Blackout - Amrit Vichar

जर्मन बैंड 'स्कॉर्पियंस' का इंडिया टूर रद्द : टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्ली। जर्मन रॉक बैंड 'स्कॉर्पियंस' ने उसके सदस्यों को प्रभावित करने वाली "अप्रत्याशित स्वास्थ्य समस्याओं" के कारण भारत में अपने शो रद्द कर दिए हैं। यह बैंड 'विंड ऑफ चेंज' और 'ब्लैकआउट' जैसे हिट गानों के लिए मशहूर है।

गिटारवादक रुडोल्फ शेनकर द्वारा 1965 में हनोवर में स्थापित यह बैंड 21 अप्रैल को शिलांग के जेएन स्टेडियम, 24 अप्रैल को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुडा ग्राउंड्स, 26 अप्रैल को बेंगलुरु में एनआईएसई ग्राउंड्स और 30 अप्रैल को मुंबई के जियो गार्डन्स, बीकेसी में प्रस्तुति देने वाला था।

'बुकमायशो लाइव' ने 'कमिंग होम' इंडिया टूर का आयोजन और प्रचार किया था। आयोजकों ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर शो रद्द किए जाने की घोषणा की।

आयोजकों ने पोस्ट में लिखा, "हमें आपको यह सूचित करते हुए खेद है कि स्कॉर्पियंस का 'कमिंग होम' इंडिया टूर, जो 21 अप्रैल को शिलांग, 24 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर, 26 अप्रैल को बेंगलुरु और 30 अप्रैल को मुंबई में होने वाला था, बैंड के सदस्यों की अप्रत्याशित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रद्द कर दिया गया है।"

नोट में लिखा, "हम प्रशंसकों को हुई असुविधा और निराशा के लिए क्षमा चाहते हैं। 'बुकमायशो' पर खरीदे गए सभी टिकट का पैसा सात से 10 कार्य दिवसों के भीतर वापस कर दिया जाएगा।"

ये भी पढ़ें :

Birthday Special: एक्ट्रेस ही नहीं, बिजनेस वूमेन भी हैं पूनम ढिल्लों; ऐसे शुरू किया बॉलीवुड में वैनिटी वैन का रिवॉल्यूशन

Published On

Uttrakhand: सूर्य पर हुए विस्फोट से सौर तूफान पृथ्वी की ओर आने की संभावना
नैनीताल, अमृत विचार। अंतरिक्ष मौसम का मिजाज फिर बिगड़ सकता है। इसकी वजह सूर्य के सतह से उठा सौर तूफान हो सकता है। सौर तूफान की दिशा पृथ्वी की ओर हुई तो ब्लैक आउट और सैटेलाइट सेवाओं में कुछ पलों के लिए व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह फिलामेंट विस्फोट (गर्म गैस ) बीती रात हुआ है।

सौर सक्रियता को इस बार डेढ़ वर्ष से अधिक समय गुजर चुका है और सूर्य को अब शांत हो जाना चाहिए था। पिछले सप्ताह सूर्य का पृथ्वी के सामने का हिस्सा शांत नजर आ रहा था। जिसमें एक भी सौर धब्बा नजर नहीं आ रहा था, लेकिन पीछे के हिस्से में कुछ सौर धब्बे बने हुए थे, जो अब पृथ्वी के सामने के हिस्से में पहुंच चुके हैं, उन्हें पृथ्वी से स्पष्ट देखा जा सकता है।

इनकी संख्या आधा दर्जन है। जिनमें जबरदस्त विस्फोट कभी भी हो सकते हैं। बहरहाल बीती रात सूरज की सतह पर उत्तरी गोलार्ध में प्लाज्मा यानी गर्म गैस का विस्फोट हुआ है। सूर्य की इस सक्रियता को फिलामेंट कहते हैं। जिससे सौर तूफान उठने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल फिलामेंट विस्फोट की ये घटना रविवार रात लगभग आठ बजे की है। जिसमें गर्म प्लाज्मा निकलना शुरु हुआ और आज सुबह 9 बजे तक जारी रहा।

सौर वैज्ञानिकों के अनुसार इस विस्फोट में प्लाज्मा का अधिकांश हिस्सा छिटककर वापस सूर्य की सतह पर गिर गया और कुछ हिस्सा सूर्य से बाहर निकल गया, जो सौर तूफान बनकर धरती की ओर आ सकता है। इससे संभव है कि पृथ्वी के कुछ जगहों पर ब्लैक आउट हो सकते हैं, साथ ही सैटलाइट संचार भी कुछ पलों के लिए प्रभावित हो सकते हैं।

अभी भी सक्रिय बना हुआ है सूर्य
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पूर्व निदेशक व सौर वैज्ञानिक डॉ. वहाबउद्दीन के अनुसार सौर सक्रियता अप्रत्याशित ढंग से बनी हुई है। 11 वर्षीय इस सौर चक्र के सूरज पर होने वाले विस्फोटों को लेकर माना जा रहा था कि वह समय रूप से सक्रिय रहेंगे, लेकिन उम्मीदों के विपरीत सूर्य सक्रिय रहा है। इसका समय भी करीब एक से डेढ़ वर्ष होना चाहिए था, लेकिन वह समय भी पार कर चुका है। अब इसकी सतह पर गर्म प्लाज्मा विस्फोट का होना, इसकी तीव्र सक्रियता का प्रमाण है। साथ ही इससे उठे सौर तूफान की आशंका भी बनी हुई है, जो पृथ्वी तक पहुंच सकता है। बहरहाल सूर्य पर आधा दर्जन सौर कलंक बने हुए है, जो बड़े विस्फोट कर सकते है।

Bareilly: मॉक ड्रिल...हवाई हमले से बचाव को हम तैयार, कलेक्ट्रेट पर बमबारी
बरेली, अमृत विचार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर हवाई हमले से बचाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार की शाम ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल हुई। इसमें हवाई हमले में हताहत हुए घायलों को बचाने, उपचार देने और अन्य नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मॉक ड्रिल की गयी।

एयरफोर्स स्टेशन ने शुक्रवार शाम करीब 6.14 बजे सिविल डिफेंस कंट्रोल सेंटर को हॉट लाइन पर दुश्मन देश के लड़ाकू विमान के सीमा में प्रवेश करने की सूचना दी तो एकाएक सब अलर्ट हो गए। जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर शाम 6.15 बजे सायरन से हवाई हमले के चेतावनी की सूचना प्रसारित कर ब्लैक आउट किया गया था। तत्काल आसमान में लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी थी। 6.25 बजे नागरिक सुरक्षा ने ग्रीन सिग्नल देते हुए ऑल क्लियर का सायरन पुनः बजाकर आपातकालीन सेवाओं को बचाव कार्य करने का संदेश दिया।

ब्लैक आउट के दौरान जगह-जगह बमबारी हुई। इसमें कई लोग हताहत हुए। बमबारी से कई जगहों पर आग लगी। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल सक्रिय हुआ। वार्डेंस ने स्वयं और अग्निशमन दल के सहयोग से बुझाया। घायलों को रेस्क्यू करते हुए एम्बुलेंस तक पहुंचाया। कुछ को नजदीक के अस्पतालों तक पहुंचाया। घायलों को ऊंची बिल्डिंग से लिफ्ट देकर रेस्क्यू किया। जलते हुए मकान से घायलों को बाहर निकाला। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट के आसपास के क्षेत्रों की लाइट्स बंद कर दी गईं।

पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक राकेश मिश्र ने किया। यह पूरी मॉक ड्रिल डिप्टी चीफ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ, सहायक उप नियंत्रक पंकज कुदेशिया व प्रमोद डागर के निर्देशन में हुई। इसमें प्रभागीय वार्डेंस दिनेश यादव, संजय पाठक, अंजय अग्रवाल व शिवलेश चन्द्र पाण्डेय, उप प्रभागीय वार्डेंस कलीम हैदर सैफी, अनिल शर्मा, हरीश भल्ला, शंकर शर्मा, अनवर हुसैन, जगदीश प्रसाद ने टीम के साथ प्रतिभाग कर व्यवस्था में सहयोग किया। सिविल डिफेंस बरेली के स्टॉफ का पूरा सहयोग रहा।

