IND vs AUS - Amrit Vichar

IND W vs AUS W 2nd ODI : जॉर्जिया वोल का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत से लगातार 12वीं वनडे सीरीज जीती
होबार्टः जॉर्जिया वोल के आकर्षक शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यहां मौजूदा चैंपियन भारत को दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 83 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 251 रन बनाए। प्रतिका रावल की 81 गेंद पर खेली गई 52 रन की पारी से भारत ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए।

भारतीय टीम हालांकि बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई। इसके बाद हरमनप्रीत ने 70 गेंद पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्जिया वोल (82 गेंद पर 101 रन, 13 चौके, एक छक्का) और फीबी लिचफील्ड (62 गेंद पर 80 रन) की उम्दा पारियों की मदद से 36.1 ओवर में पांच विकेट पर 252 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला में अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखा। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक भारत के खिलाफ सभी 12 द्विपक्षीय वनडे श्रृंखलाएं जीती हैं।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेल रही कप्तान एलिसा हीली (06) का विकेट जल्दी गंवा दिया जिन्हें काशवी गौतम (47 रन देकर दो विकेट) ने इनस्विंग यॉर्कर पर बोल्ड किया। इसके बाद हालांकि लिचफील्ड और वोल ने अगले लगभग 15 ओवर तक भारत को कोई सफलता हाथ नहीं लगने दी और इस बीच दूसरे विकेट के लिए 15.4 ओवर में 119 रन की साझेदारी की। इन दोनों ने भारत के तेज और स्पिन आक्रमण का सहजता से सामना किया और भारत के खराब क्षेत्ररक्षण का भी फायदा उठाया। क्रांति गौड़ (54 रन देकर एक विकेट) ने लिचफील्ड को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी।

लिचफील्ड स्कूप करने के प्रयास में बोल्ड हो गयी। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। वोल ने बेथ मूनी (31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 गेंद पर 82 रन की साझेदारी की। वह शतक पूरा करने के बाद कासवी की गेंद पर फाइन लेग पर कैच देकर पवेलियन लौटी। दीप्ति शर्मा (32 रन देकर दो विकेट) ने मूनी और फिर एनाबेल सदरलैंड (10) को आउट किया लेकिन इससे परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा। एशले गार्डनर (नाबाद 19) ने विजयी चौका लगाया। इससे पहले रावल ने स्मृति मंधाना (31) के साथ पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करके उसे मजबूत शुरुआत दी।

भारत ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश की लेकिन कुछ खराब शॉट चयन के कारण इस श्रृंखला में लगातार दूसरी बार वह मुश्किल में फंस गया था। मंधाना ने पैडल स्वीप करने से चूक गई और गार्डनर (39 रन देकर दो विकेट) की गेंद उनके लेग स्टंप पर जा लगी। जेमिमा रोड्रिग्स (11) ने ऑफ स्टंप के बाहर एक ढीला शॉट खेला और सदरलैंड (37 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठी। दीप्ति शर्मा (01) अलाना किंग (41 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर तेजी से रन बनाने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर कैच आउट हो गईं।

किंग ने इसके बाद रिचा घोष (22) को पगबाधा आउट किया। काशवी (25) ने हरमनप्रीत के साथ सातवें विकेट के लिए 55 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिससे भारत 251 रन तक पहुंचने में सफल रहा। इन दोनों टीम के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच यहां एक मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीम के बीच छह मार्च से एकमात्र टेस्ट मैच होगा। भारत ने इससे पहले टी20 श्रृंखला 2-1 से जीती थी।

IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खुद को जीवंत रखने के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत, जानें क्या है हरमनप्रीत की प्लानिंग
होबार्ट: मौजूदा विश्व चैंपियन भारत को पहले मैच में बुरी तरह हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे श्रृंखला को अगर जीवंत रखना है तो उसे शुक्रवार को यहां होने वाले दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। टी20 श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम वनडे श्रृंखला की अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई और ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मैच में छह विकेट से हार गई। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी भी द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला नहीं जीती है। इस प्रारूप में इन दोनों देशों के बीच खेली गई श्रृंखलाओं में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है।

दोनों टीमों के बीच अभी तक 11 द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला खेली गई हैं जिनमें सभी में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। इनमें 2024 में 3-0 से और सितंबर 2025 में 2-1 से जीत भी शामिल है। लेकिन भारत 2025 में महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर मिली पांच विकेट की जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा।

