rain - Amrit Vichar

UP Weather : यूपी में आंधी बनी आफत, झमाझम बारिश ने दी राहत
लखनऊ। प्रयागराज, फतेहपुर और कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को तेज रफ्तार आंधी ने जम कर तबाही मचायी। हालांकि कुछ देर हुयी झमाझम बारिश ने प्रचंड गर्मी से फौरी राहत प्रदान की। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा गुरुवार को जारी "डिस्ट्रिक्ट लेवल नाउकास्ट" के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मेघगर्जन, वज्रपात, तेज झोंकेदार हवाओं और बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

कानपुर में आज की सुबह का आगाज घने काले बादलों के साथ हुआ और करीब दस बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गयी। करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने से पहले एहतियात के तौर पर बिजली विभाग ने लगभग पूरे शहर की बत्ती गुल कर दी। मौसम के बदले मिजाज का लुफ्त लोगों ने जम कर उठाया और बारिश के साथ ठंडी हवाओं का मजा लिया।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी से पेड़ों के उखड़ने की सूचना है। प्रयागराज से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में बुधवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई और कई इलाकों में ओले भी गिरे। इस बदलाव के कारण तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिसके बाद से मौसम ठंडा बना हुआ है।बीच बीच में ठंड हवाएं चल रही हैं।

गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि प्रयागराज और आसपास के जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

वहीं तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है। विशेष चेतावनी जारी करते हुए विभाग ने कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी और फतेहपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में मध्यम वर्षा के साथ आंधी-तूफान और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

वहीं कई अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम सक्रिय रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार एक और दो मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा जारी रह सकती है। तीन मई को दोनों भागों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं, जबकि चार से छह मई के बीच प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है। साथ ही तेज हवाओं के मद्देनजर कच्चे निर्माण, टेंट और अस्थायी ढांचों को सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे जहां तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हो सकती है, वहीं आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।

प्रयागराज-प्रतापगढ़ में बदला मौसम : आंधी-बारिश से तपिश में राहत, मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी
प्रयागराज/प्रतापगढ़। प्रयागराज और प्रतापगढ़ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार दोपहर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी ने प्रचंड गर्मी से फौरी राहत दिलायी वही यमुनापार इलाके के बारा में ओले गिरे। प्रयागराज से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बारिश शुरू होने के साथ तेज हवाओं के साथ आंधी चली जिससे संगम तट पर झोपड़ियां उखड़ गईं। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। प्रयागराज में पिछले एक हफ्ते से तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था । लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे थे। इंसानों के साथ-साथ जानवर भी इस तेज गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे। जो लोग बाहर निकलते भी थे, वे खुद को बचाने के लिए गमछा, टोपी और छाते का सहारा ले रहे थे लेकिन आंधी बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है।

उधर प्रतापगढ़ में दोपहर लगभग दो बजे अचानक मौसम बदल गया। घने बादल घिर गये और अन्धेरा हो गया। तेज हवाओ के साथ गरज चमक के साथ वर्षा शुरु हो गयी। आकाशीय बिजली की कड़क चमक से लोग अपने घरो मे दुबक गये है। सड़कें सूनी हो गयी। सडको पर लगे ठेले और गुमटी दुकानदारों ने दुकानें बन्द करके आसपास के घरों मे जाकर शरण ली।

असमय बारिश से तबाह किसान, सरकार ने नहीं दी राहत : अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में असमय बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई ठोस मदद नहीं दी है।अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि पूरब से पश्चिम तक किसानों की गेहूं, सरसों और अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं।

मैनपुरी, कन्नौज, बाराबंकी, सीतापुर, हाथरस, अयोध्या, मेरठ, पीलीभीत, मथुरा, हरदोई, सोनभद्र और श्रावस्ती समेत कई जिलों में गेहूं की फसल भीगकर खराब हो गई और खेतों में गिरकर नष्ट हो गई। इससे किसान आर्थिक संकट में आ गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने केवल हवाई सर्वेक्षण और घोषणाएं कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली, जबकि प्रभावित किसानों को अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। फसल बर्बाद होने से किसान दाने-दाने के लिए परेशान है और निराशा की स्थिति में है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती लागत और मौसम की मार ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

