Ramnagari - Amrit Vichar

अयोध्या से मुंबई तक चलेगी अमृत भारत ट्रेन: वाराणसी में PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, पर्यटन-रोजगार को बढ़ावा
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के प्रयासों से रामनगरी से मुंबई के बीच आधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस (संख्या 22111/22112) का संचालन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल मंगलवार को वाराणसी में वाराणसी-पुणे-वाराणसी अमृत भारत ट्रेन के साथ अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-अयोध्या कैंट अमृत भारत ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। इस नई रेल सेवा से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर विधायक को औपचारिक जानकारी दी है।

विधायक ने बताया कि यह ट्रेन समय की बचत के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगी। अयोध्या-मुंबई की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में रेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल को देश के प्रमुख महानगरों से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। विधायक ने अयोध्या के संत-महंत व आमजन की ओर से इसके लिए प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का आभार जताते हुए इसे क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात बताया।

भाजपा मीडिया प्रभारी अमित मिश्र ने बताया कि वाराणसी से दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से संचालित की जाएगी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि जल्द ही रेगुलर टाइम टेबल जारी होगा।

अयोध्या से प्रयागराज होते हुए जाएंगी मुबंई

-ट्रेन संख्या 22112 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनल अयोध्या कैंट से चलकर सुल्तानपुर, प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसवल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण व थाने होते हुए लोकमान्य टर्मिनल पहुंचेगी। इसमें डाइनिंग हॉल वाले एलएसएलआरडीपीपी के दो कोच समेत कुल 22 कोच होंगे। जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का संचालन प्रत्येक मंगलवार को होगा। फिलहाल जल्द ही इस ट्रेन की स्थायी समय सारणी जारी की जाएगी।

रामनगरी में आसमान से बरसे 500-500 के नोट! बंदरों ने कार से उड़ाया 50 हजार
अयोध्या,अमृत विचार : रामनगरी के पुराने सरयू पुल के पास शनिवार की शाम उस समय अफरा तफरी की स्थिति हो गई, जब आसमान से पांच-पांच सौ के नोट बरसने लगे। ऊपर देखा तो पेड़ पर एक बंदर नोटों से भरा बैग लेकर बैठा था। यह देख वहां मौजूद पीएसी के एक सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए नोटों को एकत्र किया। कुछ नोट तेज हवा के चलते उड़ गए थे। उन्हें भी बटोरा।

42वीं वाहिनी पीएसी नैनी, प्रयागराज की ‘सी’ कंपनी का शिविर वर्तमान में अयोध्या के मणिपर्वत क्षेत्र में लगा हुआ है। इसमें तैनात जवानों की ड्यूटी पुराने सरयू पुल ड्यूटी पॉइंट पर है। शनिवार की शाम वहां खड़ी एक कार की शीशा खुला हुआ था। कार सवार सरयू नदी में स्नान व पूजन को गए थे। इस दौरान बंदरों के एक झुंड ने कार के भीतर बैग को खाने की वस्तु समझकर निकाल लिया व पास ही लगे एक पेड़ पर चढ़ गए। बंदरों ने बैग को दांत से काट डाला तो उसमें रखे पांच-पांच सौ के नोट नीचे गिरने लगे। यह देख मौके पर तैनात पीएसी के आरक्षी अरविंद शिवहरे ने तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सड़क पर बिखर रहे नोटों को तुरंत एकत्र किया। साथ हवा में उड़े नोटों को भी एकत्र किया। रुपयों का जब गिना तो वह 50 हजार रुपये थे। कुछ ही देर में उक्त कार सवार वहां पहुंचे तो आरक्षी ने पूछताछ करने के बाद पूरी राशि उन्हें सौंप दी। आरक्षी की इस ईमानदारी और सजगता की कार मालिक समेत वहां मौजूद जनमानस ने सराहना की।

रामनगरी में दिखा श्रीराम जन्मोत्सव का वैभव, 35 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन-पूजन
अयोध्या, अमृत विचार : रामनगरी में शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव का वैभव देखते ही बना, पूरी नगरी राममय रही। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से ही लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। सुबह पांच बजे से ही हनुमानगढ़ी, कनक भवन और राम मंदिर में लंबी कतार रही। जिलाधिकारी के अनुसार दो दिनों में करीब 35 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। करीब 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन-पूजन किया। रामलला के सूर्य तिलक के दौरान भी श्रद्धालुओं का कतारबद्ध दर्शन पूजन जारी रहा। वहीं, श्रीराम जन्मभूमि पथ, यात्री सुविधा केंद्र पर लगे एलईडी पर श्रीराम जन्मोत्सव समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

