UP News - Amrit Vichar

Lucknow encounter : पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया इनामी बदमाश संजय, बिल्डर संदीप की हत्या में था शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ शनिवार को यहां हुई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ लखनऊ में इंदिरा कैनाल रोड पर हुई, जिसमें आंबेडकर नगर जिले के चक कोदार गांव का निवासी संजय उर्फ संजीव मारा गया, उस पर एक लाख रुपये का ईनाम था।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था/एसटीएफ) अमिताभ यश ने एक बयान जारी कर कहा कि शनिवार को इंदिरा कैनाल रोड पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान संजय उर्फ़ संजीव को गोली लगी। यश ने बताया कि उसे प्राथमिक उपचार के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिल्डर संदीप सिंह की हत्या मामले में मुख्य शूटर था संजय

पुलिस अधिकारी के मुताबिक संजय एक कुख्यात एवं इनामी अपराधी था, जो एक माह पहले 27 मई को पीजीआई थानाक्षेत्र में हुई बिल्डर संदीप सिंह की हत्या मामले में मुख्य शूटर था। आरोप है कि वह आंबेडकर नगर, बस्ती और अयोध्या ज़िलों में हत्या के कई मामलों में भी शामिल था। वह पिछले 15 वर्षों से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।

पुलिस ने बताया कि संजय ने आंबेडकर नगर में कुख्यात अपराधियों दिलीप वर्मा और खान मुबारक के गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर हत्या समेत कई गंभीर अपराध किए थे। उस पर वर्ष 2011 से ही विभिन्न थानों में हत्या, लूट और हत्या के प्रयास समेत कुल 11 मामले दर्ज हैं। एडीजी ने बताया कि संजय की गिरफ्तारी पर लखनऊ के पुलिस आयुक्त ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बढ़ाई PG प्रोग्राम के लिए डेट, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई
लखनऊ।  लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत परास्नातक (PG) और पीजी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 30 जून कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई थी।

अभ्यर्थियों को मिला 5 दिन का अतिरिक्त समय

विश्वविद्यालय के इस फैसले से अब अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए पांच दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल गौरव की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि यह पूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है।

विवि प्रशासन की सलाह, ध्यान से पढ़ें दिशा-निर्देश

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को विशेष सलाह दी है। विवि ने कहा है कि अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरने से पहले संबंधित पाठ्यक्रमों की पात्रता (Eligibility), आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें, ताकि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलती न हो।

ये भी पढ़ें  :

नोटिस बोर्ड : इग्नू में प्रवेश प्रारंभ

बाराबंकी : मुहर्रम जुलूस के दौरान रामलीला ग्राउंड में विवाद, पुलिस-प्रशासन की सूझबूझ से टला तनाव
बाराबंकी, अमृत विचार। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा में मुहर्रम जुलूस के दौरान कल देर शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने रास्ते में पड़ने वाले रामलीला ग्राउंड स्थित राम चबूतरे पर इफ्तार करने का प्रयास किया।

इस पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांतिपूर्वक वार्ता कर हालात को नियंत्रित किया और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मुहर्रम जुलूस को नियमानुसार आगे बढ़वाया।

ग्रामीणों और रामलीला समिति के लोगों का कहना था कि राम चबूतरा धार्मिक आस्था का स्थल है, जहां वर्षों से धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं। उनका आरोप था कि वहां इफ्तार करने की कोशिश नई परंपरा शुरू करने का प्रयास है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा सभी तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी प्रकार की अफवाह या तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न न हो।

ये भी पढ़ें  :

अयोध्या में होम-स्टे बिजनेस ठप और बाजारों से पर्यटक गायब, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से घटे श्रद्धालु

अयोध्या में होम-स्टे बिजनेस ठप और बाजारों से पर्यटक गायब, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से घटे श्रद्धालु
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी में तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है। जिसका असर खुदरा व्यापार करने वाले व्यापारियों और होम स्टे स्वामियों पर पड़ रहा है। रामनगरी में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। सुबह होते ही धूप की तेज से अधिकतर अपने घरों से निकले में भी कतरा रहे हैं। दोपहर होते ही अयोध्या की सड़कें खाली हो जाती है।

वहीं अयोध्या में श्रद्धालु भी कम आ रहे है। जिसके करण राम मंदिर के आसपास रामपथ पर लगने वालीं खुदरा दुकानें भी धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। इन व्यवसाईयों में अधिकतर बाहर के व्यापारी शामिल हैं, जो अब अपने घरों की ओर प्रस्थान भी कर रहे हैं। इसके साथ ही अयोध्या में बड़ी मात्रा में बनाए गए होम स्टे संचालकों के लिए भी मुसीबत बढ़ गई है।

संचालक शत्रुघ्न गुप्ता की माने तो इन दोनों खर्च निकालना भी दुभर हो रहा है, जबकि इसके पहले जनवरी-फरवरी और मार्च के महीने में अच्छा व्यापार हुआ था। राम मंदिर गेट के पास प्रसाद बेचने वाले व्यापारी आशुतोष गुप्ता बताते हैं कि इसमें व्यापार बिल्कुल से ठप सा हो गया है, श्रद्धालुओं की संख्या कम है। पहले जिस तरह से कार्य चल रहे थे उसका 50 प्रतिशत भी कार्य नहीं हो पा रहा है। बताया कि बहुत से लोग अपने घर भी चले गए हैं। अब जून के बाद व्यापार में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मिल्कीपुर में आंधी के साथ हुई बारिश

मिल्कीपुर में आंधी के साथ शुक्रवार सुबह को हुई तेज बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी। किसानों का कहना कि ये पानी नहीं ये हमारे लिए सोना है। किसान कोटडीह निवासी बृजेश शुक्ला उर्फ करिया ने कहा कि इस समय धान की खेती हो रही है, जिसमें पानी की बहुत जरूरत है। बिजली की आवाजाही के कारण मोटर से भी पानी नहीं पूरा पड़ रहा है।

ये बरसात नहीं हमारे लिए सोना है, बोले किसान

बताया कि ये पानी हम लोगों के लिए सोना है और खेत में पड़े धान के बीज व जो किसान भाई धान की रोपाई कर चुके हैं उनके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। अंकित शुक्ला ने कहा कि इस समय हमारे यहां बिजली कम मात्रा में मिल रही है जिससे खेत में लगे पानी में काफ़ी समय लगता है। जो पानी खेत में भरता था लाइट जाने के बाद वह फिर सुख जाता था। अब इस बारिश से कुछ राहत जरूर मिलेगी।

ये भी पढ़ें  :

Venezuela Earthquake: भारत का 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भेजी सेना की विशेष मेडिकल टीम, 'भीष्म क्यूब'; आगरा की पैरा यूनिट संभालेंगी मोर्चा

संपादकीय : ट्रस्ट पर ‘ट्रस्ट’ का प्रश्न
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ही एक सदस्य द्वारा ट्रस्ट के अन्य सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज कराने की घटना ने कई गंभीर विधिक, नैतिक और प्रशासनिक सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रस्ट की इस कारगुजारी का मतलब है कि एसआईटी के बाद उसने भी स्वीकार लिया कि मंदिर में चंदे और दान की बड़ी चोरी हुई है। ट्रस्ट का यह कदम संस्थागत पारदर्शिता और 'सुधार की इच्छा' का प्रतीक दिखाई देता है। लगता है कि ट्रस्ट अपनी छवि को लेकर सतर्क है। दूसरी तरफ, इस आशंका को भी जन्म देता है कि जब मामले को पूरी तरह उजागर होने के बाद छिपाने की गुंजाइश नहीं बची, तब अपनी बची-खुची साख बचाने के लिए इस 'डैमेज कंट्रोल' के जरिए यह छवि सुधारने की कोशिश है। जनता के मन में यह सवाल हो सकता है कि क्या यह कानूनी कदम वाकई दोषियों को सजा दिलाने के लिए है, या फिर चौतरफा घिरने के बाद खुद को कानूनी और नैतिक रूप से सुरक्षित करने का एक प्रयास?

सबसे चिंताजनक पहलू प्राथमिक अभियुक्तों की सूची है। जिन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है, वे दानपात्रों की देखरेख करने, नकदी को बेसमेंट में पहुंचाने और उसकी गिनती करने जैसे जमीनी कार्यों से जुड़े सामान्य कर्मचारी हैं। बेशक, इतने बड़े स्तर पर होने वाली वित्तीय हेराफेरी, सामान्य चोरी या केवल निगरानी की लापरवाही का नतीजा नहीं हो सकती। बिना किसी ऊंचे प्रशासनिक संरक्षण या शीर्ष पदाधिकारियों की कार्य-विफलता के, जमीनी स्तर के कर्मचारी इतने समय तक व्यवस्था को चकमा नहीं दे सकते। केवल निचले स्तर के कर्मियों पर कार्रवाई करना जनमानस में इस धारणा को पुख्ता करता है कि मुख्य साजिशकर्ताओं और 'मास्टरमाइंड' को बचाने के लिए छोटे प्यादों की बलि दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, ट्रस्ट पर पहले से ही 11 भूमि सौदों में करोड़ों रुपये के घपले के आरोप हैं, जिनमें सीधे तौर पर बड़े पदाधिकारियों का नाम उछाला गया था। उन मामलों में अब तक किसी ठोस आंतरिक कार्रवाई का न होना इस शंका को और गहरा करता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पूरे मामले को लेकर बेहद गंभीर रुख अपनाए हुए हैं। वे जानते हैं कि इस परियोजना से न केवल धार्मिक भावनाएं, बल्कि राज्य की प्रशासनिक साख भी गहरायी से जुड़ी है।

इस मामले को तार्किक परिणति तक पहुंचाने के लिए सरकार को चाहिए कि वह अपने बनाए निष्पक्ष जांच दल को बिना किसी राजनीतिक या सामाजिक दबाव के पूर्ण स्वतंत्रता दे कर विस्तृत जांच कराए और उसका दायरा केवल 'कैशियर या क्लर्क' तक सीमित न रखे। वह ट्रस्ट के सभी वित्तीय खातों, दान के डिजिटल-भौतिक रिकॉर्ड और विवादित भूमि सौदों का एक स्वतंत्र ऑडिट कराए तथा 'कानून के समक्ष समानता' के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए ऊंचे रसूख वाले संदिग्धों को भी जांच के दायरे में लाए। मुख्यमंत्री को इस मामले में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि आस्था के नाम पर सेंधमारी करने वाला कितना भी रसूखदार क्यों न हो, वह कानून के शिकंजे से बच न पाए। जनता की शंकाओं का समाधान केवल निष्पक्ष न्याय से ही संभव है।

Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज
रामसनेहीघाट, बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने पहुंचे एक संविदा लाइनमैन के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रेमनारायण यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली बहाली के दौरान विवाद

जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरीहा भवनियापुर खेवली निवासी नन्हेलाल 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दुल्हादेपुर में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सहादतगंज के 10 केवीए ट्रांसफार्मर पर पहले से अधिक भार था। आरोप है कि ग्राम प्रधान दूसरे ट्रांसफार्मर के उपभोक्ताओं की केबल भी उसी ट्रांसफार्मर से जोड़ने का दबाव बना रहे थे, लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा करना संभव नहीं था।

मारपीट का आरोप

पीड़ित के अनुसार, 25 जून 2026 की रात करीब 10 बजे वह उपखंड अधिकारी के निर्देश पर सहादतगंज में 11 केवी लाइन पर गिरे पेड़ को हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान ने कथित रूप से गाली-गलौज की, लात-घूंसों से मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

कर्मचारियों ने बहाल की बिजली

मारपीट में नन्हेलाल के बाएं कान और बाईं आंख में चोटें आने का आरोप है। घटना के बाद अन्य विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे, पेड़ हटाया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान प्रेमनारायण यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Barabanki News: तनुज पुनिया बोले- सामाजिक न्याय और आरक्षण के जनक थे शाहू जी महाराज

Barabanki News : गूंजी या हुसैन की सदाएं, नम आंखों ने दफ्न किए ताजिए, जुलूसों में उमड़ा सैलाब, दीदार में बरसी आखें
बाराबंकी, अमृत विचार। दसवीं मोहर्रम के मौके पर जिले भर में अकीदतमंदों ने गम और अकीदत के साथ इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में ताजियों के जुलूस निकाले। शुक्रवार की सुबह से शुरु हुआ जुलूसों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान शामिल लोगों ने कलाओं का प्रदर्शन किया और जगह-जगह पर जंजीर और कमां का मातम कर कर्बला की यादें ताजा कीं। इस दौरान "या हुसैन" की सदाएं गूंजती रहीं।

