Jammu - Amrit Vichar

राजौरी में 10 हजार फीट पर आतंकियों की घेराबंदी, 8वें दिन भी जारी ‘ऑपरेशन शेरुवाली’
सुरेश एस डुग्‍गर/ जम्‍मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के मनजाकोट क्षेत्र के दोरीमाल-गंभीर मुगलां जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रहा अभियान शनिवार को भी जारी रहा। करीब एक सप्ताह पहले शुरू हुआ यह ऑपरेशन अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर आतंकवादी लगातार अपनी स्थिति बदल रहे हैं। यह मुठभेड़ 10 हजार फुट की ऊंचाई पर चल रही है जिसमें 10 हजार से अधिक जवान जुटे हुए हैं।

घेराबंदी और तलाशी अभियान

सुरक्षा बलों ने इस अभियान को “ऑपरेशन शेरुवाली” नाम दिया है। सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने खुफिया सूचना के आधार पर क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। शुरुआती जानकारी में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका जताई गई थी। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों का आतंकवादियों से संपर्क हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

ड्रोन से जंगलों की निगरानी

ताजा जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने जंगल के भीतर संदिग्ध ठिकानों पर दबाव बढ़ा दिया है। ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों की मदद से आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि आतंकवादी अभी भी जंगल के भीतर छिपे हुए हैं और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं दिया जा रहा। कई इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर सभी संभावित रास्तों को सील कर दिया गया है।

आतंवादियों के घायल होने की आशंका

पिछले कुछ दिनों के दौरान मुठभेड़ क्षेत्र से रुक-रुक कर गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रही हैं। सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के संभावित ठिकानों से कुछ सामान और अन्य सामग्री भी मिली है। तलाशी अभियान के दौरान खून के निशान मिलने की भी खबरें सामने आई हैं, जिससे माना जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ आतंकवादी घायल हुए हो सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि छिपे हुए आतंकवादी विदेशी और पाकिस्तान समर्थित संगठन से जुड़े हो सकते हैं। यही वजह है कि अभियान को बेहद सावधानी से चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचते हुए आतंकवादियों को सुरक्षित तरीके से घेरकर निष्क्रिय करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

राजौरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इस बीच पूरे राजौरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक इलाके में छिपे सभी आतंकवादियों का सफाया नहीं हो जाता या उन्हें गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बल लगातार इलाके की सघन तलाशी ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें  :

NTA CUET Exam Delay : CUET परीक्षा में देरी, तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ केंद्रों पर 3 की जगह शाम 4 बजे होगा एग्जाम

जम्मू: मनोज सिन्हा से मिले भाजपा विधायक, SMVDIME की पहली प्रवेश सूची रद्द करने की मांग
जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार देर शाम जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और रियासी जिला स्थित 'श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस' (एसएमवीडीआईएमई) द्वारा जारी पहली प्रवेश सूची रद्द करने की मांग की। जम्मू कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने चयन सूची पर सवाल उठाए।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि जिन छात्रों को दाखिला मिला है उनमें से अधिकांश छात्र एक समुदाय से हैं। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि "माता में आस्था रखने वाले" छात्रों को दाखिले के लिए विचार किया जाए। राजभवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बैठक के दौरान शर्मा के साथ विधायक शाम लाल शर्मा, सुरजीत सिंह सलाथिया, देवेंद्र कुमार मन्याल और रणबीर सिंह पठानिया मौजूद थे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शर्मा ने कहा, "हमने एसएमवीडीआईएमई में दाखिलों के पहले बैच को लेकर एक असाधारण और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया, जिसमें अधिकांश सीट एक विशेष समुदाय के छात्रों को मिली हैं।" शर्मा ने कहा, "हमारा विरोध इस दलील पर आधारित है कि यह संस्थान श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा है और श्राइन बोर्ड को मिलने वाला दान धार्मिक और सांस्कृतिक कामों के लिए था।" एसएमवीडीआईएमई को इस वर्ष 50 एमबीबीएस सीट की मंजूरी मिली है। कॉलेज के पहले बैच (2025-26) में एक विशेष समुदाय के 41 छात्रों के प्रवेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ दक्षिणपंथी समूह प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि इस कॉलेज को "अल्पसंख्यक संस्थान" का दर्जा दिया जाए।

