Mold - Amrit Vichar

Bareilly: ऑनलाइन ऑर्डर की कच्ची मूंगफली...पैकेट खोला तो निकल रहे थे कीड़े !
बरेली, अमृत विचार। इन दिनों ग्रोसरी ऑनलाइन मंगाने का चलन ज्यादा बढ़ गया है। कई ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कंपनियां लुभावने ऑफर भी देती हैं। जिसकी वजह से लोगों को इसका चस्का लग गया है, वहीं घर बैठे जरूरत भी पूरी हो रही है। मगर ग्राहक खुदको ठगा उस वक्त महसूस करता है जब नामी कंपनियों के पैकेटबंद खाद्य पदार्थ फफूंद मारते या सड़ी अवस्था में मिलते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मेरा हक फाउंडेश की अध्यक्ष फरहत नकवी के साथ।

मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी करने वाली एक कंपनी से कच्ची मूंगफली का पैकेट मंगाया था। जो मुंबई की एक कंपनी का है। शनिवार सुबह उन्होंने पैकेट खोला तो वह भी हैरान रह गईं। मूंगफली के दानों में फफूंद लगी हुई थी। अंदर कीड़े पड़ चुके थे। फरहत नकवी ने बताया कि ये लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। लिहाजा इस मामले की शिकायत उपभोक्ता फोरम के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से की है।

फरहत नकवी के मुताबिक ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी का कोई हेल्पलाइन नंबर उन्हें नहीं मिला तो उन्होंने पैकेट बंद मूंगफली बेचने वाली मुंबई की कंपनी को कॉल किया। लेकिन कंपनी की तरफ से उन्हें किसी प्रकार का जवाब ठीक प्रकार से नहीं दिया गया।

उन्होंने बताया कि एक महीना पहले ऑनलाइन कच्ची मूंगफली का पैकेट मंगाया था। जिसकी पैकेजिंग डेट 3 फरवरी 2025 है और एक्सपायर 3 जून 2025 को हो रहा है। यानी एक्सपायर डेट से दो महीना पहले पैकेट खोलने के बावजूद फफूंद लगी मूंगफली निकली।

फरहत नकवी ने इस मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में भी की। फरहत नकवी ने बताया कि विभाग की तरफ से उन्हें सैंपलिंग कराने का आश्वासन दिया गया है। एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अपूर्व श्रीवास्तव ने उन्हें सोमवार तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।