Pahalgam terrorist attack - Amrit Vichar

पहलगाम आतंकी हमला : एनआईए ने दाखिल किया 1597 पन्नों का आरोपपत्र, जानें क्या-क्या हुआ खुलासा
जम्मू,। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मामले में सोमवार को सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिनमें पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटीटी) और उसके मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के सदस्य और पड़ोसी देश में मौजूद उनका आका भी शामिल हैं।

आरोपपत्र में पाकिस्तान की साजिश, आरोपियों की भूमिका और मामले को साबित करने में सहायक साक्ष्यों का विस्तृत विवरण दिया गया है और इसमें प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ को पहलगाम हमले की साजिश रचने, साजो-सामान मुहैया कराने और उसे अंजाम देने में उसकी भूमिका के लिए एक कानूनी इकाई के तौर पर आरोपित किया गया है। पहलगाम हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय टट्टू संचालक मारे गए।

आतंकवाद रोधी एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘पाकिस्तान में बैठे आका साजिद जट्ट को भी जम्मू स्थित विशेष एनआईए न्यायालय में दाखिल 1,597 पृष्ठों के आरोपपत्र में बतौर आरोपी नामजद किया गया है।’’ एनआईए द्वारा दाखिल आरोप पत्र में उन तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें घातक आतंकी हमले के 99 दिन बाद 29 जुलाई को श्रीनगर के दाचीगाम में ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान सेना ने मार गिराया था।

तीनों की पहचान फैसल जट्ट उर्फ ​​सुलेमान शाह, हबीब ताहिर उर्फ ​​जिब्रान और हमजा अफगानी के रूप में हुई है। एनआईए ने अपने आरोपपत्र में आरोपियों के खिलाफ भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की धारा भी लगाई है। बयान के मुताबिक, एनआईए ने लगभग आठ महीने तक चली विस्तृत वैज्ञानिक जांच के माध्यम से पता लगाया कि इस पूरी साजिश के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं, जो भारत के खिलाफ आतंकवाद को लगातार प्रायोजित कर रहा है।

बयान के मुताबिक, आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में एनआईए द्वारा 22 जून को गिरफ्तार परवेज अहमद और बशीर अहमद जोथर के खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया है। बयान के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हमले में संलिप्त तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान उजागर की और यह भी पुष्टि की कि वे प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।

देर आए दुरुस्त आए... ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर कसा तंज
नई दिल्ली। कांग्रेस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर संसद में होने वाली चर्चा को लेकर रविवार को कहा कि यह चर्चा बहुत समय से लंबित थी लेकिन ‘‘देर आए दुरुस्त आए।’’ कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रुकवाने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के दावों समेत संसद में सोमवार को होने वाली इस चर्चा की पृष्ठभूमि से जुड़ी घटनाओं पर प्रकाश डाला।

पार्टी नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लोकसभा में कल से पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की बहस शुरू होगी और राज्यसभा में यह बहस परसों होगी। ऑपरेशन सिंदूर को अचानक रोके जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने तुरंत दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की थी, जिसे सरकार ने नजरअंदाज कर दिया। फिर भी, देर आए दुरुस्त आए।’’

कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला 22 अप्रैल को हुआ था लेकिन इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार आतंकवादियों को अभी तक न्याय के कठघरे में नहीं लाया गया है। उन्होंने कहा कि बताया गया है कि ये आतंकवादी पहले भी पुंछ (दिसंबर 2023), गगनगीर एवं गुलमर्ग (अक्टूबर 2024) में हुए आतंकवादी हमलों में शामिल थे।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस की मांग पर 22 अप्रैल 2025 को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, लेकिन इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री ने नहीं, बल्कि रक्षा मंत्री ने की और इस बैठक में खुफिया एजेंसियों की चूक पर सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि 30 मई 2025 को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर के पहले दो दिन में हुई रणनीतिक गलतियों से जुड़े अहम खुलासे किए थे और ये खुलासे सिंगापुर में किए गए।

रमेश ने कहा, ‘‘29 जून 2025 को जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास में तैनात एक रक्षा अधिकारी ग्रुप कैप्टन शिव कुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राजनीतिक फैसलों ने सैन्य अभियानों को बाधित किया। उन्होंने भारत के विमानों की संभावित क्षति की ओर भी संकेत किया।’’
उन्होंने कहा कि चार जुलाई 2025 को उप-सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने वास्तव में चीन से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही स्तरों पर मुकाबला किया जो एक बिलकुल नया परिदृश्य था।

