Pahalgam terror attack - Amrit Vichar

"भारत कभी आतंक के आगे नहीं झुकेगा", पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी का सीधा संदेश
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले की पहली वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने भावुक संदेश में उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को कभी भुलाया नहीं जाएगा। साथ ही, उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त संदेश भी दिया है। मोदी ने कहा, “भारत आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा रहेगा। आतंकियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।”

आतंकवाद के नापाक इरादों का अंत तय है

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि, “आज ही के दिन पहलगाम में आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद कर रहा हूं। उन सभी को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। देश के रूप में हम इस दुःख और संकल्प में एकजुट हैं। भारत कभी भी आतंकवाद के आगे झुकेगा नहीं, और आतंकियों के नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे।”

https://twitter.com/narendramodi/status/2046770966685163989?s=20

सशक्त जवाब-सेना का संदेश

वहीं, भारतीय सेना ने भी आतंकियों और उनके समर्थकों को करारा जवाब दिया है। सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत के खिलाफ किए गए हर कृत्य का जवाब मिलेगा। न्याय निश्चित है — हमेशा।” इसके साथ ही, सेना ने ऑपरेशन महादेव का ग्राफिक्स भी साझा किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे पहलगाम में आतंकियों का सफाया किया गया।

https://twitter.com/adgpi/status/2046762135682977951?s=20

पिछले साल का आतंकियों का कायरतापूर्ण हमला

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। आतंकियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान गई और कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया गया।

लोक गायिका नेहा राठौर ने दर्ज कराया बयान, पहलगाम आतंकी हमले पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
लखनऊ, अमृत विचार: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर शनिवार को हजतरगंज थाने में पति के साथ बयान दर्ज कराने पहुंची। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर नेहा ने अपने एक्स अकाउंट पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिस पर हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी की तैयारी कर ली थी। इससे बचने के लिए शनिवार देर शाम थाने पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, नेहा सिंह राठौर को बयान दर्ज कराने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह लगातार बीमारी का हवाला देकर टालती रहीं। हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद पेश न होने पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए नेहा शनिवार देर शाम हजरतगंज थाने पहुंचीं और विवेचक के समक्ष बयान दर्ज कराया। देर शाम को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ कि नेहा सिंह राठौर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि मध्य जोन के किसी अधिकारी ने नहीं की है।

यह था मामला:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले को लेकर बाद नेहा सिंह राठौर ने अपने एक्स अकाउंट पर कई विवादित पोस्ट किए थे। मामले में 27 अप्रैल को कुर्सी रोड स्थित वुडलैंड पैराडाइज निवासी अभय प्रताप सिंह की तहरीर पर हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पाकिस्तानी आतंकियों की साजिश होगी बेनकाब, पहलगाम आतंकवादी हमले में NIA दाखिल करेगी आरोप पत्र
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) पहलगाम आतंकवादी हमले के मामले में आज यानी सोमवार को आरोपपत्र दाखिल करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम में किए गए हमले में 26 लोग मारे गए थे। एनआईए की जांच के दौरान हमले में तीन आतंकवादियों की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद निरोधक एजेंसी सोमवार को जम्मू की एनआईए विशेष अदालत में आरोपपत्र प्रस्तुत करेगी।

एनआईए ने जून में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इन व्यक्तियों पर उन तीन आतंकवादियों को शरण देने का आरोप है जिन्हें जुलाई में भारतीय सेना ने मार गिराया था। गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों – परवेज अहमद जोथर (बटकोट) और बशीर अहमद जोथर (पहलगाम) – ने इन तीन हमलावरों की पहचान पाकिस्तान के नागरिकों के रूप में की थी जो प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे।

एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों ने आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और साजो-सामान संबंधी अन्य सहायता प्रदान की थी। उन्होंने बताया कि ये तीनों आतंकवादी 28 जुलाई को श्रीनगर के बाहरी इलाके में 'ऑपरेशन महादेव' नाम से की गई मुठभेड़ में मारे गए थे। लश्कर-ए-तैयबा के ये आतंकवादी पहलगाम हमले के बाद से दाचीगाम-हरवन जंगल क्षेत्र में छिपे हुए थे। पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने सात मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इस अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। इस अभियान में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों सहित उन नौ स्थानों को निशाना बनाया गया था, जिनसे भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जाती थी।

मोहन भागवत बोले , पहलगाम हमले के बाद दूसरे देशों के रुख से पता चला कि कौन भारत का मित्र है
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद विभिन्न देशों द्वारा अपनाए गए रुख से भारत के साथ उनकी मित्रता के स्वरूप और प्रगाढ़ता का पता चला। वह आरएसएस की वार्षिक विजयादशमी रैली को संबोधित कर रहे थे। यह रैली ऐसे समय में हुई जब आरएसएस अपना शताब्दी वर्ष भी मना रहा है।

आरएसएस की स्थापना 1925 में दशहरा (27 सितंबर) के दिन नागपुर में महाराष्ट्र के एक चिकित्सक केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। भागवत ने कहा, हमारे दूसरे देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और आगे भी बनाए रखेंगे, लेकिन जब बात हमारी सुरक्षा की आती है तो हमें ज़्यादा सावधान, ज़्यादा सतर्क और मजबूत होने की जरूरत है। पहलगाम हमले के बाद विभिन्न देशों के रुख से यह भी पता चला कि उनमें से कौन हमारे मित्र हैं और किस हद तक। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए कहा कि आतंकवादियों ने सीमा पार कर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर 26 भारतीयों की हत्या कर दी, जिस पर भारत ने कड़ा जवाब दिया।

संघ प्रमुख ने कहा, इस हमले से देश में भारी पीड़ा और आक्रोश फैला। हमारी सरकार ने पूरी तैयारी की और इसका कड़ा जवाब दिया। इसके बाद नेतृत्व का दृढ़ संकल्प, हमारे सशस्त्र बलों का पराक्रम और समाज की एकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उन्होंने कहा कि चरमपंथी तत्वों को सरकार की ओर से कार्रवाई का सामना करना पड़ा है, जबकि समाज ने भी उनके खोखलेपन को पहचानकर उनसे दूरी बना ली है। उन्होंने कहा, उन्हें (चरमपंथियों को) नियंत्रित किया जाएगा। उस क्षेत्र में एक बड़ी बाधा अब दूर हो गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि न्याय, विकास, सद्भावना, संवेदनशीलता और मजबूती सुनिश्चित करने वाली योजनाओं की कमी अक्सर चरमपंथी ताकतों के उदय का कारण बनती है। भागवत ने कहा, व्यवस्था की सुस्ती से परेशान लोग ऐसे चरमपंथी तत्वों से समर्थन लेने की कोशिश करते हैं। इसे रोकने के लिए सरकार और समाज को मिलकर ऐसी पहल करनी चाहिए जिससे लोगों का व्यवस्था में विश्वास बढ़े। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

पहलगाम हमले में पति को गंवाने वाली ऐशन्या की सभी भारतीयों से अपील, 'न देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच'
मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीदों के घरवालों का घाव अभी भरा भी नहीं था कि अब एशिया कप में भारत पाक मैच ने उसे फिर से हरा करने का काम किया है। बता दें कि हमले में शहीद हुए यूपी के कानपुर से शुभम द्विवेदी का परिवार एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच का विरोध कर रहा है। शुभम की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी और उनके पिता संजय द्विवेदी समेत उनका पूरा परिवार BCCI के इस फैसले से नाराज़ है। उन्होंने मैच का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।

शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने कहा, "मुझे यह समझ नहीं आ रहा है। मैं लोगों से अनुरोध करती हूँ कि इसका बहिष्कार करें। मैच न देखें और अपना टीवी भी न चलाएँ।समाचार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "BCCI को भारत-पाक मैच स्वीकार नहीं करना चाहिए था। BCCI की भावनाएँ उन 26 परिवारों के लिए नहीं हैं। इन सभी लोगों का बलिदान आपके लिए कोई मायने नहीं रखता।"

भारतीय क्रिकेट टीम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ क्रिकेटरों को छोड़कर, कोई भी खिलाड़ी भारत-पाक मैच का बहिष्कार करने के लिए आगे नहीं आया है। ऐशान्या ने कहा, "हमारे क्रिकेटर क्या कर रहे हैं? कहा जाता है कि क्रिकेटर राष्ट्रवादी होते हैं। इसे हमारा राष्ट्रीय खेल माना जाता है। एक-दो क्रिकेटरों को छोड़कर, किसी ने भी यह नहीं कहा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करना चाहिए।

पाकिस्तान मैच से आये पैसे का इस्तेमाल किए जाने पर ऐशान्या ने कहा, "मैं Sponsors और Broadcasters से पूछना चाहती हूं कि क्या उन 26 परिवारों की राष्ट्रीयता समाप्त कर दी गई है? मैच की आय का इस्तेमाल किस लिए किया जाएगा? पाकिस्तान इसका इस्तेमाल केवल आतंकवाद के लिए करेगा। वह एक आतंकवादी देश है। आप उन्हें आय देंगे और उन्हें हम पर फिर से हमला करने के लिए तैयार करेंगे।"

शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने समाचार एजेंसी से कहा, "22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान ने हमारे देश में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। भारत सरकार ने कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं रखेगी और खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। जिस दिन से मुझे (भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बारे में) पता चला, न केवल मैं बल्कि पूरा देश इसका विरोध कर रहा है और कह रहा है कि पाकिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं होना चाहिए, चाहे वह राजनीतिक हो या खेल के मैदान पर। मैं इसका विरोध करता हूं और सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह जनभावना को ध्यान में रखते हुए इस मामले में कार्रवाई करे।

ये भी पढ़े : BHU में पीएचडी छात्रा की मौत : रोमानिया से वाराणसी पढ़ने आई छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Bareilly : पहलगाम आतंकी हमले में मददगार बताकर 42 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट
बरेली, अमृत विचार। साइबर ठगों ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त महिला बैंक मैनेजर को पहलगाम आतंकी हमले में मददगार बताकर 42 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। साथ ही ठगों ने नो इन्वॉल्वमेंट सर्टिफिकेट देने के नाम पर 70 लाख रुपये की मांग की।

सूचना मिलने के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस के साथ पहुंचे एसपी सिटी ने महिला को डिजिटल अरेस्ट से मुक्त कराया। थाना क्षेत्र के एकता नगर निवासी गुलशन कुमारी बैंक ऑफ बड़ौदा से बैंक मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं।

वह अविवाहित हैं। यहां पर भाई महेंद्र व उसके परिवार के साथ रहती हैं। उनके मोबाइल पर सोमवार दोपहर अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पहलगाम पुलिस स्टेशन का अधिकारी बता कर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

कहा कि उसने पहलगाम हमले में आतंकियों का साथ दी हैं। इतना ही नहीं उनके आधार कार्ड के जरिये आईएसआईएस आतंकी संगठन ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीदा है। साथ ही बचने और नो इन्वॉल्वमेंट सर्टिफिकेट देने के नाम पर 70 लाख रुपये की मांग की।

इस तरह से उन्हें 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। बहन को लगातार गुमसुम देखकर भाई महेंद्र को शक हुआ तो उसने डायल-112 और एसएसपी अनुराग आर्य को सूचना दी। इस पर एसपी सिटी मानुष पारीक ने प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी के साथ पहुंच कर महिला को मुक्त कराया।

