Collision between truck and container - Amrit Vichar

Lucknow accident : शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने कंटेनर में मारी टक्कर : हादसे में दो मजदूरों की मौत, तीन घायल
Collision between truck and container : बीकेटी थाना अंतर्गत लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप रामपुर बेहड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे धूप से बचने के लिए हाइवे किनारे खड़े कंटेनर के नीचे मजदूर नैमिष (30) और विपिन रावत (32) खाना खा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों मजूदरों की मौत हो गई। जबकि, उनके तीन साथी आंशिक रुप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शराब के नशे में धुत ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीकेटी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरुप से खीरी जनपद के गोला थानाक्षेत्र निवासी नैमिष और माल थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विपिन रावत साथी मजदूरों के साथ क्षेत्र में बीएसएनएल-4 जी सेवा की अंडरलाइन की खोदाई कर रहा था। इस बीच रामपुर बेहड़ा गांव के पास  लखनऊ से सीतापुर जाने के लिए एक कंटेनर खड़ा था। शाम 4 बजे दोनों मजदूर काम खत्म कर धूप से बचने के लिए खाना खाने के लिए कंटनेर के नीचे बैठ गए। तभी लखनऊ से सीतापुर की तरफ जा रहे ट्रक ने कंटेनर पर पीछे से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिड़त इतनी तेज थी कि कंटेनर करीब 100 मीटर घिसट गया और नीचे बैठकर खाना खा रहे मजदूर दोनों वाहनों के बीच में फंस गए। वहीं, प्रत्यदर्शियों ने बताया कि कंटेनर में टक्कर लगते ही दोनों वाहन पलट गए थे।  हादसे के बाद मजदूर साथी मदद से लिए चीखते-चिल्लाने लगे। हादसे की चपेट में मजदूर ओमप्रकाश, नितिन रावत और शैलेंद्र भी चोटिल हो गए।

इसके बाद राहगीरों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को फौरन नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया। फिर वाहनों के बीच फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा शून्य रहा। फिर पुलिस ने दमकलकर्मियों को बुलाया। दमकलकर्मियों ने वाहनों का कुछ हिस्सा कटर से काट मजदूर नैमिष और विपिन रावत को बाहर निकाल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीकेटी प्रभारी निरीक्षक  ने बताया कि पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक नीरज मिश्र को हिरासत में लिया है। आरोपित हरदोई जनपद का निवासी है। वह शराब में नशे में धुत है। किसी तरह पुलिस ने मजदूरों की शिनाख्त कर घर वालों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

3 किलोमीटर तक लगा जाम

बीकेटी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के बाद लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। चंद मिनट में तमाम राहगीर वाहनों को लेकर हाइवे में फंस गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे किनारे खड़ा करवाया। जिससे यातायात सुचारू हो पाया। उन्होंने बताया कि घंटे भर में यातायात को संचालित करने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल, मृतक के परिजन ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। ट्रक को सीज कर आरोपित चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- गे-डेटिंग एप पर शिक्षक से की थी दोस्ती, फिर बंधक बना की लूटपाठ... इस तरह पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरे