CM In Kanpur - Amrit Vichar

जरा संभलकर चलें! CM Yogi के कानपुर में आगमन को लेकर पूरे शहर में आज बदला रहेगा यातायात, यहां से होकर न गुजरें
कानपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के शगर आगमन पर रविवार को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात में बदलाव किया गया है। आवश्यक वस्तुओं के लिए जिन वाहनों को पास जारी किये गये हैं, वे पास भी रविवार के लिए निरस्त रहेंगे।

जारी डायवर्जन के अनुसार टाटमिल चौराहा, अफीमकोठी से गोल चौराहा, रावतपुर भारी वाहन नहीं चलेंगे। हैलट की ओर आने वाला कोई भी वाहन गोल चौराहा की ओर नहीं जाएगा। मंधना से कोई वाहन कल्याणपुर, गुरुदेव चौराहा, रावतपुर तिराहा नहीं जाएगा। बिठूर तिराहा से कोई भी कामर्शियल वाहन गुरुदेव चौराहा नहीं जाएगा बल्कि बिठूर तिराहा से बायें मुड़कर सिंहपुर तिराहा, मैनावती मार्ग होते हुए चलेंगे।

गुरुदेव चौराहा से शारदा नगर, गीता नगर कोई वाहन नहीं चलेगा बल्कि गुरुदेव चौराहा से बायें मुड़कर मैनावती मार्ग होते हुए चलेंगे। सिलेंडर चौराहा, मसवानपुर से आने वाले वाहन नमक फैक्ट्री, छपेड़ा पुलिया नहीं जा सकेंगे बल्कि गुरुदेव से बायें मुड़कर दलहन क्रासिंह होते हुए जाएंगे। कोई भी वाहन राकेट तिराहा से आगे नरोना चौराहा की तरफ नहीं जाएगा बल्कि राकेट तिराहा से दाहिने मुड़कर सर्किट हाउस, नया गंगा पुल, झाड़ी बाबा तिराहा होते हुए चलेंगे। मुरे कंपनी पुल से नरौना चौराहा की जाने वाला यातायात फूलबाग की ओर नहीं जाएगा।

ऐसे वाहन कैनाल रोड, घंटाघर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। घंटाघर एवं एक्सप्रेस रोड जाने वाला यातायात नरौना चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे बल्कि हालसी रोड, घंटाघर होते हुए चलेंगे। चार्लिस तिराहा, नरोना चौराहा की ओर जाने के बजाए किला तिराहा, झाड़ी बाबा तिराहा होते हुए चलेंगे। कंपनी बाग से आने वाला यातायात ग्रीनपार्क चौराहा, पुलिस लाइन की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि कंपनी बाग, गोपाला तिराहा, राजीव पेट्रोल पंप से होते हुए चलेंगे।

मेट्रो की सवारी पर संशय, रिमोट से कर सकते लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएसए स्थित मैदान से शहर की 20632 करोड़ की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। 20193 करोड़ की 8 परियोजनाओं का लोकार्पण और 438 करोड़ की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही पीएम मंच से दो योजनाओं के चार लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दिन सवा घंटा शहर में रहेंगे।

प्रधानमंत्री के नयागंज मेट्रो स्टेशन से रावतपुर स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा करने के कार्यक्रम पर संशय है। प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर पहले चकेरी एयरपोर्ट पर 2.45 बजे पहुंचेगा। वहां से हेलीकाप्टर से 3 बजे तक सीएसए स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे। मंच से ही शहर की 11 परियोजनाओं का रिमोट दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद तीन आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और एनआरएलएम की महिलाओं को ऋण चेक सौंपेंगे। चार बजे तक जनसभा को संबोधित कर रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- LIVE थोड़ी देर में कानपुर पहुंचेंगे CM Yogi, मेट्रो में भी करेंगे सफर; PM Modi की जनसभा की तैयारियां भी देखेंगे

कानपुर में CM Yogi ने PM मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को परखा: अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश...
कानपुर, अमृत विचार। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को परखने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर आएंगे। वह यहां 4 घंटे रहकर योजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही सभा स्थल पर जाएंगे। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर पीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। योगी आदित्यनाथ नये मेट्रो स्टेशन नयागंज से रावतपुर मेट्रो स्टेशन तक सवारी भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजकीय विमान सुबह 11.50 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेगा। जहां से हेलीकॉप्टर के जरिये वह घाटमपुर स्थित नेवेली पावर प्लांट का निरीक्षण करने जाएंगे। दोपहर 12.40 बजे वह घाटमपुर से चलकर हवाई मार्ग से अर्मापुर में बने हैलीपैड पर आएंगे। यहां से सीएम पनकी पावर हाउस जाएंगे और प्लांट का निरीक्षण करेंगे। वह अधिकारियों के साथ यहां करीब 15 मिनट रहेंगे।