श्रीनगर पुलिस स्टेशन में भयावह विस्फोट: 'कयामत का मंजर, धुएं में लिपटी लाशें और बिखरे सिर'
श्रीनगर : दिल्ली में हालिया बम धमाकों की छानबीन अभी थमी भी नहीं थी कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाने में शुक्रवार रात एक भयंकर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को हिला दिया। रात के करीब सवा ग्यारह बजे हुआ यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी गूंज पांच किलोमीटर दूर तक फैल गई। हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 29 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटनास्थल को तुरंत सील कर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की। जांच से पता चला कि यह हादसा फरीदाबाद से जब्त की गई विस्फोटक सामग्री के सैंपलिंग के दौरान हुआ।

चश्मदीद ने बताया दिल दहला देने वाला मंजर

स्थानीय निवासी तारिक अहमद ने उस रोंगटे खड़े करने वाले पल को याद करते हुए कहा, "रात 11:22 पर अचानक एक जोरदार धड़ाका हुआ, हम सब सहम गए। पहले तो 15-20 मिनट लगे यह समझने में कि आखिर माजरा क्या है। बाहर निकले तो रोते-बिलखते लोग पुलिस स्टेशन की ओर दौड़ते दिखे।

वहां पहुंचकर जो नजारा था, वह छोटी कयामत से कम नहीं – चारों तरफ तबाही, घना धुआं छाया हुआ, जमीन पर लाशें बिखरीं और अलग-अलग सिर। हमारे अपने लोग, पड़ोसी सब चले गए। यह अपूरणीय क्षति है। किसकी लापरवाही से हुआ, पता नहीं, लेकिन नुकसान बेहिसाब है।"

ज्यादातर पुलिस और फोरेंसिक टीम के सदस्य

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, देर रात हुए इस हादसे में नौ लोग मारे गए और 29 घायल हुए, जिनमें अधिकांश थाने के कर्मी व फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। जख्मियों को श्रीनगर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है, जबकि शवों की शिनाख्त का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

विस्फोट का कारण हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री बताई जा रही है, जो गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल गनई के किराए के मकान से बरामद 360 किलो विस्फोटकों का हिस्सा थी। जांच के सिलसिले में सैंपल लेते वक्त अचानक धमाका हो गया।

Srinagar blast: श्रीनगर के नौगाम थाना में विस्फोट, नौ की मौत, 26 घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मी की ग्रीष्मकाली राजधानी श्रीनगर के नौगाम थाना में शुक्रवार देर रात हुए विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य लोग घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह दुर्घटना पुलिस और फोरेंसिक टीमों द्वारा हाल ही ज़ब्त किये गये विस्फोटकों के बड़े जखीरे में विस्फोट होने की वजह से घटित हुयी। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में कम से कम नौ लोग मारे गए, जिनमें ज़्यादातर पुलिसकर्मी थे और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस की ओर से अभी तक विस्फोट या हताहतों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज़ लगभग 20 किलोमीटर दूर तक सुनी गयी। थाने की इमारत और उसके आसपास के कई वाहन आग की चपेट में आ गए। आधी रात से कुछ पहले कई एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुँचीं।

गौरतलब है कि नौगाम थाने की पुलिस ने पिछले महीने जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पोस्टरों से संबंधित एक मामला दर्ज किया था, जिसकी जाँच के बाद दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट मामले से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफ़ाश हुआ था। जांच के दौरान बरामद विस्फोटकों को थाने में रखा गया था। जैश के पोस्टरों के मामले की जांच अब जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी कर रही है।

जम्मू कश्मीर: तीन सप्ताह तक अस्थायी रोक के बाद फिर से शुरू हुई वैष्णो देवी की यात्रा
जम्मू। ‘जय माता दी’ के नारों के बीच जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विनाशकारी भूस्खलन के कारण 22 दिनों तक यात्रा स्थगित रही थी। इस भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 घायल हो गए थे।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने आज सुबह से अनुकूल मौसम होने की स्थिति में यात्रा को फिर से शुरू करने की घोषणा की, जिससे कटरा शहर में डेरा डाले हुए कई श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। कटरा शहर तीर्थयात्रियों का आधार शिविर है। यात्रा के आरंभ स्थल, बाणगंगा दर्शनी द्वार पर सैकड़ों श्रद्धालु तड़के ही एकत्रित हो गए और यात्रा शुरू होने पर अपार खुशी और राहत व्यक्त की।

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम और मंदिर तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी रूप से स्थगित किए जाने के बाद, पहाड़ी पर स्थित मंदिर की ओर जाने वाले दोनों मार्गों से यात्रा सुबह छह बजे शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं को वैध पहचान पत्र साथ रखने, निर्धारित मार्गों का पालन करने और जमीनी कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि रेडियो फ्रीक्वेंसी परिचय पत्र (आरएफआईडी) आधारित ट्रैकिंग अनिवार्य रहेगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे और श्रद्धालुओं की जानकारी मिलती रहे। मंदिर बोर्ड ने अस्थायी निलंबन के दौरान धैर्य और समझदारी दिखाने के लिए सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ेंः

जम्मू में सड़क हादसे पर योगी ने जताया दुख, मदद का निर्देश
अमृत विचार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अमरोहा से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही एक बस जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर जटवाल गांव के निकट अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक यात्री की जान चली गई, जबकि लगभग 40 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े : उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन, INDIA गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा को लेकर अलर्ट हुई सरकार, सीमावर्ती जिलों में स्थापित की जाएंगी अतिरिक्त जांच चौकियां
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पुलिस से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सीमावर्ती जिलों जम्मू, सांबा और कठुआ में अधिक जांच चौकियां स्थापित करने के लिए उचित स्थानों की पहचान करने को कहा गया है। यह 38 दिन लंबी यात्रा तीन जुलाई से दो मार्गों- अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटे लेकिन दुर्गम बालटाल मार्ग से शुरू होगी। तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले भगवती नगर से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कश्मीर के लिए रवाना होगा।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘अधिकारियों को सभी नाकों पर, खासतौर से रात के दौरान, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें उन स्थानों की पहचान करने के निर्देश भी दिए गए हैं जहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए और नाके बनाए जा सकते हैं।’’

जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा ने आधार शिविर, आश्रय स्थलों, यात्रा मार्ग और पार्किंग क्षेत्रों में और उसके आसपास विभिन्न पुलिस व अर्द्धसैन्य तैनाती के सुरक्षा ऑडिट के दौरान पुलिस अधिकारियों से यह कहा। प्रवक्ता ने कहा कि शर्मा ने राम मंदिर पुरानी मंडी, गीता भवन परेड, भगवती नगर में आधार शिविर, विभिन्न मार्गों और राजमार्ग की सुरक्षा समीक्षा की। उन्होंने जम्मू में राम मंदिर पुरानी मंडी में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी बातचीत की और उन्हें अधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और रात के दौरान सुरक्षा उपाय व गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों का मुख्य आधार शिविर है जहां से वे हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए कश्मीर घाटी की ओर बढ़ते हैं।

यह भी पढ़ेः नितिन गडकरी ने FASTag को लेकर किया बड़ा ऐलान! अब 3,000 रुपये में मिलेगा एनुअल-पास, जानें कब और कैसे होगा लागू

जम्मू कश्मीर के सांबा में सेना ने फिर चलाया तलाशी अभियान, तीन संदिग्ध आतंकवादियों के होने की सूचना
जम्मू। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक वन क्षेत्र के पास तीन संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार को तलाश अभियान शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने सुबह के समय नांगल, चिल्ला डांगा, गोरान और आसपास के जंगलों की घेराबंदी कर गहन तलाश अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि तीन व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि के बारे में पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद यह अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक संदिग्ध आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़ेः शशि थरूर, कनिमोझी, सुप्रिया सुले समेत ये 7 सांसद दुनिया के सामने खोलेंगे पाकिस्तान की पोल, मोदी सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी

India-Pakistan Attack: पाकिस्तानी गोलाबारी में कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारी समेत पांच की मौत, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ और जम्मू जिले में शनिवार तड़के पाकिस्तान की गोलेबारी में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके स्टाफ के दो कर्मचारी शहर में उनके (थापा के) आवास पर गोला गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा ने दम तोड़ दिया।

अधिकारी की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राजौरी से दुखद समाचार मिला। हमने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के एक निष्ठावान अधिकारी को खो दिया है। उन्होंने (थापा ने) कल ही उपमुख्यमंत्री के साथ जिले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और वह मेरी अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से हुई बैठक में भी शामिल हुए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजौरी शहर को निशाना बनाकर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलेबारी में उनका (थापा का) आवास चपेट में आ गया और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई। मेरे पास अपने दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र के पास पाकिस्तान की गोलेबारी में आयशा नूर (दो) और मोहम्मद शोहिब (35) की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के कंघरा-गलहुट्टा गांव में मोर्टार के एक घर पर गिरने से 55 वर्षीय रशीदा बी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जम्मू जिले के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में बिदीपुर जट्टा गांव के निवासी अशोक कुमार उर्फ ​​शौकी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में भीषण गोलेबारी में तीन और लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जम्मू शहर के रिहाड़ी और रूपनगर समेत रिहायशी इलाकों में भी गोले और संदिग्ध ड्रोन गिरने से कई लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ेः 10 मई का इतिहासः 27 साल जेल में काटने वाले ‘अफ्रीका के गांधी’ बने थे दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति

जम्मू में लगातार बज रहे सायरन, पाक के कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा भारत, जानिये उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू क्षेत्र में धमाकों की आवाज आने और सायरन बजने के बाद शहर में शुक्रवार को लगातार दूसरी रात ‘ब्लैकआउट’ किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू, सांबा और पड़ोसी राज्य पंजाब के पठानकोट जिले में भी ड्रोन देखे गए और उन्हें निष्प्रभावी करने की कोशिश की जा रही है। श्रीनगर में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल स्थानीय लोगों को एहतियात के तौर पर अपने घरों की लाइटें बंद करने के लिए कहा गया है। ये विस्फोट ऐसे समय में हुए हैं, जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत इस सप्ताह के शुरू में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी हो रही है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर विस्फोटों की आवाजें, शायद भारी तोपों की, सुनी जा सकती हैं।” उन्होंने अंधेरे में डूबे शहर की एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “जम्मू और उसके आसपास के सभी लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या निकटतम ऐसी जगह पर चले जाएं जहां आप अगले कुछ घंटों के लिए आराम से रह सकते हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें, निराधार या अपुष्ट बातें न फैलाएं और हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे।” रक्षा सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू हवाई अड्डे सहित जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर पाकिस्तान द्वारा दागी गई कम से कम आठ मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया था।

फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास की रणनीति के साथ तुलना करते हुए सूत्रों ने कहा कि जम्मू क्षेत्र पर लक्षित सभी “सस्ते” रॉकेटों को वायु रक्षा इकाइयों द्वारा सफलतापूर्वक रोक दिया गया और निष्क्रिय कर दिया गया। मिसाइलों का लक्ष्य सतवारी (जम्मू हवाई अड्डा), सांबा, आर.एस.पुरा और अरनिया सहित प्रमुख स्थान थे। दो जोरदार धमाकों के बाद जम्मू शहर में अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके कारण शहर में अंधेरा हो गया। ये धमाके संभवतः घुसपैठ करने वाले ड्रोन को रोकने के कारण हुए थे। इसके तुरंत बाद, पूरे शहर में सायरन गूंजने लगे, जिससे निवासियों को आश्रय लेने के लिए सचेत किया गया। हवाई हमलों ने रणनीतिक जम्मू हवाई अड्डे और उसके आसपास के क्षेत्रों पर हमला करने का प्रयास किया था, जहां सेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बल के प्रतिष्ठान स्थित हैं।