इस उत्सव का खास नजारा कनक भवन मंदिर में दिखा। जहां ओरछा धाम से आए महिला व पुरुष भक्त सोहर, बधाई व उत्सव गीत के पर आस्था में भाव विभोर होकर नृत्य करने पर मजबूर हो गए। कनक भवन में सजा कनक बिहारी सरकार का अनुपम सौंदर्य देख लोगों के आंखों से भक्ति की अश्रुधारा बहने लगी। पूरा परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। मजबूरी में सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धालुओं का अंदर प्रवेश रोकना पड़ा। ठीक 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव के दौरान गर्भगृह का पट खुला व भए प्रगट कृपाला... गाकर भव्य आरती उतारी गई। देर शाम तक मंदिर परिसर में गीत व भजनों के साथ बधाई गीत का दौर जारी रहा।

यही दृश्य मणिरामदास की छावनी, दशरथ महल, सियाराम किला, रंगमहल, जानकी घाट, हरिधाम गोपाल पीठ, राम वल्लभा कुंज, अशर्फी भवन, लाल साहब दरबार सहित अन्य मंदिरों में भी रहा। जहां शंखनाद, घंट-घडियाल के साथ राम दरबार की आरती उतारकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कई मंदिरों में भंडारे का भी दौर चला।

12 बजते ही जय श्रीराम के जयकारे से गूंजी रामनगरी

श्रीराम जन्मोत्सव से ठीक पहले जो श्रद्धालु जहां भी था, वहीं बैठकर रामधुन गाने लगा। ठीक 12 बजे जन्मोत्सव का समय आते ही अयोध्या के मठ मंदिरों से घंटे- घडियाल की ध्वनि गूंजने लगे। इसके साथ ही पूरी अयोध्या जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजने लगी। कुछ श्रद्धालु सड़क पर ही भक्ति में डूबकर नृत्य करने लगे, तो कोई भय प्रगट कृपाला.. गाने लगा। श्रीराम जन्मभूमि पथ पर दर्शन की कतार में लगे श्रद्धालुओं ने एलईडी स्क्रीन पर हाथ जोड़कर भगवान का जन्मोत्सव दिखा।

रामलला और हनुमान जी के स्वरूप में दिखे भक्त

राम मंदिर में दर्शन करने के लिए छत्तीसगढ़ से आई एक बालिका ने भगवान श्रीराम का व एक युवक ने हनुमान जी का स्वरूप धारण किया, जो आकर्षण का केंद्र बना। इनके साथ सेल्फी लेने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही।

इकबाल ने मोबाइल में देखा श्रीराम जन्मोत्सव

बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी भी इस दृश्य से अछूते नहीं रहे। उन्होंने अपने आवास पर मोबाइल में राम मंदिर में हो रहे भगवान का सूर्य की किरणों से मस्तकाभिषेक व अन्य समारोह को देखा। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी को रामलला की फोटो भी भेंट की।

प्रभु श्रीराम का नाम लिखा चावल का दाना वितरित किया

जौनपुर से अयोध्या पहुंचे एक भक्त ने चावल के दाने पर प्रभु श्रीराम का नाम उकेर कर श्रद्धालुओं को वितरित किया। इससे पूर्व वह माघ मेला में भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीराम नाम लिखित चावल वितरित कर चुका है

बालक राम को अर्पित किए खिलौने

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से एक राम भक्त परिवार ने रामलला के लिए खिलौने लेकर आया। दर्शन पूजन के दौरान खिलौने बालक राम को अर्पित किए।

बाबा गुरुदेव के अनुयायियों ने पीएएस से दिया संदेश

मथुरा से आए बाबा गुरुदेव के अनुयायियों के एक दल ने रामपथ पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को संदेश दिया। जा रहा है। दल ने श्रद्धालुओं से शाकाहार अपनाने और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील भी की। जा रही है।

जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरितमेला क्षेत्र में हनुमान गुफा, जानकी घाट, दीनबंधु अस्पताल चौराहा, कनक भवन समेत अन्य स्थानों पर भक्तों के लिए पूरी-सब्जी, हलुआ, चावल-छोला व ठंडे शरबत का स्टाल भी लगाया गया। सभी स्टालों पर भीड़ रही, श्रद्धालुओं ने इसे अयोध्या का प्रसाद समझकर ग्रहण किया।

चैत्र नवरात्री पर राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी श्रीराम यंत्र की स्थापना, 7,000 मेहमान बनेगें आध्यात्मिक-ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी
अयोध्या, अमृत विचार: रामनगरी गुरुवार को एक बार फिर आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के क्षण की साक्षी बनेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की विधिवत स्थापना करेंगी। यह कार्यक्रम नव संवत्सर और नवरात्रि के प्रथम दिन पर आयोजित हो रहा है। बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह राम मंदिर पहुंचेंगी। यहां वह सबसे पहले रामलला के दर्शन, पूजन करेंगी।

