Pahalgam news - Amrit Vichar

पहलगाम में हमला करने वाले TRF को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी संगठन, भारत ने कहा- 'Appreciate America's Efforts'
नई दिल्लीः संयुक्त राज्य अमेरिका ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को एक विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया है। इस कदम पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमेरिका के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत और अमेरिका के आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त रुख को दर्शाता है। जयशंकर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की सराहना की।

जयशंकर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "भारत और अमेरिका का आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना इस फैसले से स्पष्ट हो गया है। हम अमेरिका और मार्को रुबियो का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े TRF को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) घोषित किया। इस संगठन ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी।"

https://twitter.com/DrSJaishankar/status/1946046579066261652

TRF की आतंकी गतिविधियां

TRF, पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक छद्म रूप है, जिसने कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया है। इसने पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी भी स्वीकारी थी, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी। अमेरिका के इस फैसले से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगेगा, जो भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रचता रहता है। TRF को आतंकी संगठन घोषित करने से इसकी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के कदम का स्वागत किया

भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के इस निर्णय का समर्थन करते हुए एक बयान जारी किया। मंत्रालय ने कहा, "भारत सरकार अमेरिकी विदेश विभाग के उस फैसले का स्वागत करती है, जिसमें द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) घोषित किया गया। हम इस मामले में मार्को रुबियो के नेतृत्व की प्रशंसा करते हैं।"

मार्को रुबियो ने TRF को लेकर क्या कहा?

पहलगाम हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ है। अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने बयान जारी कर कहा कि TRF को आतंकी संगठन घोषित करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह कदम आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

यह भी पढ़ेः भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, अमेरिका ने TRF को घोषित किया आतंकवादी संगठन

अशोका यूनिवर्सिटी प्रोफेसर केसः NHRC ने हरियाणा के पुलिस प्रमुख को जारी किया नोटिस, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को कहा कि उसने अशोका यूनिवर्सिटी के एक एसोसिएट प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी और उन्हें हिरासत में भेजे जाने के मामले में हरियाणा के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है तथा एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि उसने इस गिरफ्तारी से संबंधित खबर का ‘स्वत: संज्ञान’ लिया है।

आयोग ने कहा कि ‘खबर में उन आरोपों का सार है जिनके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है और यह खबर प्रथम दृष्टया खुलासा करती है कि उक्त प्रोफेसर के मानवाधिकारों और स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया है।’ अशोका यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख अली खान महमूदाबाद के वकील और पुलिस ने पहले बताया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालने समेत कड़े आरोपों में दो प्राथमिकियां दर्ज किये जाने के बाद रविवार को खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सैन्य बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया तथा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

एनएचआरसी ने कहा कि उसने ‘20 मई को यह समाचार देखा कि हरियाणा में अशोका यूनिवर्सिटी (एक मानद विश्वविद्यालय) के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा गया है।’ उसने कहा कि इसलिए, आयोग ने इस कथित घटना का स्वतः संज्ञान लेने के लिए इसे उपयुक्त मामला माना है। तदनुसार, आयोग ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ेः Chhattisgarh Encounter: 26 से अधिक नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी बसवा राजू मारा गया! , सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

आतंकवादियों के लिए पाक सुरक्षित स्थान... मोदी सरकार आतंकवाद के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध: संजय कुमार
करीमनगर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आतंकवाद के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है। केन्द्रीय मंत्री ने यह बात आज यहां जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस रैली में कही। राष्ट्रीय ध्वज लहराकर रैली की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद देश भर के लोगों की मानसिकता में काफी बदलाव आया है। नागरिक अब सशस्त्र बलों के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के लिए पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसने में भारतीय सेना की त्वरित और सटीक कार्रवाई की सराहना की। मंत्री ने कहा,“इन सफल अभियानों का श्रेय पूरी तरह से हमारे बहादुर सैनिकों को जाता है। उन्नत तकनीक और रणनीतिक सटीकता के उनके उपयोग ने हमारी सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है।”

पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को लगातार समर्थन दिए जाने पर प्रकाश डालते हुए कुमार ने कहा, “वह देश आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है और वह उन्हें पनाह और वित्तीय सहायता दोनों प्रदान करता है। मोदी सरकार ने इस खतरे को पहचाना और सीमा पार आतंकवादी ढांचे को खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठाए।”