दरअसल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नागरिक सुरक्षा जनपदों में हवाई हमले से बचाव के संदर्भ में ब्लैक-आउट मॉक-ड्रिल आयोजित की गयी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य हवाई हमले के दौरान ब्लैक आउट करने एवं लोगों को किसी भी विषम परिस्थिति में तैयार रहने एवं ऑपरेशनल क्षमता निर्माण करना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान वन और पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, जिलाधिकारी/नियंत्रक अविनाश सिंह, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एडीएम (ई) पूर्णिमा सिंह, अग्निशमन अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, कलेक्ट्रेट के अधिकारियों का सहयोग रहा।

Bareilly: ब्लैक-आउट मॉक ड्रिल की तैयारी पूरी, 23 को होगा आयोजन
बरेली, अमृत विचार। यूपी दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर 23 जनवरी को ब्लैक-आउट मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी सौरभ दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मॉक ड्रिल के आयोजन स्थल और यातायात प्रबंधन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मॉक ड्रिल का आयोजन कलेक्ट्रेट प्रांगण में होगा। जहां यातायात को पूर्व निर्धारित क्षेत्रों में रोका जाएगा। ड्रिल शाम 6 बजे शुरू होगी, जिसमें 2 मिनट तक सायरन बजेगा और इसके बाद लगभग 10 मिनट तक निर्धारित क्षेत्र में सभी लाइट बंद रहेंगी, फिर 6:10 बजे पुनः लाइट चालू कर दी जाएंगी। कलेक्ट्रेट नाजिर को आयोजन की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही सभी संबंधित विभागों को भी इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खां, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजमेर सिंह, आपदा विशेषज्ञ केएस अक्षत सिंह, अधीक्षण अभियंता रामलाल, नगर निगम प्रकाश अधीक्षक अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कासगंज : आंधी से लगभग डेढ़ सौ से अधिक पोल टूटे, शहर में हुआ ब्लैकआउट
कासगंज, अमृत विचार। आंधी और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। आंधी और पोल के कारण जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 150 पोल टूट गए। जिसके कारण जहां शहर में ब्लैकआउट के हालात रहे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गुरुवार की देर शाम तक कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। लोगों को पेयजल की भी दिक्कतें हुईं।

बुधवार की रात्रि 10 बजे पहले हवाएं तेज हवाएं चलीं और फिर आंधी आई। जिसके कारण शहर में बिजली गुल गई। इसके बाद देर रात्रि तक बारिश होती रही। आंधी और बारिश थमने के बाद भी विद्युत की आपूर्ति नहीं शुरू नहीं हो सकी। लगभग डेढ़ सौ पोलों के गिरने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ के गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। शहर की पीएलजीसी कालोनी, माधोपुर, पंखा वाला बाग, चंदन नगर, लवकुशनगर, नवरंग कालोनी, सहावर गेट, लाइन पार, बिलराम गेट, कोतवाली क्षेत्र, आवास विकास कालोनी सहित शहर के अधिकांश इलाके अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत आपूर्ति न होने से लोगों के इनवर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गईं। गुरुवार की सुबह जब लोग जागे तो सबमर्सिबल आदि न चलने से पेयजल के लिए लोग परेशान रहे। गुरुवार की सुबह विद्युत निगम की टीम ने पोलों और तारों को ठीक करने में जुट गई। देर शाम तक कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई,  लेकिन कोतवाली क्षेत्र, लवकुशनगर सहित अन्य कई क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें - कासगंज: आंधी ने लहरा और नगला धोकल में बरपाया कहर...आग में राख हुए कई मकान

India-Pakistan Tension : घरों में रहें, बाहर ना घूमें...राजस्थान के कई सीमावर्ती जिलों में रहा ‘रेड अलर्ट’, लोगों से सचेत रहने की अपील
जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू में शनिवार सुबह प्रशासन ने ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया और लोगों से अपील की कि वे घबराए नहीं और घरों में रहें। हालांकि, बाद में लगभग दस बजे प्रशासन ने ‘ग्रीन अलर्ट’ की घोषणा की। हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ‘रेड अलर्ट’ की सूचना देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘रेड अलर्ट..घरों में रहें, बाहर ना घूमें...जो जहां है, वो वहीं रहे।’’