वर्तमान श्रृंखला के पहले मैच में भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करने में नाकाम रहे और पूरी टीम केवल 214 रन पर आउट हो गई। उप-कप्तान स्मृति मंधाना (58), कप्तान हरमनप्रीत कौर (53) और कासवी गौतम (43) को छोड़कर कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारियां नहीं खेल सका। वे ऑस्ट्रेलिया की अनुशासित गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। प्रतिका रावल पारी की शुरुआत करते हुए खाता भी नहीं खोल पाई। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं।

भारत को शुक्रवार को इन चारों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बड़े शॉट लगाने में माहिर विकेटकीपर ऋचा घोष को भी संघर्ष करना पड़ा और वह केवल 23 रन ही बना सकी। टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजों में बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने अपने नौ ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए लेकिन उन्हें बीच के ओवरों में दीप्ति शर्मा और कासवी जैसी गेंदबाजों से मदद की जरूरत है। लेकिन शुरुआती ओवरों में विरोधी टीम को नुकसान पहुंचाने की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ पर होगी, जो पहले मैच में असफल रहीं। भारतीय टीम प्रबंधन ऑलराउंडर अमनजोत कौर और स्नेह राणा को टीम में शामिल करने पर भी विचार कर सकता है। भारत की सीनियर ऑलराउंडर दीप्ति को उम्मीद है कि टीम दूसरे वनडे में वापसी करके श्रृंखला बराबर करने में सफल रहेगी।

उन्होंने कहा, ''हमने एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा। हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे। हम इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं और अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'' दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की निगाह दूसरे मैच में ही श्रृंखला अपना नाम करके कप्तान एलिसा हीली को शानदार विदाई देने पर होगी। हीली अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेल रही हैं। उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था।

हीली और फोबे लिचफील्ड ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की और वे इसी लय को जारी रखना चाहेंगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य का पीछा करना बेहद आसान रहा। बेथ मूनी (76) और एनाबेल सदरलैंड (48 नाबाद) ने चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया था। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी भी शानदार रही है, जिसमें मेगन शट, एशले गार्डनर, अलाना किंग, ताहिला मैकग्रा और सोफी मोलिनक्स सभी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट भी हासिल किए। इन दोनों टीम के बीच वनडे श्रृंखला के बाद पर्थ में एक दिन रात्रि टेस्ट मैच खेला जाएगा। इन तीनों प्रारूप के प्रदर्शन को मिलाकर श्रृंखला की ट्रॉफी का फैसला अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक टी20 और 50 ओवर की जीत के लिए दो अंक और टेस्ट में जीत के लिए चार अंक होंगे।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, काशवी गौतम, हरलीन देयोल, प्रतिका रावल।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिनी (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, फोबे लिट्चफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

मैच सुबह 9.20 बजे शुरू होगा।

T20 Internationals में भारतीय महिला टीम की गेंदबाजों का दबदबा बरकरार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अजेय बढ़त हासिल करना लक्ष्य
कैनबराः भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को यहां जब दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी तो वह पहले मैच में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पहले मैच में चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को झकझोर दिया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और केवल 133 रन पर आउट हो गई। भारतीय बल्लेबाजों को हालांकि बारिश के कारण खेलने का खास मौका नहीं मिला।

भारत ने यह मैच डकवर्थ-लुईस प्रणाली के आधार पर जीता जिसमें केवल सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ही कुछ समय क्रीज पर बिता पाईं। लेकिन भारत की बल्लेबाजी मजबूत है और उसके खिलाड़ियों ने हाल में महिला प्रीमियर लीग में खेला था जिससे वह अच्छी तैयारी के साथ ऑस्ट्रेलिया आई है।

भारत एक बार फिर शेफाली की तूफानी शुरुआत पर निर्भर रहेगा, जिन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा मंधाना की करिश्माई बल्लेबाजी तथा कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। इस साल इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 विश्व कप को देखते हुए भारत के लिए यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है।

तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतने से भारत को आत्मविश्वास मिलेगा। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा, जिन्होंने चार किफायती ओवर फेंके और दो विकेट लिए। अरुंधति के साथ मिलकर इस जोड़ी ने छह विकेट लिए। यह भारत के लिए बहुत अच्छा संकेत है क्योंकि वह अभी तक सफलता हासिल करने के लिए दीप्ति शर्मा और श्री चरणी जैसी स्पिन गेंदबाजों पर निर्भर रहा है। नई कप्तान सोफी मोलिनी की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम बदला लेने और श्रृंखला बराबर करने के लिए बेताब होगी। उसकी टीम में भले ही विश्व क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी बेथ मूनी, फोएबे लिटफील्ड, एलिसे पेरी और एशले गार्डनर शामिल हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर भारी दबाव होगा।