मुंबई विस्फोट, लुंबिनी पार्क, गोकुल चाट और मक्का मस्जिद जैसी पिछली आतंकवादी घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन दुखद घटनाओं ने नागरिकों में एकता और देशभक्ति की भावना जगाई है। हमारे संकल्प में कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए। किसी भी रूप में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए।यह देखकर खुशी हो रही है कि लोग एनजीओ और राज्य सरकारें हमारे सशस्त्र बलों के पीछे मजबूती से खड़ी हैं।”

केन्द्रीय मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया और हर नागरिक से इस लड़ाई में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर रैली आयोजित करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए करीमनगर जिला क्रिकेट संघ की भी सराहना की।

यह भी पढ़ेः Chhattisgarh Encounter: 26 से अधिक नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी बसवा राजू मारा गया! , सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

Video: सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो, लिखा- "जमीन से हमने आसमान की रक्षा की"
लखनऊ, अमृत विचारः भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का एक शौर्य से भरपूर नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सेना पाकिस्तान के ड्रोन हमले का करारा जवाब देती दिख रही है। सेना ने वीडियो जारी करते हुए लिखा, "हम धरती से आकाश तक की रक्षा करते हैं।" वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का जवाब दिया और दुश्मन की चौकियों को नेस्तनाबूद कर दिया। सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित वीडियो लगातार साझा किए जा रहे हैं।

53 सेकंड के इस वीडियो में भारतीय सेना का अदम्य शौर्य और साहस स्पष्ट झलकता है। पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे ड्रोन हमलों का सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना ने वीडियो जारी करते हुए कहा, "दुश्मनों को धूल में मिला दिया।" बीते रविवार (18 मई) को भी ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें पाकिस्तान के मिसाइल हमले को नाकाम कर जवाबी कार्रवाई दिखाई गई। इस वीडियो में जबरदस्त धमाके स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।

https://twitter.com/westerncomd_IA/status/1924287683834085748

पहलगाम हमले का भारत ने लिया बदला

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसमें एक नेपाली पर्यटक भी मारा गया। इसके जवाब में 6-7 मई की रात भारत ने कार्रवाई की और पीओके में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने 7 से 10 मई के बीच भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से लगातार हमले किए।

भारत ने पाकिस्तान के हमलों का करारा जवाब दिया और उसके 11 एयरबेसों को नष्ट कर दिया। 10 मई की शाम को दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौता हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने इसका पालन नहीं किया। उस रात भी पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से भारत पर हमले किए, हालांकि उसके मंसूबे कामयाब नहीं हुए।

यह भी पढ़ेः जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना के हाथ लगे आतंकियों के दो मददगार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

India-Pakistan Tension: Mukesh Ambani and Gautam Adani ने सशस्त्र बलों के साथ जताई एकजुटता, कहा- देश के साथ हर कदम पर खड़े हैं
नई दिल्लीः उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी ने पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी, गोलीबारी और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने बयान में कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है। भारत हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट, दृढ़ निश्चयी तथा अपने उद्देश्य पर अडिग है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसिक व निर्णायक नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार से की गई हर उकसावे की कार्रवाई का सटीकता से जवाब दिया है।"

https://twitter.com/reliancejio/status/1920522176941207926

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना ने आठ-नौ मई की रात को ड्रोन तथा अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पूरे पश्चिमी सीमा क्षेत्र में कई हमले किए, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट कर दिया गया। भारतीय सेना ने कहा कि हमलों को ‘‘प्रभावी ढंग से विफल’’ कर दिया गया है। इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ऐसे समय में ही दुनिया, भारत की असली ताकत और एकता को देख पाती है, जो उसकी एकरूपता व विविधता दोनों में समाहित है। हम अटूट एकजुटता के साथ खड़े हैं और अपने सशस्त्र बलों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि वे हमारी मातृभूमि तथा हमारे आदर्शों की भावना की रक्षा करते हैं। जय हिंद।’’ खनन क्षेत्र के दिग्गज अनिल अग्रवाल ने कहा कि वह भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करते हैं। मेरी दुआएं सभी के साथ हैं। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी निर्णायकता, दृढ़ता, जिम्मेदारी और परिपक्वता के साथ कार्रवाई कर रहा है।

https://twitter.com/gautam_adani/status/1920526683544719464

यह भी पढ़ेः इमरान खान को जेल में सता रहा मौत का डर, दायर की रिहाई की याचिका

भारत के एक्शन डरा पाकिस्तान, बोले पाक के रक्षा मंत्री- भारत के साथ तनाव ‘खत्म’ करने को तैयार
इस्लामाबादः पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि अगर नयी दिल्ली नरम रुख अपनाता है तो पाकिस्तान, भारत के साथ तनाव ‘खत्म’ करने के लिए तैयार है।

