occupation of Waqf land - Amrit Vichar

बाराबंकी : वक्फ भूमि पर कब्जा, विरोध पर बनाया बंधक
बाराबंकी : कस्बा सिद्धौर स्थित वक्फ भूमि पर अवैध कब्जा, पेड़ों की अवैध कटान का का विरोध करने पर मुतवल्ली के भतीजे को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की सुनवाई पुलिस में न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई, तब जाकर असंद्रा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विवरण के अनुसार असंद्रा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सिद्धौर के रहने वाले मोहम्मद कय्यूम ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए कहा है कि उनके सगे चाचा मोहम्मद शब्बीर वक्फ भूमि संख्या 3860 के मुतवल्ली थे, जिस पर एक मजार, कब्रिस्तान और अन्य भूमि स्थित है। उनका कहना है कि इस भूमि पर उनके चाचा ने करीब 250 पेड़ लगाए थे, जिनमें से अधिकांश अब भी मौजूद हैं। वर्ष 2007 में जब उनके चाचा चलने-फिरने में असमर्थ हो गए, तब विपक्षी मौलाना मोहम्मद अलीम ने वक्फ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इसके बाद उन्होंने वहां आने वाले चढ़ावे की रकम और पेड़ों की अवैध कटान कर बिक्री से प्राप्त धनराशि का अपने निजी हित में दुरुपयोग किया।

19 अप्रैल की सुबह लगभग 10 बजे विपक्षी मोहम्मद अलीम ने अपने साथी फैय्याज तथा 20–25 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर वक्फ भूमि से करीब 10 हरे पेड़ काट डाले। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे घेरकर बंधक बना लिया गया, गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उसकी जान बची। घटना की सूचना थाना असन्द्रा, वन विभाग, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी तथा सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ को भी दी, लेकिन कोई विधिक कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विपक्षी राजनैतिक प्रभाव का उपयोग कर पुलिस कार्रवाई को प्रभावित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- प्रयागराज : यूपी पीसीएस मेंस परीक्षा तिथि बदलने की मांग

जौनपुर में एक बार फिर वक्फ की जमीन पर भूमाफियाओं ने किया कब्जे का प्रयास
Attempt to occupy Waqf land in Jaunpur : वक्फ संशोधन बिल संसद में पास होने के बाद कानून का रूप ले चुका है। ऐसे में जौनपुर जिले में भूमाफियाओं की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। ताजा मामला नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के हमाम दरवाजा स्थित वक्फ बिक्कानी बीबी 301 ए अराजी नंबर 17 की जमीन पर रविवार की भोर में 4 बजे कब्जा करने का प्रयास एक बार फिर किया गया।

मुतवल्ली सै. मो. हसन नसीम ने तत्काल इसकी सूचना 112 से पुलिस को दी और शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा को भी इसकी सूचना देकर काम रोकवा दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इससे पूर्व 29 दिसंबर 2023 को भी कड़ाके की ठंड में सुबह बड़ी संख्या में मौजूद भूमाफियाओं ने इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास आधुनिक मशीन के जरिए बाउंड्री कराकर किया था, तब भी तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने इस कार्य को रोकवाते हुए जांच के आदेश दिए थे। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षों को बुलाकर काम न करने का निर्देश दिया था लेकिन वक्फ संशोधन बिल जैसे ही कानून का रूप लिया भूमाफियाओं की बेचैनी बढ़ गई और साजिश के तहत इन लोगों ने रविवार की सुबह हजारों की संख्या में ट्रैक्टर पर ईंटों को मंगाकर भोर में 4 बजे से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।

इस संबंध में मुतवल्ली सै. मो. हसन नसीम ने बताया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड में दर्ज है और इससे पूर्व जिसने भी इस जमीन की रजिस्ट्री कराई वक्फ बोर्ड के शिकायत पर शासन द्वारा जांच की गई और रजिस्ट्री को रद्द भी किया जा चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रात के अंधेरों में भूमाफिया इस जमीन पर कब्जा क्यों करना चाहते हैं? उन्हें कहीं यह डर नहीं सता रहा है कि यह जमीन समाज के कल्याण के लिए स्कूल, हॉस्पिटल या अन्य कार्यों में उपयोग के लिए तो नहीं किया जा सकता। ऐसे में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-Kanchana Devi Murder Case : 13 दिन बाद भी वृद्धा के कातिलों का पता लगाने में पुलिस नाकाम,पहेली बनती जा रही वारदात