 मई तक नॉन इंटरलॉक कार्य और 30 मई को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण की वजह से 40 से अधिक ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को रि-शिड्यूल, नियंत्रित, मार्ग परिवर्तित, शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 12 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस और 15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल से 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23, 24, 25, 27, 29, 30 अप्रैल और 1, 2, 4 मई को चलने वाली 05578 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।

21, 28 अप्रैल और 5 मई को 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस, 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल और 1, 6 मई को 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, 17, 24 अप्रैल 1 मई को 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, 19, 26 अप्रैल 3 मई को 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस और 25 अप्रैल, 2 मई को 05049 छपरा-अमृतसर निरस्त रहेगी।

इसके अलावा 19, 26 अप्रैल को 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बढ़नी स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी। 19, 26 अप्रैल को 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बढ़नी से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
12 अप्रैल से 3 मई तक 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा, भटनी, मऊ, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 अप्रैल को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी, गोण्डा, गोरखपुर, छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, अयोध्या कैंट, जौनपुर, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, औंड़िहार, मऊ, भटनी, छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।

15 अप्रैल से 2 मई तक 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी, गोण्डा, गोरखपुर, छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, अयोध्या कैंट, जौनपुर, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, औंड़िहार, मऊ, भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस, 12212 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15114 छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस, 15113 गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस, 05305 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन भी बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी।

मुरादाबाद मंडल में भी ब्लॉक से ट्रेनें होंगी प्रभावित
मुरादाबाद मंडल के गाजियाबाद-मुरादाबाद दोहरी लाइन रेल खंड में हकीमपुर-कैलासा स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 12 सी और अमरोहा-काफुरपुर स्टेशन के बीच समपार संख्या 32 सी पर अंडरपास निर्माण के लिए 10 अप्रैल को कैलासा रेलखंड और 14 और 17 अप्रैल को अमरोहा-काफुरपुर रेलखंड में ब्लॉक के चलते 15910 अवध असम एक्स्रपेस, 20504 राजधानी एक्स्रपेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। इसके अलावा नौ ट्रेनों का संचालन देरी से किया जाएगा।

फिरोजपुर मंडल में भी ब्लॉक से मार्ग होंगे परिवर्तित
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर स्थित जालंधर छावनी स्टेशन पर पुनर्विकास के कार्य की वजह से ब्लॉक से ट्रेनों का पुनर्निर्धारण, नियंत्रण और मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। 8, 13, 15, 18 अप्रैल को 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन जयनगर से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी।

19 अप्रैल को 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस लालकुआं से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर और फिरोजपुर मंडल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 18 अप्रैल को 05049 छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन छपरा से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर और फिरोजपुर मंडल में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

राज्यरानी एक्सप्रेस को किया गया बहाल
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए निरस्त की गई 22453/22454 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन राज्यरानी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ जंक्शन से 9 अप्रैल को और मेरठ सिटी से 10 अप्रैल को 22453/22454 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन राज्यरानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार करार पुलिया के नीचे गिरी, चार लोग थे सवार

Bareilly: अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पुलिया के नीचे गिरी, चार लोग थे सवार
नवाबगंज, अमृत विचार : पीलीभीत बरेली हाईवे पर गांव गरगईया के पास मंगलवार सुबह 6:00 बजे पीलीभीत की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे चली गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लखीमपुर से बरेली दवा लेने जा रहे थे । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

रानी नगर जिला लखीमपुर निवासी प्रताप सिंह (28), राम नगर निवासी सवरन सिंह (55), मुराद नगर निवासी राजविन्द्र सिंह (27) और मुराद नगर के ही समीउल्लाह (45) कार से बरेली दवा लेने जा रहे थे। पीलीभीत बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरगईया गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पानी भरे एक गड्ढे में जा गिरी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की सहायता से एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां हालत गंभीर देखकर सभी को जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, समीउल्लाह के पैर की हड्डी कई जगह से टूटने से स्थिति ज्यादा खराब है। पुलिस ने बताया हादसे में चारों लाेग घायल हो गए है। उन्हें जिला अस्पताल भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: पत्नी की प्रताड़ना और मुकदमे से परेशान युवक ने की आत्महत्या, 8 लोगों पर FIR