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का यह बयान आया है। ‘ब्लूमबर्ग टेलीविजन’ ने आसिफ के हवाले से खबर में बताया कि पाकिस्तान केवल तभी जवाब देगा जब उस पर हमला होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले एक पखवाड़े से लगातार कह रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे, लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम जवाब देंगे। अगर भारत नरम रुख अपनाता है तो हम निश्चित रूप से इस तनाव को खत्म करेंगे।’’ बातचीत की संभावना को लेकर मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी संभावित बातचीत के बारे में जानकारी नहीं है।

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेः Operation Sindoor: 'पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था... ', विदेश सचिव विक्रम ने कहा- आतंकवादियों के शरण स्थल के रूप में पहचान बना चुका है पाक

पहलगाम हमले से 3 दिन पहले भेजी गई थी PM मोदी को खुफिया रिपोर्ट, रद्द कर दिया था अपना दौरा- खरगे का बड़ा दावा
रांची। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि गत 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले से तीन दिन पहले खुफिया रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना जम्मू-कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था। उन्होंने यहां कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए यह सवाल भी किया कि इसी खुफिया रिपोर्ट के आधार पर लोगों की सुरक्षा क्यों नहीं की गई?

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर खुफिया विफलता की बात स्वीकार की है और ऐसे में उसे 26 लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। खरगे ने इस बात को दोहराया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए हर कदम का कांग्रेस समर्थन करेगी तथा सरकार के साथ खड़ी होगी।

बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। भारत ने इस भयावह घटना के लिए पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार बताया है।

खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘22 अप्रैल को देश में एक बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोग मारे गए। सरकार ने यह माना कि ये खुफिया विफलता है और इसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘जब आपको यह (खुफिया विफलता) मालूम है तो पहले ही अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की गई?’’

खरगे ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘जब आप चूक को मान रहे हैं तो इतने लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी आपको लेनी चाहिए।’’ उनका कहना था, ‘‘पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ लड़ने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका पूरा समर्थन करेंगे।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘मुझे यह भी सूचना मिली है, अखबारों में भी यह आया है कि हमले के तीन दिन पहले वहां से खुफिया रिपोर्ट मोदी जी को भेजी गई थी। इसी कारण मोदी जी ने कश्मीर जाने का कार्यक्रम रद्द किया था।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि जब खुफिया तंत्र के लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री का जाना मुनासिब नहीं है तो यही बात अपनी खुफिया एजेंसियों के लोगों को, सुरक्षा के लोगों को, पुलिस और वहां सीमा सुरक्षा बल को क्यों नहीं बताई गई और लोगों की सुरक्षा क्यों नहीं की गई?

प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा 19 अप्रैल को निर्धारित थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम पूर्वानुमान के कारण स्थगित कर दी गई थी। प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल का उद्घाटन करना था और कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखानी थी।

खरगे ने कहा, ‘‘देश सबसे बड़ा है। इसके बाद ही पार्टी, धर्म और जाति आती है। हमने देश के लिए अपनी जान दी है। इंदिरा गांधी जी (पूर्व प्रधानमंत्री) और राजीव गांधी(पूर्व प्रधानमंत्री) जी ने देश को एक रखने के लिए बलिदान दिया है। महात्मा गांधी जी ने तो देश को आजादी दिलाई, लेकिन एक गद्दार ने उनके सीने में गोलियां दाग दी।’’ खरगे ने रैली में इस बात का उल्लेख भी किया कि वह पिछले वर्ष झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी झारखंडवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हम सबने आपकी वजह से बहुमत हासिल किया और आज झारखंड में एक मजबूत सरकार चल रही है। हम सभी जनता से किए वादे निभा रहे हैं। हमारी सरकार के मंत्री, विधायक सभी मिलकर जनता के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं इन सब को भी धन्यवाद देता हूं।’’

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी शामिल हैं। खरगे ने दावा किया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों को महीनों तनख्वाह नहीं मिलती है और प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि सभी बहुत सुखी हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नरेन्द्र मोदी की नीति है- पीएसयू बंद करो और दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की नौकरी छीन लो।’’