मुख्य अनुष्ठान राम मंदिर के द्वितीय तल पर स्थित गर्भगृह में होगा, जहां अभिजित मुहूर्त में ठीक 11:55 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम यंत्र की स्थापना संपन्न होगी। यह स्वर्ण जड़ित यंत्र लगभग चार फीट लंबा और तीन फीट चौड़ा है, जिसे दो वर्ष पूर्व कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती ने अयोध्या भेजा था।

कार्यक्रम में 300 से अधिक संतों सहित लगभग 7,000 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिक, कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं। कार्यक्रम कोलेकर अफसर बुधवार को तैयारियों में जुटे रहे। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। पूरे शहर में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा है।

मुर्मु के अयोध्या आगमन भव्य बनाने में जुटी योगी सरकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के गुरुवार को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हिंदू नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन राष्ट्रपति रामनगरी पहुंचेंगी, जहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी और वैदिक अनुष्ठानों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। यह आयोजन मंदिर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने वाला माना जा रहा है।

रामनगरी में व्यापक तैयारियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में अयोध्या को स्वच्छ, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभाग समन्वय के साथ दिन-रात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि राष्ट्रपति के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

श्रद्धालुओं के लिए 81 वाटर कूलर और 25 वाटर कियोस्क स्थापित किए गए हैं, जो 24 घंटे निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराएंगे। भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त वाटर टैंकर भी तैनात किए गए हैं। फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान तेज किया गया है। आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, ताकि यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई बाधा न हो।

शहर को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। सरयू घाट, संत तुलसीदास घाट और विभिन्न अंडरपासों पर विशेष लाइटिंग की गई है, जिससे शाम के समय भी क्षेत्र सुरक्षित और आकर्षक दिखाई दे।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए लगभग 500 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, जो लगातार सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम के अधिकारी उनकी निगरानी कर रहे हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार, यह दौरा अयोध्या की भव्यता को नई पहचान देगा। वहीं महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि शहर को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यहां आने वाला हर श्रद्धालु स्वच्छता, व्यवस्थाओं और आध्यात्मिक वातावरण का सकारात्मक अनुभव लेकर लौटे।

ये भी पढ़ें  :

आज से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ : मां के आगमन से भक्तिमय हुए मंदिर, हिन्दू नववर्ष पर जन भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामनगरी में होलिकोत्सव का आगाज: रंगभरी एकादशी पर नागा साधुओं ने खेली होली, गाजे बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के साथ होलिकोत्सव का प्रारंभ हो गया। सुबह हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ संत-महंतों की अगुवाई में नागा साधुओं ने पहले बजरंगी बली को अबीर-गुलाल समर्पित किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी के पवित्र निशान, पताका व गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसे अयोध्या के पंचकोसीय क्षेत्र की परिक्रमा की व अन्य मठ मंदिरों में होली खेलने का निमंत्रण भी दिया।जमकर होली खेली।

अयोध्या के हनुमानगढ़ी परिसर में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी पर रंगों के बीच आस्था का ज्वार दिखा। सुबह हनुमानजी को अबीर-गुलाल समर्पित करने के बाद नागा साधुओं ने होली खेली। इस दौरान मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने भी एक-दूसरे को रंग लगाया। इसके बाद परंपरागत रूप से कड़ी सुरक्षा के बीच हनुमानगढ़ी के निशान व पताका को लेकर साधु-संतों का जुलूस अयोध्या की सड़कों पर निकला व होली खेलते हुए आगे बढ़ा।

इससे और सड़कें अबीर और गुलाल से रंगी नजर आईं। संतों ने ढोल नगाड़ों कि धुन पर जमकर नृत्य भी किया। जुलूस में नागा साधुओं की टोलियों ने विभिन्न करतब भी दिखाए। होली की मस्ती में सराबोर संतों ने हर आने-जाने वाले लोगों को अबीर गुलाल से रंगा। यह जुलूस अयोध्या के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले सभी मंदिरों में भी गया। जहां पर भगवान के विग्रह के साथ होली भी खेली। इसके बाद संतों ने अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा कर सरयू स्नान भी किया। इस दौरान हनुमानगढ़ी के संत संजय दास, हेमंत दास, सरोज दास, उपेंद्र दास, राम प्रसाद दास समेत सैकड़ों नागा साधु मौजूद रहे।

