old man and retired army personnel - Amrit Vichar

Barabanki News : सड़क हादसों में वृद्धा और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की मौत, तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
बाराबंकी : दो सड़क हादसों में एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक सरकारी शिक्षिका की मां व दूसरा सेना का रिटायर्ड जवान है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार पहली घटना में अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक पेड़ से टकरा गई। जानकारी के अनुसार लखनऊ के इंदिरा नगर की निवासी एवं एक विद्यालय में शिक्षिका रीतू खन्ना (40) रविवार को अपनी माता संतोष खन्ना (80) तथा विद्यालय की सहकर्मी पूनम सिंह (37) निवासी विश्वास खंड गोमती नगर के साथ अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के लिए अपनी कार से गई थी। कार लखनऊ के कल्याणपुर आदर्श नगर निवासी दिनेश यादव (50) चला रहा था।

दर्शन के बाद सभी लोग लखनऊ लौट रहे थे। दोपहर लगभग 2 बजे नारायणपुर के पास कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरी और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही रामसनेहीघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक अंकित त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वृद्ध संतोष खन्ना को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही तमाम परिजन बाराबंकी पहुंच गए।

मसौली प्रतिनिधि के अनुसार हादसा गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिन्दौरा चौराहे पर रविवार की दोपहर हुआ। रविवार की दोपहर गोंडा जनपद के भानपुर बाजार निवासी सेना के सेवानिवृत्त जवान पवन पाण्डेय पुत्र शिवनारायण अपनी मोटरसाइकिल से लखनऊ की ओर जा रहे थे। ग्राम बिन्दौरा के निकट सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पवन की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:- जन आरोग्य मेला बना दिखावा : कागजों पर इलाज, स्वास्थ्य केन्द्रों पर पसरा रहा सन्नाटा...दोपहर होते ही गायब हो गए जिम्मेदार