यह भी पढ़ें: India-Pakistan Attack Live: बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, तुर्किए के ड्रोनों से भारतीय ठिकानों पर हमले की कोशिश

पाकिस्तान की एक और नाकाम कोशिश, LoC के पास की चौकियों को निशाना बनाकर की गोलीबारी
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पहलगाम हमले के बाद से लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जा रहा है। कई सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के उसकी ओर से गोलीबारी की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात को भी LoC के पास कई भारतीय चौकियों को निशाना बना कर फायरिंग की गई। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पांच और छह मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने पाकिस्तानी कार्रवाई का तुरंत और उचित जवाब दिया।’’ जम्मू कश्मीर के सात सीमावर्ती जिलों में से पांच जिलों में गोलीबारी जारी है। अब तक सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की कोई खबर नहीं है। सीमा पार से गोलीबारी का यह नया दौर संघर्ष विराम समझौते को और कमजोर करता है, जो कि अब 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के लगातार उल्लंघन के कारण काफी हद तक अप्रभावी माना जाता है।

पाकिस्तान के ये हालिया हमले कश्मीर घाटी के उत्तरी जिलों कुपवाड़ा और बारामूला में शुरू हुए, जिनका दायरा बढ़कर अब दक्षिण की ओर राजौरी, पुंछ, अखनूर और जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर परगवाल सेक्टर तक फैल गया है। गोलीबारी से पांच सीमावर्ती जिले- बारामूला, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी और जम्मू प्रभावित हुए।

यह भी पढ़ेः पाकिस्तान को सता रहा भारत का डर, इधर मॉकड्रिल के आदेश, उधर थर्राया पाक, बोले ख्वाजा आसिफ- 'भारत कभी भी कर सकता है हमला'

पहलगाम हमले के बाद फंसे पर्यटकों के लिए रेलवे ने किया विशेष इंतजाम, जम्मू और कटरा से चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
जम्मूः भारतीय रेलवे ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में फंसे पर्यटकों की सहायता के लिए कटरा और जम्मू स्टेशनों से विशेष अनारक्षित ट्रेनों की व्यवस्था की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन विशेष ट्रेन के माध्यम से बृहस्पतिवार देर रात तक नयी दिल्ली और अन्य स्थानों की ओर पर्यटकों की सुगम यात्रा सुनिश्चित की गई। केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने जम्मू-कश्मीर से विशेष पर्यटक ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और यात्रियों के कल्याण के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

अधिकारियों के अनुसार, पहली ट्रेन से करीब 580 आरक्षित और अतिरिक्त 180 अनारक्षित सीट वाले यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी कटरा (एसवीडीके) स्टेशन से रवाना हुई दूसरी विशेष ट्रेन में जम्मू क्षेत्र से लगभग 200 यात्री सवार हुए और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने इस ट्रेन में खाद्य सामग्री की उचित व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन में एक अतिरिक्त तृतीय श्रेणी का वातानुकूलित कोच (72 सीट) तत्काल जोड़ा गया।

अधिकारियों ने बताया कि वडोदरा जा रहे 23 यात्रियों और नयी दिल्ली जा रहे 45 यात्रियों के समूह को वहां जा रही संबंधित ट्रेनों में समायोजित किया गया। इसके अतिरिक्त, फंसे हुए कुल 120 यात्रियों को विभिन्न ट्रेनों में समायोजित किया गया। यात्री सेवा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जम्मू और कटरा स्टेशन से अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है।

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत होने की घटना के बाद उत्तर रेलवे ने पर्यटकों के लिए बुधवार को कटरा से नयी दिल्ली के लिए पहली अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई। भारतीय रेलवे ने यह कदम इन खबरों के मद्देनजर उठाया कि पहलगाम हमले के बाद जम्मू के विभिन्न स्थानों से कई पर्यटक अपने-अपने शहरों को लौटना चाहते हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन के समय और सेवाओं की जानकारी देने के लिए जम्मू तवी और कटरा स्टेशन पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित किए गए।

यह भी पढ़ेः जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों के दो जवान घायल