उन्होंने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और गेहूं की खरीद भी सही ढंग से नहीं हो रही है। अखिलेश यादव ने आलू किसानों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी उचित कीमत नहीं मिली और भारी नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मंडियों की व्यवस्था को कमजोर कर दिया, जबकि समाजवादी सरकार के समय किसानों के हित में मंडियों का विस्तार किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों के हित में फैसले ले रही है और किसानों की अनदेखी कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश का किसान आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा।

ZIM vs IRE T20 WC 2026 : बार‍िश के कारण मैच रद्द, ऑस्ट्रेल‍िया टी20 विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में पहुंचा जिम्बाब्वे
पाल्लेकल। जिम्बाब्वे ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप बी का मैच बारिश में धुलने के बाद सुपर आठ में प्रवेश कर लिया जबकि पूर्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया और आयरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दोनों टीमों को एक एक अंक मिला जिससे जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए।

अब 26 फरवरी को पहले सुपर आठ मुकाबले में चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना भारत से होगा। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा,'' हमने अभी लक्ष्य हासिल नहीं किया है, बस उसकी ओर कदम बढ़ाया है। थोड़ा बहुत जश्न होगा लेकिन फोकस अगले मैच पर है।'' पिछली बार टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने से चूकी जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई।

ग्रुप वन में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज भी सुपर आठ में पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे को आखिरी ग्रुप मैच 19 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है। श्रीलंका छह अंक लेकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुका है। आस्ट्रेलिया के दो अंक है जिसे जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने हराया। ग्रुप दो में श्रीलंका, इंग्लैंड , न्यूजीलैंड , पाकिस्तान या अमेरिका होंगे।

रजा ने कहा,'' मैं और कोच मिलकर श्रीलंकाई टीम के बारे में विश्लेषण करेंगे और यह मैच जीतने की कोशिश करेंगे। क्वालीफाइंग से हमारा लक्ष्य नहीं बदला है । हमें यह मैच भी जीतना है।'' पूर्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने के बाद ही सुपर आठ में जगह मिलनी थी लेकिन बारिश ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया।

गोमती नगर विस्तार में 7.5 करोड़ से बाढ़ पंपिंग स्टेशन तैयार, बरसात में निवासियों को जलभराव से मिलेगी राहत
लखनऊ, अमृत विचार : गोमती नगर विस्तार में 7.5 करोड़ की लागत से बाढ़ पंपिंग स्टेशन बनकर तैयार है। 400 केएल क्षमता के इस पम्पिंग स्टेशन से बरसात में निवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करके मशीनों की टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए।

एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में जी-20 रोड के निकट बाढ़ पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इसमें कुल छह पंप लगाए गए हैं। प्रत्येक पंप 60 एचपी का है। एक पंप प्रति मिनट 13,000 लीटर पानी निकालेगा। पंपिंग स्टेशन चालू होने से सेक्टर-4 व समीपवर्ती इलाकों में बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

पंपिंग स्टेशन के माध्यम से बरसात का पानी गोमती नदी में प्रवाहित किया जाएगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि एलडीए ने जनेश्वर मिश्र पार्क, कैटिल कालोनी गऊ घाट व बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास भी 400 केएल क्षमता के 3 बाढ़ पंपिंग स्टेशन निर्मित किए हैं।

यूपी में बदले मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता....ओला से फसलों और बारिश से आम को नुकसान, गेहूं को फायदा
लखनऊ, अमृत विचार : अचानक मंगलवार सुबह मौसम के बदले मिजाज ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। कहीं बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हुई तो कहीं ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचा है। बागवानी पर भी इसका असर दिखाई दिया। बारिश से आम के बौर काले पड़ने की संभावना जताई गई। इससे आम की पैदावार घटेगी।

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष/वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अखिलेश कुमार दुबे ने बताया जिन क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है वहां गेहूं, आलू, सरसों, मटर, टमाटर समेत अन्य फसलों में नुकसान होने की संभावना है। वहीं, जिन इलाकों में सिर्फ बारिश हुई वह फसलों के लिए रामबाण है। खासकर गेहूं की दूसरी टाप ड्रेसिंग हो चुकी फसलों की बारिश से गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ेगी। किसानों को सिंचाई करने की जरूरत नहीं है। जहां जलभराव की स्थिति है वहां निकासी करें। और खेत सूखने तक सिंचाई न करें।