भगवान के विग्रह के साथ खेली होली

पुजारी रमेश दास ने बताया कि होली उत्सव के चार दिन पूर्व रंगभरी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। सभी नागा साधु हनुमान जी महाराज के निशान के साथ मंदिरों में होली का निमंत्रण देते हुए पंचकोसी परिक्रमा की है। मुख्य रूप से राजगोपाल मदिर, नरहरि मंदिर, तुलसी जी की छावनी, मणिरामदास छावनी, राम वल्लभा कुंज, बड़ा भक्त महल में पहुंच कर संतों के साथ रंग खेला गया।

पांच हजार से अधिक मंदिरों में भगवान को लगाया गया अबीर गुलाल

अयोध्या के पांच हजार से अधिक मंदिरों के गर्भगृह में विराजमान भगवान के विग्रह को ब्रह्ममुहूर्त में साज-सज्जा के साथ आरती कर गुलाल लगाया गया। मंदिरों में आने वाले भक्तों को भी प्रसाद के रूप में गुलाल लगाया गया। संजय दास ने बताया कि वसंत पंचमी पर्व से रामनगरी में औपचारिक रूप से मंदिरों में होली का शुभारंभ हो जाता है और प्रतिदिन भगवान को अबीर-गुलाल भी चढ़ाया जाता है। लेकिन फाल्गुन शुक्ल एकादशी को रंगभरी एकादशी पर्व से यह रंग और चटक हो जाता है।

राम मंदिर में पुजारियों ने रामलला के संग खेली होली

राम मदिर में भी एकादशी पर्व पर रंगों का उल्लास रहा। सुबह श्रृंगार आरती के बाद मंदिर में पुजारियों ने जमकर रंग बरसाए, भगवान श्रीरामलला और प्रथम तल पर सिया संग विराजमान राजा राम को भी फूलों और अबीर गुलाल लगाया गया। इस दौरान पुजारी ढोल मजीरे के साथ भगवान के भजन करते हुए जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। दर्शन करने आए श्रद्धालु भी इस उत्सव को देख अभिभूत हुए। इस अवसर पर श्रीरामलला को फल, मेवा, मिष्ठान के साथ फलाहार व्यंजनों का भोग भी लगाया गया।

ये भी पढ़ें :

यूपी की रेल अवसंरचना को मिलेगी वैश्विक तकनीक: जर्मनी में 200 करोड़ के निवेश पर सहमति

नाले का बहाव ठीक न होने पर घरों में घुस रहा गंदा पानी, नाले के ऊपर लगे ढक्कन टूटे, लोगों ने लगाएं अनदेखी के आरोप
अयोध्या, अमृत विचार : रामनगरी में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान बनाया गया नाला अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस मार्ग पर राजघाट के पास स्थित साईं मंदिर के बगल में नाले पर ढक्कन नहीं लगाया गया है, जिससे कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले का बहाव ठीक न होने के कारण गंदा पानी उनके घरों में भी घुस रहा है।

ध्यान रहे कि अयोध्या के विकास के क्रम में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। यह कार्य अब अंतिम चरण पर है। घरों व दुकानों के पानी के निकास के लिए सड़क के दोनों ओर करीब छह फीट गहरा नाला भी बनाया गया है। वर्तमान में कई स्थानों पर नाले के ऊपर ढक्कन नहीं लगाया गया है। राजघाट के समीप स्थित साईं मंदिर के ठीक बगल नाला खुला हुआ है, इसमें कई तरह की केबल भी निकलकर सड़क पर पड़ी है। मंदिर होने के कारण यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। साथ ही बच्चे भी खेलते कूदते हैं। इससे कभी भी हादसे की संभावना बनी हुई है। पीडब्लयूडी के इंजीनियर विकल्प कनौजिया से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

रोजाना है वीआईपी का आगमन

स्थानीय निवासी पवन ने बताया कि अयोध्या का विकास हो रहा अच्छी बात है, लेकिन इसे संतुलित तरीके से किया जाए। रोजाना इधर से वीआईपी का आगमन होता है, लेकिन किसी को नाले का खुला ढक्कन दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने इसे तत्काल ठीक कराने की मांग की।

नहीं हो रही सुनवाई

स्थानीय नागरिक सुशांत कहते हैं कि यहां ऊंचाई होने के कारण नाले का बहाव राजघाट की ओर नहीं है। जरा सी बरसात में पानी भर जाता है व ओवरफ्लो होकर घरों में भी घुस रहा है। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहीहै।

हफ्ते भर में न ठीक हुआ तो अनशन

श्री बालाजी सरकार सेवा समिति के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल इसको लेकर लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से मिलकर इस समस्या का निदान कराने की मांग भी की। कार्रवाई न होने पर अब उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। उनका कहना है कि अगर एक सप्ताह में इसे ठीक नहीं किया गया तो वह पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर अनशन करेंगे।

