Pregnant woman in Barabanki - Amrit Vichar

बाराबंकी में गर्भवती को दी धमकी: टुकड़ों में काटकर फ्रिज में बंद कर देंगे
बाराबंकी : असन्द्रा थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला डरकर अपने मायके चली गई। मनचाहा दहेज न मिलने पर प्रताड़ित की जा रही विवाहिता को टुकड़ों में काट कर फ्रिज में बंद करने की धमकी दी गई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम जियनपुर गांव की रहने वाली सूफिया बानो ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और जानलेवा धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सूफिया बानो की शादी करीब एक वर्ष पूर्व मोहम्मद आवेश पुत्र शब्बीर निवासी बुद्ध बिहार कॉलोनी प्रेमबा, चिनहट लखनऊ से हुई थी। शादी के बाद से ही पति मोहम्मद आवेश, ससुर शब्बीर, सास नसरीन और अन्य ससुरालीजन दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

सूफिया ने आरोप लगाया कि 25 अप्रैल को सास नसरीन, ननदें नाजरीन, नाजिया, नर्गिश, उजमा और देवर जैद व वैस ने उसे गालियां दीं, डंडों व लात-घूंसों से मारा-पीटा और धमकी दी कि बच्चा पैदा होने के बाद तुम्हें काटकर फ्रिज में बंद कर देंगे। लाख-दो लाख खर्च भी कर देंगे। डरी-सहमी सूफिया किसी तरह अपनी जान बचाकर मायके पहुंची और असन्द्रा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

कार सवार परिवार पर टोलकर्मियों का हमला

टोल कटने के बाद भी टोल बैरियर कार पर गिराने से पहुंची क्षति का विरोध करने पर टोलकर्मियों ने कार सवार पर हमला कर दिया। कार में मौजूद बच्चाें को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस से शिकायत की कोशिश पर धमकी दी गई। लखनऊ वासी अधिवक्ता ने टोल मैनेजर समेत करीब एक दर्जन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ के थाना हजरतगंज क्षेत्र के नरही में डिप्टी रघुवर दयाल लेन निवासी एडवोकेट विवेक भट्ट ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुत्र शौर्य व वरुण के अलावा अपने मित्र मोहम्मद साहिल और असद के साथ शुक्रवार रात मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूर ढाबे पर भोजन करने के बाद लौट रहे थे। रास्ते में शहाबपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स कटने के बावजूद टोल बैरियर उनकी बीएमडब्ल्यू गाड़ी पर जबरन गिरा दिया गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। शिकायत करने पर टोल प्लाजा के मैनेजर और करीब 10-12 कर्मचारियों ने उनको बातचीत के बहाने किनारे बुलाकर गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी।

आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने डंडे, कुर्सी और नक़ल डस्टर से उन पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में वरुण भट्ट के सिर पर व शौर्य भट्ट के हाथ पर भी गंभीर चोटें आईं, जबकि मोहम्मद साहिल को भी चोटिल किया गया। बताया जा रहा है कि जब वरुण भट्ट ने पुलिस को कॉल करने का प्रयास किया तो टोल कर्मियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के अनुसार घटना का वीडियो मौजूद है और टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में भी पूरी घटना कैद है। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें:-Barabanki News : तेज हवा में गिरे कई पेड़, कई घंटे गुल रही बिजली