online cheating - Amrit Vichar

Alert! डॉक्टर को 48 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, वसूले 95 लाख
लखनऊ, अमृत विचार: गोमतीनगर के विराटखंड निवासी रिटायर्ड डॉक्टर को साइबर ठगों ने 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। उनको कुरियर से आपत्तिजनक सामाग्री मंगाने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद कई खातों में 95 लाख रुपये आरटीजीएस करवाए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर क्राइम थाने की टीम मामले की जांच कर रही है।

गोमतीनगर के विराट खंड निवासी डॉ. बीएन सिंह सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं। वह घर पर अकेले रहते हैं। बच्चे बाहर दूसरे प्रांत में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को दोपहर 2 बजे मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव बताया। उसने कहा कि आपने कुरियर कंपनी से पार्सल मंगाया है, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री है। इस लिए उनको डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद मुक्त किया जाएगा। कुछ देर बाद बड़े अधिकारी मोहनदास से बात करने को कहा। कांफ्रेंस में लेकर मोहनदास से बात कराई। मोहन ने जेल भेजने की धमकी देकर कहा कि आपका आधार कार्ड गलत व देश विरोधी कार्य के लिए प्रयोग किया जा रहा है। जांच काफी दिनों तक चलेगी। इस दौरान आप परिवार के सदस्यों से भी बातचीत नहीं कर सकते हें। सहयोग न करने पर जेल जाना पड़ेगा।

डॉ. बीएन सिंह के मुताबिक शाम को वीडियो कॉल किया। इस बार सभी वर्दी में थे। बैंक खातों की जानकारी मांगी। कहा कि कल आपसे बात की जाएगी। दूसरे दिन वीडियो कॉल और चैट के जरिये कई बार बातचीत की। जालसाजों ने धमकी दी कि आप लगातार निगरानी में हैं। इस बात से डॉ. बीएन डर गए। जालसाजों ने कई बैंक खातों के नंबर और आईएफएससी कोड के बारे में बताया। इसके बाद इनमें रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। बोला कि जांच के बाद रुपये वापस हो जाएंगे। ऑनलाइन बैंकिंग की जानकारी न होने की बात कही तो बैंक जाकर आरटीजीएस करने को कहा। इसके बाद डॉक्टर ने जालसाजों के बताए गये आरबीएल बैंक के खाते में 95 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। घर आने पर फिर से कॉल आई। इस बार 25 लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा। इस पर मना कर दिया और फोन काट दिया। पूरी घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश कुमार यादव के मुताबिक डॉ. बीएन सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेः गर्मी से बचने का टिकाऊ जुगाड़, ऑटो में ही लगा लिया कूलर, देखें Viral Video