Holi 2026: फागुन मास हुआ शुरू, अयोध्या के मंदिरों में चढ़ने लगा होली का रंग
अयोध्या, अमृत विचार : रामनगरी में होली उत्सव के रंग चटक होने लगे हैं, 18 फरवरी से फागुन माह प्रारंभ होने के साथ राम मंदिर के अलावा कनक भवन, हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, लाल साहब दरबार, राम वल्लभा कुंज, बड़ा भक्तमाल, लक्ष्मण किला, रामलाल सदन, हनुमत निवास, चारु शिला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में उत्सव को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कहीं रंगों की होली तो कहीं फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा।

संत-महंत हारमोनियम, ढोल, मजीरे के साथ भजन और बधाई गीत गाते हुए उत्सव मनाएंगे। गर्भगृह में भगवान को विशेष प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास ने बताया कि इस दौरानतरह-तरह के व्यंजनों का पकवान बनाकर भगवान को अर्पित करते हैं और उसके बाद उसका प्रसाद भी ग्रहण करते हैं।

27 को मनाई जाएगी रंग भरी एकादशी

अयोध्या के सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी मंदिर में रंगभरी एकादशी पर खास उत्सव का आयोजन होता है। जहां बजरंग बली के निशान के साथ नागा साधु पहले हनुमान गढ़ी पर होली देखते है। इसके बाद जुलूस के रूप में सभी नागा साधु सड़कों पर रंग खेलते हुए अलग-अलग मंदिर में जाते हुए पंचकोसी परिक्रमा करते है। इस बार यह उत्सव 27 फरवरी को पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें :

यूपी में शहरी पुनर्विकास नीति-2026 लागू: 25 साल से अधिक पुराने भवनों को मिलेगी नई जिंदगी, स्ट्रक्चरल ऑडिट होगा अनिवार्य

रामनगरी में 48 घंटों से सिटी ई बस सेवा का संचालन ठप, 13 हजार लाइन की केबल कटने से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति
अयोध्या,अमृत विचार। रामनगरी में 48 घंटों से सिटी ई बस सेवा का संचालन पूरी तरह ठप है। विद्युत खराबी के चलते चार्ज न होने के कारण सभी ई-बसें अयोध्या धाम बस स्टेशन परिसर में खड़ी हैं। इससे शहर में आम यात्रियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पांच फरवरी से रामपथ पर लता चौक से टेढ़ी बाजार तक ई-रिक्शा वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में ई-बस स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं के लिए लाइफ लाइन बनी हुई थी।

अयोध्या धाम बस स्टेशन परिसर से सटी भूमि पर अंतरराज्यीय बस स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। जेसीबी से बुधवार रात खोदाई के दौरान अयोध्या धाम बस स्टेशन के चार्जिंग सेंटर से जुड़ी 13 हजार लाइन की हाई वोल्टेज केबल कट गई है। यह केबल चार्जिंग स्टेशन को बिजली सप्लाई करने वाली मुख्य लाइन है।

बिजली विभाग और संबंधित अधिकारी दो दिन से फॉल्ट का पता लगाने और मरम्मत में जुटे हैं, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक समस्या पूरी तरह हल नहीं हो पाई है। केबल की मरम्मत में देरी के कारण चार्जिंग पॉइंट पर बिजली नहीं पहुंच रही, जिससे बसों की बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही है।

अयोध्या में ई-बसें पर्यावरण अनुकूल परिवहन के रूप में शुरू की गई थीं, खासकर राम मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए। इन बसों का संचालन रामपथ पर लता मंगेशकर चौक से सहादतगंज तक, सहादतगंज से मेडिकल कॉलेज आदि पर होता है। वहीं 48 घंटे से ई-बसों के चार्ज न होने के कारण वह डिपो में ही खड़ी हैं। बसों के न चलने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दोहरा संकट आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना ई-वाहनों की चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर सवाल भी उठाती है।

अयोध्या जैसे धार्मिक पर्यटन स्थल पर जहां लाखों श्रद्धालु आते हैं, वहां बिजली और चार्जिंग व्यवस्था में कोई चूक यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है। स्थानीय प्रशासन को जल्द समाधान निकालना होगा ताकि रामनगरी में परिवहन व्यवस्था पटरी पर लौट सके। ई-बस डिपो के मैनेजर अनूप अवस्थी ने बताया कि बैटरी चार्ज न होने के कारण गुरुवार व शुक्रवार को ई बसों का संचालन नहीं हो सका है। उम्मीद है कि शनिवार से बसें सड़कों पर होंगी।