इसी तरह श्रीगंगानगर व चुरू जिला प्रशासन ने भी ‘हवाई हमले का रेड अलर्ट’ घोषित करते हुए लोगों से सचेत रहने की अपील की जिसमें लोगों से कहा गया कि सभी अपने घरों के अंदर सुरक्षित रहें, जिला प्रशासन/ जिला पुलिस के निर्देशों की पालना कर पूर्ण सहयोग करें, घर/दफ्तर में ही रहें, बाहर न निकलें और घबराए नहीं। चुरू के जिलाधिकारी अभिषेक सुराणा ने लोगों से अपील की कि वे आपातकालीन परिस्थितियों के मद्देनजर समुचित सावधानियां और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की पालना करें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

श्रीगंगानगर जिला प्रशासन ने लगभग दस बजे हालात सामान्य होने की सूचना दी। सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ग्रीन अलर्ट... अब ग्रीन अलर्ट है। सब ठीक है। आवश्यक होने पर ही घर से निकलें और जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना करें।’’ वहीं, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार रात ‘ब्लैकआउट’ रहा। यहां खासकर बाड़मेर में लोगों को सचेत करने के लिए कई बार सायरन बजाए गए। शुक्रवार रात पोकरण, जैसलमेर व बाड़मेर में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले किए गए लेकिन वायु रक्षा प्रणाली ने ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया।

इस सैन्य कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई हालांकि शनिवार सुबह बाड़मेर और जैसलमेर में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वस्तुएं या ड्रोन का मलबा जैसी वस्तुएं मिलीं। पुलिस ने कहा, ‘‘शनिवार सुबह बायतु और बालोतरा में संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। जैसलमेर के बडोडा गांव में एक और वस्तु मिली।’’ शुक्रवार रात जोधपुर के साथ-साथ बाड़मेर, श्रीगंगानगर, फलोदी सहित अनेक जिले अलर्ट पर रहे और वहां ‘ब्लैकआउट’ रहा। इस बीच, सीमावर्ती इलाकों में लोग प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

जैसलमेर निवासी डॉ. जालम सिंह ने न्यूज़ एजेंसी से बताया, ‘‘हम दो रात से सोए नहीं हैं। बृहस्पतिवार रात को जहां दहशत का माहौल था, वहीं जिस तरह से हमारे सुरक्षा बलों ने दुश्मन देश के हमलों को विफल करते हुए ड्रोन को मार गिराया। इससे हमारा भरोसा बढ़ा है कि पाकिस्तान की ओर से होने वाले हमले हमें नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।’ उनके परिवार के साथ-साथ इलाके के कई अन्य लोगों ने ‘ब्लैक आउट’ दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया और सुनिश्चित किया कि किसी भी घर से एक भी लाइट न जले। उनकी पत्नी बबीता ने कहा, ‘‘इन दिशा-निर्देशों का पालन करना हमारा कर्तव्य है; यह हमारी सुरक्षा के लिए है।’

एक अन्य निवासी उमेश आचार्य ने कहा कि मौजूदा हालात की तुलना कोरोना महामारी के दौरान लगे ‘लॉकडाउन’ से की जा रही है, जब लोग अपने घरों तक ही सीमित थे। उन्होंने कहा, ‘हम शाम पांच बजे से छह बजे तक घर लौट आते हैं और अंदर ही रहते हैं। हमारे सुरक्षा बल सतर्क हैं और पाकिस्तान को सबक सिखाने में सक्षम हैं।’ सेवानिवृत्त वन रेंजर जैठमल सिंह ने कहा कि 1971 के युद्ध के दौरान जैसा डर था वैसा भय इस बार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘इन हमलों के खिलाफ वायु रक्षा प्रणाली की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के कारण हमारे अंदर यह आत्मविश्वास जगा है।

जिला प्रशासन ने लोगों को पहले से सचेत करने में बहुत बढ़िया काम किया है।’’ उन्होंने याद किया कि 1971 के युद्ध के दौरान, मुख्य रूप से रेडियो के माध्यम से सूचना बहुत कम थी। जैठमल सिंह ने कहा, ‘‘उस समय अफवाह और व्यापक भय फैला हुआ था। स्थिति बहुत अनिश्चित थी और लोग बहुत चिंतित थे। आज, हमारी सेना अत्यधिक सक्षम है और हमारे पास टेलीविजन और मोबाइल फोन के माध्यम से वास्तविक समय की जानकारी तक पहुंच है। हम दो दिन से टीवी देख रहे हैं और मोबाइल फोन पर अपडेट ले रहे हैं।’

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात को उत्तर में जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लेकर दक्षिण में गुजरात के भुज तक अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए। अधिकारियों ने कहा, ‘‘इनमें हथियारों से लैस संदिग्ध ड्रोन भी शामिल थे जो सैन्य और असैन्य प्रतिष्ठिनों को नुकसान पहुंचा सकते थे।’’ जिन स्थानों पर ड्रोन देखे गए उनमें जम्मू कश्मीर में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा और जम्मू, पंजाब में फिरोजपुर, पठानकोट और फाजिल्का, राजस्थान में जैसलमेर, लालगढ़ जटाना एवं बाड़मेर और गुजरात में भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं।

ये भी पढ़े : भारत की S-400 मिसाइल को ध्वस्त करने के दावे झूठे और निराधार, भारतीय सेना ने खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल

जम्मू में लगातार बज रहे सायरन, पाक के कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा भारत, जानिये उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू क्षेत्र में धमाकों की आवाज आने और सायरन बजने के बाद शहर में शुक्रवार को लगातार दूसरी रात ‘ब्लैकआउट’ किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू, सांबा और पड़ोसी राज्य पंजाब के पठानकोट जिले में भी ड्रोन देखे गए और उन्हें निष्प्रभावी करने की कोशिश की जा रही है। श्रीनगर में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल स्थानीय लोगों को एहतियात के तौर पर अपने घरों की लाइटें बंद करने के लिए कहा गया है। ये विस्फोट ऐसे समय में हुए हैं, जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत इस सप्ताह के शुरू में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी हो रही है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर विस्फोटों की आवाजें, शायद भारी तोपों की, सुनी जा सकती हैं।” उन्होंने अंधेरे में डूबे शहर की एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “जम्मू और उसके आसपास के सभी लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या निकटतम ऐसी जगह पर चले जाएं जहां आप अगले कुछ घंटों के लिए आराम से रह सकते हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें, निराधार या अपुष्ट बातें न फैलाएं और हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे।” रक्षा सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू हवाई अड्डे सहित जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर पाकिस्तान द्वारा दागी गई कम से कम आठ मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया था।

फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास की रणनीति के साथ तुलना करते हुए सूत्रों ने कहा कि जम्मू क्षेत्र पर लक्षित सभी “सस्ते” रॉकेटों को वायु रक्षा इकाइयों द्वारा सफलतापूर्वक रोक दिया गया और निष्क्रिय कर दिया गया। मिसाइलों का लक्ष्य सतवारी (जम्मू हवाई अड्डा), सांबा, आर.एस.पुरा और अरनिया सहित प्रमुख स्थान थे। दो जोरदार धमाकों के बाद जम्मू शहर में अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके कारण शहर में अंधेरा हो गया। ये धमाके संभवतः घुसपैठ करने वाले ड्रोन को रोकने के कारण हुए थे। इसके तुरंत बाद, पूरे शहर में सायरन गूंजने लगे, जिससे निवासियों को आश्रय लेने के लिए सचेत किया गया। हवाई हमलों ने रणनीतिक जम्मू हवाई अड्डे और उसके आसपास के क्षेत्रों पर हमला करने का प्रयास किया था, जहां सेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बल के प्रतिष्ठान स्थित हैं।

यह भी पढ़ें: India-Pakistan Attack Live: बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, तुर्किए के ड्रोनों से भारतीय ठिकानों पर हमले की कोशिश

India Pakistan Action: धमाकों के बीच पंजाब के कई जिलों में Blackout, रातभर चिंतित रहे लोग
चंडीगढ़ः भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के मद्देनजर अमृतसर, पठानकोट और फिरोजपुर जैसे प्रमुख सीमावर्ती इलाकों समेत पंजाब के कई जिलों में बृहस्पतिवार को ‘ब्लैकआउट’ के बीच राज्य के लोग रात भर चिंतित रहे। पंजाब के जालंधर, गुरदासपुर और होशियारपुर जैसे जिलों में भी ‘ब्लैकआउट’ रहा।

प्राधिकारियों ने पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी मध्य रात्रि तक करीब दो घंटे के लिए बिजली काट दी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जब भारत ने बृहस्पतिवार रात जम्मू और पठानकोट समेत सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल कर दिया। इससे पहले भारत ने देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर इसी तरह की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सात-आठ मई की रात को अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने का प्रयास किया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में बुधवार को नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे।

पठानकोट में कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि उन्होंने बृहस्पतिवार रात को विस्फोट जैसी आवाजें सुनीं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। शुक्रवार सुबह शांति बनी रही। सीमावर्ती शहर में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन सक्रिय कर दिए गए। शहर में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ‘ब्लैकआउट’ किया गया था। कुछ स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कहा कि वे घटनाक्रम को लेकर चिंतित हैं, लेकिन भारत के सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के प्रयासों को तुरंत विफल किए जाने के कारण वे आश्वस्त हैं। अमृतसर और फिरोजपुर के प्रमुख सीमावर्ती जिलों में भी शुक्रवार सुबह शांति बनी रही। चंडीगढ़ में शुक्रवार को सुबह की नियमित सैर पर निकले एक बुजुर्ग बलदेव चंद ने कहा कि पिछली रात कुछ चिंताजनक क्षण थे लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने जिस तरह से पाकिस्तान के प्रयासों को विफल किया उसे देखकर लगता है कि चिंता की कोई बात नहीं है। पंजाब के कई जिलों में बृहस्पतिवार की रात प्राधिकारियों ने लोगों से अपने-अपने घरों की लाइट बंद करने और घर पर ही रहने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

पठानकोट के उपायुक्त आदित्य उप्पल ने नागरिकों से अपने-अपने घरों के अंदर रहने और ‘ब्लैकआउट प्रोटोकॉल’ का पालन करने को कहा। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर रूपनगर, फाजिल्का, कपूरथला, लुधियाना, संगरूर, बठिंडा, पटियाला और हरियाणा के पंचकूला में भी ‘ब्लैकआउट’ किया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पंजाब सरकार ने अगले तीन दिन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। चंडीगढ़ में भी अधिकारियों ने शनिवार तक सभी स्कूल बंद कर दिए हैं।

यह भी पढ़ेः सेना भर्ती में फर्जीवाड़ा: करोड़ों की ठगी करने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार, 24 बेरोजगारों को पकड़ाया था फर्जी नियुक्ति पत्र

बाराबंकी: ब्लैकआउट-मॉकड्रिल से प्रशासन परखेगा अपनी आपदा प्रबंधन क्षमता, जनपद में तैयारियां पूर्ण
बाराबंकी, अमृत विचार। आपदा प्रबंधन की तैयारी और समन्वय की स्थिति को परखने के उद्देश्य से आज शाम 9:00 बजे से 9:15 बजे तक ब्लैकआउट-मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। इस अभ्यास की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ड्रिल की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्लैक आउट मॉक ड्रिल जनपद की नगर पालिका परिषद सहित सभी नगर पंचायतों में की जाएगी, जिसके साथ ही शाम 9:00 से 9:15 बजे जनपद के नगर निकायों सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से एलान किया जाएगा कि ड्रिल प्रारंभ हो गई है।

इसका उद्देश्य नागरिकों को सतर्क करना है कि वे तत्काल सभी प्रकार के विद्युत स्रोत—जैसे घर की लाइट, इनवर्टर, जनरेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर दें, जिससे कि पूर्ण अंधकार सुनिश्चित हो सके और शत्रु के हवाई हमले की स्थिति में पहचान न की जा सके। इस दौरान आमजन को सड़क पर चलते समय अपने वाहन को तुरंत किनारे लगाकर बंद कर देना चाहिए तथा घर में रहते हुए सभी प्रकार की रोशनी बंद रखनी चाहिए।

ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का उद्देश्य जनपद में आपदा प्रबंधन के विभिन्न घटकों के बीच समन्वय की समीक्षा करना है। यह ड्रिल एक नियोजित आपातकालीन अभ्यास है जिसमें सभी विभागों, जनपद स्तरीय अधिकारियों, ब्लॉक एवं नगर स्तर के अधिकारीगण, आपदा प्रबंधन इकाइयाँ, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, पुलिस विभाग एवं अन्य एजेंसियाँ सक्रिय रूप से सम्मिलित होंगी।

शाम 5 बजे से पुलिस लाइन में होगा मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास

शाम 5:00 से 5:30 बजे के बीच पुलिस लाईन में सभी विभागों की आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सम्बंधित सभी विभागों के अधिकारियों को  तैयारियों हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस मॉक ड्रिल के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह अभ्यास केवल सुरक्षा एवं आपदा से निपटने की तैयारियों की जांच हेतु किया जा रहा है, ना कि किसी वास्तविक संकट की स्थिति में।

क्या होती है ब्लैकआउट मॉक ड्रिल?

ब्लैकआउट मॉक ड्रिल एक ऐसा अभ्यास होता है जिसका उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन दोनों की आपातकालीन परिस्थितियों, विशेष रूप से हवाई हमलों जैसी स्थितियों के लिए तैयारियों को परखना और सुधारना होता है। इस ड्रिल के दौरान बिजली की आपूर्ति को कुछ समय के लिए रोका जाता है ताकि वास्तविक हमले की स्थिति में नागरिकों को किस प्रकार से प्रतिक्रिया देनी है, इसका अभ्यास किया जा सके। यह अभ्यास यह सुनिश्चित करता है कि संपूर्ण जनपद के लोग, प्रशासनिक इकाइयाँ, आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य विभाग मिलकर त्वरित, सुरक्षित और समन्वित कार्य कर सकें।

इस अवसर पर डीएफओ आकाश बधावन, प्रशिक्षु आईएसएस तेजस के., अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक, तथा वर्चुअल माध्यम से जनपद के सभी एसडीएम, सीओ व बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

इन क्षेत्रों में शाम 9 से 9:15 बजे मॉक ड्रिल के लिए रहेगा शट डाउन

मॉक ड्रिल के दौरान 33/11के.वी. विद्युत उपकेंद्र ओबरी के अंतर्गत, ओबरी गांव, नगर कालोनी, डी.एम. आवास, कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील परिसर, एस. पी. आवास, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन रोड व रेलवे स्टेशन, माल गोदाम रोड, प्रीत विहार, अशोक विहार, बाल्मीकि नगर, पटेल तिराहा, जजेज कंपाउंड, सी.डी.ओ. आवास, रफी नगर, लाइन पुरवा, श्री नगर, सिविल लाइन, नेहरू नगर, मोहन नगर, कोतवाली, के.डी. सिंह मार्ग, छाया चौराहा, सत्यप्रेमी नगर, रसूलपुर, धनोखर चौराहा, बेगमगंज, नगर पालिका मार्केट, कानून गोयन, सरावगी व छावनी क्षेत्र आदि में क्षेत्रों में बिजली का शटडाउन रहेगा।

पाकिस्तान से तनाव के बीच सभी राज्यों में होगा ‘मॉक ड्रिल', केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिया निर्देश
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए हैं, जिससे वह बिलबिला उठा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को बैठक कर सभी राज्यों को एक अहम निर्देश दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए कई राज्यों से सात मई को ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करने का निर्देश दिया है। जिससे किसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। केंद्र सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। ‘मॉक ड्रिल’ में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन को चालू करना, लोगों को ‘हमले’ की स्थिति में खुद को बचाने का प्रशिक्षण देना शामिल है।

बता दें कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ा हुआ है। इस हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की जघन्य हत्या कर दी थी। भारत ने कहा है कि इस हमले के दोषी आतंकवादियों और उनकी सहायता तथा समर्थन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मॉक ड्रिल में उठाए जाएंगे यह कदम

हवाई हमले (एयर रेड) चेतावनी सायरन को सक्रिय किया जाएगा।

आम नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षित किया जाएगा कि अगर किसी तरह का हमला हो जाए, तो वे खुद को कैसे सुरक्षित रखें।

ब्लैकआउट की व्यवस्था की जाएगी। यानी जरूरत पड़ने पर बिजली बंद कर दी जाए ताकि दुश्मन को कोई लक्ष्य न दिखाई दे।

महत्वपूर्ण कारखानों और ठिकानों को छिपाने की जल्दी व्यवस्था की जाएगी।

निकासी योजना को अपडेट किया जाएगा और उसका अभ्यास (रिहर्सल) भी कराया जाएगा।

ये भी पढ़े : जम्मू कश्मीर पुलिस की चेतावनी, अखनूर सेक्टर में पैदल पार न करें चिनाब नदी