इसके बाद वह अर्मापुर पहुंचेंगे जहां से फिर हेलीकॉप्टर के जरिये पुलिस लाइन जाएंगे। मुख्यमंत्री नयागंज मेट्रो स्टेशन भी जाएंगे और तैयारियों को देखेंगे। मुख्यमंत्री नयागंज से रावतपुर मेट्रो स्टेशन तक सफर भी करेंगे और प्रधानमंत्री के रूट को बारीकी से परखेंगे। इसके बाद एमएलसी मानवेंद्र सिंह के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने विजय नगर भी जाएंगे।

भाजपा एमएलसी ने सीएम योगी को गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट की

सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर में पनकी स्थित भाजपा एमएलसी मानवेंद्र सिंह के घर पहुंचे। जहां उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। वहीं, मानवेंद्र सिंह के परिजनाें ने सीएम योगी को गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट की।

मेट्रो में सफर के दौरान सीएम के साथ भाजपाई रहे मौजूद

कानपुर मेट्रो के अंडरग्राउंड सेक्शन नयागंज से चुन्नीगंज और एलीवेटेड सेक्शन मोतीझील से रावतपुर तक सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रेन में बैठकर सफर किया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री राकेश सचान, महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो स्टेशन का किया सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कानपुर दौरे के दौरान मेट्रो स्टेशन का सफर किया है। इस दौरान वह नयागंज मेट्रो स्टेशन से चलकर रावतपुर स्टेशन तक उन्होंने सफर किया। उसके बाद वह सड़क मार्ग से अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री ने पनकी प्लांट का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से चार दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पनकी पावर प्लांट पहुंचे। यहां पर उन्होंने पॉवर प्लांट परियोजना की जानकारी मुख्य अधिकारियों से की। प्लांट से किन-किन जिलों में बिजली आसानी से पहुंच सकेगी यह भी जानकारी मुख्यमंत्री ने परियोजना अधिकारियों से ली। वर्तमान में क्या स्थिति है, संचालन में किसी भी प्रकार कोई समस्या आदि तो नहीं इस पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया। हालांकि मौजूद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में आम सोने के बाद बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। प्लांट में लगी विशालकाय चिमनी और यहां पर हाईटेक सिस्टम देख कर मुख्यमंत्री काफी प्रभावित हुए। उनके सामने थ्री डी मॉडल भी पेश किया गया।

पनकी पावर प्लांट निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें देखिये...

भाजपाइयों ने चकेरी एयरपोर्ट पर किया स्वागत

सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर में चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनका कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने स्वागत किया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के शहर आने से पहले विपक्षी नेता नजरबंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने रविवार तड़के ही कांग्रेसी नेता विकास अवस्थी के बर्रा आवास पर उनको घर से बाहर नहीं निकलने दिया। विकास अवस्थी ने कहा कि सरकार तानाशाही कर लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी व अपराध पर सरकार का नियंत्रण नहीं है।

जनसभा की तैयारियां भी देखेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को सीएसए में एक जनसभा करेंगे। इसको लेकर पंडाल लगाया जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचकर तैयारियों को देखेंगे इसके साथ ही सीएसए के कमेटी हॉल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 3.50 बजे शहर से रवाना हो जायेंगे।

जिलाधिकारी ने परखी सुरक्षा-व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुये जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को अरमापुर स्टेट ग्राउंड में निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेफ हाउस, स्विस कॉटेज व अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पनकी तापीय विस्तार परियोजना का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों से कंट्रोल रूम, एडमिन बिल्डिंग,  सीआईएसएफ तैनाती  सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ -साथ साफ- सफाई व अन्य आवश्यक सुविधाएं बनाने के निर्देश दिए। प्लांट में अंदर उड़ने वाली धूल को काबू में करने के लिए पानी का छिड़काव और साफ-सफाई के निर्देश दिए।

पीएम और सीएम के रूट से हटाया अतिक्रमण

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट को लेकर नगर निगम ने शनिवार को अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। ग्रीनपार्क चौराहा से बड़ा, नयागंज, फूलबाग से लेकर विजय नगर तक नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि जोनल अधिकारी जोन-1 द्वारा सिविल लाइंस ग्रीन पार्क चौराहे से बड़ा चौराहा (जेड स्क्वायर मॉल) फूलबाग चौराहा होते हुए नयागंज चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान लगभग 30 अस्थाई अतिक्रमण हटवाए गए। इसके बाद जोनल अधिकारी जोन-6 द्वारा जोन–6 सीमांतर्गत 9 नम्बर क्रांसिंग से नमक फैक्ट्री चौराहा से डबल पुलिया होते हुए गल्ला मण्डी चौराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 367 अस्थाई अतिक्रमण हटवाए गए।

ये भी पढ़ें- कानपुर में भैरोघाट में 48 इंच की मुख्य पाइप लाइन फटी, पानी का बहाव देख हड़कंप, क्षेत्र बना ताला, जलकल ने कहा ये...