यात्री बोले, प्रशासन को करना चाहिए वैकल्पिक इंतजाम

अयोध्या धाम निवासी बुजुर्ग मुन्नीलाल मौर्या ने बताया कि उन्हें कचहरी जाना था। बस के इंतजार में घंटों खड़े रहे, बस आएगी की नहीं कोई बताने वाला नहीं है। मजबूरी में टेढ़ी बाजार तक पैदल गए वहां से दोगुना किराया देकर कचहरी गए व आए। कहा कि कोई समस्या है तो सरकार को वैकल्पिक इंतजाम करने चाहिए थे।

अयोध्या निवासी राम रतन पांडेय को कुछ खरीदारी के लिए अयोध्या शहर जाना था। कहा कि वर्तमान में ई बस ही आम आदमी का सहारा है, गुरुवार को भी शहर नहीं जा सके, आज पता चला कि ई बस नहीं चल रही है। प्रशासन को ई रिक्शा संचालन के लिए अनुमति देनी चाहिए ताकि इन परिस्थितियों में लोग यात्रा कर सकें।

अवध विवि में पत्रकारिता विभाग की छात्रा सुगंधा ने कहा कि ई-बस न चलने के कारण घर से करीब दो किमी. पैदल चलकर टेढ़ी बाजार तक जाना पड़ा। इसमें पसीने छूट गए। गुस्से में बोली, क्या ई-रिक्शा से ही जाम लग रहा है, गोल्फकार्ट जाम हटा रहे हैं क्या। कहा कि प्रशासन को विद्यार्थियों के हित की भी बात सोचनी चाहिए।

फैक्ट फाइल

कुल बसें-25

संचालन हो रहा-18

कटरा (गोंडा) से सहादतगंज मार्ग पर-05

लता चौक से सहादतगंज तक-10

सहादतगंज से मेडिकल कॉलेज तक-03

विद्युत खराबी के चलते ई बसों की चार्जिंग में समस्या आई है, शुक्रवार शाम को फाल्ट ढूंढकर मरम्मत शुरू हो गई है। शनिवार से दोबारा संचालन प्रारंभ हो जाएगा।-विमल राजन, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम व प्रबंध निदेशक सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा अयोध्या।

ये भी पढ़ें :

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ : आज आधी रात से बदल जाएगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों पर डायवर्जन

रामनगरी में भक्तों का स्वागत करेगा लक्ष्मण द्वार, पर्यटन को बढ़ावा देने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
अयोध्या, अमृत विचार: रामनगरी अब भक्तों के लिए और अधिक आकर्षक व स्वागतमय बन रही है। राम मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत करने के लिए एनएच-330ए (अयोध्या-गोण्डा मार्ग) पर एक शानदार लक्ष्मण द्वार का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह प्रवेश द्वार अयोध्या की धार्मिक गरिमा को और निखारने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भव्य लक्ष्मण द्वार देईपुर/कटरा भागचंद्र अहतमाली क्षेत्र में 40 मीटर चौड़े मार्ग पर बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को इस परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल निर्माण लागत 3,970.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

द्वार को पिंक सॉलिड स्टोन से सजाया जाएगा, जो इसे राजसी एवं आकर्षक बनाएगा। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान में परियोजना का 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और अक्टूबर तक पूरा लक्ष्मण द्वार तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :

लखनऊ में प्रतिबंधित मांझे पर जागरूकता अभियान, चौक कोतवाली में पुलिस ने दिलाई रोकथाम की शपथ

सरकार ने खोला खजाना, 250 करोड़ से रामनगरी के पर्यटन की बुनियादी सुविधाएं होंगी मजबूत, सोलर सिटी के लिए 100 करोड़
अयोध्या, अमृत विचार: रामनगरी के लिए योगी सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में रामनगरी के पर्यटन और सर्वांगीण विकास के लिए कुल 250 करोड़ रुपये की विशेष व्यवस्था की गई है। यह घोषणा राम मंदिर के बाद अयोध्या को वैश्विक तीर्थ और पर्यटन केंद्र के रूप में मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बजट में उत्तर प्रदेश श्री अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के लिए 150 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इस राशि से अयोध्या क्षेत्र में पर्यटन अवस्थापना का विकास होगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं, सड़कें, यात्री विश्राम गृह, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे का विस्तार शामिल है। परिषद इन फंड्स के माध्यम से राम पथ, घाटों, पार्कों और आसपास के तीर्थ स्थलों को और आकर्षक बनाने पर काम करेगी।

वहीं अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए अलग से 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह राशि शहर की समग्र प्रगति पर केंद्रित होगी। अयोध्या में पर्यटन बढ़ने से स्थानीय रोजगार, होटल, परिवहन और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। पिछले वर्षों में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।

महापौर ने बजट को ऐतिहासिक करार दिया

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार ने अयोध्या के चहुंमुखी विकास के लिए खजाना खोल दिया है। तीर्थ विकास परिषद को 150 करोड़ रुपये एवं सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित कर योगी सरकार ने साबित कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता अयोध्या की तरक्की है। इस धनराशि से नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और पर्यटकों के आवागमन में वृद्धि होगी।

