naubasta amethia - Amrit Vichar

10 रुपये की ऑनलाइन कुल्फी ने खातों से उड़ाए 1.99 लाख, ब्लींकिट कस्टमर केयर कर्मी बनकर जालसाज ने दिया झांसा
लखनऊ, अमृत विचार: ऑनलाइन कुल्फी मंगाने के चक्कर में दुबग्गा के नौबस्ता अमेठिया निवासी युवक के दो खातों से जालसाज ने 1,99,500 रुपये पार कर दिए। इसी तरह कृष्णानगर के सुनील कुमार शर्मा को डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर खाते से 80 हजार और चिनहट के दिलीप दीक्षित के खाते से 18 हजार रुपये ठगों ने साफ कर दिये। पीड़ितों ने दुबग्गा, कृष्णानगर और चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दुबग्गा के नौबस्ता अमेठिया निवासी रवि कुमार मौर्य 18 मार्च को 12 बजे ब्लींकिट ऐप पर कुल्फी सर्च कर रहे थे। कई बार सर्च करने के बाद भी नहीं मिला, तो बंद कर दिया। 10 मिनट बाद उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को ब्लींकिट कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया। कहा कि क्या सर्च किया जा रहा है। रवि ने कुल्फी का नाम लिया। कस्टमर केयर कर्मी बने जालसाज ने कहा कि गूगल-पे पर 10 रुपये करिये तुरंत कुल्फी दिख जाएगी। इसके बाद हेड ऑफिस से व्हाट्सएप फोन आया कहा कि आपका अकाउंट साफ हो गया है। जालसाजों ने दो बैंक खातों से 99,500 रुपये और एक लाख रुपये साफ कर दिये। पीड़ित ने दुबग्गा थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर ठगे 80 हजार

आलमबाग के जयप्रकाश नगर निवासी सुनील कुमार शर्मा के मुताबिक रोहित कुमार कुशवाहा के माध्यम से अवी कुमार उर्फ अविनाश कुमार तिवारी डिस्ट्रीब्यूटर के कार्य के लिए आये थे। अपनी कंपनी का नाम ब्रावो युनिकेयर प्रा. लि. बताया। डिस्ट्रीब्यूटरशिप के कार्य के लिए 80 हजार रुपये जमा करने को कहा। तीन दिन में माल आ जाएगा। इसके बाद आप काम शुरू कर लीजिएगा। सुनील ने रुपये खाते में जमा कर दिये। तीन दिन बीतने के बाद भी माल नहीं आया। इस पर कॉल किया तो दोनों के मोबाइल बंद मिले। पीड़ित ने कृष्णानगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, चिनहट के न्यू गुलिस्ता कालोनी निवासी दिलीप दीक्षित के मुताबिक उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से दो बाद में 18 हजार रुपये निकल गये। जानकारी होने पर चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ेः उपभोक्ताओं को लगा झटका, LPG सिलेंडर के दाम में हुई 50 रुपए की बढ़ोत्तरी, पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी