Chhattisgarh - Amrit Vichar

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: मिजोरम की जोसांगज़ुआली ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण
रायपुरः छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत महिला 86प्लस किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 83 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 140 किलोग्राम के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।

राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में असम की पिंकी बोरो ने कुल 125 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 55 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 70 किलोग्राम का प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश की गुंजन उइके ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 86 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

उन्होंने स्नैच में 39 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 47 किलोग्राम वजन उठाया। प्रतियोगिता में त्रिपुरा की ट्विस्मु जमातिया कुल 77 किलोग्राम वजन के साथ चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों ने कम उम्र में उत्कृष्ट तकनीक, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया। दर्शकों के उत्साह ने आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

छत्तीसगढ़ में जारी येलो अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुरः छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है। जारी चेतावनी के अनुसार, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के साथ ही राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, बलौदाबाजार, नारायणपुर और सुकमा जिलों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

मिर्ज़ापुर: सर्राफा कारोबारी से लूट करने वालों को पुलिस ने दबोचा, 3.6 किलोग्राम सोना किया बरामद
मिर्ज़ापुर। मिर्जापुर के अहरौरा इलाके में पुलिस ने लूटा गया 3.678 किलोग्राम सोना बृहस्पतिवार को बरामद किया और मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को छत्तीसगढ़ स्थित बिलासपुर के एक जौहरी से ये सोना लूटा गया था। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मुठभेड़ अहरौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनिया दरी के पास बृहस्पतिवार सुबह हुई।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर में लूटा गया लगभग पूरा सोना बरामद कर लिया गया है, हालांकि सत्यापन जारी है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में पूर्वी दिल्ली निवासी विजय लांबा और गौतमबुद्ध नगर निवासी मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित के पैरों में गोली लगी है।

गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान कोटा, राजस्थान के विनोद उर्फ बीनू प्रजापति और उत्तर प्रदेश के बरेली के करीम खान के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि बरामद वस्तुओं में 1,46,100 रुपये नकद के साथ अंगूठियां, लॉकेट, झुमके और अन्य आभूषण शामिल हैं।

उसने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल और कारतूस समेत अन्य हथियार भी जब्त किए गए। कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी अभियान में सहायता की।

ये भी पढ़ें :

योगी सरकार दे रही नेचुरल फार्मिंग पर विशेष जोर, यूपी में 1 लाख हेक्टेयर तक होगा जैविक खेती विस्तार

बस्तर अब माओवादी हिंसा नहीं, विकास एवं आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है: PM मोदी
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर के बदलते स्वरूप को रेखांकित करते हुए मंगलवार को कहा कि कभी माओवादी हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला यह इलाका अब विकास और स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास की पहचान बन रहा है। प्रधानमंत्री ने सात से नौ फरवरी के बीच आयोजित 'बस्तर पंडुम' के विशेष उत्सव की भी सराहना की। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "इस उत्सव के दौरान बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य रूप दिखा।'' उन्होंने कहा, ''इस प्रयास से जुड़े सभी परिवारजनों को मेरी हार्दिक बधाई। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।''

https://twitter.com/narendramodi/status/2021068621745987960?s=20

प्रधानमंत्री ने कहा, ''पहले जब बस्तर का नाम लिया जाता था तो माओवाद, हिंसा और विकास में पिछड़ेपन की छवि उभरती थी लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।'' उन्होंने कहा, ''आज बस्तर विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है। मेरी यही कामना है कि यहां का आने वाला समय शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव की भावना से परिपूर्ण हो।''

नक्सल मुक्त हो रहा छत्तीसगढ़! 1.41 करोड़ रुपए के इनाम वाले 52 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के 52 कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए हैं। यह कदम बस्तर क्षेत्र में शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 21 महिलाएं और 31 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल मिलाकर 1.41 करोड़ रुपए का इनाम था। वे दक्षिण उप-क्षेत्रीय ब्यूरो, दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति, आंध्र-ओडिशा सीमा प्रभाग और भामरागढ़ क्षेत्र समिति सहित प्रमुख माओवादी संगठनों से जुड़े थे।

हिंसा छोड़ने का उनका निर्णय जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स, कोबरा और सीआरपीएफ के निरंतर संयुक्त अभियानों के साथ-साथ शांति और विकास की अपीलों से प्रभावित था। आत्मसमर्पण करने वालों में कई हाई-प्रोफाइल सदस्य शामिल हैं, जिनमें 8 लाख रुपए का इनामी डीवीसी सदस्य लक्खु करम उर्फ ​​अनिल और पीपीसी सदस्य लक्ष्मी माडवी उर्फ ​​रत्ना शामिल हैं।