प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि ठगों ने रिटायर्ड महिला बैंक अधिकारी को डरा-धमका कर डिजिटल अरेस्ट कर रखा था और 70 लाख रुपये की मांग कर रहे थे, लेकिन उनके भाई की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से ठगी का शिकार होने से बच गईं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद NDA की पहली बैठक, पीएम मोदी ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली: दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना और पाकिस्तान के खिलाफ सच्चाई उजागर करने के लिए भेजे गए प्रतिनिधिमंडल पर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस अवसर पर नए सदस्यों का स्वागत किया गया, जिनमें उज्ज्वल निकम, सी. सदानंद मास्टर और हर्षवर्धन श्रृंगला जैसे प्रमुख नाम शामिल थे।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा सहित कई अन्य मंत्री उपस्थित थे। सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की और इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें भारतीय सेना के सम्मान और वीरता को रेखांकित किया गया। बैठक में भारत माता की जय के नारे भी गूंजे।

किरेन रिजिजू का बयान

संसदीय दल की बैठक में किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में प्रधानमंत्री ने विपक्ष के भ्रामक नैरेटिव को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पहलगाम हमले में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और सेना के साहस की प्रशंसा की गई। रिजिजू ने बताया कि 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर आतंकी को कड़ा दंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने बिना किसी निर्दोष को नुकसान पहुंचाए आतंकियों को ढेर किया। यह ऑपरेशन पाकिस्तान और पीओके में चलाया गया। रिजिजू ने आगे कहा कि 2014 से पहले भारत के कई शहरों में बम विस्फोट आम थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब अगर भारत पर कोई आतंकी हमला होता है, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। भारत किसी भी परमाणु शक्ति के दबाव में नहीं झुकेगा।

पीएम ने रक्षा क्षेत्र में सुधार किए: किरेन रिजिजू

रिजिजू ने बैठक में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को देश की महिलाओं ने खूब समर्थन दिया। जिन्होंने हमारी माताओं-बहनों का सुहाग उजाड़ने की कोशिश की, उन्हें सबक सिखाया गया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रक्षा संसाधनों को मजबूत किया गया है और सेना को पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने के लिए 33 देशों में भारतीय प्रतिनिधिमंडल भेजा गया, जिसने वैश्विक मंच पर इसकी सच्चाई को सामने रखा।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी के प्रमुख बयान

-प्रधानमंत्री ने बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तृत जानकारी साझा की। विपक्ष द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर अब उसे पछतावा हो सकता है।

-उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 5 अगस्त का दिन बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन राम जन्मभूमि का भूमि पूजन हुआ था। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू हो, लेकिन उनकी सरकार ने धारा 370 हटाकर इसे संभव बनाया।

-पीएम ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जोर-शोर से चलाने का निर्देश दिया। साथ ही, राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (23 अगस्त) को भी अपने क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाने की सलाह दी।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है....

यह भी पढ़ेंः स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक, 7 पुलिसकर्मी निलंबित, 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

पहलगाम हमले में मारे गए सभी 26 लोगों को सरकार दे “शहीद” का दर्जा, शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने की मांग
कानपुर। लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा शुरू होने के बीच पहलगाम आतंकी हमले के शिकार कानपुर के शुभम द्विवेदी की विधवा ऐशन्या द्विवेदी ने हमले में मारे गए सभी 26 लोगों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। ऐशन्या ने हमले की गंभीरता को कम करके आंकने के लिए नेताओं की आलोचना की।

उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को फोन पर बताया, "(पहलगाम आतंकी) हमले को तीन महीने हो गए हैं और अब जाकर इस मामले पर संसद में चर्चा हो रही है।" ऐशन्या ने कहा, “मैंने पूरा दिन इस उम्मीद में बिताया कि आज की चर्चा से 26 शहीदों, उनके परिवारों और उनकी विधवाओं के लिए कुछ ठोस निकलेगा।”