उनके अनुसार, सरकारी नौकरियों में 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन वो भरे नहीं जा रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि ये पद इसलिए नहीं भरे जा रहे, क्योंकि ऐसा किया गया तो गरीबों को नौकरी मिलने लगेगी। उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है, लेकिन सच्चाई ये है कि देश के गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा। सिर्फ पेपर में आंकड़े दिखाने से बात नहीं बनेगी, आपको लोगों के लिए काम करना होगा।’’

खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गरीबों को तंग और तबाह करना चाहती है, इसलिए सभी लोगों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

यह भी पढ़ेः UP Cabinet Meeting: अडानी पावर लिमिटेड की बिजली से रौशन होगा UP, सरकार ने दी खरीद की मंजूरी, मंत्रिमंडल की बैठक में हुआ फैसला

पाकिस्तान की एक और नाकाम कोशिश, LoC के पास की चौकियों को निशाना बनाकर की गोलीबारी
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पहलगाम हमले के बाद से लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जा रहा है। कई सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के उसकी ओर से गोलीबारी की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात को भी LoC के पास कई भारतीय चौकियों को निशाना बना कर फायरिंग की गई। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पांच और छह मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने पाकिस्तानी कार्रवाई का तुरंत और उचित जवाब दिया।’’ जम्मू कश्मीर के सात सीमावर्ती जिलों में से पांच जिलों में गोलीबारी जारी है। अब तक सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की कोई खबर नहीं है। सीमा पार से गोलीबारी का यह नया दौर संघर्ष विराम समझौते को और कमजोर करता है, जो कि अब 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के लगातार उल्लंघन के कारण काफी हद तक अप्रभावी माना जाता है।

पाकिस्तान के ये हालिया हमले कश्मीर घाटी के उत्तरी जिलों कुपवाड़ा और बारामूला में शुरू हुए, जिनका दायरा बढ़कर अब दक्षिण की ओर राजौरी, पुंछ, अखनूर और जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर परगवाल सेक्टर तक फैल गया है। गोलीबारी से पांच सीमावर्ती जिले- बारामूला, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी और जम्मू प्रभावित हुए।

यह भी पढ़ेः पाकिस्तान को सता रहा भारत का डर, इधर मॉकड्रिल के आदेश, उधर थर्राया पाक, बोले ख्वाजा आसिफ- 'भारत कभी भी कर सकता है हमला'

मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई: कार्यकाल पूरा होने से 6 माह पहले ही समाप्त की IMF के कार्यकारी निदेशक सुब्रमण्यन की सेवाएं
नई दिल्ली। सरकार ने एक अप्रत्याशित कदम के तहत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में कार्यकारी निदेशक (ईडी) के वी सुब्रमण्यन की सेवाएं उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा होने से छह महीने पहले समाप्त कर दी हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड कर्ज में डूबे पाकिस्तान के लिए वित्तीय सहायता पर विचार करने वाला है।

पिछले महीने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत कूटनीतिक और विभिन्न वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को घेरने का प्रयास कर रहा है। भारत का मानना है कि इस हमले में पाकिस्तान शामिल है। इस आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 30 अप्रैल, 2025 से सुब्रमण्यन की सेवाओं को समाप्त कर दिया है।

हालांकि, सुब्रमण्यन को हटाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि सरकार जल्द ही उनके स्थान पर किसी ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करेगी जिसे आईएमएफ बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में नामित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सुब्रमण्यन ने आईएमएफ के डेटासेट के बारे में सवाल उठाए हैं, जिसे बहुपक्षीय एजेंसी ने अच्छा नहीं माना था।
अतीत में भी, आईएमएफ सुब्रमण्यन द्वारा दिए गए कुछ बयानों से नाखुश रहा है, खासकर भारत की ऋण स्थिति के बारे में। सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा उनकी नई किताब इंडिया @100: एनविज़निंग टुमॉरोज़ इकनॉमिक पावरहाउस' के प्रचार और प्रसार को लेकर ‘कथित अनियमितता’ पर चिंता व्यक्त की गई थी। सुब्रमण्यन को एक नवंबर, 2022 से तीन साल की अवधि के लिए आईएमएफ में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में नियुक्त किया गया था।

इससे पहले, उन्होंने सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य किया था। आईएमएफ का कार्यकारी बोर्ड सदस्य देशों या देशों के समूहों द्वारा चुने गए 25 निदेशकों (कार्यकारी निदेशकों या ईडी) से बना है। आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड नौ मई को बैठक करेगा, जिसमें जलवायु ऋण कार्यक्रम के तहत 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की नई व्यवस्था के लिए पाकिस्तान के साथ कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इस बैठक में मौजूदा सात अरब डॉलर के राहत पैकेज की भी समीक्षा होगी।

कौन हैं डॉ. कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन?