रत्ना पर भी सरकार ने 8 लाख रुपए का इनाम रखा था। अन्य लोगों में चिन्नी सोढ़ी उर्फ ​​शांति, भीमा करम, विष्णु मांडवी उर्फ ​​किरण उर्फ ​​मोती और मोती कोरसा शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक की महत्वपूर्ण भूमिकाएं थीं और उन पर 5 से 8 लाख रुपए तक का इनाम था।

इस समूह में एसीएम, पीपीसी सदस्य, मिलिशिया कमांडर और विभिन्न माओवादी संगठनों या समितियों और जनताना सरकार से संबद्ध नेता भी शामिल थे। वरिष्ठ सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार याद ने आत्मसमर्पण को उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि माओवादियों ने हिंसा की निरर्थकता को पहचान लिया है और अब वे पुनर्वास कार्यक्रमों के माध्यम से प्रगति को अपना रहे हैं, जिनमें वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण, आवास और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं।

यह घटनाक्रम बीजापुर की बढ़ती सफलता में एक और कड़ी जोड़ता है, जहां जनवरी 2024 से अब तक 824 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, 1,126 गिरफ्तार किए गए हैं, और 223 मुठभेड़ों में मारे गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साई के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 2,000 से अधिक माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा कर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 से अधिक नक्सली मारे गए
सुकमा/बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ शनिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 से अधिक नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सुकमा जिले में 10 से ज्यादा नक्सलियों को तथा पड़ोसी बीजापुर जिले में दो अन्य नक्सलियों को मार गिराया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले में दक्षिणी क्षेत्र के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

उन्होंने कहा, "अब तक 10 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया है। अभियान अब भी जारी है। इस संबंध में विस्तार से जानकारी बाद में दी जाएगी।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को खोजी अभियान में रवाना किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह पांच बजे से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभियान अब भी जारी है इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती ताकि अभियान में शामिल जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। पिछले वर्ष सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 285 नक्सलियों को मार गिराया था।

UP: लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले छह और जलासाज नोएडा से गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार को सिविल लाइंस पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के छह और सदस्यों को नोएडा से धर दबोचा। सभी आरोपी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस सभी आरोपियों को रामपुर लेकर आई और बुधवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपी जेल चले गए। उनके पास से मोबाइल, एटीएम, चेक बुक व पासबुक बरामद हुए हैं।

सिविल लाइंस पुलिस ने 27 अक्टूबर को साइबर सेल की टीम के साथ मिलकर संयुक्त टीम द्वारा मोहल्ला मैगजीन फव्वारे समीप एक मकान में चल रहे साइबर अपराध कारित करने वाले गैंग के 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से टीम लगातार मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में गिरफ्तार किए आरोपियों के मोबाइल नंबर, आईएमईआई, सीडीआर के विश्लेषण के आधार पर मंगलवार रात को छह और आरोपियों को नोएडा के सिक्का कामना ग्रीन एनक्लेव के चियर्स टावर के 18वें फ्लोर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को उनके पास से चार लैपटॉप, 17 मोबाइल, 1 वाईफाई राउटर, 271 एटीएम, 222 बैंक पासबुक, 47 चेक बुक बरामद की है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ठगी करने के मामले में छह आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया। उसके बाद  कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी जेल चले गए। उनके द्वारा उपयोग किए 35 अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 12 लाख की धनराशि फ्रीज कराई जा चुकी है।

पकड़े गए आरोपी नूर आलम खुर्शीपार भिलाई थाना खुर्शीपार जिला भिलाई छत्तीसगढ़, उसैद खान निवासी बिलाल मस्जिद के पास नूरानी कालोनी थाना सिटी कोतवाली जिला छतरपुर भोपाल मध्यप्रदेश, दिलशाद निवासी थाना नया थाना जिला छतरपुर मध्यप्रदेश, उत्तम पटेल निवासी ग्राम मनगटा जौरतराई थाना सोमनी जिला राजनंद गांव, छत्तीसगढ़, रितिक कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला कुर्सीपार जोन, सोनियागांधी नगर भिलाई दुर्ग थाना कुर्सीपार जिला दुर्ग छत्तीसगढ़, विवेक यादव निवासी मोहल्ला अशोकनगर थाना गुडयारी जिला रायपुर छत्तीसगढ़ है।

छत्तीसगढ़ : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
रायपुर/लखनऊ। छत्तीसगढ़ के गौरव और हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उन्होंने रायपुर स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है।

बताया गया है कि श्वसन संबंधी परेशानी के चलते उन्हें दो दिसंबर को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी रही और वे वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद आज उनका निधन हो गया।

योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच ''एक्स'' पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि ज्ञानपीठ सम्मान से अलंकृत, प्रख्यात साहित्यकार का निधन अत्यंत पीड़ादायक है और यह साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य पाठकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि श्री शुक्ल अपनी सादगीपूर्ण भाषा, मानवीय संवेदनाओं और विशिष्ट लेखन शैली के लिए साहित्य जगत में विशेष पहचान रखते थे। उनके जाने से हिंदी साहित्य ने एक युगद्रष्टा रचनाकार को खो दिया है।

कोरबा में बाइक गोदाम में लगी भीषण आग, 25 मोटरसाइकिलें खाक
कोरबा। छत्तीसगढ में कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र स्थित पोंडी-उपरोड़ा बस स्टैंड के पास बीती देर रात एक बाइक गोदाम में लगी भीषण आग से भारी नुकसान हो गया। ईश्वर ऑटो पार्ट्स के गोदाम में अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां रखी लगभग 25 मोटरसाइकिलें और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पास में मौजूद कचरे में आग लगाए जाने से यह दुर्घटना हुई। धीरे-धीरे आग फैलते हुए गोदाम तक पहुंच गई और तेज लपटों ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कटघोरा नगर पालिका और एरिकेशन विभाग की दमकल टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे लगे, लेकिन तब तक गोदाम में खड़ी सभी बाइकें और ऑटो पार्ट्स जल चुके थे। घटना से आसपास के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आग पूरी तरह नियंत्रित हो जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। ऑटो पार्ट्स के संचालक ईश्वर ने बताया कि गैरेज में कई वाहन रिपेयरिंग के लिए रखे गए थे और कुछ बनकर तैयार भी थे, जो आग में नष्ट हो गए। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। यदि किसी शरारती तत्व की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

DGP-IGP Conference : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पुलिस के प्रति जन धारणा को बदलने की आवश्यकता
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने के लिए एक “संपूर्ण सरकारी” दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जिसमें प्रवर्तन, पुनर्वास और सामुदायिक स्तर पर हस्तक्षेप को एकीकृत किया जाए। उन्होंने सार्वजनिक धारणा, विशेषकर युवाओं में, पुलिस के प्रति नजरिये में बदलाव की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके लिए पेशेवर दक्षता और संवेदनशीलता बढ़ाने तथा शहरी और पर्यटन पुलिसिंग को सशक्त करने की जरूरत है।

भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन के समापन अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने प्रतिबंधित संगठनों की नियमित निगरानी, ​​वामपंथी उग्रवाद से मुक्त क्षेत्रों के समग्र विकास और तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नवीन मॉडलों को अपनाने का आह्वान किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने शहरी पुलिसिंग को मजबूत करने, पर्यटक पुलिस इकाइयों को पुनर्जीवित करने और औपनिवेशिक युग के आपराधिक कानूनों की जगह लेने वाले नव-अधिनियमित भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

“विकसित भारत: सुरक्षा आयाम” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित अन्य लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने पुलिस नेतृत्व से विकासशील राष्ट्र की आकांक्षाओं के अनुरूप पुलिस कार्यप्रणाली को पुनः व्यवस्थित करने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत’ की ओर अग्रसर होते हुए पुलिस के प्रति जनता की धारणा, विशेषकर युवाओं के बीच, बेहतर व्यावसायिकता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के माध्यम से बदलाव लाने की आवश्यकता है।

मोदी ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस फोर्स से कहा कि वे सुनसान द्वीपों को जोड़ने के लिए नई रणनीति अपनाएं, नेटग्रिड के तहत जुड़े आंकड़ों का ज्यादा असरदार इस्तेमाल करें, और कार्रवाई लायक जानकारी जुटाने के लिए कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल करें। उन्होंने विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को पुलिस जांच में फॉरेंसिक के उपयोग पर 'केस स्टडी' करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात भी कही।

उनका कहना था कि फॉरेंसिक तकनीकों का व्यापक उपयोग आपराधिक न्याय प्रणाली को उल्लेखनीय रूप से मजबूत बना सकता है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मजबूत तैयारी और समन्वय की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए मोदी ने पुलिस प्रमुखों से चक्रवात, बाढ़ और अन्य आपात स्थितियों, जिनमें चक्रवात दितवाह का वर्तमान प्रभाव भी शामिल है, से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ करने को कहा। उन्होंने कहा, “जीवन की सुरक्षा के लिए सक्रिय योजना, वास्तविक समय में समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया आवश्यक है।”

बयान में कहा गया कि विजन 2047 के लिए पुलिसिंग की दीर्घकालिक कार्ययोजना, आतंकवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ उभरते रुझान, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने, विदेशों में स्थित भारतीय भगोड़ों को वापस लाने की रणनीति और प्रभावी जांच तथा अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए फोरेंसिक क्षमताओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। मोदी ने सम्मेलन में खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक वितरित किये। उन्होंने शहरी पुलिस व्यवस्था में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन शहरों को पुरस्कार भी प्रदान किए, यह सम्मान शहरी पुलिस व्यवस्था में नवाचार और सुधार को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार स्थापित किया गया है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक किया बदलाव, 41 जिला कमेटियों में अध्यक्ष नियुक्त
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने छत्तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्मक बदलाव के तहत 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की पसंद के अनुसार यह नियुक्ति ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत बड़े संगठनात्मक बदलाव का हिस्सा हैं, जिसका मकसद राज्य में पार्टी के शहरी और जमीनी ढांचे को मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि नियुक्तियों की सूची, जिसमें पांच महिला नेता भी शामिल हैं, शुक्रवार देर शाम जारी की गई। कांग्रेस पार्टी की यह सूची कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राज्य प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे के खत्म होने के एक दिन बाद आई है। पायलट ने कहा था कि नई नियुक्तियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा है, ''कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ की ज़िला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत किए गए हैं।''