165 हेक्टेयर में सोलर प्लांट बनेगा, रोज 250 मिलियन यूनिट बिजली का होगा उत्पादन

अयोध्या को सोलर सिटी और राज्य के स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट 2026 में 100 करोड़ मंजूर किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसकी घोषणा की है। इसके अलावा पर्यटन इंफ्रा स्ट्रक्चर के लिए 150 करोड़ अलग से दिया गया है।

पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर (₹150 करोड़): तीर्थ यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं, पार्किंग, पेयजल, और शौचालय।
विशेष विकास (₹100 करोड़): शहर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान।
वैदिक वेलनेस सिटी: जमथरा में बनने वाली वैदिक वेलनेस सिटी को मंदिर मार्ग से जोड़ने के लिए राशि।
मॉडल सोलर सिटी: अयोध्या को देश की पहली मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मठ-मंदिरों का जीर्णोद्धारः पौराणिक और प्राचीन मठों और मन्दिरों के पुनर्निर्माण/सौंदर्याकरण के लिए धन।
सरयू तट सौंदर्याकरणः सरयू तट को और आकर्षक बनाने का लक्ष्य।

इन विकास कार्यों के माध्यम से अयोध्या को विश्व स्तरीय आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने का लक्ष्य

अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रही है। इसके साथ ही अयोध्या देश भर को ऊर्जा बचत का संदेश दे रही है। जिला प्रशासन ने 165 हेक्टेयर भूमि एनटीपीसी को सोलर प्लांट की स्थापना के लिए लीज पर फ्री उपलब्ध कराई है, जिसकी क्षमता 40 मेगावाट की है। लीज पर दी गई सार्वजनिक भूमि सरयू नदी के किनारे माझा रामपुर हलवारा में है। इस सोलर प्लांट से प्रतिदिन 250 मिलियन यूनिट का उत्पादन होने लगा है।

165 हेक्टेयर भूमि पर एनटीपीसी को सोलर प्लांट की स्थापना

सोलर प्लांट से तैयार बिजली ग्रिड के माध्यम से दर्शननगर उपकेंद्र सप्लाई की जाती है, वहां से जिले ष्ट्रीय ऊको आपूर्ति की जाती है। रविवार को रार्जा संरक्षण दिवस पर यह जानना भी रोचक है कि रामनगरी में कितने लोगों ने पीएम सूर्यघर योजना में अपने घरों में सोलर प्लांट लगवाए हैं। महापौर महंत गिरीशपति तिवारी ने कहा कि 100 करोड़ के बजट की अयोध्या की अवस्थाना की सुविधाएं बढ़ेंगी और इसका लाभ पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगा।

ये भी पढ़ें :

यूपी के हर मंडल में Sports College: 2032–36 ओलंपिक लक्ष्य, 170 करोड़ से खेल यूनिवर्सिटी और ग्रीनपार्क स्टेडियम अपग्रेड

VIP's के आगे वाह-वाह रामनगरी... बाद में कब्जा करने वालों का घेरा, पौराणिक दंतधावन कुंड भी अतिक्रमण की चपेट में
अयोध्या, अमृत विचार : लाख कवायदों के बाद भी रामनगरी अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पा रही है। हाल यह है कि वीआईपी दौरे के दौरान शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाता है। उसके बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का दंतधावन कुंड भी इस समस्या की चपेट में है, जिसका सौंदर्य अतिक्रमण के कारण छुप सा गया है। इस मार्ग से रोजाना हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं, फिर भी स्थायी समाधान नहीं दिखता।

दंतधावन कुंड अयोध्या के सबसे प्राचीन कुंडों में से एक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, यहां भगवान श्रीराम अपने भाइयों के साथ प्रतिदिन दातून (दांत साफ करने) के लिए आते थे। यह कुंड हनुमानगढ़ी के निकट स्थित है और राम मंदिर से ज्यादा दूर नहीं। सदियों पुराना यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र रहा है। रायगंज जैन मंदिर से दंतधावन कुंड होते हुए रामपथ पर मिलने वाले करीब 200 मीटर का यह मार्ग अति व्यस्तम मार्गों में एक है। इस मार्ग से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु राम मंदिर व हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन को जाते हैं।

इस मार्ग के महत्व को देखते हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पौराणिक दंतधावन कुंड का सौंदर्यीकरण किया गया था। वर्तमान में हालात यह है कि यह मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। मार्ग के दोनों ओर रेहड़ी-फड़ी वालों के साथ पूजन सामग्री, रामनामी, खिलौना समेत अन्य पटरी दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। स्थायी दुकानदारों ने भी नाली के साथ सड़क के कुछ हिस्सों पर कब्जा जमा रखा है। यही नहीं कुंड की बाउंड्रीवॉल पर भी पटरी दुकानदारों ने कपड़े आदि टांग रखे हैं। कुंड में प्रवेश के मुख्य मार्ग के बगल ट्रांसफार्मर से सटकर ही एक बड़ी गुमटी रखी हुई है, इससे कुंड की सौंदर्यता तो छिप ही रही है, साथ ही हादसे का भी खतरा बना रहता है।

दो पहिया छोड़ सभी प्रकार के वाहनों की नो एंट्री

सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने के कारण करीब 20 फिट के इस मार्ग पर महज 10-12 फिट ही जगह बची है। जल निकासी भी बाधित हो गई है। इस मार्ग पर 15 से 20 होटल व होम स्टे भी बने हुए हैं। अत्यधिक भीड़भाड़ वाला मार्ग होने के कारण यातायात पुलिस ने इस मार्ग पर दो पहिया वाहनों को छोड़ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। मार्ग के दोनों छोर रायगंज जैन मंदिर व दंतधावन कुंड तिराहा, दोनों जगहों पर यातायात पुलिस के साथ सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। इसके बावजूद व अनुकंपा के आधार पर इस मार्ग पर ई रिक्शा व ऑटो के साथ चार पहिया वाहनों को प्रवेश दिया जाता है।

स्थानीय लोग बोले, अतिक्रमण के चलते कुंड में प्रवेश नहीं करते श्रद्धालु

स्थानीय जेपी पाठक, वैभव तिवारी, गोपाल ओझा, अमित सिंह आदि का कहना है कि अतिक्रमण के चलते कुंड का सौंदर्य छुप गया है। लोगों को जानकारी ही नहीं होती कि यह भी अयोध्या को कोई पौराणिक स्थान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते यह व्यवसायिक क्षेत्र बन गया है। दो वर्षों में यहां 20 से ज्यादा होटल, गेस्ट हाउस व होम स्टे बन गए हैं। बाहरी दुकानदारों ने खाली जगहों को महंगे किराए पर लेकर यहां अस्थायी निर्माण कर दुकानें खोल रखी है। सड़क की पटरियों पर पटरी दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। उनका कहना है कि वीआईपी दौरे के दौरान पुलिस इनको हटाती तो जरूर है लेकिन उसके बाद फिर स्थिति यथावत हो जाती है।

समय-समय पर नगर निगम के साथ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाता है। पौराणिक कुंड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

-चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी सिटी।

माघ मेले से 'पलट प्रवाह' हुआ तेज... अयोध्या पहुंचा श्रद्धालुओं का हुजूम, सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी
अयोध्याः मौनी अमावस्या के पावन पर प्रयागराज के संगम में पवित्र स्नान पूरा करने के बाद अब श्रद्धालुओं का बड़ा हुजूम अयोध्या की ओर बढ़ रहा है। संगम में डुबकी लगाने वाले भक्त अब रामलला के दर्शन और हनुमानगढ़ी में पूजा के लिए रामनगरी पहुंच रहे हैं, जिससे यहां भीड़ में तेजी से इजाफा हो रहा है।

अयोध्या जिला प्रशासन ने इस बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए पूरी तैयारी की हुई है। शहर को विभिन्न जोन और सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राम मंदिर, हनुमानगढ़ी सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए एक तरफ से प्रवेश और दूसरी तरफ से निकासी की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी न फैले। वरिष्ठ अधिकारी निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जबकि जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खुद मौके पर पहुंचकर स्थितियों का जायजा ले रहे हैं। वे राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, मुख्य प्रवेश द्वारों और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने प्रशासन की इन तैयारियों की खुलकर तारीफ की है। दूर-दूर से आए भक्तों का कहना है कि भारी भीड़ के बावजूद दर्शन बहुत सुगम और शांतिपूर्ण तरीके से हो गए। उन्होंने बताया कि प्रवेश-निकासी की व्यवस्था इतनी बेहतरीन थी कि कम समय में दर्शन कर बाहर निकल आए। कई भक्तों ने कहा कि अगर सभी धार्मिक स्थलों पर ऐसी ही सुव्यवस्था हो तो श्रद्धालुओं को बहुत राहत मिलेगी। प्रशासन का प्रयास है कि किसी को भी कोई असुविधा न हो, और सभी भक्त सुरक्षित व सुकून से दर्शन कर सकें।

यह 'पलट प्रवाह' माघ मेले के बाद अयोध्या की आस्था को और मजबूत कर रहा है, जहां भक्त राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।