टीम इस प्रकार हैं:

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनी (कप्तान), ताहलिया मैकग्रा, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिट्चफील्ड, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, भारती फुलमाली, क्रांति गौड़, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालान कमलिनी, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा।

IND VS AUS: अरुंधति का धमाकेदार प्रदर्शन, चटकाए चार विकेट... भारत ने पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया को 133 रन पर समेटा
सिडनीः तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी (22 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने रविवार को यहां पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 133 रन पर समेट दिया। अरुंधति के अलावा रेणुका सिंह (14 रन पर दो विकेट) और श्री चरणी (14 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम 18 ओवर में ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 2.2 ओवर में 22 रन बनाकर तेज शुरुआती की लेकिन बेथ मूनी (05) ने रेणुका की गेंद को हवा में लहराकर कवर्स में स्मृति मंधाना को कैच थमा दिया।

दूसरी सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल (10 गेंद में 18 रन) भी इसके बाद क्रांति गौड़ (39 रन पर एक विकेट) की बाहर की ओर जाती गेंद को कट करने की कोशिश में विकेटकीपर ऋचा घोष को कैच दे बैठीं। एलिस पैरी (11 गेंद में 20 रन) और फोएबे लिचफील्ड (19 गेंद में 26 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन की तेज साझेदारी करके पारी को संभाला। हालांकि जब यह जोड़ी भारत के लिए खतरा बनने लगी तब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अरुंधति की गेंद पर पीछे दौड़कर गोता लगाते हुए पैरी का शानदार कैच पकड़ा।

दीप्ति शर्मा (19 रन पर एक विकेट) ने एशले गार्डनर (04) को पवेलियन भेजा जबकि अरुंधति ने लिचफील्ड को ऋचा के हाथों कैच कराके 10वें ओवर की शुरुआत में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 80 रन कर दिया। जॉर्जिया वेयरहैम (19 गेंद पर 30) और निकोला कैरी (12) ने छठे विकेट के लिए 41 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। अरुंधति ने 14वें ओवर में जॉर्जिया को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा जबकि श्री चरणी ने अगले ओवर में निकोला की पारी का अंत किया। अरुंधति ने डार्सी ब्राउन (01) को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। मेजबान टीम ने अपने अंतिम पांच विकेट सिर्फ 12 रन पर गंवाए। ऑस्ट्रेलिया एक नए युग की शुरुआत कर रहा है क्योंकि जनवरी में टी20 टीम की कप्तान बनने के बाद सोफी मोलिनी टीम की कमान संभाल रही हैं।

IND VS AUS: ब्रिसबेन में जीत का डंका बजाने उतरेगी भीरतीय टीम, भारत के स्पिनर बन रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए बन रहे बड़ी चुनौती
ब्रिसबेन। विदेशी सरजमीं पर एक और श्रृंखला जीतने की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम शनिवार को यहां पांचवें और अंतिम टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी बल्लेबाजी की कमजोरियों को दूर कर ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंत प्रभावशाली ढंग से करने की कोशिश करेगी। भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया में 17 साल से कोई टी20 श्रृंखला नहीं गंवाने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इस दौरे का अंत जीत के साथ करने के लिए पूरा जोर लगायेगी। मैच में सबसे ज्यादा नजरें शुभमन गिल और सूर्यकुमार की बल्लेबाजी पर होंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत की स्पिन चुनौती का डटकर सामना करना चाहेगा। भारतीय टीम ने पिछले मैच में बेहतर रणनीतिक सूझबूझ दिखाई थी और कैरारा की मुश्किल पिच पर बल्लेबाजों ने अच्छा तालमेल बिठाया था। गिल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी जिससे भारत 14 ओवर में दो विकेट पर 121 रन के स्कोर के साथ मजबूत स्थिति में था। टीम ने हालांकि इसके बाद 15 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये थे।