उन्होंने मारे गए लोगों के परिवारों के लिए व्यवस्था स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा, “मैं सिर्फ़ 27-28 साल की हूं, मुझे नहीं पता कि लोग हमसे क्या उम्मीद करते हैं या वे हमसे कैसे आगे बढ़ने की उम्मीद करते हैं। लेकिन मैं एक बात जानती हूं कि मैं इस देश की बेटी हूं, और वह इस धरती के सपूत थे। अगर यह देश सचमुच अपने नागरिकों के साथ खड़ा है, तो यह दिखाने का समय आ गया है।” ऐशन्या ने कहा कि आतंकवादियों ने किसी की जाति या राजनीतिक दल नहीं पूछा, उन्होंने भारतीयों पर हमला किया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने सरकार के इस दावे पर कथित तौर पर सवाल उठाया था कि हमलावर पाकिस्तान से थे।

ऐशन्या ने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोग, ऐसे असंवेदनशील बयान क्यों दे रहे हैं। क्या वे भूल जाते हैं कि वे पहले भारतीय हैं? यह आतंकवादी हमला किसी की राजनीतिक संबद्धता पूछकर नहीं किया गया था। यह भारतीयों पर-हमारे अपने लोगों पर, इस देश में शांति से रह रहे हिंदुओं पर हमला था।" उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “ऐसे समय में, हम सभी को- चाहे हमारी पृष्ठभूमि कुछ भी हो- एक राष्ट्र के रूप में एक स्वर में बोलना चाहिए। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। अनावश्यक टिप्पणियां करना, पाकिस्तान का बचाव करना, निराधार सवाल उठाना-मैं सच में नहीं जानती कि ये लोग कहां से आते हैं या क्या सोच रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि शायद उनपर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि उनके साथ ऐसा नहीं हुआ, इसलिए वे इतनी लापरवाही से बात कर सकते हैं। ऐशन्या ने कहा “मुझे जवाब चाहिए। आतंकवाद से लड़ने के लिए हम क्या कर रहे हैं? क्या रणनीतियां अपनाई जा रही हैं? आगे बढ़ते हुए हम क्या कदम उठाएंगे? ये वो सवाल हैं जो आज मेरे लिए सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए सबसे बड़ी बात शुभम और आतंकी हमले में मारे गए 25 अन्य लोगों को सम्मान और शहीद का दर्जा देने की मांग है। शुभम सिर्फ़ मरा नहीं, उसने देश के लिए अपनी जान दे दी। शहीद कहलाने के लिए इससे ज़्यादा और क्या चाहिए?"

ऐशन्या ने कहा कि अब तक कोई आधिकारिक आश्वासन, कोई सार्थक राहत और कोई सम्मान नहीं मिला है। उनके मुताबिक, हो सकता है कि सरकार इस दिशा में पहल कर रही हो, लेकिन “हमें कोई जानकारी नहीं है।”
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को एक आतंकी हमले में शुभम समेत 26 लोगों की मौत हो गई। कानपुर निवासी शुभम अपनी शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी के साथ घूमने गए थे, जहां उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, अमेरिका ने TRF को घोषित किया आतंकवादी संगठन
भारत की आतंकवाद विरोधी वैश्विक पहल को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान समर्थित संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने TRF को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) की सूची में शामिल किया है। गौरतलब है कि TRF ने इस साल अप्रैल में पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी।

TRF: लश्कर-ए-तैयबा का छद्म संगठन

अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया कि TRF, लश्कर-ए-तैयबा का एक छद्म संगठन है, जिसे संयुक्त राष्ट्र पहले ही आतंकवादी संगठन घोषित कर प्रतिबंधित कर चुका है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी TRF ने स्वीकारी थी। यह संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लश्कर-ए-तैयबा की आड़ में काम करता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी मार्को रूबियो ने इसकी पुष्टि की है।

अमेरिका का बयान

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि TRF को आतंकवादी संगठन घोषित करना राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने की ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस हमले को 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक आतंकी हमला करार दिया है, जिसकी जिम्मेदारी TRF ने ली थी।

TRF पर क्या होगा असर?

