Rastogi Inter College - Amrit Vichar

फिर एक्टिव हुआ योगी सरकार का बुलडोजर, ऐशबाग में पुलिस बल मिलते ही चलेगा ध्वस्तीकरण अभियान, HC से नहीं मिली राहत
लखनऊ, अमृत विचार: ऐशबाग में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम मंगलवार के बाद पुलिस बल मिलते ही ध्वस्तीकरण अभियान चलाएगा। रामलीला मैदान के पास स्थित रस्तोगी इंटर कॉलेज और मूक बधिर कॉलेज के पास फुटपाथ और सड़क पर कब्जा करके लोगों ने पक्के निर्माण कर लिए हैं। पिछले महीने नगर निगम जोन 2 कार्यालय की टीम ने करीब 35 झुग्गियां और पक्के निर्माण बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिए थे। कई अवैध कब्जेदारों ने स्वयं निर्माण हटा लेने और सामान निकालने के लिए नगर निगम से समय मांगा था।

निर्माण ध्वस्त होने के बाद भी कई कब्जेदार फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे हैं। करीब 25 निर्माण और तोड़े जाने हैं, लेकिन ये अवैध कब्जेदार जगह खाली नहीं करना चाहते हैं। नगर निगम की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ कुछ कब्जेदार हाईकोर्ट गए थे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। अब नगर निगम बुधवार को कार्यालय खुलने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पुलिस बल की मांग करेगा। जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी का कहना है कि जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर शुरू की जाएगी। इसके लिए पर्याप्ल पुलिस बल विशेषकर 50 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की मांग की जाएगी। क्योंकि पिछले हफ्ते चलाये गए अभियान के दौरान नगर निगम की टीम को महिलाओं और अवैध कब्जेदारों ने घेर लिया था। इसके कारण टीम एक निर्माण ही ध्वस्त करके वापस लौट गयी थी।

यह भी पढ़ेः BrahMos Missile: CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का होगा शुभारंभ, रक्षा मंत्री Virtually रहेंगे मौजूद

लखनऊः ऐशबाग में चलेगा बाबा का बुलडोजर, अवैध निर्माण किए जाएंगे ध्वस्त
लखनऊ, अमृत विचार : ऐशबाग में रामलीला मैदान के पास रस्तोगी इंटर कॉलेज और मूक बधिर कॉलेज की बाउंड्रीवाल से लगे अवैध निर्माण सोमवार को ध्वस्त किए जाएंगे। नगर निगम जोन दो की टीमें अभियान चलाएंगी। पिछले सोमवार को फुटपाथ और सड़क पर 35 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए थे। रस्तोगी इंटर कॉलेज की बाउंड्री के पास कुछ लोगों के मकान खुद तोड़ लेने की शर्त पर छोड़ दिया गया था। मूक बधिर कॉलेज की बाउंड्री से लगे लगभग 15 अवैध निर्माण तोड़े जाने हैं।

नगर निगम ने सोमवार को रस्तोगी इंटर कॉलेज से लेकर मूंक बधिर कॉलेज तक जो अवैध निर्माण तोड़े थे, वे फिर वहीं जमने की तैयारी में हैं। अवैध कब्जेदारों ने मलबे से ईंट साफ करके फुटपाथ पर चट्टा लगा दिया है। मलबा अभी भी सड़क तक फैला है। कब्जेदार उस जगह से नहीं हटे और फुटपाथ पर ही रह रहे हैं। इस बार नगर निगम अवैध निर्माण ध्वस्त करने के साथ तत्काल मलबा हटवाएगा। सूत्रों के अनुसार नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों ने भी फुटपाथ और सड़क पर कब्जा करके अवैध निर्माण कर लिया है। उनके परिवार भी वहां रह रहे हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी चलाते हैं। सोमवार को नगर निगम ने ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान उनकी मांग पर एक हफ्ते का समय दे दिया था।

यह भी पढ़ेः फर्जी अटेंडेंस पर लगेगी रोक, कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने दी चेतावनी, होगी कड़ी कार्रवाई