इसके अलावा बाग में जिन आम के पेड़ों में बौर आए वो बारिश से काले पड़ने की संभावना है। जिन पेड़ों में जाला व कीट लगा था वह बारिश के पानी से धुलकर साफ हो गया है। इससे किसानों को पेड़ों की धुलाई करने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में बागवानों को बौर बचाने की जरूरत है। फूल यानी बौर लगे पेड़ों में एक ग्राम थायोफिनेट मिथाइल प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। इसके अलावा सभी पेड़ों पर दो ग्राम सल्फर प्रति लीटर पानी में मिलाकर जरूर छिड़कें। इससे गर्मी आएगी और फफूंदी नहीं लगेगी।

सर्वे शुरू, बीमित फसलों का 72 घंटे के अंदर करें व्यक्तिगत दावा

इधर, बारिश से प्रभावित फसलों का उपनिदेशक कृषि विनय कौशल ने सर्वे कराकर न्याय पंचायत वार रिपोर्ट मांगी है। इससे की नुकसान का आकलन किया जा सके। साथ ही किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत बीमित फसलों का व्यक्तिगत दावा करने की अपील की है। बताया कि बेमौसम बारिश से फसलों की क्षति होने पर टोल-फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा किसान संबंधित बैंक, जिला कृषि अधिकारी अथवा उपनिदेशक कार्यालय में लिखित शिकायत भी दें। फसल बीमा की टीम स्थलीय सर्वेक्षण करके क्षतिपूर्ति देगी।

ये भी पढ़ें :

UP में आंधी-बारिश से बदला मौसम: 21 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, हमीरपुर में 9 मिमी बारिश, कई जिलों में गिरे ओले

UP Weather: बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई यूपी के कई जिलों में ठिठुरन, सरसों-आलू की फसल पर आफत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में छिटपुट वर्षा और ओलावृष्टि ने ठंड में इजाफा किया है जबकि बेमौसम वर्षा से सरसों और आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। किसानों ने आशंका जताई है कि यदि असमय बारिश का सिलसिला जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है तथा लागत निकालना कठिन हो जाएगा। वहीं कृषि विभाग ने किसी बड़े नुकसान की संभावना से इनकार किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, संभल जिले में सर्वाधिक 32.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी लखनऊ में इस दौरान 6.9 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान गिरकर 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना है, जिनमें बरेली शामिल है। दोनों मौसमीय उपखंडों में तेज़ हवायें चलीं। आगरा में अधिकतम 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखा गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, हालांकि कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है।

प्रदेश में हरदोई का दिन सबसे गर्म रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज में रात का तापमान सबसे अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, असमय हुई बारिश से प्रदेश के कई जिलों में किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरसों, आलू और मटर की फसलों को नुकसान पहुँचा है।

रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार रात से रुक-रुक कर हुई बारिश ने फूल अवस्था में खड़ी सरसों की फसल को प्रभावित किया है, जिससे दानों के सही विकास पर असर पड़ने और उत्पादन घटने की आशंका है। अधिक नमी के कारण आलू और मटर की फसल भी प्रभावित हुई है। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी साबित हुई है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय मिली नमी से गेहूं की बढ़वार और उत्पादकता में सुधार होगा। कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी ने कहा कि प्रारंभिक आकलन में फसलों को किसी बड़े नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा, "ये बारिश व्यापक जरूर रही, लेकिन इतनी तेज नहीं थी कि फसलों को गंभीर नुकसान पहुँचा सके। बल्कि यह गेहूं की फसल के लिए अमृत समान है, जिसे इस समय नमी की आवश्यकता होती है।"

UP Weather: बारिश और ओलावृष्टि से यूपी में कंपाएगी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, बारिश व पश्चिमी विक्षोभ का असर
लखनऊ, अमृत विचार: पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार को कई हिस्सों में बारिश हुई। बुधवार को भी बारिश तेज हवाओं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। इसके साथ ही अगले दो दिन पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।

राजधानी लखनऊ में सोमवार रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मंगलवार को दिनभर बादलों और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में भी कमी आई। मेरठ, बागपत, नोएडा और गाजियाबाद में बारिश हो चुकी है, वहीं पश्चिमी यूपी और अवध के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हाथरस, अमरोहा, बागपत और मैनपुरी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने ठिठुरन बढ़ा दी है।बागपत और अमरोहा में ओले गिरने से किसानों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है, खासकर गेहूं, आलू और गन्ने की फसलों पर असर पड़ा है। आगरा में झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जबकि नोएडा में बारिश का सिलसिला बुधवार तक जारी रहने की संभावना है। 29 जनवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों में यूपी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 29, 30 और 31 जनवरी को मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन 1 और 2 फरवरी को फिर से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के संकेत हैं। बारिश थमने के बाद ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी लौटने की संभावना है। उधर, दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं का असर बना हुआ है। रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