उपकप्तान गिल ने सात पारियों से अर्धशतक नहीं लगाया है लेकिन पिछले मैच में 46 रन के साथ उन्होंने ने लय में वापसी का संकेत दिया था। सूर्यकुमार ने श्रृंखला में कुछ शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में उन्हें संघर्ष करना पड़ा है। अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली श्रृंखला से पहले कप्तान से और अधिक आजादी के साथ बल्लेबाजी कर  मिसाल कायम करने की उम्मीद होगी। तिलक वर्मा भी इस श्रृंखला में अभी तक अपनी लय नहीं पकड़ पाए हैं, उन्होंने अपने पिछले तीन मैचों में 0, 29 और पांच रन बनाए हैं।

विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा पर भी दबाव होगा क्योंकि पिछले दो मैचों में उन्होंने अनुभवी संजू सैमसन पर तरजीह मिलने के बाद कोई ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ा है। अभिषेक शर्मा ने दुनिया के शीर्ष टी20 बल्लेबाज के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को बरकरार रखते हुए एक तेज अर्धशतकीय पारी खेली और एक अन्य मैच में टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई। भारत का निचला क्रम भी प्रभावी रहा है। अक्षर पटेल ने पिछले मैच में 11 गेंदों में नाबाद 21 रनों की पारी खेली थी। सातवें और आठवें नंबर पर हरफनमौला खिलाड़ियों की मौजूदगी ने टीम को मजबूती प्रदान की है।

अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में एक बार फिर भारत के लिए अपनी उपयोगिता साबित की है, उन्होंने चार विकेट लिए हैं और जसप्रीत बुमराह के साथ नयी गेंद से प्रभावी जोड़ी बनाई है। कुलदीप यादव की अनुपस्थिति के बावजूद वरुण, अक्षर और वाशिंगटन की स्पिन तिकड़ी भारत की एक बड़ी ताकत रही है। शिवम दुबे और वाशिंगटन दोनों ने बल्ले और गेंद से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुबे की 23 गेंदों में 49 रनों की पारी ने तीसरे टी20 को भारत के पक्ष में मोड़ दिया था वहीं चौथे मैच में वाशिंगटन के तीन रन पर तीन विकेट से भारत ने मुकाबला को जल्दी खत्म करने में सफल रही। दुबे ने इस मैच में भी 22 गेंदों में 18 रन भी बनाए और दो विकेट भी लिए। पिछले टी20 मैच में बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया की कलई एक बार फिर खुल गयी थी।

वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने मिलकर कैरारा ओवल में 10 ओवर से कम में छह विकेट लिए। टीम की बल्लेबाजी कप्तान मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड पर काफी हद तक निर्भर रही है। ट्रेविस हेड की अनुपस्थिति ने पिछले मैच में उन्हें काफी खली थी क्योंकि टीम को 168 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए 48 रन से हार का सामना करना पड़ा। हरफनमौला मैथ्यू शॉर्ट हेड की अनुपस्थिति में शीर्ष क्रम में प्रभावित करने का एक मौका गंवा दिया। वह शनिवार को अपनी गलतियों की भरपाई करने के लिए बेताब होंगे। जोश हेजलवुड के श्रृंखला से हटने के बाद घरेलू टीम के गेंदबाजी आक्रमण में पैनापन की कमी दिखी है। नाथन एलिस और एडम जम्पा ने ज्यादातर जिम्मेदारी संभाली है, लेकिन चौथे टी20 में बेन ड्वार्शिस को कोई विकेट नहीं मिला। मेजबान टीम आखिरी मैच में महली बियर्डमैन को पदार्पण का मौका देने पर विचार कर सकती है।

टीमें:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), जोश फिलिप (विकेट कीपर), मिशेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट कुहनेमन, एडम ज़म्पा, महली बियर्डमैन, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मार्कस स्टोइनिस।

मैच दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा।

IND VS AUS: शुभमन गिल की निगाह बड़े स्कोर पर... कौन मारेगा बाजी, भारत का पलड़ा भारी
कैरारा। अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे जिसमें भारतीय टीम जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। तीन मैचों के बाद श्रृंखला 1-1 से बराबर है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में थोड़ा कमजोर नजर आ रही है।

पिछले मैच में जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति से स्पष्ट अंतर नजर आया था जब भारत 186 रनके लक्ष्य को हासिल करके श्रृंखला बराबर करने में सफल रहा था। चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड की भी कमी खलेगी क्योंकि सलामी बल्लेबाज को एशेज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड में खेलना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के इन दोनों प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भारत के पास गाबा में अंतिम मैच से पहले 2-1 की बढ़त हासिल करने का यह सबसे अच्छा मौका है।

हालांकि, भारतीय टीम प्रबंधन को टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म थोड़ी परेशान कर सकती है, क्योंकि उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान दौरे में छह मैच खेले हैं और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत से अब तक उनके स्कोर का क्रम 10, 9, 24, नाबाद 37, 5 और 15 है। अभी तक केवल एक बार वह अच्छी फॉर्म में दिखे थे। वह कैनबरा में था जब उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ अच्छी साझेदारी की थी। बारिश के कारण यह मैच रद्द कर दिया गया था।

गिल को फुल लेंथ की गेंदों से परेशानी हो रही है, जिनमें मूवमेंट की झलक दिख रही है। चिंता की बात यह है कि गिल अभी तक अपनी चिर परिचित लय में नहीं दिखे हैं। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि अभिषेक शर्मा ने विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज की अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन किया है और टीम को उनसे एक बार फिर एक और जोरदार पारी की उम्मीद होगी। गिल को एक सप्ताह के भीतर लाल गेंद से खेलना शुरू करना होगा और अगर वह किसी भी प्रारूप में खेल रहे हों तो कुछ रन बनाने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले और तीसरे मैच में अच्छी शुरुआत के साथ अपनी पुरानी फॉर्म की झलक दिखाई है लेकिन अब वह बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगली श्रृंखला से पहले उन्हें एक महीने का ब्रेक मिलेगा। इस बीच, उम्मीद की जा रही है कि सूर्यकुमार पुडुचेरी के खिलाफ मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे। अ

र्शदीप सिंह के शामिल होने से गेंदबाजी विभाग अधिक मजबूत दिखता है, जबकि कुलदीप यादव को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए वापस भेज दिया गया है। टीम प्रबंधन का मुख्य मुद्दा हमेशा से यह रहा है कि कुलदीप और अर्शदीप दोनों को एक साथ नहीं खिलाया जा सकता। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई समस्या नजर नहीं आती है। वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है। वाशिंगटन ने पिछले मैच में 23 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए कप्तान मिशेल मार्श और टिम डेविड पर काफी हद तक निर्भर रहेगी। हेड की अनुपस्थिति में मार्श मैथ्यू शॉर्ट को अपना सलामी जोड़ीदार बना सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को हालांकि अपने गेंदबाजी विभाग में बदलाव करने पड़ सकते हैं क्योंकि सीन एबॉट अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और बेन ड्वार्शुइस या महली बियर्डमैन में से किसी एक को उनकी जगह पर लाया जा सकता है।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), जोश फिलिप (विकेट कीपर), मिशेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट कुहनेमन, एडम ज़म्पा, महली बियर्डमैन, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मार्कस स्टोइनिस। मैच दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्या भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें... ग्लेन मैक्सवेल और बेन ड्वारशुइस की हुई टीम में वापसी
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए ग्लेन मैक्सवेल और बेन ड्वारशुइस की वापसी बुलाया तथा तेज गेंदबाज माहली बियर्डमैन को भी टीम में जगह दी गई है। इसी के साथ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय के लिए जैक एडवर्ड्स को टीम में बुलाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने दोनों सफेद गेंद टीम में बदलाव की पुष्टि करते हुए तीसरे एकदिवसीय से मार्नस लाबुशेन को रिलीज कर दिया। लाबुशेन मंगलवार से गाबा में शुरू हो रहे क्वींसलैंड के लिए एनएसडब्ल्यू के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मुकाबले की तैयारी करेंगे। इसके अलावा जॉश हेजलवुड और सीन एबट दोनों ही टी-20 सीरीज के अंतिम चरण के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वह 10 नवंबर से एससीजी में शुरू हो रहे विक्टोरिया के लिए एनएसडब्ल्यु के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

हेजलवुड पहले दो टी-20 ही खेलेंगे जबकि एबट होबार्ट में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 के बाद दल से विदाई ले लेंगे। मैथ्यू कूनेमन पहले वनडे में खेले थे लेकिन एडम जम्पा की वापसी के चलते उन्हें एडिलेड में दूसरे एकदिवसीय में जगह नहीं मिली थी, उन्हें तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। पर्थ वनडे खेलने वाले जॉश फिलिपे को भी एलेक्स कैरी की वापसी के चलते दूसरे वनडे से बाहर का रास्ता दिखाया गया था लेकिन जॉश इंग्लिस की फिटनेस पर असमंजस की स्थिति को देखते हुए उन्हें टी-20 सीरीज के लिए बैकअप विकेटकीपर के तौर पर दल में शामिल किया गया है। मैक्सवेल अंतिम तीन टी-20 के लिए ऑस्ट्रेलिया के दल में वापसी करेंगे, पिछले महीने के अंत में नेट्स में अभ्यास करने के दौरान उनकी कलाई चोटिल हो गई थी। ड्वारश्विस पिंडली में चोट के चलते वनडे सीरीज और तीन टी-20 मैचों के लिए बाहर हो गए थे लेकिन उन्हें क्वींसलैंड में खेले जाने वाले चौथे और पांचवें टी-20 के लिए दल में शामिल किया गया है।

तीसरे एकदिवसीय के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:- मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, जैक एडवर्ड्स, नेथन एलिस, जॉश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैथ्यू कूनेमन, मिचेल ओवेन, जॉश फ़िलिपे (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा।

टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:- मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबट (पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध), ज़ेवियर बार्टलेट, माहली बियर्डमैन (अंतिम तीन मैचों के लिए उपलब्ध), टिम डेविड, बेन ड्वारश्विस (अंतिम दो मैचों के लिए उपलब्ध), नेथन एलिस, जॉश हेज़लवुड (पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध), ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल (अंतिम तीन मैचों के लिए उपलब्ध) जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कूनेमन, जॉश फिलिपे (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टॉयनिस और एडम जम्पा।

IND vs AUS: वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों भारतीयों का दबदबा, 4 ने बनाई जगह
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट में हमेशा से रोमांचक प्रतिद्वंद्विता रही है। दोनों टीमों ने कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से वनडे क्रिकेट को यादगार बनाया। आइए, भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस सूची में शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सचिन ने 71 मैचों में 44.59 की औसत से 3,077 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन रहा, जो उनकी बल्लेबाजी की महारत को दर्शाता है।

विराट कोहली

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे मैचों में 54.46 की शानदार औसत से 2,451 रन बनाने वाले कोहली का सर्वोच्च स्कोर 123 रन है। इस दौरे पर भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

रोहित शर्मा

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 वनडे मैचों में 57.30 की औसत से 2,407 रन बनाने वाले रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 209 रन है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी इस दौरे पर भी कमाल दिखा सकती है।

रिकी पॉन्टिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ 59 वनडे मैचों में 40.07 की औसत से 2,164 रन बनाने वाले पॉन्टिंग का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 140 रन रहा है।

एमएस धोनी

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 55 वनडे मैचों में 44.86 की औसत से 1,660 रन बनाने वाले धोनी का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 139 रन है। उनकी शांत और आक्रामक बल्लेबाजी हमेशा चर्चा में रही।

ROKO का फ्लॉप शो... एक 8 गेंदों में शून्य पर आउट, तो दूसरा 14 गोंद पर 8 बना कर लौटा पवेलियन, कमबैक मैच में फैंस हुए मायूस
पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क की गेंद पर ऑफ साइड में शॉट खेलने की कोशिश में वह पॉइंट पर खड़े कूपर कोलोनी को कैच दे बैठे। 224 दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे कोहली के इस प्रदर्शन ने लाखों प्रशंसकों को निराश कर दिया, जो लंबे समय से उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे। उनसे पहले कप्तान रोहित शर्मा भी जल्दी आउट होकर फैंस को झटका दे चुके थे।

रोहित-कोहली की जोड़ी का निराशाजनक प्रदर्शन!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले वनडे में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पूरी तरह विफल रहे। मौसम और पिच की परिस्थितियों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन दोनों पहले विकेट के लिए केवल 13 रन ही जोड़ पाए। चौथे ओवर में जोश हेजलवुड ने रोहित को आउट किया। इसके बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

कोहली की असफलता से फैंस निराश

विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिए आए तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। प्रशंसक उनकी शानदार बल्लेबाजी देखने को बेताब थे, लेकिन वह केवल 8 गेंदें खेलकर आउट हो गए। यह सीरीज रोहित और कोहली दोनों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि उनके भविष्य पर इसका असर पड़ सकता है। पहले मैच में दोनों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

25 रन पर ढह गया टॉप ऑर्डर

भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद कप्तान शुभमन गिल भी जल्दी आउट हो गए। गिल को नाथन एलिस ने अपने पहले ओवर में पवेलियन भेजा। गिल ने 18 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाए। भारत ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों के विकेट मात्र 25 रन पर गंवा दिए।