शहर के कटरा स्थित मीर मासूम अली के इमामबाड़े से ताजिया जुलूस निकला, जो सिटी चौकी, घंटाघर, धनोखर होते हुए निबलेट तिराहे तक पहुंचा। वहीं, देवा रोड स्थित मौलाना गुलाम अस्करी हाल, बेलहरा हाउस और लाइनपुरवा से ताजिए का जुलूस भी निबलेट तिराहे पर आकर इस मुख्य जुलूस में शामिल हुआ। जुलूस में नौजवानों और मासूम बच्चों ने बेगमगंज स्थित शाही मस्जिद के पास खूनी जंजीरी मातम कर इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोतवाली होते हुए कर्बला पहुंचने के बाद ताजियों को दफ्न किया गया। अहले सुन्नत समुदाय के लोगों ने भी कर्बला दूर है, जाना जरूर है जैसे नारों के साथ अपनी अकीदत का इज़हार किया। इनका जुलूस नगर के फजलुर्रहमान पार्क से निकला और हजारों की संख्या में ताजियादारों ने बेगमगंज स्थित कर्बला पहुंचकर ताजियों को सुपुर्दे-खाक किया। ताजियों के जुलूसों के चलते कर्बलाओं और कब्रिस्तानों पर मेले जैसा माहौल बना रहा। रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार जुलूस की शुरुआत बुढ़वल स्थित दरगाह से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होकर कस्बा रामनगर पहुंचा।

इस दौरान थाने के सामने ताजियादारों की भारी भीड़ उमड़ी।शामिल अकीदतमंदों ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। देर शाम ताजियादारों ने कर्बला पहुंचकर गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान या हुसैन की सदाओं से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जुलूस सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद त्रिपाठी ने पुलिस क्षेत्राधिकार गरिमा पंत कोतवाल अरुण प्रताप सिंह तथा के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर कमेटी से जाबिर, मोहम्मद जाबिर खान अंसार जलील उमर बेग, कादिर आदि मौजूद रहे।

मसौली प्रतिनिधि के अनुसार नवीं मुहर्रम को चौक पर रखे गये ताजियों का जुलूस दसवीं मोहर्रम को गमगीन माहौल में अक़ीदत एव सादगी से निकाला गया। देर शाम नम आँखों के साथ कर्बला में ताजियों को दफन किया गया। जुलूस कस्बा सआदतगंज, अनुपगंज, रामपुर कटरा, बांसा, बड़ागाँव, मसौली, शहाबपुर त्रिलोकपूर, भयारा, नैनामऊ, सहित पूरे इलाके में मोहर्रम की 9वीं तारीख को बड़ी अकीदत के साथ समस्त चौको पर ताजिया रखे गए। शुक्रवार सुबह पूरी अकीदत व एहतराम के साथ निकाले गये जुलूस में लोग या हुसैन.. या हुसैन के नारे लगाते रहे।

अक़ीदतमंद जगह जगह शबील लगाकर खीचड़ा व पुलाव का वितरण करते रहे। देर शाम नम आँखों के साथ गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली आदि मौजूद रहे।

देवा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा देवा में शुक्रवार को अकीदतमंदों ने गम और अज़ादारी के साथ ताजियों का जुलूस निकाला। सबसे पहले सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह परिसर में अलग-अलग मोहल्लों से ताजिये एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस कस्बे के पारंपरिक रास्तों से होता हुआ कर्बला पहुंचा, जहां ताजियों को विधिपूर्वक सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान अकीदतमंद "या हुसैन या हुसैन" की सदाओं के साथ मातम करते चले। अंजुमनों ने नौहा और सीनाजनी कर शहीदे करबला को खिराजे अकीदत पेश की।

हैदरगढ प्रतिनिधि के अनुसार ताजियादारों द्वारा गमगीन माहौल में मातम के साथ ताजिये को कर्बला में दफनाया गया। यह जुलूस ताजिया कमेटी के अध्यक्ष व संरक्षक अब्दुल सत्तार बच्चू शाह एवं पुलिस बल की मौजूदगी में निकाला गया। आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए दोनों समुदायों को लोगों ने हिस्सा लिया। मोहर्रम की 9वीं तारीख को सभी ताजियेदारो ने चौक की सजावट करने के बाद ताजिया रखी।

शुक्रवार को बड़ी चौक इमामबाड़ा मोहल्ला से यह जुलूस शुरू हुआ इमामबाड़ा चौक व कस्बा से होते हुए जुलूस कोठी वार्ड पहुंचा। जहां पर नौहा व नात पढ़कर या हुसैन या हुसैन की सदाओं से आवाज को बुलंद करते हुए इमाम हुसैन को याद किया। इस दौरान कस्बे में विभिन्न जगह पर सबील लगाया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल मुस्तैद रही। इस जुलूस में युवा सपा नेता पप्पू सिद्दीकी, सपा नगर अध्यक्ष शब्बीर पहाड़ी, सभासद हाजी इशहाक, पूर्व सभासद अयूब खान, अय्यूब उर्फ मुनीम, ताज मोहम्मद राइन, इस्तियाक राइन, शाहरुख खान, बाबू शाह आदि लोग भी शामिल हुए।

