andhra pradesh firecracker factory - Amrit Vichar

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: पटाखा कारखाने में विस्फोट से आठ मजदूरों की मौत, सात अन्य घायल
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। गृह मंत्री वी. अनिता ने मीडिया को बताया, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

आधा किमी दूर तक गिरा मलबा

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री में रखे बारूद के ढेर में आग लग गई और धमाके होने लगे। इससे फैक्ट्री की छत गिर गई। वहीं मलबा हवा में उड़ उड़कर आधा किमी दूर तक जा गिरा। अधिकारियों के मुताबिक हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर 30 से अधिक वर्कर काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंचे राहत दल ने 20 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अंबेडकर जयंती पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों पर जाने से बचें