तीन विमान लखनऊ डायवर्ट

मंगलवार सुबह दिल्ली का मौसम खराब होने के कारण वहां उतरने वाले तीन विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिए गए, जो थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल पर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में बदला मौसम...लुढ़का पारा, यूपी के कई जिलों में बारिश
दिल्ली। उत्तर भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का असर और बढ़ गया। सुबह से दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसके रुक-रुक कर दिन भर होने के आसार हैं। इससे राजधानी में सर्दी और बढ़ गयी। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बादलों और ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय ठंड का एहसास अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 26 से 28 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे व्यापक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। सत्ताइस जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी, वर्षा और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इन क्षेत्रों में 27 जनवरी को कहीं-कहीं भारी वर्षा या हिमपात भी हो सकता है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी को गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे, कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं, में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को बारिश के आसार हैं, जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में तथा 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 30 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे एक और बारिश का दौर आ सकता है।

तापमान को लेकर आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद अगले दो दिनों में इसमें गिरावट आने की संभावना है। मध्य भारत में सप्ताह के उत्तरार्ध में तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में भी न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

आने वाले दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है, जबकि 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 'कोल्ड डे' की स्थिति रह सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, कोहरे वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी परामर्शों का पालन करने की सलाह दी है, विशेषकर उन इलाकों में जहां बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

अगले 3 घंटों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले तीन घंटों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी यही स्थिति रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, बिजली चमकने के दौरान खुले क्षेत्रों से दूर रहने और स्थानीय निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें :

पहाड़ों में बर्फबारी...उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से नीचे रहा तापमान

उत्तर भारत में मौसम ने फिर लिया U-turn: दिल्ली-NCR और यूपी में लौटेगी बारिश... बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
लखनऊः देश के उत्तरी हिस्से में मौसम ने एक बार फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की एक नई सक्रिय प्रणाली उत्तर भारत की ओर बढ़ रही है, जिससे अगले कुछ दिनों में ठंड में इजाफा होने के साथ बारिश और बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने इस बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है, जिसमें 26 से 28 जनवरी तक कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां तेज होने की चेतावनी दी गई है।

नया पश्चिमी विक्षोभ ला रहा है ठंड और बारिश का तूफान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहले ही कई इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। अब एक ताजा और तीव्र विक्षोभ 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। इससे हवाओं की दिशा बदल रही है, जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं तेज हो गई हैं। परिणामस्वरूप, न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, और गलन वाली ठंड का एहसास बढ़ जाएगा।

26 से 28 जनवरी: बारिश-बर्फबारी का पीक पीरियड

- 26 से 28 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा।

- 27 जनवरी को खासतौर पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ हिमपात की संभावना है। यहां तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। ओलावृष्टि का भी खतरा बना हुआ है।

- दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तरी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।

दिल्ली-NCR में क्या होगा?

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्का कोहरा, ठंड और नमी का मिश्रण गलन वाली सर्दी का एहसास देगा। हल्की-मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान में और गिरावट से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

उत्तर प्रदेश का हाल

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। 26 से 28 जनवरी के बीच बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। तापमान में 3-6 डिग्री की कमी आएगी, और 26-27 जनवरी की सुबह घना कोहरा छाने के आसार हैं, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है।

भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट इन राज्यों पर

IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों (तमिलनाडु और पुडुचेरी सहित) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से 27 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी हिमपात और बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा UP का मौसम, 22 से बारिश के आसार, जानिए क्या बोला मौसम विभाग
लखनऊ। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही घने कोहरे में भी कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी से प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से रात के तापमान में जो गिरावट देखी जा रही थी, वह अब थम गई है।

हालांकि हल्की बढ़ोतरी के बावजूद शनिवार रात को प्रदेश के मध्य हिस्सों हरदोई, अमेठी, अयोध्या और बाराबंकी में आंशिक शीतलहर की स्थिति बनी रही। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा में बदलाव हुआ है, जिसके चलते अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इससे रात की शीतलहर से राहत मिलेगी और प्रदेश में छाए घने कोहरे में 20 जनवरी के बाद धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है। इसके बाद एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जो आगे चलकर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। इससे प्रदेश में जारी ठंड की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है।

सोमवार सुबह प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर (आईएएफ), बाराबंकी, कानपुर (आईएएफ) और आजमगढ़ में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं लखनऊ एयरपोर्ट पर दृश्यता मात्र 50 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान के अनुरूप कोहरे का क्षेत्रफल और तीव्रता सुबह के समय बढ़ी।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जबकि उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम यूपी के कुछ इलाकों में इसका असर अपेक्षाकृत कम रहा। आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद, बरेली और कानपुर में बहुत घना कोहरा (शून्य दृश्यता) दर्ज किया गया, जबकि लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में 50 से 100 मीटर तक दृश्यता रही।

तापमान की बात करें तो हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। फुरसतगंज में 3.7 डिग्री, जबकि बाराबंकी, अयोध्या और मेरठ में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन और रात के तापमान में भारी अंतर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

लखनऊ में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, बाद में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। देर रात और सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

Bareilly : पशुपति विहार...बरसात ही नहीं आम दिनों में भी जलभराव
बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित पशुपति विहार कालोनी जलभराव की समस्या से वर्षों से जूझ रही है। बारिश ही नहीं आम दिनों में भी सड़कों पर पानी भरा रहता है। कीचड़ और गंदे पानी से गुजरना होता है। बारिश में तो हालत बेहद खराब हो जाते हैं। कॉलोनी के वाशिंदों ने नगर निगम से लेकर प्रशासन के अफसरों तक से कई बार गुहार लगाई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

नगर निगम के वार्ड संख्या 75 स्थित पशुपति नाथ मंदिर नाथ कारिडोर में शामिल है। मंदिर को जाने वाला मार्ग समेत समूचा मोहल्ला मुख्य सड़क के तल से बहुत नीचे बसा है। मोहल्ले की नालियों का पानी नाले तक पहुंचाने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। इससे आम दिनों में भी सड़कों पर नालियों का गंदा पानी और कीचड़ जमा रहता है। बारिश के दिनों में इस रिहायशी कालोनी के हालात और भयावह हो जाते हैं। सड़कों पर घुटनों तक गंदा पानी भरा रहता है। आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाती है। पशुपति नाथ मंदिर के प्रमुख मार्ग पर सामान्य दिनों में भी जलभराव रहता है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नालियां सड़क के बराबर होने से नालियों में पानी आते ही सड़क पर फैलने लगता है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम ने एक वर्ष पूर्व मोहल्ले में पंप लगवाया था। पंप को एक से दो घंटे बाद चलाकर गलियों का पानी नाले में छोड़ा जाता है। यदि पंप न चलाया जाए तो गलियां तालाब में परिवर्तित होने लगती हैं। इसे लेकर कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। प्रशासन की बेरुखी से परेशान होकर कुछ लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर कुछ दूरी की सड़क को मरम्मत कराकर ऊंचा कराया, लेकिन यह उपाय भी अस्थायी साबित हुआ। लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही हालात फिर बिगड़ जाएंगे। कुछ लोगों ने बताया कि पानी का निकास न हो पाने से पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। समस्या का समाधान न होता देख कुछ लोग थक हारकर अपना मकान बेचकर अन्य मोहल्लों में जाकर बस गए हैं। मोहल्ले में जलभराव की समस्या के कारण लोग किराए पर कमरा लेने से कतराते हैं।

लोगों का कहना है कि प्रमुख सड़क से निचाई होने के कारण मोहल्ले में जलभराव की समस्या बनी रहती है। इस समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों ने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। पशुपति विहार निवासी शमीम खान ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नगर निगम ने पम्प लगवाया था, ताकि नालियों का पानी नाले में छोड़ा जा सके। यदि एक से दो घंटे के बीच पंप न चले या खराब हो जाए तो स्थिति बद से बदतर हो जाती है। नदीम के मुताबिक मोहल्ले में कुछ लोगों ने चंदाकर सड़क ऊंची करा ली है। इससे उन्हें सामान्य दिनों में आराम मिल जाता है, लेकिन बारिश के दिनों में समूची कालोनी ही जलभराव की समस्या से जूझती है। आरिफ ने बताया कि  बारिश के दिनों में स्कूल जाने वाले बच्चों को प्रमुख सड़क तक पहुंचाने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पडता है। स्कूल की वैन के चालक कालोनी में आने से इनकार कर देते हैं।