कौमी एकता की दिखी अनोखी मिसाल

मुहर्रम जुलूस के दौरान शहर के बेगमगंज मोहल्ले में कौमी एकता की अनोखी मिसाल देखने को मिसाल देखने को मिली। मुहर्रम जुलूस के दौरान शहर के बेगमगंज मोहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन बाराबंकी की ओर से श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए विशेष सबील लगाई गई। भीषण गर्मी के बीच मीडिया कर्मियों व सहयोगियों ने बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा शर्बत, कोल्ड ड्रिंक और पानी वितरित कर कौमी एकता की मिसाल पेश की।

पूरे दिन सबील पर लोगों की भीड़ जुटी रही। सबील वितरण के दौरान पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, सभासद ताज बाबा राइन, वरिष्ठ पत्रकार महंत बीपी दास बाबा, दानिश खान, सलमान उर्फ सल्लू, वैस सलमानी, हसमत अली गुड्डू, शानू सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Budaun News : सड़क हादसे के विवाद में पथराव, एक दर्जन घायल, हिरासत में नौ उपद्रवी
इस्लामनगर, अमृत विचार। कस्बा इस्लामनगर के मछली बाजार में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो मुस्लिम पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और छतों से ईंट-पत्थर बरसाए गए। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पथराव और मारपीट में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी भेजा गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी फटकारी। पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के डर से घायलों के नाम सामने नहीं आ पा रहे है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। पथराव और लाठी फटकारने के बाद मोहल्ले में अन्य घरों के लोगों में दहशत का माहौल है लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है।

शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक मछली बाजार में दोपहर करीब तीन बजे मछली से भरा एक टेंपो बाजार पहुंचा। बाजार के मोड़ पर एक मीट विक्रेता की पल्सर बाइक दुकान के सामने खड़ी थी। इसी दौरान टेंपो चालक से बाइक में पीछे से टक्कर लग गई। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक में हुई क्षति को लेकर टेंपो चालक और मीट विक्रेता के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। टेंपो चालक ने मछली बेचने के बाद शाम तक बाइक की मरम्मत के लिए रुपये देने का आश्वासन दिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद टेंपो चालक अपनी दुकान लगाने वाले दूसरे मीट विक्रेता के पास पहुंचा। घटना की जानकारी दी। दूसरे मीट विक्रेता ने कथित तौर पर रुपये देने से मना करने की सलाह दी। यह बात पहले मीट विक्रेता तक पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोगों ने आसपास की छतों पर चढ़कर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए पथराव से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे जबकि राहगीरों में भी दहशत फैल गई। पथराव और मारपीट में मोहल्ला मछली बाजार निवासी आरिफ पुत्र हबीब, इमरान पुत्र फारूक, अमीर पुत्र फारूक समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

हिंसा के दौरान कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। पथराव में एक ट्रक, कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं जबकि एक मकान का शीशे का गेट भी तोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं। उपद्रव कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया व सीओ बिल्सी मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी ली। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Barabanki News : सुमली नदी में नहाने उतरे दो किशोरों की डूबकर मौत, परिवारों पर टूट पड़ा दुख का पहाड़
रामनगर/बाराबंकी/अमृत विचार। साथियों के साथ भैंस चरा रहे दो किशोरों की सुमली नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले। हादसे के बाद परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पुरैना निवासी 12 वर्षीय अर्पित पुत्र सियाराम और बहराइच के थाना जरवल रोड ग्राम अहाता निवासी 13 वर्षीय अतुल पुत्र स्वर्गीय दयाराम शुक्रवार दोपहर अपने साथियों के साथ ग्राम करसाकला के पास सुमली नदी के किनारे भैंस चराने गए थे। इसी दौरान भैंस नदी में नहाने के लिए उतर गई। दोनों बच्चे भी नदी में नहाने के लिए चले गए।