Bareilly: एथेनॉल फैक्ट्री के डीजीएम की दबंगई, दो कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा
बरेली/विशारतगंज, अमृत विचार: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के समीप स्थित एथेनॉल फैक्ट्री में सोमवार को फरमेंटर टैंक में हुए ब्लास्ट के बाद लगी आग में तीन मजदूरों के झुलसने की घटना के बाद मंगलवार को फरमेंटर टैंक के दो ऑपरेटरों को फैक्ट्री के डीजीएम ने अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। पुलिस ने दोनों ऑपरेटरों को बंधन मुक्त कराया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए अग्निशमन विभाग ने फैक्ट्री के ट्रायल पर रोक लगा दी है।

सोमवार को इस्माइलपुर गांव के समीप बनी एसएनजे बायो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की एथेनॉल फैक्ट्री में टायल किया जा रहा था। इस दौरान अचानक फरमेंटर टैंक में तेज धमाके के बाद आग लग गई। तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। फरमेंटर टैंक उड़कर करीब तीन सौ मीटर दूर जाकर गिरा। टुकड़े लगने से खेत में काम कर रहा किसान घायल हो गया। मंगलवार को फैक्ट्री के डीजीएम शिव कुमार ने फरमेंटर ऑपरेटर इस्माइलपुर गांव के निवासी विकास यादव और अनुज को बुलवाया और लापरवाही का आरोप लगाकर मारपीट की।

डीजीएम का कहना था कि दाेनों को घटना के समय प्लांट पर होना चाहिए था। इसके बाद दोनों को बंधक भी बना लिया। उनके साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों ऑपरेटरों को बंधन मुक्त कराया। इस घटना से गुस्साये दोनों कर्मचारियों के साथी फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठ गए। ऑपरेटर विकास यादव ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

विकास ने बताया कि वह आठ मई से फैक्ट्री में फरमेंटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा है। सोमवार को जिस समय हादसा हुआ उस समय उसकी शिफ्ट नहीं थी और वह अपने कमरे पर था। सूचना पर फैक्ट्री पहुंच गया और आग बुझाने में मदद की। इसके बाद उसने नाइट ड्यूटी की थी। मंगलवार को उसके ही गांव के फैक्ट्री में कर्मचारी श्याम बाबू ने उसे और अनुज को बुलाया।

डीजीएम ने अन्य के साथ मिलकर दोनों की पिटाई की। श्याम बाबू ने उसके हाथ से वॉकी टॉकी छीन लिया और कॉलर पड़कर पटक दिया। इसके बाद मारना पीटना शुरू कर दिया और बॉयलर वाले रूम में बंद कर दिया। उसके साथी अनुज को दूसरी जगह बंद किया गया था। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि ऑपरेटर विकास यादव की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एथेनॉल फैक्ट्री के ट्रायल पर लगाई रोक
एथेनॉल फैक्ट्री के फरमेंटर टैंक में विस्फोट की घटना को लेकर कोई भी अधिकारी- कर्मचारी कागजात लेकर बयान दर्ज कराने अग्निशमन विभाग नहीं पहुंचा। इस पर अग्निशमन विभाग ने फैक्ट्री के ट्रायल पर रोक लगा दी। सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री की तरफ से कोई भी कागजात के साथ अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा है।

फैक्ट्री ट्रायल पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। बयान दर्ज करने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एसएनजे फैक्ट्री के फरमेंटर टैंक में ब्लास्ट होने के कारण बराबर में टैंक से लीकेज होकर निकल रहे एथेनॉल में भी आग लगी थी। काफी मशक्कत से आग बुझाई जा सकी।