अंधेरे में डूबा Europe, ट्रैफिक सिस्टम ठप, फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल में ब्लैकआउट
नई दिल्ली, अमृत विचार। पूरा यूरोप अंधेरे में डूब गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यूरोपीय देशों में बड़ी बिजली कटौती के समाचार सामने आ रहे हैं। स्पेन और पुर्तगाल की राजधानियों में भी बिजली नहीं है। इसके अलावा, फ्रांस के कुछ शहर भी बिजली कटौती से प्रभावित हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन की रेलवे कंपनी की तरफ से कहा गया है कि सम्पूर्ण राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड कट गया है, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया है।

स्पेन की बिजली कंपनी रेड इलेक्ट्रिका की तरफ से कहा गया है कि ब्लैकआउट के कारणों की जानकारी की जा रही है, जल्द ही सेवाएं बहाल करने की दिशा में काम हो रहा है।

स्पेन में स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे की बिजली कटौती की बात सामने आई है, जिससे मेट्रो स्टेशन और मीडिया संस्थानों के न्यूज़ रूम प्रभावित हुए। कुछ मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया है कि स्पेन की संसद में भी बिजली कटौती से अंधेरा हो गया। बताया जा रहा है कि हवाई यातायात और मेट्रो सेवाएं ठप हो गईं, ट्रैफिक लाइट्स बंद होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुर्तगाल की करीब 1.06 करोड़ आबादी भी इस संकट से जूझ रही है।

बिजली कंपनियां आपूर्ति बहाल करने के लिए सभी संसाधन लगा रही हैं, लेकिन व्यापक कटौती का असर दुर्लभ और गंभीर बताया गया है। यह घटना यूरोप में बिजली संकट की गंभीरता को दर्शाती है।

ये भी पढ़े : 63 हजार करोड़ में राफेल की डील हुई सील, पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने फ्रांस से किया समझौता

कांग्रेस शासन में देश ने ‘ब्लैकआउट’ देखा, अब बिजली का निर्यात हो रहा है, पीएम मोदी का Congress पर वार
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि 2014 से पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी तो ‘‘ब्लैकआउट’’ (बिजली गुल होने) की स्थिति थी लेकिन पिछले एक दशक में भारत का बिजली उत्पादन दोगुना हो गया है। पीएम मोदी ने यहां दीनबंधु छोटू राम ताप विद्युत संयंत्र में 800 मेगावाट की अत्याधुनिक ताप विद्युत इकाई की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य भाजपा की ‘‘डबल इंजन सरकार’’ की ‘‘डबल स्पीड’’ देख रहा है।

यह ताप विद्युत इकाई 233 एकड़ में फैली है और इसके लगभग 8,470 करोड़ रुपये की लागत से मार्च 2029 तक चालू होने की उम्मीद है। इससे हरियाणा की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को काफी बढ़ावा मिलेगा और पूरे राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। ‘गोबरधन’ (गैल्वेनाइजिंग आर्गेनिक बायो एग्रो रिसोर्सेज धन)के विजन को आगे बढ़ाते हुए मोदी ने यहां मुकरबपुर में एक ‘संपीड़ित जैव गैस’ (सीबीजी) संयंत्र की आधारशिला भी रखी।

इस संबंध में पूर्व में जारी एक बयान के अनुसार, संयंत्र का निर्माण कार्य 2027 तक पूरा हो जाएगा और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 2,600 मीट्रिक टन होगी। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए प्रभावी जैविक अपशिष्ट प्रबंधन में मदद मिलेगी।

मोदी ने यहां से भारतमाला परियोजना के तहत लगभग 1,070 करोड़ रुपये की लागत वाली 14.4 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी बाईपास परियोजना का भी डिजिटल उद्घाटन किया। बाईपास से रेवाड़ी शहर में भीड़भाड़ कम होगी, दिल्ली-नारनौल यात्रा का समय एक घंटे कम होगा और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़े : 1243 करोड़ से कस्तूरबा विद्यालयों का समग्र विकास, एस्ट्रोलॉजिकल लैब में नक्षत्रों और खगोलीय घटनाओं की मिलेगी जानकारी