लोगों के मुताबिक नदी में उतरने के कुछ ही देर बाद दोनों बच्चे पानी की गहराई में पहुंचकर डूबने लगे। अन्य बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौजूद ग्रामीण और उनके साथी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो गई, दोनों बच्चे दम तोड़ चुके थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी आनंद तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह तथा चौकी प्रभारी रजनीश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर हादसे की खबर पाकर मृत बच्चों के परिजन पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा कि मृतक अतुल के माता पिता न होने से वह अपने बड़े भाई के साथ बाराबंकी में रह रहा था। एसडीएम आनंद तिवारी ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए शासन स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Gonda News: हाइड्रोसील ऑपरेशन के 24 घंटे के भीतर मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप
गोंडा, अमृत विचार: नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गायत्री अस्पताल में हाइड्रोसील के ऑपरेशन के करीब 24 घंटे बाद 65 वर्षीय मरीज की मौत हो जाने पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आवास विकास कॉलोनी निवासी रवि प्रकाश ने बताया कि उन्होंने 25 जून की सुबह अपने पिता पीतांबर प्रसाद को इलाज के लिए गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के बाद डॉक्टर मनोज मिश्रा ने हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने की सलाह दी। परिजनों का कहना है कि आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज की बात कहकर गुरुवार शाम करीब सात बजे मरीज को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और उनकी अनुमति अथवा किसी भी परिजन के हस्ताक्षर लिए बिना ऑपरेशन कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के लगभग 24 घंटे बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पीतांबर प्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्होंने तत्काल डॉक्टर मनोज मिश्रा को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि डॉक्टर मरीज को देखने नहीं पहुंचे। इसी दौरान पीतांबर प्रसाद की मौत हो गई।

आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में काटा हंगामा

मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए डॉक्टर मनोज मिश्रा और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही तथा बिना सहमति ऑपरेशन करने का आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।हंगामे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वहीं, गायत्री अस्पताल के चिकित्सक मनोज मिश्रा ने बताया कि इलाज में लापरवाही का आरोप निराधार है परिजनों के कहने पर ही ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

Rampur News : महिला का जीआरपी पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने का आरोप
बिलासपुर, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिस के एक कांस्टेबल ने शराब के नशे में धुत होकर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया, उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसका हाथ मरोड़ दिया। इतना ही नहीं सिपाही ने पीड़ित परिवार की बाइक को भी गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता ने स्टेशन मास्टर को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला शुक्रवार को अपने देवर के साथ गांव कोठा जागीर स्थित रेलवे स्टेशन पर टिकट बनवाने गई थीं। पीड़िता का आरोप है कि उसी दौरान वहां मौजूद रेलवे पुलिस का एक कांस्टेबल शराब के नशे में धुत था। कांस्टेबल ने महिला को देखकर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। पीड़िता उसे अनसुना कर अपना काम करती रहीं, लेकिन जब उनके देवर ने इस अमर्यादित व्यवहार का विरोध किया, तो कांस्टेबल आक्रामक हो गया। उसने महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ की और उसका हाथ मरोड़ दिया। साथ ही वर्दी का रौब दिखाते हुए कांस्टेबल दोनों को धमकाने लगा। इसके बाद कांस्टेबल जबरन उनकी बाइक पर बैठ गया और उसे जमीन पर गिरा दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात एक अन्य कांस्टेबल उसे अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना से आहत पीड़िता ने पहले डायल-112 से शिकायत की। इसके बाद कांस्टेबल पर कार्रवाई के लिए पीड़िता ने स्टेशन मास्टर को एक शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की निष्पक्ष जांच कराई जाए। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि एक पीड़िता शिकायती पत्र लेकर कोतवाली पहुंची थी। लेकिन मामला रेलवे पुलिस से संबंधित है। इसमें कार्रवाई रेलवे पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाएगी। साथ ही वह भी अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Gonda News : सुबह टहलने निकले अधेड़ का सरयू नदी में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
परसपुर (गोंडा), अमृत विचार। थाना क्षेत्र के पसका बाजार निवासी एक अधेड़ की शुक्रवार सुबह सरयू नदी में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पसका बाजार निवासी राजेंद्र गुप्ता (62) पुत्र बच्चूलाल गुप्ता की गुरुवार रात तबीयत कुछ खराब थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह रोजाना की तरह टहलने के लिए पसका घाट की ओर गए थे।

बताया जाता है कि वह पुल पर बैठे हुए थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से सरयू नदी में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पसका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय मछुआरों की सहायता से तलाश अभियान शुरू किया गया। एहतियातन जल पुलिस और एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई, हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय मछुआरों ने नदी से शव बरामद कर लिया।

थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के भांजे बनवारीलाल गुप्ता ने बताया कि राजेंद्र गुप्ता अपने पीछे तीन पुत्र मनीष, राहुल और अंकित, तथा चार विवाहित पुत्रियां रूपा, रुचि, रिंकी और कंचन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।