IND vs AUS ODI: 3 भारतीय बल्लेबाज जो ऑस्ट्रेलिया में कभी नहीं ठोक सके सेंचुरी, एक को अब मिला बदलने का चांस
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से करेगी, जिसमें पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगा। इस सीरीज के सारे मैचों के टिकट पहले ही बिक गए हैं, जो फैंस के उत्साह को दिखाता है, खासकर क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार इसमें शामिल हैं। दोनों ने टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। यहां हम उन तीन प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों की बात करेंगे जो ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर वनडे में कभी सेंचुरी नहीं लगा सके। इनमें से एक खिलाड़ी मौजूदा सीरीज में खेल रहा है, जिसके पास इस रिकॉर्ड को सुधारने का सुनहरा अवसर है।

सीरीज का शेड्यूल: पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में, दूसरा 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में। सभी मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।

राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का नाम सुनते ही दीवार जैसी पारी याद आती है, लेकिन हैरत की बात यह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वनडे फॉ 'मेंट में कभी शतक नहीं जड़ा। द्रविड़ ने वहां 22 वनडे मैच खेले, जहां उन्होंने कुल 666 रन बनाए। इसमें 7 बार अर्धशतक जरूर लगाए, पर सेंचुरी का सूखा रहा। उनकी बल्लेबाजी हमेशा स्थिरता के लिए जानी जाती थी, फिर भी यह आंकड़ा उनके करियर का एक अनसुलझा पहलू है।

सुरेश रैना

मध्यक्रम के आक्रामक बल्लेबाज सुरेश रैना भी इस सूची में हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वनडे में कभी सेंचुरी नहीं मारी। रैना ने वहां 15 मुकाबले खेले, जिसमें 409 रन जोड़े और तीन अर्धशतक ठोके। उनकी तेज तर्रार बल्लेबाजी और फील्डिंग ने टीम को कई बार बचाया, लेकिन शतक का इंतजार खत्म नहीं हुआ। रैना ने एमएस धोनी के साथ 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

केएल राहुल

मौजूदा टीम के सदस्य केएल राहुल इस लिस्ट में शामिल हैं और IND vs AUS ODI सीरीज 2025 में खेलेंगे। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 3 वनडे खेले हैं, जहां 101.09 की स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 76 रनों की रही, जो शतक से काफी करीब थी लेकिन पूरी नहीं हो सकी। राहुल इस समय शानदार लय में हैं, और फैंस को उम्मीद है कि इस दौरे पर वह कम से कम एक सेंचुरी लगाकर अपना रिकॉर्ड चमकाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

ACA-VDCA Stadium में मिताली राज स्टैंड और रावी कल्पना गेट का उद्घाटन, खिलाड़ियों ने बोली दिल छू लेने वाली बात
विशाखापत्तनम। आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) ने रविवार को राज्य की दो सबसे सफल महिला क्रिकेटरों - मिताली राज और रावी कल्पना- को सम्मान देते हुए एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में क्रमशः एक स्टैंड और एक गेट का नाम उनके नाम पर रखा।

उद्घाटन सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन विकास मंत्री (आंध्र प्रदेश), नारा लोकेश ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, एसीए अध्यक्ष केसिनेनी शिवनाथ और क्रिकेट जगत के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड और सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग भी उपस्थित थे।

इसके अलावा, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया और संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया भी उपस्थित थे। आंध्र क्रिकेट संघ की ओर से सचिव सना सतीश बाबू, उपाध्यक्ष बंडारू नरसिम्हा राव, कोषाध्यक्ष दंडमुडी श्रीनिवास, संयुक्त सचिव बी विजय कुमार और पार्षद दंतू गौर विष्णु तेज भी उपस्थित थे।

भारत की सबसे प्रतिष्ठित महिला क्रिकेटर, मिताली राज, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सभी प्रारूपों में 10,868 रन बनाए हैं, जिनमें सात शतक और 85 अर्द्धशतक शामिल हैं। 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद, मिताली ने भारत को दो एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में पहुंचाया और 150 से ज़्यादा एकदिवसीय मैचों में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी बनी रहीं। उनका 23 साल का शानदार करियर, भारत में महिला क्रिकेट को आकार देने में उनकी उत्कृष्टता, निरंतरता और अग्रणी भूमिका का प्रमाण है। मंत्री ने मिताली को एसीए के लोगो वाली एक सीमित संस्करण की हस्तनिर्मित चांदी की क्रिकेट गेंद भेंट की।

मिताली राज स्टैंड और रावी कल्पना गेट का अनावरण करते हुए, नारा लोकेश ने कहा, "मिताली राज भारतीय क्रिकेट में सिर्फ़ एक नाम नहीं, बल्कि एक संस्था हैं। वह उन लाखों युवा लड़कियों के लिए एक सच्ची पथप्रदर्शक और आदर्श रही हैं, जो भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखती हैं। आंध्र प्रदेश के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि एसीए-वीडीसीए स्टेडियम का एक स्टैंड हमेशा उनके नाम पर रहेगा। आंध्र सरकार देश के अब तक के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक को सम्मानित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरी उतरी है। मैं चाहता हूं कि हमारे राज्य से सैकड़ों मिताली उभरें और उसी समर्पण और विशिष्टता के साथ देश की सेवा करें, जो उन्होंने 23 वर्षों से दिखाई है।"

इस कार्यक्रम में, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, "मैं आंध्र प्रदेश सरकार और एसीए को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई देता हूँ। मिताली राज का सफर और उनकी उपलब्धियाँ क्रिकेट जगत में गूंजती हैं, इसलिए उनके नाम पर एक स्टैंड का नामकरण उनकी विरासत के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है। मुझे यह भी विश्वास है कि यह कदम क्षेत्र में महिला क्रिकेट के प्रति समर्थन को बढ़ावा देगा, अधिक युवा लड़कियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और उभरते हुए क्रिकेटरों को उत्कृष्टता के उच्च स्तर तक पहुँचने के लिए प्रेरित करेगा।"

सम्मान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मिताली राज ने कहा, "विशाखापत्तनम में मेरे नाम पर एक स्टैंड का होना मेरे लिए सचमुच सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं आंध्र सरकार, आंध्र क्रिकेट संघ और इसके पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। विशाखापत्तनम ने हमेशा मेरे सफर में एक विशेष स्थान रखा है। यहीं मैंने अपने कौशल को निखारने, खेल सीखने और आज जो मैं हूं, उस क्रिकेटर और व्यक्ति के रूप में विकसित होने में अनगिनत घंटे बिताए हैं। यह देखकर मुझे बहुत गर्व होता है कि महिला क्रिकेट ने कितनी तरक्की की है। मैं आईसीसी और उसके अध्यक्ष, जय शाह का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने इतने दृढ़ विश्वास के साथ महिला क्रिकेट के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। आज यह खेल फल-फूल रहा है, अवसरों, विश्वास और असाधारण प्रतिभा से भरपूर है। अंत में, मैं अपने परिवार का धन्यवाद करना चाहती हूँ, जो इस पूरे सफर में मेरी ताकत और समर्थन के सबसे बड़े स्तंभ रहे हैं। यह सम्मान जितना मेरा है, उतना ही उनका भी है।"

आभार व्यक्त करते हुए, रावी कल्पना ने कहा, "सपने तो ऐसे ही बनते हैं। अपनी कप्तान मिताली दीदी के साथ सम्मानित होना एक ऐसी बात है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। मैं माननीय मंत्री नारा लोकेश गारू का धन्यवाद करना चाहती हूं। आंध्र प्रदेश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हमारे राज्य की कई और लड़कियां देश को गौरवान्वित करेंगी।''

IND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले करेंगे गेंदबाजी
विशाखापत्तनम। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ महिला विश्व कप मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का आज13वां मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 3 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत हासिल की है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 में से 2 मैच जीते हैं और 1 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

महिला विश्व कप 2025 में अब तक 12 मुकाबले हो चुके हैं। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि भारतीय टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। पहले स्थान पर इंग्लैंड की टीम है, जिसने अपने सभी 3 मैच जीते हैं।

प्रमुख खिलाड़ी और उनका प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2 पारियों में 121 रन बनाए। भारत के लिए ऋचा घोष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 पारियों में 131 रन बनाए, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी 94 रनों की पारी शामिल है, हालांकि वह मैच भारत हार गया था।

गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं और वह सबसे सफल गेंदबाज हैं। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 मैचों में 7 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है।

भारत प्लेइंग XI: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फ़ीबी लिचफ़ील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, ऐनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, तालिया मैक्ग्रा, सोफ़ी मोलिन्यू, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शट।