रमेश ने कहा, ‘‘14 जुलाई 2025 को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि पहलगाम हमला सुरक्षा तंत्र की निश्चित तौर पर विफलता थी।’’ उन्होंने कहा कि ट्रंप 10 मई से अब तक ‘‘26 बार’’ यह दावा कर चुके हैं कि ‘‘उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाया, भारत के साथ व्यापार समाप्त करने की धमकी दी और यह भी कहा कि शायद पांच लड़ाकू विमान मार गिराए गए होंगे।’’

रमेश ने कहा, ‘‘उन्होंने (ट्रंप ने) पाकिस्तान के सेना प्रमुख को भोज पर बुलाया जो पहले कभी नहीं हुआ। अमेरिकी मध्य कमान के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला ने पाकिस्तान को आतंकवाद-रोधी अभियानों में “बेहतरीन साझेदार” बताया तथा ठीक दो दिन पहले ही अमेरिका के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान की सराहना की।’’

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय मीडिया के कुछ तबकों द्वारा ‘‘प्रधानमंत्री के मीडिया प्रबंधकों की शह पर की गई अतिशयोक्तिपूर्ण रिपोर्टिंग ने उस विमर्श को हास्यास्पद बना दिया, जिसे गढ़ने की कोशिश’’ की जा रही थी। रमेश ने कहा कि यह विमर्श ‘‘देश के भीतर भले कुछ हद तक चला हो, लेकिन भारत से बाहर इसका कम ही प्रभाव’’ हुआ।

विपक्षी दलों ने सोमवार को लोकसभा में और अगले दिन राज्यसभा में पहलगाम आतंकवादी हमले तथा ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा कराने पर सहमति जताई है। उम्मीद है कि संसद सत्र के पहले सप्ताह की कार्यवाही लगभग ठप रहने के बाद इस चर्चा से सामान्य स्थिति बहाल होगी।

शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलकर भावुक हुए PM मोदी, बोलें-आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कानपुर दौरे के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। शुभम के चचेरे भाई सौरभ द्विवेदी ने 'न्यूज़ एजेंसी' को बताया, ''प्रधानमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान हम बहुत भावुक थे और प्रधानमंत्री से मिलते ही परिवार के सभी सदस्य रोने लगे।''

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चकेरी हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद शुभम के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना प्रकट की। एक सप्ताह पहले कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए यहां के निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने का अनुरोध किया था।

सांसद ने प्रधानमंत्री से 30 मई को कानपुर दौरे के दौरान शोकाकुल परिवार से मिलने का आग्रह किया था। पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। उनमें कानपुर निवासी व्यवसायी शुभम द्विवेदी (31) भी शामिल थे। शुभम की शादी इसी साल 12 फरवरी को हुई थी। शुभम का 24 अप्रैल की सुबह अंतिम संस्कार किया गया था।

ये भी पढ़े : पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिलेंगे PM मोदी, चकेरी हवाई अड्डे पर करेंगे मुलाकात

चीन को याद आया मौलिक हित, भारत-पाक संघर्ष पर बोला, 'तनाव बढ़ने से बेहद चिंतित, दोनों पक्षों से शांति का आग्रह'
बीजिंग। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार जंग जैसे हालात बने हुए है पाकिस्तान सुधरने की जगह भारत की ओर ड्रोन और सैन्य हमले कर रहा है जबकि भारत ने अबतक केवल अपनी रक्षा के लिए ही पाकिस्तान को माकूल जवाब देते हुए चेताया भी है कि भारत युद्ध नहीं चाहता है अगर पाकिस्तान यही रुक जाता है तो भारत भी आगे कोई कार्यवाई नहीं करेगा।अब इसी बीच पाकिस्तान का हिमायती चीन ने शांति की बाते कर रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से बहरत और पाकिस्तान को शांति और संयम बरतने का आग्रह किया।

चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने तथा शांति और संयम बरतने का शनिवार को आग्रह किया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यह बात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर की। प्रवक्ता ने कहा कि चीन भारत और पाकिस्तान की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और तनाव बढ़ने से बेहद चिंतित है।

