Attack on daughter - Amrit Vichar

बाराबंकी : प्रेम विवाह से नराज मां-बाप ने बेटी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने पर जन्मदाता माता-पिता ही जान के लिए खतरा बन जाएंगे, यह बेटी ने शायद ही सोंचा होगा। कोतवाली क्षेत्र के बीरगांव मजरे उमरापुर रायसाहब में सोमवार को प्रेम विवाह से नाराज़ मां-बाप ने अपनी ही बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक बीरगांव निवासी पूजा ने वर्ष 2022 में अजय कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों की दो बेटियां हैं, तीन वर्षीय मानवी और एक वर्षीय जानवी।
बताया जा रहा कि पूजा के पिता रामबाबू और मां अंजू देवी इस विवाह से खासे नाराज़ चल रहे थे। सोमवार को दोनों अचानक बेटी के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

इसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने पूजा पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में पूजा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर सास-ससुर और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे हमलावरों से बचाया।

घायल अवस्था में उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही। पीड़िता के पति अजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम के खिलाफ नफरत का यह खौफनाक मंजर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बदायूं: पहले बेटी को की जान से मारने की कोशिश...फिर बाप ने खुद फंदा लगाकर दी जान
फैजगंज बेहटा, अमृत विचार। एक ट्रक चालक ने अपनी बेटी पर चाकू से हमला करके जान से मारने का प्रयास किया। बेटी अपनी ननिहाल पहुंची। अगले दिन बेटी ने ननिहाल के लोगों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। वहीं आरोपी पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को  फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार ट्रक चालक अक्सर शराब के नशे में रहता था और परिजनों से मारपीट करता था।

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव पिशनहरी निवासी हंसराज (40) पुत्र रामफल ट्रक चालक थे। साथ में उनकी पत्नी ममता, 7 साल का बेटा अमन और 10 साल की बेटी शिवानी रहते थे। एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने आदी हो गए थे। अक्सर शराब पीकर घर आते और पत्नी व बच्चों से मारपीट करते थे। तीन दिन पहले भी पत्नी व बच्चों से बुरी तरह से मारपीट की थी। जिस पर ममता अपने बेटे अमन को लेकर चंदौसी में अपने मायके चली गई थीं लेकिन शिवानी घर पर रह गई थी। आरोप है कि रविवार को हंसराज ने जान से मारने की नीयत से शिवानी पर चाकू से हमला किया।

शिवानी घर के बाहर भाग आई। ग्रामीणों ने उसे चंदौसी उसकी मां के पास पहुंचाया। सोमवार सुबह शिवानी अपनी मां और मामा रणवीर के साथ शिकायत करने थाना फैजगंज बेहटा पहुंची। पुलिस ने उनसे घर जाने को कहा। बताया कि वह पीछे से आ रहे हैं। शिवानी और उसके मामा घर पहुंचे तो हंसराज का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।