social media video - Amrit Vichar

बरेली : निदा खान को धमकी मामले की पुलिस ने शुरू की जांच
बरेली, अमृत विचार : शहर में हुए बवाल के बाद से भाजपा नेत्री और दरगाह आला हजरत परिवार की बहू रह चुकी निदा खान को लगातार धमकियां मिलने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। निदा ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस और खुफिया विभाग मामले की जांच कर रहा है।

निदा खान ने वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। निदा ने कहा कि पिछले दिनों शहर में हुए बवाल के बाद से उन्हें लगातार फोन कॉल्स और सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोग बिना नंबर दिखाए कॉल कर खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। निदा ने बताया कि 26 सितंबर को दरगाह से जुड़े मौलाना तौकीर मियां की गिरफ्तारी के बाद हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने उस वक्त कुछ नहीं कहा क्योंकि मामला संवेदनशील था, लेकिन अब उनके फॉलोवर्स खुलेआम गालियां दे रहे हैं और धमकियां भेज रहे हैं। वीडियो में निदा ने बताया कि तौकीर मियां के समर्थक उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गालियां लिख रहे हैं और वीडियो पर भद्दी टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब मैं घर से निकलती हूं तो पीछा किया जाता है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भारत छोड़कर वापस नहीं जाना चाहती सीमा, सीएम योगी और पीएम मोदी से लगाई गुहार
नोएडा, अमृत विचार। पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है। दो साल पहले सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है।

'मैंने अपना लिया हिन्दू धर्म' सोशल मीडिया पर बताया

सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है। सीमा ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति उससे कुछ पूछता है। इस पर सीमा कहती है, ‘‘मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती सर।’’ इसके बाद वह व्यक्ति पूछता है कि मोदी (प्रधानमंत्री) जी से क्या गुहार लगाना चाहेंगी।

https://www.instagram.com/reel/DI37tOJT4eg/?utm_source=ig_web_copy_link

इस पर सीमा को यह कहते सुना जा सकता है, ‘मैं यही गुहार लगाना चाहूंगी मोदी जी और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं इनकी अमानत हूं, बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन बहू भारत की हूं। मुझे यहां रहने दिया जाए।’ इसी साल सीमा ने 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था।

नेपाल के रास्ते भारत आयी थी सीमा

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। उन्होंने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा।

ऑनलाइन गेमिंग के चलते सचिन से हुआ संपर्क

कथित तौर पर दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे। सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे है। गुलाम ने पहले अपने बच्चों का संरक्षण हासिल करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी।

जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में, दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

ये भी पढ़े : यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, लखनऊ के स्कूलों में LPS और SKD के बच्चों का दबदबा