उन्होंने कहा कि चीन दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने, शांति और संयम बरतने, शांतिपूर्ण तरीकों से राजनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने का पुरजोर आग्रह करता है, जिससे तनाव और बढ़ सकता है। प्रवक्ता ने कहा, "यह भारत और पाकिस्तान दोनों के मौलिक हितों के लिए तथा एक स्थिर और शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी यही चाहता है।" उन्होंने कहा कि चीन इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़े : भारत-पाक के बीच तनाव पर सऊदी अरब का बयान, 'तनाव कम करने, मौजूदा सैन्य संघर्ष को समाप्त करने के प्रयास जारी'

Pahalgam Terror Attack : संगम में विसर्जित की जाएंगी शुभम द्विवेदी की अस्थियां
प्रयागराज : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी की अस्थियां  शनिवार काे प्रयागराज लाई जाएंगी। यहां त्रिवेणी संगम में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। शुभम के  भाई सौरभ द्विवेदी ने बताया कि वह परिवार के साथ भाई का अस्थि कलश लेकर दाेपहर तक संगम पहुंचेंगे। रास्ते में फतेहपुर, खागा समेत अन्य जगहों पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

वहीं, शुभम की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने सरकार से मांग की है कि एक-एक आतंकी का सफाया चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पति को शहीद का दर्जा दिए जाने की सरकार से मांग की है। कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी की 2 महीने पहले ऐशान्या से शादी हुई थी। पत्नी समेत परिवार के कुल 11 सदस्यों के साथ शुभम कश्मीर घूमने गए हुए थे लेकिन पहलगाम में वह 22 अप्रैल को आतंकियों के निशाने पर चढ़ गए ।

आतंकियों ने शुभम का नाम पूछकर सिर में गोली मार दी थी। इसके बाद पति के शव के पास पत्नी ऐशान्या चिल्लाकर रोते दिखी। इसका दर्दनाक वीडियाे भी वायरल हुआ था। अब शुभम का अस्थि कलश संगम में विसर्जित करने के लिए शनिवार को प्रयागराज लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज : सुनवाई में ढिलाई करने पर अदालत पर पक्षपात का आरोप लगाना स्वीकार्य नहीं

जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश: संजय सिंह ने भाजपा पर बोला तीखा हमला
बलिया। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया हथकंडा करार देते हुए दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जातिवार जनगणना को भूल जाएगी। सिंह ने बुधवार रात जिले के पंडितपुरा गांव में संवाददाताओं से बातचीत में जातिवार जनगणना को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘ पूरा देश इंतजार कर रहा था कि आप (सरकार) पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) को वापस लेने के लिए किस तरह से हमला करेंगे । आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए क्या करेंगे। पहलगाम में 26 निहत्थे और निर्दोष पर्यटक मारे गए और हमारी धरती पर आकर आतंकवादियों ने हमें चुनौती देने का काम किया है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ आप क्या कार्रवाई करेंगे। ऐसे समय में सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए आप (सरकार) जातिवार जनगणना का विषय ले आए।"

उन्होंने कहा, "हम जातिवार जनगणना के खिलाफ नहीं हैं। हम लोग शुरू से जातिवार जनगणना कराने की बात करते हैं, मगर आप (सरकार) ऐसे समय में जाति जनगणना लेकर आए हैं जिससे पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद की घटना से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। जनता आपसे सवाल न पूछे।" संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जातिवार जनगणना की घोषणा तो कर दी लेकिन यह नहीं बताया कि यह काम कितने समय में पूरा होगा।

उन्होंने इसे बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई कोरी घोषणा बताते हुए कहा, " सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पारित किया लेकिन इस आरक्षण को लागू करने की दिशा में एक इंच भी कार्रवाई नहीं हुई। उसी तरह सरकार जातिवार जनगणना की घोषणा कर रही है।
उसके लिए ना तो बजट का आवंटन किया गया है और ना ही यह बताया जा रहा है कि कितने समय में यह जनगणना पूरी की जाएगी।"संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, "सच्चाई यह है कि जब बिहार का विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएगा तो सरकार जातिवार जनगणना को भी भूल जाएगी। यह सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।"

उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पहलगाम में दो हजार से अधिक लोग मौजूद थे। आतंकवादी आए और हत्या कर चले गए। यह खुफिया तंत्र और सुरक्षा एजेंसियों की विफलता है। सबसे पहले यह मोदी सरकार की विफलता है। इस पर सरकार को कोई जवाब देना चाहिए। जवाबदेही होनी चाहिए। कार्रवाई करनी चाहिए, मगर कुछ किया नहीं। प्रधानमंत्री तो इस मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक छोड़कर बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे थे।"

पहलगाम आतंकवादी हमला: एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से की बातचीत
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ फोन पर बातचीत के कुछ घंटों बाद कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषियों, उनके आकाओं और इसकी साजिश रचने वालों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव बढ़ने के बीच जयशंकर और रुबियो के बीच फोन पर यह बातचीत हुई। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कल अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके दोषियों, सहयोग करने वालों और साजिश रचने वालों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए।’’ भारत ने इस भयावह हमले के तार ‘‘सीमा पार’’ से जुड़े होने और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत के साथ सहयोग के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध: रुबियो

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से गुरुवार को टेलीफोन पर बात की और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत के साथ सहयोग के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने यहां एक बयान में कहा, “विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात की।

मंत्री ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के लिए अपना दुख व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ सहयोग के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।” प्रवक्ता ने कहा कि श्री रुबियो ने भारत को तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

Pahalgam Attack: अरिजीत सिंह के बाद अब श्रेया घोषाल ने रद्द किया अपना कॉन्सर्ट, हमले पर जताया दुख
नई दिल्ली। लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अपना संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया। ‘डोला रे डोला’, ‘सुन रहा है’ और ‘जूबी डूबी’ जैसे गीत गाने वाली घोषाल को अपने ‘ऑल हार्ट्स टूर’ के तहत शनिवार को सूरत में संगीत कार्यक्रम में भाग लेना था।

इस कार्यक्रम के आयोजकों ने इस सप्ताह की शुरुआत में ‘इंस्टाग्राम’ पर एक संदेश साझा किया जिसे घोषाल ने अपने खाते से दोबारा ‘पोस्ट’ किया। इस संदेश में कहा गया कि गायिका और आयोजकों ने कार्यक्रम को रद्द करने का मिलकर फैसला किया है। इसमे कहा गया, ‘‘महत्वपूर्ण सूचना।

आयोजकों और कलाकार ने इस शनिवार 26 अप्रैल को सूरत में प्रस्तावित संगीत कार्यक्रम को हाल में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर रद्द करने का मिलकर फैसला किया है।’’ संदेश में यह भी आश्वासन दिया गया कि सभी टिकट धारकों को पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

इससे पहले, अरिजीत सिंह ने रविवार को चेन्नई में होने वाले अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। इनके अलावा, रैपर ए पी ढिल्लों ने अपने संगीत एल्बम की रिलीज को स्थगित कर दिया। गायक पापोन ने शनिवार का अपना अहमदाबाद कार्यक्रम रद्द कर दिया। संगीतकार एवं गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने एक जून को बेंगुलरु में होने वाले संगीत कार्यक्रम के लिए टिकट बिक्री स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश ने सरकार से किया सवाल- रक्षा अभियानों के लाइव प्रसारण की अनुमति क्या रणनीतिक लापरवाही थी या फिर...

भारत छोड़कर वापस नहीं जाना चाहती सीमा, सीएम योगी और पीएम मोदी से लगाई गुहार
नोएडा, अमृत विचार। पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है। दो साल पहले सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है।

'मैंने अपना लिया हिन्दू धर्म' सोशल मीडिया पर बताया

सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है। सीमा ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति उससे कुछ पूछता है। इस पर सीमा कहती है, ‘‘मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती सर।’’ इसके बाद वह व्यक्ति पूछता है कि मोदी (प्रधानमंत्री) जी से क्या गुहार लगाना चाहेंगी।

https://www.instagram.com/reel/DI37tOJT4eg/?utm_source=ig_web_copy_link

इस पर सीमा को यह कहते सुना जा सकता है, ‘मैं यही गुहार लगाना चाहूंगी मोदी जी और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं इनकी अमानत हूं, बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन बहू भारत की हूं। मुझे यहां रहने दिया जाए।’ इसी साल सीमा ने 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था।

नेपाल के रास्ते भारत आयी थी सीमा

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। उन्होंने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा।

