general munir - Amrit Vichar

फील्ड मार्शल नहीं ‘‘राजा’’ बना देते.... आसिम मुनीर के प्रमोशन पर जेल में बंद इमरान खान ने कसा तंज
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर तंज करते हुए कहा है कि उन्हें खुद को ‘फील्ड मार्शल’ के बजाय ‘राजा’ की उपाधि देनी चाहिए थी क्योंकि पाकिस्तान में इस वक्त जंगलराज है और जंगल में केवल राजा ही होता है।’’

जनरल मुनीर को भारत के साथ हालिया संघर्ष में उनकी भूमिका के लिए मंगलवार को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया। वह देश के इतिहास में इस पद पर पदोन्नत होने वाले दूसरे शीर्ष सैन्य अधिकारी बन गए हैं।

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खान ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘माशाअल्लाह, जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया है। हालांकि ज्यादा अच्छा तो यह होता कि उन्हें ‘राजा’ की उपाधि दी जाती क्योंकि अभी देश में जंगलराज है और जंगल में केवल राजा ही होता है।’’ अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद खान ने यह भी कहा कि उनके साथ किसी समझौते की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई डील नहीं हुई है और न ही कोई बातचीत हो रही है। ये निराधार बाते हैं।’’ हालांकि, उन्होंने खुले तौर पर सैन्य अधिकारियों को आमंत्रित किया कि अगर वे वास्तव में पाकिस्तान के हितों और भविष्य की परवाह करते हैं तो उनके साथ बातचीत कर सकते हैं।

इनरानखान ने कहा, ‘‘देश बाहरी खतरों, आतंकवाद में वृद्धि और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। हमें एकजुट होना चाहिए। मैंने पहले कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा और न ही अब मांगूंगा।’’ खान ने शहबाज शरीफ सरकार को भारत के एक और हमले के बारे में भी आगाह किया और कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ऐसा स्थान बना दिया गया है जहां कानून केवल कमजोर लोगों पर लागू होता है शक्तिशाली लोगों पर नहीं। खान ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान का नैतिक और संवैधानिक ढांचा पूरी तरह नष्ट हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तोशाखाना-2 मामले में हास्यास्पद सुनवाई फिर से शुरू की गई है। जेल की तरह ही अदालती कार्यवाही भी एक कर्नल की इच्छा से तय की जाती है। मेरी बहनों और वकीलों को अदालत में आने से रोका जा रहा है। मेरे साथियों को मुझसे मिलने की अनुमति नहीं है, मुझे महीनों से अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है यहां तक ​​कि मेरी किताबें भी नहीं पहुंचाई जा रही हैं और मुझे मेरे चिकित्सक से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। यह अदालती आदेशों और कानूनों का लगातार उल्लंघन है।’’

पूर्व प्रधानमंत्री खान ने कहा कि उन्हें खैबर पख्तूनख्वा के क्षेत्रों में ड्रोन हमलों के बारे में जानकारी मिली है और उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा सरकार को संघीय सरकार के समक्ष आधिकारिक रूप से विरोध दर्ज कराने तथा इन ड्रोन हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ड्रोन हमलों में निर्दोष नागरिकों की हत्या आतंकवाद को कम नहीं करती बल्कि इससे आतंकवाद को बढ़ावा ही मिलता है। वर्षों के संघर्ष के बाद हम पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन अभियानों को रोकने में सफल हुए हैं। अगर आप आतंकवाद के खिलाफ होने का दावा करते हैं तो अपने ही लोगों के घरों पर बम न गिराएं।’’

यह भी पढ़ेः पूरे पाकिस्तान की GDP से बड़ी है भारत के इस अरबपति की कंपनी, उद्योगपति हर्ष गोयंका ने खोली पाक की खोखली नवाबी

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल मुनीर ने फिर से ‘दो-राष्ट्र सिद्धांत’ पर दिया जोर, जानें क्या कहा...
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को ‘द्वि-राष्ट्र सिद्धांत’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग मुल्क हैं। मुनीर की यह टिप्पणी लगभग एक सप्ताह पहले एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान के ‘‘गले की नस’’ बताए जाने के बाद आई है।

उन्होंने विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से देश की कहानी अपने बच्चों को बताने को कहा था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि उनके पूर्वजों का मानना था कि हिंदू और मुसलमान जीवन के हर पहलू में भिन्न हैं। मुनीर शनिवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के काकुल इलाके में पाकिस्तान सैन्य अकादमी (पीएमए) में कैडेट की ‘पासिंग आउट परेड’ को संबोधित कर रहे थे।

मुनीर ने कहा, ‘‘द्वि-राष्ट्र सिद्धांत इस बुनियादी मान्यता पर आधारित था कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग राष्ट्र हैं, एक नहीं। मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं - धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा और सोच में हिंदुओं से अलग हैं।’’ उनकी यह टिप्पणी मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ तनाव बढ़ने के बीच आई है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे और भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने समेत पाकिस्तान के खिलाफ कई कदमों की घोषणा की थी। जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान कई कुर्बानियों के बाद हासिल हुआ है और इसे सुरक्षित रखना सशस्त्र बलों का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान के निर्माण के लिए बहुत बड़ी कुर्बानियां दी हैं। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।’’ मुनीर ने 16 अप्रैल को प्रवासी समुदाय के एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान के ‘‘गले की नस’’ बताया था और उन्होंने विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से देश की कहानी अपने बच्चों को बताने का भी आग्रह किया था।

मुनीर ने कहा था, ‘‘हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है, यह (कश्मीर) हमारे गले की नस थी, यह हमारे गले की नस रहेगी और हम इसे नहीं भूलेंगे। हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके संघर्ष में अकेला नहीं छोड़ेंगे।’’ उन्होंने पाकिस्तान के संस्थापक एम ए जिन्ना द्वारा प्रतिपादित ‘द्वि-राष्ट्र सिद्धांत’ का हवाला देते हुए कहा था, ‘‘आपको अपने बच्चों को पाकिस्तान की कहानी बतानी होगी ताकि वे यह न भूलें कि हमारे पूर्वज सोचते थे कि हम जीवन के हर संभव पहलू में हिंदुओं से अलग हैं।’’

मुनीर ने कहा था, ‘‘हमारे धर्म अलग हैं, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं, हमारी परंपराएं अलग हैं, हमारे विचार अलग हैं, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। यहीं से द्वि-राष्ट्र सिद्धांत की नींव रखी गई। हम दो राष्ट्र हैं, हम एक राष्ट्र नहीं हैं।’’ भारत ने पाकिस्तान से कई बार कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश का अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-पहलगाम हमले में मारे गये लोगों को अखिलेश यादव ने बताया ''शहीद'' कहा- सरकार के फैसलों के साथ पूर देश खड़ा है