accused Muskan - Amrit Vichar

सौरभ हत्याकांड : मेरठ छोड़ने की तैयारी में मुस्कान का परिवार, घर के बाहर लगा ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर
मेरठ। सनसनीखेज सौरभ हत्याकांड के आठ महीने बाद मेरठ में ब्रह्मपुरी इलाके के इंदिरानगर में आरोपी मुस्कान रस्तोगी का परिवार अब शहर छोड़ने की तैयारी कर रहा है। बुधवार को उनके घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर लगा देखा गया। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने बताया कि परिवार अब इस शहर में नहीं रहना चाहता।

उन्होंने कहा, “यहाँ अब सिर्फ बुरी यादें रह गई हैं। हम मेरठ छोड़कर नयी शुरुआत करेंगे।” प्रमोद की पत्नी कविता और बेटे राहुल ने भी इस निर्णय का समर्थन किया। रस्तोगी ने कहा कि तीन मार्च 2025 को हुई इस घटना के बाद से उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई है तथा उनकी सर्राफा की दुकान पर ग्राहकों का आना बंद हो गया है और उधार देने वालों ने भी लेन-देन रोक दिया है।

उन्होंने कहा कि घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाली मुस्कान की छोटी बहन की आय भी रुक गई क्योंकि अभिभावकों ने बच्चों को भेजना बंद कर दिया। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी।

प्राथमिकी के मुताबिक, दोनों ने शव के चार टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था। वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए थे। बाद में, मुस्कान ने अपने परिजनों को अपराध की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर 19 मार्च को अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तब से साहिल और मुस्कान मेरठ जिला जेल में बंद हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुस्कान गर्भवती भी है और सौरभ के परिवार ने बच्चे का डीएनए परीक्षण कराने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि यदि बच्चा सौरभ का हुआ तो वे उसे स्वीकार करेंगे, अन्यथा नहीं। पुलिस ने कहा कि साहिल फिलहाल जेल में कृषि कार्य में लगा हुआ है और उससे मिलने केवल उसकी नानी तथा भाई आते हैं, जबकि मुस्कान के परिवार ने उससे सभी संबंध समाप्त कर लिए हैं।

मेरठ सौरभ हत्याकांड: पति की हत्यारिन मुस्कान के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 6 सप्ताह की है प्रेग्नेंट
मेरठ। मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी छह सप्ताह की गर्भवती पाई गयी है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई। जेल प्रशासन ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने शुक्रवार देर शाम एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मुस्कान का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया था, जिसमें वह गर्भवती पाई गयी है।

इसके बाद शुक्रवार को उसे मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग ले जाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड में चार से छह सप्ताह की गर्भावस्था की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श पर अब मुस्कान को गर्भवती बंदियों के अनुसार उपचार और देखभाल दी जाएगी। जेल अधीक्षक के अनुसार, शुक्रवार को लगभग पौने बारह बजे मुस्कान को जेल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। फार्मासिस्ट के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा।

जांच के बाद दोपहर डेढ़ बजे मुस्कान को वापस जेल में दाखिल कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तक मुस्कान से मिलने कोई परिजन जेल नहीं पहुंचे हैं। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने शव के चार टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था।

वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए थे। बाद में मुस्कान ने अपने परिजनों को वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर 19 मार्च को अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-संतकबीर नगर: हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, पत्नी से अवैध संबंध के चलते की थी हत्या