ऑनलाइन गेमिंग के चलते सचिन से हुआ संपर्क

कथित तौर पर दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे। सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे है। गुलाम ने पहले अपने बच्चों का संरक्षण हासिल करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी।

जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में, दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

ये भी पढ़े : यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, लखनऊ के स्कूलों में LPS और SKD के बच्चों का दबदबा

दारुल उलूम ने की पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। सहारनपुर जिले के देवबंद स्थित दारुल उलूम के मोहतमिम (प्रबंधक) मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने पहलगाम में ‘‘जघन्य’’ आतंकवादी हमले को कायराना हरकत करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को कायराना हरकत बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।

साथ ही उन्होंने इसे देश की एकता और अखंडता के लिये खतरा बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए। मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे।

नोमानी ने कहा,''हमारी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है और हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हैं।'' नोमानी ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लें और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।''

नोमानी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताया और कहा कि जिस तरह से निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया गया है, वह आतंकियों की बर्बरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दारूल उलूम पीड़ित लोगों के दुख में साझेदार है। जमीयत उलेमा ए हिन्द के दोनों धड़ों ने भी आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

जमीयत के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना पर कहा कि बेगुनाह लोगों की हत्या करने वाले इंसान नहीं दरिंदे हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम में आतंकवाद की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि आतंकवाद इस्लाम की शान्ति प्रिय नीति के खिलाफ है। जमीयत के दूसरे गुट के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने इस घटना को अमानवीय कृत्य बताया।

उन्होंने कहा कि इस घटना को किसी धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता और जो लोग इसे इस्लाम से जोड़ने की कोशिश कर रहे है वे इस्लाम की सच्ची शिक्षा से अनजान हैं। दोनों गुटों के अध्यक्षों ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इनका कहना है कि ऐसी घटनाओं का मकसद भय और साम्प्रदायिकता फैलाना है जिसे रोकने के लिये सबको एकजुट होना होगा।

पहलगाम हमले पर बोले अखिलेश यादव- आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता, पाकिस्तान के खिलाफ कठोर फैसला ले सरकार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में और भी 'कठोर' फैसले लेने चाहिए थे और उनका सख्ती से पालन कराने पर भी बात करनी चाहिए थी। अखिलेश यादव ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान पहलगाम की घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार इस मामले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में पूछे गए एक सवाल पर यादव ने कहा, "जो फैसले लिए गए हैं, उससे भी कठोर फैसले लेने चाहिए थे। कठोर फैसले ही नहीं बल्कि उन्हें कठोरता से लागू कैसे किया जाए, इस पर भी बात हो। केवल बयान न दिए जाएं। सर्वदलीय बैठक में हम अपना यह पक्ष और सुझाव रखेंगे।"

सपा प्रमुख ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले की तरफ इशारा करते हुए कहा, "सरकार ने जितने कठोर फैसले लिए हैं, उतने ही कठोर तरीके से उनका पालन भी हो क्योंकि अगर पानी को रोकना है तो उसके लिए क्या आपके पास कोई व्यवस्था है? यह बहुत लंबी प्रक्रिया है।"

अखिलेश यादव ने कहा, "हम घटना की निंदा करते हैं। सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे क्योंकि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। आतंकवादी किसी धर्म के नहीं होते। उनका मुख्य मकसद यही है कि डर पैदा करें और देश तथा प्रदेश के कारोबार को रोकें।" उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे और पार्टी का पक्ष रखने के साथ-साथ सुझाव भी देंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "किसी भी पार्टी को ऐसी घटना से राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह देश का सवाल है। यहां के लोग मिलकर साथ रहकर दुनिया के बराबर चलना चाहते हैं। सर्वदलीय बैठक में यह सुझाव भी हमारी पार्टी की तरफ से होगा कि सोशल मीडिया पर टारगेटेड और एनिमेशन के साथ राजनीतिक पार्टी के नेता समाज में जहर घोल रहे हैं या किसी नेता के बारे में गलत कह सकते हैं, ऐसे में यह भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसी चीजों को रोका जाए।"