इस घोषणा के बाद TRF की मुश्किलें बढ़ेंगी। निम्नलिखित प्रभाव देखने को मिल सकते हैं:
1. TRF के आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
2. संगठन पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
3. TRF से जुड़े व्यक्तियों पर लागू होगा यात्रा प्रतिबंध।
4. आतंकवाद विरोधी अभियानों में TRF के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी।

हाफिज सईद के संगठनों पर पहले भी कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने हाफिज सईद के संगठनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इससे पहले 2008 में मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद हाफिज सईद ने जमात-उद-दावा नामक संगठन बनाया, जिसे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी संगठन घोषित किया जा चुका है। अब हाफिज सईद के एक और छद्म संगठन TRF को आतंकवादी संगठन की सूची में शामिल किया गया है।

क्वाड ने पहलगाम आतंकी हमले की कठोर निंदा की, दोषियों को तत्काल सजा दिलाने की मांग
वाशिंगटन: क्वाड देशों की वाशिंगटन में बैठक हुई। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में इस साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले पर गंभीर चिंता जताई गई। क्वाड ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और इसके लिए जिम्मेदार लोगों, योजनाकारों और वित्तीय समर्थकों को तुरंत न्याय के कटघरे में लाने की मांग की।

सीमापार आतंकवाद के खिलाफ क्वाड का कड़ा रुख

बैठक में क्वाड (ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका) देशों ने सीमापार आतंकवाद की कठोर आलोचना की। इसके साथ ही, आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कार्रवाई, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा, आर्थिक सहयोग और आपदा प्रबंधन के लिए नए कदमों की घोषणा की गई। क्वाड ने स्पष्ट किया कि वह आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद के सभी रूपों, खासकर सीमापार आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा करता है और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट

क्वाड देशों ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। इस हमले में 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की जान गई। इसके साथ ही कई लोग भी घायल हुए। देशों ने कहा कि हम पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी करते हैं।

दोषियों को तुरंत सजा की मांग

क्वाड ने अपने बयान में जोर देकर कहा, "हम इस जघन्य कृत्य के दोषियों, योजनाकारों और वित्तपोषकों को तत्काल न्याय के दायरे में लाने की मांग करते हैं। हम सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों से अपील करते हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के तहत सभी संबंधित अधिकारियों के साथ सक्रिय सहयोग करें।"

यह भी पढ़ेः दो जुलाई का इतिहास: अंतिम स्वतंत्र नवाब की प्लासी की लड़ाई में हत्या, पड़ी अंग्रेजी शासन की नींव

कांग्रेस का PM मोदी पर हमला- प्रधानमंत्री 'हठ' छोड़ें, बुलाएं संसद का विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को "अपनी हठ और प्रतिष्ठा की चिंता" छोड़कर सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए, ताकि राष्ट्र अपनी सामूहिक इच्छाशक्ति को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सके और देश के सामने एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया जा सके।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को अमेरिका का न्यौता मिलने और एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी के बयान का हवाला देते हुए यह भी कहा कि दशकों की कूटनीतिक प्रगति को इतनी आसानी से कमजोर नहीं होने दिया जा सकता।

मुख्य विपक्षी दल पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद के घटनाक्रमों को लेकर कई बार संसद के विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक की मांग उठा चुका है। सरकार संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से बुलाए जाने की घोषणा कर चुकी है।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "खबर है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को अमेरिका के सेना दिवस (14 जून) के मौके पर वॉशिंगटन डीसी में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह खबर भारत के लिए कूटनीतिक और सामरिक दृष्टि से एक बड़ा झटका है।"

उन्होंने कहा, "यह वही व्यक्ति है जिसने पहलगाम आतंकी हमले से ठीक पहले भड़काऊ और उकसाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया था- सवाल उठता है कि अमेरिका की मंशा क्या है?" रमेश ने इस बात का उल्लेख किया कि अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रमुख ने भी बयान दिया था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान, अमेरिका का एक 'शानदार साझेदार' है।

कांग्रेस नेता का कहना है, "मोदी सरकार कह रही है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी जारी है, ऐसे में पाकिस्तानी सेना प्रमुख का अमेरिकी सेना दिवस में बतौर अतिथि शामिल होना निश्चित ही गंभीर चिंता का विषय है।" उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन लगातार ऐसे बयान दे रहा है जिसके यही मायने निकाले जा सकते हैं कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान को एक ही तराजू में रखकर देख रहा है।

रमेश ने दावा किया कि अमेरिका सहित पूरी दुनिया को पाकिस्तान की आतंकवाद-समर्थक भूमिका से अवगत कराकर लौटे प्रतिनिधिमंडल का प्रधानमंत्री अभी स्वागत-सत्कार कर ही रहे हैं और उसी वक्त वाशिंगटन डीसी से इस तरह की खबरें आ रही हैं, जो भारत की कूटनीतिक स्थिति को और असहज बनाती हैं।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को अब अपनी हठ और प्रतिष्ठा की चिंता छोड़कर एक सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए, ताकि राष्ट्र अपनी सामूहिक इच्छा-शक्ति को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सके और देश के सामने एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया जा सके।" रमेश ने यह भी कहा, "दशकों की कूटनीतिक प्रगति को इतनी आसानी से कमजोर नहीं होने दिया जा सकता।"

यह भी पढ़ेः CM मोहन यादव का राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान, कहा- घटना समाज के लिए सबक, संबंध जोड़ते समय इन बातों का रखें ध्यान

कांग्रेस ने अमित शाह पर कसा तंज, कहा- 'अधिकतम डींगें, न्यूनतम उपलब्धियां'
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले और मणिपुर में हिंसा को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बतौर गृह मंत्री उनके कार्यकाल की पहचान "अधिकतम डींगें, न्यूनतम उपलब्धियां" रही हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में शांति को लेकर गृह मंत्री के दावे बेतुके और तथ्यविहीन हैं।

शाह ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार के 11 साल राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति स्थापित हो चुकी है, भारत अब आतंकवादी हमलों का जवाब आतंकियों के घर में घुसकर देता है। यह मोदी सरकार के तहत भारत की बदलती तस्वीर को दर्शाता है।’’
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा कल जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में शांति को लेकर किए गए दावे बेतुके और तथ्यविहीन हैं। ये दावे दरअसल उनके अपनी भारी-भरकम विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए किए गए हैं।"

उन्होंने कहा कि गत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादी अब तक न्याय के कठघरे में नहीं लाए गए हैं। रमेश के अनुसार कुछ खबरों में दावा किया गया है कि ये ही आतंकी दिसंबर 2023 में पुंछ और अक्टूबर 2024 में गगनगीर व गुलमर्ग में हुए आतंकी हमलों में भी शामिल थे।

कांग्रेस नेता ने दावा किया, "मणिपुर अब भी जल रहा है। राष्ट्रपति शासन पूरी तरह विफल साबित हुआ है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और आजीविका की बदहाली ने उनके भीतर पीड़ा, निराशा और गुस्से को जन्म दिया है - जो हर तरफ महसूस किया जा सकता है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री न तो पहलगाम के आतंकियों को सजा दिला पाए, न ही मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल कर पाए, फिर भी वह इन दोनों राज्यों में अपनी कथित उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटते हैं।

रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा, "स्वतंत्र भारत के इतिहास में शायद ही कभी ऐसा केंद्रीय गृह मंत्री रहा हो जिसके पूरे कार्यकाल की पहचान हो -अधिकतम डींगें, न्यूनतम उपलब्धियां। हां, अगर उनके बेटे के लिए जो कुछ उन्होंने किया है, उसे उपलब्धि माना जाए, तो बात अलग है।"