उन्होंने बयान में कहा है कि इस पहल के तहत, हर जिले में नियुक्त एआईसीसी पर्यवेक्षक ने विस्तृत मूल्यांकन किया तथा पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं से बातचीत की। बाद में उन्होंने रिपोर्ट जमा की। बयान के मुताबिक इन रिपोर्ट को जमा करने के बाद, नियुक्ति से पहले प्रत्येक पर्यवेक्षक के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की गई। एआईसीसी द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार श्रीकुमार शंकर मेनन को रायपुर शहर का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेंद्र पप्पू बंजारे रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष होंगे। वहीं बिलासपुर में सिद्धांशु मिश्रा शहर के और महेंद्र गंगोत्री बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

सूची के अनुसार सुकमा में पूर्व मंत्री और मौजूदा कांग्रेस के विधायक कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूची में महासमुंद जिले के लिए विधायक द्वारिकाधीश यादव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) के लिए अशोक श्रीवास्तव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के लिए सुरजीत सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रायगढ़ शहर के लिए शाखा यादव को और सूरजपुर जिले में शशि सिंह कोर्राम को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सूची के अनुसार बलरामपुर में हरिहर प्रसाद यादव और बस्तर ग्रामीण के लिए प्रेम शंकर शुक्ला को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूची में दंतेवाड़ा में सलीम राजा उस्मानी, धमतरी में तारिणी चंद्राकर को, दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल को, कोंडागांव में रवि घोष को, राजनांदगांव में पूर्व वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार के पुत्र जितेंद्र उदय मुदलियार तथा कोरबा शहर में मुकेश कुमार राठौर को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बस्तर के झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सली हमले में उदय मुदलियार और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत 27 लोग मारे गए थे। सूची में शामिल बेमेतरा जिले से पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, बालोद से चंद्रेश कुमार हिरवानी, बलौदाबाजार से सुमित्रा घृतलहरे, रायगढ़ ग्रामीण से नागेंद्र नेगी समेत 11 ऐसे मौजूदा जिला अध्यक्ष हैं, जहां कोई बदलाव नहीं हुआ है।

क्रांति गोंड जैसी बेटियां हमारे समाज की प्रेरणा : राष्ट्रपति मुर्मू ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस, सरकार के कामों की सराहना
अंबिकापुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को छत्तीसगढ़ सरकार के आमंत्रण पर यहां पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। ऐतिहासिक आयोजन में राष्ट्रपति ने राज्य सरकार की जनजातीय उन्नयन और सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़ी पहलों की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ देश की जनजातीय परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है।

मुर्मू ने अपने संबोधन में धरती आबा शहीद बिरसा मुंडा और छत्तीसगढ़ महतारी का स्मरण करते हुए कहा, "जनजातीय समुदायों ने देश की आज़ादी और विकास में अमूल्य योगदान दिया है। उनकी परंपराएँ, संस्कृति और जीवन-मूल्य भारत की आत्मा हैं।" उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन में 'जनजातीय दर्पण' नाम से एक नया संग्रहालय स्थापित किया गया है, जो देश की जनजातीय विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1991418828396630180

राष्ट्रपति ने आत्मीयता के साथ कहा कि उन्हें गर्व है कि वह एक महिला हैं और अनुसूचित जनजाति समुदाय से आती हैं। इस संदर्भ में उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती खिलाड़ी क्रांति गोंड का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "क्रांति गोंड जैसी बेटियाँ हमारे समाज की प्रेरणा हैं, जो बताती हैं कि अवसर मिलने पर आदिवासी युवा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।"

राष्ट्रपति ने अपने भाषण में वामपंथी उग्रवाद के मुद्दे पर भी ध्यान आकर्षित किया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर शांतिपूर्ण और सुरक्षित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई भी दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में कहा, "यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री दोनों अनुसूचित जनजाति समाज से आते हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि अपनी जड़ों से जुड़े रहकर भी नई ऊँचाइयां हासिल की जा सकती हैं।" कार्यक्रम का समापन पारंपरिक उत्सवधर्मिता, जनजातीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रपति के आशीर्वचन के साथ हुआ, जिसने अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बना दिया।