बिहार में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बयान पर कि पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषियों के खिलाफ कल्पना से भी ज्यादा बड़ी कार्रवाई होगी, यादव ने कहा, "सरकार उनकी है। हम लोग तो चाहते ही हैं कि आतंकवाद बिल्कुल समाप्त हो जाए।" हालांकि उन्होंने तंज करते हुए यह भी कहा, "हम लोगों की उम्मीद तो और भी बढ़ी थी जब नोटबंदी का फैसला हुआ था। उससे भी ज्यादा उम्मीद तब बढ़ी थी जब अनुच्छेद 370 हट रहा था, और उससे भी ज्यादा उम्मीद इसलिए बढ़ी कि सारी नियुक्तियां उन्हीं ने (भाजपा) की हैं। हर फैसला मनमर्जी से लिया गया है।"

पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कानपुर के व्यवसायी शुभम द्विवेदी के घर जाकर उनके परिजन के प्रति संवेदना प्रकट करने की संभावना के बारे में पूछे गए एक सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा, "हालांकि परिवार से मेरा कोई संबंध नहीं है। मैं अपनी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि वे वहां जरूर जाएं।"

यह भी पढ़ें:-Pahalgam Attack: घर का इकलौता चिराग था शुभम, कानपुर पहुंचा शव, आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम योगी देंगे श्रद्धांजलि

सिंधु जल समझौता रोके जाने पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें भारत के कदम पर क्या बोला
इस्लामाबाद,अमृत विचार। सिंधु जल संधि को निलंबित करने और राजनयिक संबंधों को कम करने के भारत के कदम पर उचित प्रतिक्रिया तैयार करने के लिए पाकिस्तान बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक कर रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहलगाम की घटना के बाद भारत के कदमों को ‘‘गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई’’ कहा और इस पर विस्तार से चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख और महत्वपूर्ण मंत्री शामिल होंगे।

1960 की सिंधु जल संधि रद्द

भारत ने मंगलवार को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद सीमापार संबंधों के मद्देनजर बुधवार को 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया और पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने की घोषणा की जिसमें उसके सैन्य अताशे को निष्कासित करना भी शामिल है।। ‘रेडियो पाकिस्तान’ ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति आंतरिक और बाहरी स्थितियों पर विचार-विमर्श करेगी और “भारत द्वारा जल्दबाजी में उठाए गए, आवेगपूर्ण और अव्यावहारिक जल संबंधी कदमों की समीक्षा करेगी।

पाकिस्तानी मीडिया में भारत के कदमों की आलोचना

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के अनुसार उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने बुधवार देर रात एक निजी टेलीविजन चैनल से बात करते हुए भारत के दृष्टिकोण की आलोचना की और इसे ‘अपरिपक्व’ और ‘जल्दबाजी’ कहा। डार ने कहा, ‘‘भारत ने कोई सबूत नहीं दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कोई परिपक्वता नहीं दिखाई है। यह एक गैर-गंभीर दृष्टिकोण है। उन्होंने घटना के तुरंत बाद ही इसे तूल देना शुरू कर दिया।’ इससे पहले बुधवार को एक अलग बयान में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने आतंकी हमले में जानमाल के नुकसान पर खेद व्यक्त किया।

द्विपक्षीय संबंध होंगे और खराब

राजनयिक पर्यवेक्षकों ने चेतावनी दी है कि भारत की प्रतिक्रिया और पाकिस्तान के जवाबी संदेश द्विपक्षीय संबंधों को नए निचले स्तर पर ले जा सकते हैं, जिससे 2019 के पुलवामा-बालाकोट घटनाक्रम के बाद से चली आ रही दरार और बढ़ सकती है। ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, संधि निलंबन से विशेष रूप से, दीर्घकालिक जल विवाद भड़कने का जोखिम हो सकता है, जबकि राजनयिक संबंधों को कम करने से भविष्य में किसी भी तरह के तनाव को कम करने के प्रयासों में बाधा आ सकती है।

CCS बैठक में बड़े फैसले

पहलगाम हमले के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई और आतंकी हमले पर जवाब स्वरूप अंतिम निर्णय लिया गया। सीसीएस ने अटारी में एकीकृत जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का भी फैसला किया। यह घोषणा की गई कि सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए ऐसे किसी भी वीजा को रद्द माना जाएगा।

ये भी पढ़े :  Pahalgam Terror Attack: दुख के इस समय में भारत के साथ हैं, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ब्रिटेन की मंत्री ने कहा...