डॉ. कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यन भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) रह चुके हैं। उन्होंने 2018 से 2021 तक सबसे युवा CEA का खिताब भी हासिल किया था। अर्थव्यवस्था की स्थिति और आर्थिक सुधारों पर भारत सरकार को समय-समय पर सलाह देने के अलावा, सुब्रमण्यन हर साल बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण भी करते हैं।

कोरोना महामारी के दौरान बनाई कई पॉलिसी

उनके कार्यकाल के दौरान कोरोना महामारी के चलते पैदा हुई आर्थिक अशांति के माहौल में सुब्रमण्यन ने अहम पॉलिसी भी बनाई थी। साथ ही वे RBI और सेबी की एक्सपर्ट कमेटी का हिस्सा रह भी चुके हैं। सुब्रमण्यन बंधन बैंक (Bandhan Bank) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल रहे हैं।

दुनिया के दिग्गज एक्सपर्ट्स में शामिल

बैंकिंग, कॉर्पोरेट सेक्टर और आर्थिक नीति में दुनिया के दिग्गज एक्सपर्ट्स में कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन का नाम शामिल है। उनके द्वारा लॉ एंड फाइनेंस, बैंकिंग, इनोवेशंस, इकोनॉमिक ग्रोथ और कॉरपोरेट गवर्नेंस जैसे कई विषयों पर रिसर्च पेपर्स लिखे है, जो दुनिया के प्रमुख जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। वह RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के मार्गदर्शन में बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस, शिकागो यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी की है। इसके साथ ही वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ेः NEET UG 2025 Exam: नीट यूजी परीक्षा आज, 22.7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम, इन डॉक्यूमेंट्स को ले जाना न भूलें, कैंडिडेट्स पढ़ लें जरूरी गाइड लाइन

अपनी गलती से पाकिस्तान नहीं ले रहा सबक, LoC पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर विभिन्न सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में केंद्र शासित प्रदेश के पांच जिलों के आठ स्थानों से पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किए जाने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच यह लगातार दसवीं रात थी जब सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसमें अधिकतर पर्यटक थे। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तीन और चार मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना की चौकियों की तरफ से जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के सामने स्थित एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने तुरंत और प्रभावी तरीके से इसका जवाब दिया।’’

भारत और पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते को 25 फरवरी 2021 को नवीनीकृत किए जाने के बाद से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बहुत कम देखी गई थीं। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के कुछ घंटों बाद 24 अप्रैल की रात से पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में एलओसी के पास कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू करने के बाद, पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर और फिर जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके बाद राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। पुंछ जिले के मेंढर और जम्मू जिले के परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी गोलीबारी की गई।

भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच हाल में ‘हॉटलाइन’ पर बातचीत हुई थी। ऐसा बताया गया है कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी को लेकर उसे चेतावनी दी थी। इसके बावजूद गोलीबारी रुक नहीं कर रही।

यह भी पढ़ेः 6 मई का इतिहासः आज के दिन ही हुआ था भारत की पहली महिला न्यायाधीश का जन्म

भारत से डरा पाकिस्तान, तनाव के बीच किया अब्दाली मिसाइल का परीक्षण
इस्लामाबाद। भारत के लगातार एक्शन से पाकिस्तान में डर का माहौल पैदा हो गया है। इसी वजह से पूरी पाकिस्तानी आर्मी की रातों की नींद तक उड गई है। पाकिस्तान खुद का सख्त और तैयार दिखाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। पाकिस्तान ने शनिवार को घोषणा की कि उसने 450 किलोमीटर की दूरी तक सतह से सतह तक मार करने में सक्षम ‘अब्दाली हथियार प्रणाली’ का सफल परीक्षण प्रक्षेपण किया है। पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच यह परीक्षण किया है।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘इस प्रक्षेपण का उद्देश्य सैनिकों की अभियानगत तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नौवहन प्रणाली तथा उन्नत गतिशीलता विशेषज्ञताओं सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों की जांच करना था।’’