उप आबकारी आयुक्त टीम के साथ पहुंचे
एथेनॉल फैक्ट्री में धमाके की जांच के लिए उप आबकारी आयुक्त शैलेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लाइसेंस से लेकर अन्य कागजात को देखते हुए जांच की। उन्होंने बताया कि सहायक आबकारी आयुक्त हेमंत चौधरी की मौजूदगी में फैक्ट्री में ट्रायल हो रहा था। टेक्निकल फाल्ट की वजह से फरमेंटर टैंक में धमाका हुआ। हालाकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फैक्ट्री के पास आबकारी का दो साल का लाइसेंस है। जो 2026 में समाप्त होगा। उसके बाद कागजात की कार्रवाई पूरी कर आगे के लिए बढ़ा दी जाएगी।

जीएम बोले मैं छुट्टी पर, एसएसपीएल कंपनी का दोष
फैक्ट्री के जीएम मुकेश सक्सेना ने बताया कि वह बुधवार तक अवकाश पर हैं। प्लांट अभी ट्रायल पर चल रहा है। जो एसएसपीएल कंपनी के जरिए बनावाया जा रहा है। लगभग दो महीने में हैंडओवर होना था। घटना की वजह से अब कुछ समय आगे बढ़ जाएगा। इस समय कोई दुर्घटना होती है तो सब जिम्मेदारी एसएसपीएल कंपनी की होगी। मंगलवार को हुई मारपीट पर बोले कि आपस में ही मारपीट हुई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: पत्नी की प्रताड़ना और मुकदमे से परेशान युवक ने की आत्महत्या, 8 लोगों पर FIR

Bareilly: पत्नी की प्रताड़ना और मुकदमे से परेशान युवक ने की आत्महत्या, 8 लोगों पर FIR
बरेली, अमृत विचार : पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोप लगाया कि पत्नी ने इस्लाम पर कई मुकदमे दर्ज करा दिए थे। वह कोर्ट के चक्कर काट-काट कर परेशान हो गया था। कोर्ट ने उसे पत्नी को मेंटेनेंस देने का भी आदेश दिया था।

कोतवाली थाना क्षेत्र के आजमनगर के रहने वाले इस्लाम (32) का निकाह पांच साल पहले पड़ोस की ही रहने वाली शहाना से हुआ था। शादी के तीन महीने बाद शहाना मायके चली गई और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस्लाम के बड़े भाई ताज ने बताया कि शहाना, उसकी मां नसरीन और उसके पांचों भाई इस्लाम पर झूठे आरोप लगाकर परेशान करने लगे। शहाना ने मायके वालों और खलेरे भाई वसीम से मिलकर इस्लाम पर मुकदमे लिखा दिए। साथ ही मारपीट करने लगे।

मकान बेचने के लिए दबाव बनाते हुए हत्या करने की धमकी देते थे। मामला कोर्ट पहुंच गया। इस्लाम कोर्ट के चक्कर लगाकर परेशान हो गया। कोर्ट ने इस्लाम को पत्नी को मेंटेनेंस देने का आदेश दिया। परेशान होकर इस्लाम ने पांच अप्रैल की रात आठ बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

न्यायालय के आदेश के बाद इस्लाम रहने लगा परेशान
ताज ने बताया कि न्यायालय ने इस्लाम को पत्नी शहाना को दो लाख 80 हजार रुपये मेंटेनेंस के तौर पर देने का आदेश दिया था। इस्लाम फर्नीचर कारखाने में मजदूरी करता था और इतनी कमाई नहीं थी कि वह इतनी रकम जुटा सके। उसने इधर-उधर से कर्ज लेकर करीब 60 हजार रुपये अदा कर दिए थे, लेकिन बाकी रकम के लिए वह बहुत परेशान था। उसके घर वाले भी परेशान रहते थे।

हत्या करने की दी थी धमकी
इस्लाम के भाई ताज ने बताया कि पांच अप्रैल को इस्लाम के साथ उसकी पत्नी शहाना, सास नसरीन और भाइयों मुन्ना, इमरान, अन्ना, जुबैर, भोलू और खलेरे भाई वसीम ने रास्ते में घेरकर मारपीट की। उन्होंने इस्लाम से कहा कि अपने हिस्से का मकान बेच कर उसे 25 लाख रुपये दे दे नहीं तो हत्या कर दी जाएगी। इस्लाम मानसिक तनाव में आ गया और उसने फंदा लगा लिया।

यह भी पढ़ें- Bareilly: 20-30 लाख रुपये आवारा कुत्तों को पकड़ने में हो रहे खर्च, फिर भी समस्या बरकरार

Bareilly: आज से मौसम बदलेगा मिजाज, चार दिन होगी बारिश
बरेली, अमृत विचार: आज से जिले का मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने चार दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश की भविष्यवाणी की है। मंगलवार को तेज धूप और हवाओं से लोग बेहाल हो गए। रात का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अप्रैल में अब तक सबसे अधिक रहा है।

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया सुबह हवा में नमी 60 प्रतिशत और शाम को 39 प्रतिशत दर्ज हुई। हवाओं की रफ्तार 10-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी चार दिन बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है। 13 और 14 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें- Bareilly: 20-30 लाख रुपये आवारा कुत्तों को पकड़ने में हो रहे खर्च, फिर भी समस्या बरकरार

संभल: प्रेम-प्रसंग के बीच आई पत्नी तो लगा दिया ठिकाने, पति ने हत्या कर शव खेत में फेंका
संभल/कैलादेवी, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पति ने पत्नी की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया। शव मिलने की सूचना पर मौके सीओ संभल, फॉरेंसिक टीम व पुलिस मौके पर पहुंची ने पति को हिरासत में ले लिया। वहीं महिला का मायके वाले पुलिस से भिड़ गए और दामाद को खुद सजा देने की मांग करने लगे।

थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी रुकम सिंह ने रविवार को थाने में तहरीर देकर पत्नी बृजेश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहा था कि शनिवार की रात दस बजे बृजेश बिना बताए घर से कहीं चली गई है और बृजेश के गायब होने के बाद से ही रुकम सिंह उसके मायके वालों को गुमराह कर रहा था। मंगलवार को बृजेश काम करने जाने के लिए पंजाब जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बात को लेकर मायके वालों को शक हो गया।

मायके वालों के सूचना देने पर पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लेकर बृजेश से पूछताछ की। जिसके बाद रुकम सिंह टूट गया और शाम को गांव के ही नरेंद्र सिंह की गेंहू की फसल से बृजेश का शव भी रुकम सिंह ने पुलिस को बरामद करा दिया। देखा तो बृजेश के गले पर चोट के गहरे निशान बने थे।

सूचना मिलने पर सीओ संभल अनुज कुमार चौधरी व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहंची और जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकठ्ठा किए। पंचनामा भरकर पुलिस ने बृजेश का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया और रुकम सिंह को लेकर पुलिस थाने जाने लगी।

मौके पर पहुंचे रोते बिलखते मायके वाले रुकम सिंह को सौंपने की मांग करते हुए पुलिस से भिड़ गए और रुकम सिंह की लात घूसों से पिटाई कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस मायके वालों से रुकम सिंह को बचाकर थाने लेकर आ गई।

तीन बच्चों के पिता को हो गया था युवती से प्यार
गांव सैमला निवासी रुकम सिंह की शादी 12 वर्ष पहले बृजेश के साथ हुई थी और 28 दिन के बेटे सहित दंपती पर तीन बच्चे हैं। रुकम सिंह का रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर ही रुकम सिंह ने शनिवार की रात बृजेश की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया था। लेकिन युवती के प्रेम पागल रुकम सिंह ऐसा हुआ कि अपने 28 दिन के नवजात को लेकर उसका दिल नहीं पसीजा। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते रुकम सिंह ने पत्नी की हत्या की थी। रुकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- संभल: सवाल सुनकर बदलते रहे सांसद बर्क के चेहरे के भाव, SIT ने सवालों को लेकर की थी पूरी तैयारी

संभल: सवाल सुनकर बदलते रहे सांसद बर्क के चेहरे के भाव, SIT ने सवालों को लेकर की थी पूरी तैयारी
संभल, अमृत विचार: संभल हिंसा मामले में सांसद जियाउर्रहमान बर्क से पूछताछ के लिए जहां एसआईटी ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की थी वहीं सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी पूरी तैयारी के साथ एसआईटी के सामने पहुंचे थे। तीन घंटे की लंबी पूछताछ के दौरान कई बार सांसद के चेहरे के भाव बदलते दिखाई दिये। कहा जा रहा है कि कुछ सवालों के जवाब सांसद ने तपाक से दिये तो कई सवालों ने उन्हें उलझाया भी।

24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा को लेकर पुलिस द्वारा नामजद मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद सांसद जियाउर्रहमान बर्क एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे थे। इलाहबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर तो रद्द नहीं की लेकिन सांसद जियाउर्रहमान बर्क की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। मुकदमे की जांच आगे बढ़ी तो एसआईटी ने 26 मार्च को सांसद जिसयाउर्रहमान बर्क को 8 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया था।

मंगलवार को सुबह 11 बजे सांसद जियाउर्रहमान बर्क अपने दीपा सराय स्थित घर से निकले और नखासा थाने पर पूछताछ में शामिल होकर जांच टीम के सवालों का सामना करने के लिए पहुंच गये। 11-15 बजे सांसद से एसआईटी ने पूछताछ का सिलसिला शुरु किया। कहा जा रहा है कि सांसद से पूछा गया कि 24 नवंबर को जब हिंसा हुई तो वह कहा थे। इस पर सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि वह उस दिन बेंगलुरु में थे। उनके पास हवाई जहाज का टिकट, बोर्डिंग पास, मीटिंग की फुटेज सब कुछ है। सब लोग जानते हैं कि वह हिंसा के समय इतने किलोमीटर दूर बैठा हुए थे।

इसके बाद 23 नवंबर की रात को जामा मस्जिद सदर जफर अली से व्हाटसएप काल पर हुई बातचीत के बारे में पूछा कि क्या बात हुई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सांसद से यह भी पूछा गया कि केवल उसी दिन व्हाटसएप काल की थी या हमेशा व्हाटसएप काल पर ही बात करते हैं। एसआईटी के सवालों का जवाब देने के लिए सांसद जियाउर्रहमान बर्क की तैयारी पूरी थी लेकिन एसआईटी ने कुछ ऐसे सवाल भी किये जिसकी उम्मीद सांसद बर्क को नहीं थी। ऐसे ही सवालों की वजह से उनके चेहरे के भाव कई बार बदलते नजर आये।

बीमार होने के बाद भी जांच में शामिल हुआ,करूंगा पूरा सहयोग: बर्क
संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क मंगलवार को सुबह घर से निकले तब कहा कि मेरी तबीयत आज ठीक नहीं है। इसके बाद भी वह एसआईटी की पूछताछ में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। वह कानून को मानने वाले हैं। वहीं दोपहर को पूछताछ समाप्त होने के बाद सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि यह सब उनकी जांच का हिस्सा था, जितनी देर पूछताछ करनी थी उन्होंने की।

मैंने कहा था कि मैं पूरा सहयोग करूंगा। माननीय उच्च न्यायालय का भी आदेश था। उन्होंने जितनी देर क्वेश्चन किया उतना मैंने सहयोग किया। बर्क ने कहा कि मुझे पूछताछ के लिए अगर और देर तक रोका जाता तो मैं रुक जाता। मैं उम्मीद करता हूं कि वह सारे सवाल पूरे कर चुके हैं। लेकिन जांच अभी पेंडिंग में है मुझे उम्मीद है कि दोबारा बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि मैं सारे सवालों का जवाब दे चुका हूं।

यह भी पढ़ें- 'प्रशासन नहीं कर रही मदद 2018 से....' बोले- चंद्रिका देवी मंदिर विकास समिति के महामंत्री

लखीमपुर खीरी: स्वास्थ्य सेवाओं को मिली रफ्तार, जिले को मिलीं 72 एंबुलेंस
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार: शासन ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई रफ्तार दी है। जनपद में पुरानी और जर्जर हो चुकी 72 एंबुलेंसों को कंडम घोषित कर इनकी जगह नई मुहैया करा दी हैं। डीएम ने मंगलवार को एक एंबुलेंस चालक से इनका उद्घाटन कराकर सीएचसी के लिए रवाना कर दिया। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुंचाने में स्टाफ का आसानी रहेगी।

गर्भवती महिलाओं से लेकर सड़क हादसों में घायल होने से लेकर अन्य रोगों से ग्रसित मरीजों को सरकारी अस्पताल पहुंचाने के लिए जिले में 108 और 102  सेवा की 90 एंबुलेंस संचालित हैं। इन एंबुलेंस से फ्री में घर से अस्पताल पहुंच जाते थे। मगर, इनमें से 72 एंबुलेंस निर्धारित किलोमीटर पूरे करने के साथ बेहद जर्जर हो चुकी थी। जर्जर हो चुकी एंबुलेंस में 102 की 43 और 108 की 29 एम्बुलेंस शामिल थी। शासन ने जर्जर हो चुकी सभी 72 एंबुलेंस की जगह नई एम्बुलेंस मुहैया करा दी हैं, जो आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस हैं।

मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्तिनागपाल ने इनका उद्घाटन रमियाबेहड़ सीएचसी की एंबुलेंस के चालक रामदेव सिंह से फीता कटवाकर कराया। डीएम ने कहा कि एंबुलेंस स्टाफ को जरूरतमंदों की सेवा के लिए समय पर एंबुलेंस मुहैया कराने के लिए प्रेरित किया।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होंगी। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय ही सबसे बड़ा महत्व होता है। एम्बुलेंस आपात स्थितियों में बेहद अहम भूमिका निभाएंगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि एंबुलेंस से जिले की आपातकालीन चिकित्सा सेवा सशक्त बनेगी। इस दौरान एडीएम संजय कुमार,  एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर कैलाश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं नए वाहन
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि नई एम्बुलेंस जीपीएस सिस्टम, ऑक्सीजन सिलिंडर, प्राथमिक चिकित्सा किट और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ आदि सुविधाओं से लैस है। इनसे मरीजों को न सिर्फ समय पर इलाज मिलेगा, बल्कि रियल टाइम मॉनिटरिंग द्वारा इनकी लोकेशन और सेवा की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: पिकअप की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, खंभा टूटा...आपूर्ति ठप

कासगंज: पिकअप की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, खंभा टूटा...आपूर्ति ठप
कासगंज/ अमांपुर, अमृत विचार: कस्बे के सहावर रोड पर रखे 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे विद्युत खंभा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। इलाके की विद्युत व्यवस्था कई घंटे तक बाधित रही। पानी का संकट गहरा गया। लोग दिन तक गर्मी से व्याकुल रहे।

बता दें, कस्बे के सहावर रोड पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। सोमवार की रात में सहावर तरफ से टमाटर लेकर आ रही एक मैक्स पिकअप लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से दो पोल टूटने से ट्रांसफार्मर सड़क पर गिर गया और उसका तेल बह गया। इस्लाम नगर इलाके की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। घरों में रखे इन्वेटर भी बंद हो गए। रात भर लोग गर्मी में बिजली के लिए तड़पते नजर आए। वहीं सुबह को पानी का संकट गहरा गया।

लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन खटखटाते रहे, लेकिन उन्हें कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिल सका। जेई रामजीत राम ने बताया कि मैक्स पिकअप ने विद्युत ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी, इससे खंभे टूट गए। ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा हो सकता था। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मंगलवार की शाम तक विद्युत की सप्लाई को सुचारू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

लखीमपुर-खीरी: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
लखीमपुर खीरी/मझगईं, अमृत विचार: पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर सोमवार की देर शाम थाना मझगई क्षेत्र के सलीमाबाद के पास पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी दुकान से घर जा रहा था। पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

मझगईं थाना क्षेत्र के गांव सेमरहिया निवासी संदीप कुमार (28) नौगवां में स्थित एक होटल पर काम करता था। रविवार की शाम करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था। सलीमाबाद के पास सामने से आ रही मुर्गी पालन की पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर मझगईं थाने के दरोगा शैलेंद्र प्रताप सिंह, मुश्ताक खान मौके पर पहुंचे।

हादसे की खबर मृतक के परिवार वालों को दी। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संदीप कुमार के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

दरोगा मुश्ताक खान ने बताया मृतक की जेब से 4540 रुपए और एक मोबाइल मिला है, जिसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पिकअप को पुलिस ने कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: इंस्टाग्राम पर फेंक अकाउंट बनाकर पोस्ट की आपत्तिजनक फोटो, अश्लील मैसेज भेजे

लखीमपुर-खीरी: इंस्टाग्राम पर फेंक अकाउंट बनाकर पोस्ट की आपत्तिजनक फोटो, अश्लील मैसेज भेजे
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: किसी ने गोला गोकर्णनाथ निवासी एक युवक की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर फेंक आईडी बनाई और उस पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करके लगा दी। इसकी जानकारी जब पीड़ित को हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाना साइबर सेल को तहरीर दी है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोला गोकर्णनाथ निवासी अविनाश कुमार ने थाना साइबर पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उसने कहा कि उसकी फोटो लगाकर किसी ने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई है और अपमानजनक बातें लिखी हैं। अश्लील फोटो भी इस पर अपलोड किए गए हैं। इतना ही नहीं, आरोपी परिचित व्यक्तियों को अश्लील संदेश भी भेज रहा है। इसकी जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। थाना साइबर सेल ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: मनरेगा-आवास और सिंचाई योजनाओं को मिली रफ्तार, 35 करोड़ के बजट पर बनी सहमति

लखीमपुर खीरी: मनरेगा-आवास और सिंचाई योजनाओं को मिली रफ्तार, 35 करोड़ के बजट पर बनी सहमति
लखीमपुर खीरी/धौरहरा, अमृत विचार: रमियाबेहड़ ब्लॉक में मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख कल्पना वर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विकास कार्यों के कुल 18 करोड़ 86 के प्रस्ताव आए, जिनकी अनुपूरक कार्ययोजना पर विचार किया गया। वहीं धौरहरा में भी 17 करोड़ के मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं के बजट पेश किया गया।

रमियाबेहड़ ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मनरेगा बजट के लिए कुल 18 करोड़ 86 का अनुपूरक कार्य योजना बजट पेश किया। इसके अलावा पंचम राज्य वित्त में 15 वें केंद्रीय वित्त में 1 करोड़ 29 लाख  जिस पर कार्य कराने के लिए बजट प्रस्ताव पेश किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास के बारे में खंड विकास अधिकारी श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि अब तक 10 हजार 270 आवास लाभार्थियों को दिए गए हैं। सभी पूर्ण हो चुके हैं। लघु सिंचाई के तहत किसानों को 756 बोरिंग दी गई।

इसके अलावा बैठक में कृषि एवं कृषि रक्षा योजना, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली पशु टीकाकरण एवं पशु पालन, स्वच्छ पेयजल योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य एवं ग्रामीण विद्युतीकरण योजना पर विचार एवं कार्ययोजना प्रस्ताव पेश किए गए। ब्लॉक प्रमुख कल्पना वर्मा ने गांवों में साफ़ सफाई और नियमित कीटनाशकों का छिड़काव कराने को कहा। इसके अलावा धौरहरा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कुल 17 करोड़ के श्रम बजट सहित विभिन्न योजनाओं के बजट पेश किये।

बीडीओ सुमित कुमार सिंह नें सभी योजनाओं की क्रमवार जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमियाबेहड़ अमित वर्मा, आयुष प्रकाश वर्मा, सुनील कुमार वर्मा प्रधान जाबिर अली, सहित  बीडीसी सदस्य रमियाबेहड़ मौजूद रहे। वही धौरहरा में ब्लॉक प्रमुख इन्द्रेश वर्मा पप्पू‌ भैया, बीडीओ सुमित कुमार सिंह सहित बीडीसी सदस्य एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अयोध्या: भरतकुंड पर्यटन कॉन्क्लेव में सम्मानित होंगी 51 विभूतियां, 14 अप्रैल से दो दिवसीय आयोजन