सेना ने अभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि मिसाइल प्रक्षेपण ‘‘अभ्यास इंडस’’ का हिस्सा था। प्रशिक्षण प्रक्षेपण में सेना सामरिक बल कमान के कमांडर, सामरिक योजना प्रभाग, सेना सामरिक बल कमान के वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद थे। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुखों ने सैनिकों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। उन्होंने किसी भी आक्रमण के खिलाफ विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के लिए पाकिस्तान के सामरिक बलों की तैयारियों और तकनीकी दक्षता पर पूरा भरोसा जताया।

यह भी पढ़ेः पहलगाम अटैक: भारत ने पाकिस्तान को दिया एक और झटका, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर लगाया बैन

माफी न मांगी तो हो सकता है लखनऊ विश्वविद्यालय से निष्कासन, छात्रों ने गढ़ा नारा... ''ऐसे प्रोफेसरों से हमें चाहिए आजादी''
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय की भाषा विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर माद्री काकोटी और प्रबंध विज्ञान संस्थान के डॉ. सौरव बनर्जी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जेएनयू के ‘टुकड़े गैंग’ कहे जाने वाले वामपंथी नारे की तर्ज पर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने नारा गढ़ा ऐसे प्रोफेसरों से हमें चाहिए आजादी…। गुरुवार को यह नारा परिसर में खूब गूंजा। दोनों शिक्षकों को विश्वविद्यालय की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। प्रो. माद्री काकोटी (मेडुसा) के खिलाफ तो कई गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है।

पहलगाम में 28 भारतीय नागरिकों की आतंकियों द्वारा हत्या के गम में जब पूरा देश डूबा है। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय ने वीडियो जारी कर पहलगाम में मारे गए परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि इन परिवारों से कोई भी लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करना चाहे तो उसे नि:शुल्क शिक्षा, आवास और भोजन सहित समस्त खर्च विश्वविद्यालय उठाएगा। ऐसे वक्त में विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर ऐसा राग छेड़ा जिसे लेकर बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। विश्वविद्यालय सूत्रों का कहना है कि नोटिस का संतोषजनक उत्तर न मिलने पर विश्वविद्यालय अनुशासनिक कार्रवाही करेगा। ऐसी स्थिति में इन शिक्षकों की सेवा पर भी संकट छा सकता है। दूसरी तरफ भाषा विज्ञान के ही एक शिक्षक ने काकोटी के समर्थन में विश्वविद्यालय एथलेटिक्स एसोसिएशन से त्याग पत्र दे दिया।

सोशल मीडिया पोस्ट को नत्थी कर थमाया प्रो. सौरव बनर्जी को नोटिस

प्रबंध विज्ञान संस्थान के प्रो. सौरव बनर्जी को भेजे गए नोटिस में विश्वविद्यालय ने उनके तीन सोशल मीडिया पोस्ट को नत्थी किया है। जिसमें बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ इशारा करके संघी गद्दार, दोगले, माफीवीर, मौत के सौदागर जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए पहलगाम हमले पर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करने की बात लिखी गई है। दूसरे पोस्ट में पुलवामा की आतंकी घटना को चुनावी फायदे के लिए बताया गया है उसी प्रकार पहलगाम को भी खूनीखेल कहा गया है। जिसे बेहद आपत्तिजनक शब्दावली में लिया गया है।

काकोटी के पोस्ट पाक को खूब आए रास

भाषा विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर माद्री काकोटी (मेडुसा) की पोस्ट को पाकिस्तान में साझा किया गया। पाकिस्तान की पीटीसी हैंडल ने उसे शेयर करते हुए काकोटी की सराहना की है। लेकिन जो मामले कानूनी रूप से दर्ज हो चुके हैं उस पर न्यायालयी प्रक्रिया आगे बढ़नी तय है। यदि उनके वीडियो और पोस्ट प्रयोगशाला में पुलिस की जांच के बाद सही पाए जाते हैं तो भारी मुसीबत होना तय है।

सीमाएं हैं अभिव्यक्ति की आजादी की

उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मिश्र बताते हैं कि वाक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण मौलिक अधिकार है। लेकिन इसकी कुछ सीमाएं अनुच्छेद 19(2) में निर्धारित की गई हैं। जिसमें देश की अखंडता, देश की सुरक्षा, संप्रभुता को चुनौती, मित्र देशों के खिलाफ बोलना, मानहानि, किसी को अपराध के लिए उकसाना अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव कहते है कि नागरिकों के ऐसे पोस्ट या विचार दुश्मन देश को फायदा पहुंचाते हैं। वह इसका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय जांच में अपने फायदे के लिए कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेः लखनऊ : रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर SIT जांच की मांग, हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई